फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 9 to 15 february

साप्ताहिक राशिफल: 9 से 15 फरवरी तक कैसा रहेगा आपका समय

Mon, 09 Feb 2015 12:53 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 9 to 15 february

इस सप्ताह आप दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस समय आप मानसिक सुकून प्राप्त करेंगे इसलिए सलाह यही है कि ऐसे में किसी भी प्रकार के विवाद, चाहे वो घर में हो या कार्यस्थल में, बच कर रहें।

विज्ञापन


लम्बे समय से जो सरकारी काम रुका हुआ है वो नीतियों में परिवर्तन आने के कारण जल्द ही सुलझ जाएगा और आपके हित में आएगा। घर में सुसज्जा करने के लिए यह समय एकदम उपयुक्त है।
विज्ञापन

Description: 100X100
विज्ञापन
विज्ञापन

वृष: प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत ही उत्तम है

weekly rashiphal 9 to 15 february

इस सप्ताह किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़े। आपका शांत स्वभाव और धीर व्यक्तित्व कठिन से कठिन समस्याओं को सुलझाने में आपकी सहायता करेगा और आपका हर काम तीव्रता से होगा।

प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय बहुत ही उत्तम है और किसी ख़ास से मिलने के आसार भी काफी प्रबल दिखाई दे रहे है।


किन्तु इस बात का ध्यान अवश्य रखे कि आपके यह सम्बन्ध कार्यस्थल में ना हो, अन्यथा आपके लिए यह विकर्षण के रूप में काम करेगा और आप व्यवसायिक कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
Description: 100X100

कार्यस्थल में पदोन्नति के प्रबल आसार हैं

weekly rashiphal 9 to 15 february

अपने उत्साह और सकारात्मक व्यक्तित्व से आप इस सप्ताह सबसे शीर्ष पर बने रहेंगे। सामाजिक उत्सवों और पार्टियों में भी आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे और आपके जादू से बचना दूसरों के लिए सरल ना होगा।

करियर के लिहाज़ से भी यह सप्ताह आपके लिए कई सकारात्मक अनुभव लेकर आएगा। कार्यस्थल में पदोन्नति के भी प्रबल आसार है और आपके कड़े परिश्रम और प्रयासों के लिए आपकी प्रशंसा होना तो तय है।
Description: 100X100

कर्क: खर्चों में हो रही वृद्धि पर ध्यान देना होगा

weekly rashiphal 9 to 15 february
आगामी सप्ताह व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तर पर आपके लिए संतुष्टिदायक रहेगा और आप अपनी सभी उपलब्धियों को लेकर बहुत उत्साहित रहेंगे।

यदि आपको बेहतर व्यवसायिक अवसर मिलता है तो उस पर ध्यान देने के लिए यह समय आपके लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ रहेगा।

इस सप्ताह आपको अपने खर्चों में हो रही वृद्धि पर ध्यान देना होगा। फिजूलखर्ची से बचे। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सजग होने की आवश्यकता है।
Description: 100X100

सिंह: खर्चों में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 9 to 15 february

इस सप्ताह आप अपेक्षा कर सकते है कि चन्द्रमा के सुप्रभाव के चलते आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आएंगे।

कार्य सम्बंधित किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए संभव है कि आपके विचार पूछे जाए और उन पर अमल किया जाए। इस सप्ताह अधिक खर्चों के भी संकेत दिखाई दे रहे है।

यह खर्चें आपके घर की सुसज्जा या फर्नीचर पर हो सकता है। आपमें से कुछ व्यक्ति अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी विचलित हो सकते हैं।
Description: 100X100

कन्या: इस हफ्ते एक नयी शुरुआत होगी

weekly rashiphal 9 to 15 february

आगामी सप्ताह में अपने परिवार से ऐसा कोई भी वचन ना दे जिसे आप समय पर पूरा न कर सके। ऐसे में उनकी भावनाओं को ठेस पहुँच सकती है।


वैकल्पिक रूप से यह सप्ताह आपको एक नए आरम्भ या नयी स्वीकृति का अवसर प्रदान करेगा।

आपके ऊपर से एक बड़ा बोझ कम हो सकता है। अपनी गलतियों पर ध्यान दे, उनसे सीखे और आने वाले दिनों के लिए पहले से समाधान तैयार रखे। आप पहले से अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।
Description: 100X100

तुला: आप किसी समस्या में पड़ सकते है

weekly rashiphal 9 to 15 february

इस सप्ताह आपको व्यवसायिक स्तर पर सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि बृहस्पति के कुप्रभाव से आप किसी समस्या में पड़ सकते है।

परिस्थिति को काबू में करने के लिए आवश्यक है कि आप संयमशीलता से काम लें। आपको इस समय अपने बच्चों से खुशियाँ प्राप्त हो सकती हैं।

इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आप उनकी उपलब्धियों को सराहें और उनकी प्रशंसा करें। आपमें से कुछ व्यक्ति आत्मविश्लेषण के दौर से गुजरेंगे।
Description: 100X100

वृश्चिक: यह आपके लिए लाभकारी समय है

weekly rashiphal 9 to 15 february

इस सप्ताह चन्द्रमा के प्रभाव में रह कर आप आत्मखोज में विलीन रहेंगे। आप स्वयं को अधिकांश समय देना चाहेंगे।

इस आत्ममंथन की प्रक्रिया में आप अपने हर पहलू को करीब से जानना चाहेंगे।

यह आपके लिए लाभकारी समय है और इस दौरान जिस परिज्ञान की आपने प्राप्ति करी है, इससे आपके करियर, पारिवारिक जीवन और आपसी संबंधों में बहुत ही सुखद प्रभाव पड़ेगा और सुधार आएगा।
Description: 100X100

धनु: कई समस्याओं का सामना कर सकते हैं

weekly rashiphal 9 to 15 february

इस सप्ताह, मंगल और बृहस्पति के प्रभाव के कारण आप अपने घर में कई समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

जब कुछ भी आपके हित में नहीं हो रहा होगा तो चिड़चिड़ापन आना स्वाभाविक है।

हालाँकि यदि आप अपने विचारों पर गौर करे और उनकी ओर ध्यान दे तो इस स्थिति को नकारा जा सकता है।

रोमांटिक स्तर पर भी सप्ताहांत तक बीती ग़लतफ़हमियों के दूर होने से आप पहले से अधिक प्रसन्न रहेंगे और अपने साथी के साथ सहज महसूस करेंगे।
Description: 100X100

मकर: आपके जीवन में कई परिवर्तन होंगे

weekly rashiphal 9 to 15 february
इस सप्ताह बृहस्पति के प्रभाव में आकर आपके जीवन में कई परिवर्तन होंगे और संभव है कि आपको इसी समय कुछ महत्वपूर्ण विकल्पों का भी चयन करना पड़े।


इसके लिए तैयार रहें। यह परिवर्तन या तो आपकी नौकरी से सम्बंधित होंगे या फिर किसी नए घर में जाना हो सकता है।

स्वाभाविक है कि इससे आपके खर्चों में वृद्धि होगी क्योंकि दोनों ही सूरतों में आपको काफी तैयारी करनी होगी और इसमें खर्चा तो होगा ही।
Description: 100X100

कुंभ: प्रेम जीवन में सफलता प्राप्त हो सकती है

weekly rashiphal 9 to 15 february

इस सप्ताह मंगल के शुक्र के मिलेजुले सुप्रभाव से आपके निजी जीवन में आई सभी समस्याओं का हल आप चुटकी में ही निकाल लेंगे।

इसके साथ ही आपको कई उत्साहित और रोचक परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे।

यदि आप अकेले है तो आसार है कि किसी से आपके विचार मेल खाए और कोई ख़ास आपकी किस्मत में आ जाए।

आपमें से कुछ व्यक्तियों को प्रेम जीवन में सफलता भी प्राप्त हो सकती है।
Description: 100X100

मीन: लंबे समय से अटका काम पूरा होगा

weekly rashiphal 9 to 15 february

बृहस्पति के अनुसार यह सप्ताह किसी ऐसे कार्य को पूर्ण करने के लिए लाभकारी है जिसमें किसी उच्च अधिकारी की अनुमति की सख्त आवश्यकता है।

खासकर तब जब यह मसला लम्बे समय से लटका हुआ है। आप इस दौरान कई बेहतर विचारों के साथ और अपनी उर्जा और जान-पहचान का सही प्रयोग कर इस कार्य से सम्बंधित कागज़ी कार्यवाही को जल्द ही करवा सकते है।

अपने सभी दस्तावेज़ तैयार रखें क्योंकि इस सप्ताह आपकी राहों में कोई भी रुकावट नहीं आएगी।
Description: 100X100

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed