फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 9 june to 15 june

साप्ताहिक राशिफलः 9 जून से 15 जून तक किस राशि पर सितारे मेहरबान

Mon, 09 Jun 2014 12:32 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 12:32 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 9 june to 15 june

इस सप्ताह में आपका व्यवहार चिड़चिड़ा रहेगा। आप कुछ नया करना चाहेंगे। अपनी व परिवार के सदस्यों की सेहत को लेकर सचेत रहें। स्वास्थ्य को लेकर अधिक खर्च की संभावना है, आर्थिक परेशानी आ सकती है।

विज्ञापन


आप के मन पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा। इस कारण आप खुद ही अपनी छवि खराब कर सकते हैं। यह सप्ताह प्रतिकूल घटनाओं की वजह से आपको ज्यादा परेशान कर सकता है।
विज्ञापन


ऐसे समय में ईश्वर की आराधना, भजन या ध्यान, शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। नियमित भोजन और समय से नींद दोनों आपको ऊर्जा प्रदान करेंगे। धार्मिक व्यक्तियों के सम्पर्क में रहेंगे तो शांति का अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ : खर्च पर नियंत्रण रखें

weekly rashiphal 9 june to 15 june

गणेशजी को लगता है कि आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। घबराहट, अज्ञात डर महसूस होगा। इस सप्ताह आप गलत व्यक्तियों के सम्पर्क में आ सकते हैं। मेहनत अनुरूप फल न मिलने से परेशानी होगी। निराशा से घिरे रहेंगे।

इस समय गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से मानसिक शांति मिलेगी। शिवजी का अभिषेक करते हुए श्रद्धापूर्वक ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। जरूरतमंदों को अपनी शक्ति के अनुसार दान भी दे सकते हैं।

महिलाएं घर में नये फर्निचर की फरमाइश कर सकती हैं। हो सके तो खर्च पर नियंत्रण रखें जिससे किसी से आर्थिक मदद लेने की जरूर न पड़े।

मिथुन : स्वास्थ्य का ध्यान रखें

weekly rashiphal 9 june to 15 june

गणेशजी छात्र वर्ग से कुछ खास कहना चाहते हैं। अब तक आप सभी ने छुट्टियों का पूरा मजा लिया होगा और आप चुस्ती-स्फूर्ति से भरपूर होंगे।

गणेशजी आपको सलाह देते हैं कि नए सत्र का प्रारंभ होने के बाद आप अपने स्टडी टेबल पर गणेशजी और मां सरस्वती की मूर्ति रखें।


इससे आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। हमेशा विद्याभ्यास करते वक्त दरवाज़े की तरफ पीठ घूमाकर पढ़ाई न करें। अगर संभव हो तो ईशान या पूर्व दिशा में किसी स्थान को अध्ययन कक्ष बनाएं। चंद्र कमजोर होने से ऋतुगत बीमारी होने की संभावना है।

कर्क : बनते कार्य बिगड़ सकते हैं

weekly rashiphal 9 june to 15 june

सप्ताह के प्रथम चार दिन आपका राशि स्वामि दूषित रहेगा, इसलिए वाद विवाद से बचें। वाहन धीरे चलाएं। नए कार्यों को शुरू न करें। इस सप्ताह एक चुप सौ सुख कहावत को याद रखें। गुस्से के कारण आपके बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।

दूसरे व्यक्ति के प्रति उदार स्वभाव रखें। ऐसे समय में आप दूसरों की मदद कर या समस्या आने पर सहानुभूति के लिए दो अच्छे बोल कहकर सम्बंधों में मधुरता ला सकते हैं। बदले की भावना से दूर रहें, शत्रुओं से संभलकर रहने में ही भलाई है।

नौकरी व्यवसाय के स्थल पर संभल कर चलें। कुल मिलाकर कहें तो यह सप्ताह मिश्रिति फल देगा।

सिंह : गणेश जी मेहरबान रहेंगे

weekly rashiphal 9 june to 15 june

इस सप्ताह में आप मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। लेकिन आप अपने कार्य में उन्नति कर पाएंगे, ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं। इस समय सामाजिक मिलन समारोह में आपकी उपस्थिति प्रसन्नताजनक होगी।

जीवन में बहुत सी विस्मयकारी घटनाएं, मनोरंजन, रचनात्मक कार्य, शानदार वैभव, अत्याधिक खुशी आपको गणेशजी प्राप्त कराने के लिए उत्साहित हैं। आधुनिक सोच अपनाकर नये नियम बनाना और उस पर अमल करना- यह सब इस समय गणेशजी आपसे करवाएंगे।

कन्या : सफलता के लिए अधिक प्रयास

weekly rashiphal 9 june to 15 june

इस सप्ताह गणेशजी आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। व्यावसायिक और व्यक्तिगत दोनों पटल पर सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने में आपको थोड़ा सी मुश्किल होगी।

अपने कार्य पूरे करने के लिए पूरी शक्ति का इस्तेमाल करेंगे व कार्य समाप्ति सुकून देगी। ग्रहदशा के आधार पर व्यापार-नौकरी में आयात-निर्यात संबंधित कार्य से जुड़े जातकों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

नकारात्मक विचार आप के मन को अस्वस्थ करेंगे। किसी भी वजह से परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। छात्रवर्ग विवाद से दूर रहें। निवेशक लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं।

तुला : काफी दुविधा में रहेंगे

weekly rashiphal 9 june to 15 june

गणेशजी की सलाह है कि आप अपने क्रोध पर अंकुश रखें। परिवार के किसी सदस्य से वाणी में कड़वाहट की वजह से तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ने के आसार हैं। कोर्ट-कचहरी के कामकाज में सावधानी व सतर्कता रखें।

मानहानि और प्रतिष्ठाभंग की संभावना है। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। ग्रहदशा में सुधार के कारण आपकी रचनात्मक शक्ति बढ़ेगी। वैचारिक दृढ़ता एवं संतुलित सोच से आप सभी कार्य अच्छे से संपन्न करेंगे।

जीवनसाथी या प्रियपात्र का साथ या उनसे रोमांचक मिलन आपको आनंदित-प्रफुल्लित करेगा। आप के मन में नये विचार प्रकट होंगे। वैसे एक दौर ऐसा भी आएगा जब आप काफी दुविधा में रहेंगे।

वृश्चिक : आर्थिक स्थिति सुधरेगी

weekly rashiphal 9 june to 15 june

सप्ताह का प्रारंभिक दौर आपके लिए लाभदायी रहेगा। सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन का सुखद अनुभव होगा। विवाह इच्छुक युवक-युवतियों के लिए विवाह के योग हैं।

परिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव हो सकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधी कार्यों में सावधान रहें। मनोरंजन, मौज मस्ती और भोगविलास के लिए वित्तीय व्यय हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा।

आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा और साथ ही आर्थिक आय रहने से आपका मन चिंतामुक्त रहेगा। सहकर्मियों के साथ आप के सम्बंध अच्छे रहेंगे । वंशीय संपत्ति या वसीयत के प्रश्नों में आगे बढ़ने के योग हैं। छात्र थोड़ा सा सचेत हों।

धनु : सप्ताह का अंत अच्छा रहेगा

weekly rashiphal 9 june to 15 june

सप्ताह का प्रारंभ व्यावसायिक तौर पर आप के लिए अच्छा कह सकते हैं। ज़मीन, कृषि, जंतुनाशक, बीज, लालरंग की वस्तुएँ, क्रूड ऑइल, निर्माण जैसे व्यवसाय से सम्बंधित जातकों को सरलता रहेगी।

वसीयत से जुड़े विषयों में लाभ मिलेगा। सप्ताह उत्तरार्ध आपके लिए कुछ खास नहीं है। मांगलिक प्रसंग में रुकावटें आ सकती हैं। आप बुरे कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे, ऐसी संभावना है।

कोर्ट-कचहरी में फैसला प्रतिकूल हो सकता है। गलत खर्च के कारण बजट बिगड़ सकता है। सप्ताह के अंतिम दौर में आपको संभवतः मुसाफरी टालने की सलाह है। सप्ताह का अंतिम दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।

मकर : नौकरी करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा

weekly rashiphal 9 june to 15 june

ऊर्जा व उत्साह के साथ आप सप्ताह का प्रारंभ करेंगे। भाग्य का साथ मिलने से व्यवसायिक क्षेत्र में आप निश्चित रूप से प्रगति करेंगे। आप व्यवसाय में प्रसार के लिए गंभीर रूप से सोच सकते हैं।

भूमि संबंधित व्यवसाय, कृषि, जंतुनाशक या इस क्षेत्र में नौकरी करने वाले जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। वनीय उपज के व्यापार में लाभ हो सकता है।

जीवन में भाग्य का साथ अति आवश्यक है इसलिए आप के जन्माक्षर के अनुसार किसी विद्वान की सलाह से भाग्येश बलवान करें यह ज़रूरी है। जन्माक्षर न होने की सूरत में आप हर दिन अपने हाथ से गाय को रोटी खिलाएं।

कुंभ : समस्याएं आपको बेचैन करेगी

weekly rashiphal 9 june to 15 june

गणेशजी को लगता है कि पिछले सप्ताह का प्रभाव इस सप्ताह में भी देखने को मिलेगा। घर में किसी व्यक्ति की वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। समस्या आपको बेचैन करेगी।

आकस्मिक प्रवास की संभावना भी है। आपकी किसी प्रकार की युक्ति, किसी प्रकार के सुझाव काम नहीं आएंगे। धर्म-कर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, मेडिटेशन, धार्मिक विचारों से संबंधित व्यक्तियों से मुलाकात इस सब में समय बीतेगा।

इस समय में किसी के प्रति पूर्वाग्रह, किसी प्रकार की पक्की सोच न बनाएं। इस वजह से अन्य व्यक्तियों के प्रति आप के विचार गलत बन सकते हैं और यह भविष्य में आप के लिए जोखिमपूर्ण साबित हो सकता है।

मीन : धन लाभ के साथ खर्च भी होगा

weekly rashiphal 9 june to 15 june

वर्तमान समय आप के लिए मिश्र फलदायी साबित होगा ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं। आप प्रियपात्र के साथ उत्तम समय बिता पाएँगे। आपके व्यवहार में आवेश भी रहेगा।

विपरीत लिंगीय व्यक्ति के लिए मन दुःखी हो सकता है, इसलिए संयम से रहें। कुछ समय व्यतीत होने पर आप शायद जीवन के सत्य की खोज में आध्यात्मिक गुरु की शरण में जाएंगे।

ग्रहीय स्थितियों के अनुसार आकस्मिक धन लाभ व धन खर्च होने की संभावना है। सप्ताह के अगले चरण में आपको गुरुजनों और बुज़ुर्गों के आशीर्वाद प्राप्त होंगे। प्रकाशन, रिसर्च, उच्च शिक्षण, उपदेशक जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed