फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 5 may to 11 may

साप्ताहिक राशिफलः 5 मई से 11 मई तक का समय कैसा रहेगा?

Mon, 05 May 2014 08:21 AM IST
Updated Mon, 05 May 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 5 may to 11 may

यह सप्ताह संचार व्यवस्था से संबंधित व्यवसाय में अच्छे परिणाम देने के लिए सक्षम है। इस सप्ताह व्यवसाय से संबंधित पुराने और रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐसा होने पर आप वर्तमान कार्यों का विस्तार करने के लिए गंभीरतापूर्वक विचार कर सकते हैं। व्यवसाय के लिए आप प्रवास पर जाएंगे ऐसी भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप नए संबंधों में मिठास लाएंगे। हर प्रकार के कार्य में आप अपनी विद्वता दिखाएंगे। विशेषत: यह सप्ताह आपके लिए सफलता और लंबे समय से चल रही चिंताओं का अंत लानेवाला साबित होगा।

ध्यानपूर्वक आगे बढ़ेंगे तो प्रगति और सफ़लता से आपको कोई रोक नहीं पाएगा। गणेशजी आपको अवसर का लाभ उठाने की सलाह देते हैं।

वृषभ: प्रगति का मार्ग ढूंढ निकालेंगे

weekly rashiphal 5 may to 11 may

इस सप्ताह बुध आप के जन्म के चंद्र पर से भ्रमण करेगा। जिससे आने वाले माह में आप के सोच-विचार एवं दिल के बीच एक संघर्षपूर्ण माहौल बनेगा। व्यापार के अनुरूप आप की मुलाकात नये मित्रों या नये लोगों के साथ होगी।

गणेशजी की कृपा से आर्थिक, व्यावसायिक और धन लाभ के लिए लंबे समय का आयोजन कर पाएंगे। व्यवसाय के साथ संलग्न जातक प्रगति के मार्ग ढूंढ ही निकालेंगे।

आप व्यापार विस्तार या नये व्यापार के लिए भी गंभीरतापूर्वक सोच-विचार करेंगे। अजनबी लोगों के साथ बोली में मिठास की वजह से आप मधुरतापूर्वक संबंध स्थापित कर पाएंगे। सप्ताह के मध्य और अंतिम भाग में आपके मन में दूसरों के प्रति लगाव रहेगा।


मिथुन: वित्तीय लाभ की संभावना

weekly rashiphal 5 may to 11 may
इस सप्ताह में आप लंबे समय का पूंजी निवेश कर सकते हैं। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप के कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण होंगे, और रुके हुए कार्य भी खत्म होंगे।

वित्तीय लाभ की संभावना भी गणेशजी देख रहे हैं। परिवार, मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आप सामाजिक मिलन में व्यस्त रहेंगे।

मित्रों एवं स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। विदेश जाने की संभावना है। व्यवसाय में नयी सोच पर आप अमल करेंगे, कुछ नयी पद्धतियों को या कार्यशैली को भी अपनाएंगे।

वसूली के लिए भागदौड़ बढ़ सकती है, एवं प्रवास के दौरान नये सम्पर्क बन सकते हैं। इस समय शायद संतान के मामले में आपको चिंता रहेगी।

कर्क: जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें

weekly rashiphal 5 may to 11 may

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने रोजमर्रा के कार्य को छोड़कर किसी दूसरे कार्य में ध्यान लगाना चाहिए, जो नया हो, या अब तक आपको पसंद न हो। इससे जीवन में आनंद-उत्साह बना रहेगा।

आपके मन में क्रांतिकारी विचार आ सकते हैं, परंतु आप जोड़तोड़ में न पड़े क्योंकि अंत में कार्य बिगड़ता ही है। करियर और भविष्य संबंधित चिंता से थोड़ी सी राहत मिल सकती है। लोगों पर अंधविश्वास न करें।

अपने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार की योजना के अनुसार काम करें, ताकि परेशानी नहीं आए। गणेशजी कहते हैं कि इस समय में जोखिम भरे कार्यों से दूर रहने में ही आपकी भलाई है।

सिंह: खर्च बढ़ने की संभावना है

weekly rashiphal 5 may to 11 may

इस सप्ताह आपको व्यवसाय में लाभ होगा। व्यापार व्यवसाय में नये व्यक्तियों से मुलाकात होगी। वाहन खरीदने के लिए समय अच्छा है। हृदय और मन को शांति मिले ऐसे विचार अपनाएंगे। आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में नये रंग भरेंगे।

शायद हर चीज समझाना या लिखना मुश्किल है, परंतु इस समय आपका मिजाज और रंग दोनों कुछ अलग ही होंगे। गणेशजी कहते हैं कि इस समय आपके खर्च बढ़ने की संभावना है; आप अपने को रोक नहीं पाएंगे।

आपको नये अवसर प्राप्त होंगे और सही दिशा में उठाए कदम आप के जीवन में बहुत से कार्य आसान कर देंगे, और उससे संबंधित संकेत गणेशजी आपको बारबार देते रहेंगे।

कन्या: पदोन्नति की संभावना है

weekly rashiphal 5 may to 11 may

इस सप्ताह में ऐसा कोई काम नहीं होगा जिसमें आप मेहनत करें और उसमें सफलता मिलने की संभावना कम हो। वर्तमान ग्रहदशा आपको शीघ्रता से काम करने को प्रेरित करेगी, लेकिन आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ना है, ऐसा गणेशजी कहना चाहते हैं।

नये कार्य करने की योजनाओं को साकार करने का समय आ गया है, लेकिन सोच विचारकर आगे बढ़ें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों पर उच्च अधिकारीयों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना है।

परिवार में आनंद का महौल रहेगा। सप्ताह मध्य में बोली पर संयम रखें। ईश्वर का नाम और आध्यात्मिक विचार मन को शांति देंगे। अविवाहित व्यक्तियों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं।


तुला: वाणी एवं व्यवहार पर संयम रखें

weekly rashiphal 5 may to 11 may
गणेशजी बता रहे हैं कि सप्ताह के प्रारंभ में आपकी आध्यात्मिक वृत्ति में बढ़ावा होगा। जमीन-जायदाद संबंधित दस्तावेज करवा सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में आपको मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी-व्यवसाय में उत्साहपूर्वक काम करेंगे। पदोन्नति की संभावना भी है। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी।

परिवार में पुत्र एवं पत्नी से लाभ की अपेक्षा कर सकते हैं। सप्ताह का मध्य भाग आर्थिक उन्नति व प्रोफेशनल तरक्की के लिए शुभ हैं।

सप्ताह के अंत मे आपका मन विभिन्न विचारो में व्यस्त रहेगा, जिससे आपका मनोबल कम हो सकता है। चिंता का प्रभाव आप के स्वास्थ्य पर भी हो सकता है। वाणी एवं व्यवहार पर संयम बरतने की गणेशजी की सलाह है।

वृश्चिक: धनलाभ के योग हैं

weekly rashiphal 5 may to 11 may

सप्ताह के प्रारंभ में सेहत का ख्याल रखें। शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता रहने से बेचैनी महसूस होगी। दिमाग में ऐसे विचार आएंगे कि आप किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे।

इस वजह से आपके कार्यों में विलंब होगा। आपकी तर्क शक्ति जरुरत से ज्यादा सक्रिय है ऐसा महसूस होगा। ऐसे समय में जितने व्यवहारिक आप बनेंगे उतना लाभ होगा।

संतान के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। सप्ताह के उत्तरार्ध में राहत का एहसास होगा। लेखन, साहित्य सम्बंधित प्रवृत्तियों में ध्यान लगाएंगे।

व्यावसायिक क्षेत्र में आप का उत्साह बढ़ेगा। धनलाभ के योग हैं। जमीन-संपत्ति सम्बंधित प्रश्नों का समाधान प्राप्त करने का यह अनुकूल समय है।

धनु: भाग्य का साथ मिलेगा

weekly rashiphal 5 may to 11 may

6 और 7 तारीख के अलावा इस सप्ताह में आप पारिवारिक और दाम्पंत्यसुख प्राप्त कर पाएंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके कार्य निर्धारित समय पर पूरे होंगे, और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वित्तीय लाभ की संभावना भी गणेशजी देख रहे हैं। निवेश के लिए रुकें और राह देखें कि कौन सी नीति अपनानी जरूरी है। संतानों के साथ छोटे से मामले में भी आप उग्र व्यवहार कर सकते हैं।

विदेशगमन के इच्छित व्यक्तियों को थोड़ी विपरित परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप व्यवसाय में आप हाथ आए कार्य जल्द से जल्द खत्म करने के मूड में रहेंगे। वसूली के लिए भागदौड़ बढ़ जाएगी, लेकिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर: अच्छी सफलता मिलेगी

weekly rashiphal 5 may to 11 may

इस सप्ताह में आप मुख्यरूप से समय के सदुपयोग पर ध्यान केंद्रित करेंगे। सप्ताह के प्रारंभ में आपको स्वास्थ्य संबंधित सामान्य समस्या जैसे कि विषाक्त भोजन से समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि की संभावना है।

सप्ताह के दौरान व्यवसाय में साझेदारी के काम में अच्छी सफलता मिलेगी। वाणी की मिठास से आपके कार्य संपन्न होंगे। आप अच्छा दांपत्य सुख पा सकते हैं।

विपरीत लिंगीय व्यक्ति को प्रसन्न करने की कोशिश करेंगे। इस समय में आपकी रचनात्मकता एवं कार्यक्षमता में काफी वृद्घि होगी। सप्ताह के अंतिम चरण में आप भविष्य के आयोजन की वजह से चिंतित रहेंगे, ऐसी संभावना गणेशजी देख रहे हैं।

कुंभ: कार्य में सफलता मिलेगी

weekly rashiphal 5 may to 11 may

गणेशजी का कहना है कि वर्तमान समय में आपको कार्य में सफलता मिलेगी और आपकी यशकीर्ति बढ़ेगी। इस सप्ताह से बुध केतु के बुरे असर से निकलकर आपके सुख स्थान में आएगा। आपकी राशि के जातकों को हमेशा संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करना चाहिए।

शनिवार को सुंदरकांड पाठ करें या आप मोबाईल में सुनते रहें, शनिवार को वृद्ध भिखारी को खाना खिलाएं। 11 मुखी रूद्राक्ष भी पहन सकते हैं।

लंबे समय का निवेश करना हो तो मरीन प्रोडक्टस, इलेक्ट्रीक संसाधन, निर्माण संबंधित चीजें, कम्प्रेसर, पम्पिंग संसाधन, इंजीनियररिंग और हैवी संसाधन, टायर से संबंधित व्यवसाय में निवेश करना चाहिए।


मीन: सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी

weekly rashiphal 5 may to 11 may

मीन राशि में चल रहा उच्च का शुक्र आपको सभी तरह की सुख-सुविधा देगा। आप नये कपड़ों व रत्न, चांदी या गहनों की खरीदारी करेंगे।

साथ ही मन में कहीं बुद्धि और तर्क का टकराव भी हो सकता है। लेकिन चिंतित होने की जरुरत नही है। गणेशजी कहते हैं कि छात्र वर्ग के लिए विद्याभ्यास में अनुकल समय है।

इस सप्ताह बुध राशि परिवर्तन कर के पराक्रम भाव में आएगा। इसलिए कोई साहसिक काम कर सकते हैं।

सप्ताह के अंतिम चरण में नौकरी करने वाले जातकों को सरलता रहेगी। कार्यबोझ आप के स्वास्थ्य पर असर कर सकता है इसलिए खान-पान में सावधानी बरतें।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed