फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 4 august to 10 august

साप्ताहिक राशिफल: 4 अगस्त से 10 अगस्त तक

Mon, 04 Aug 2014 08:55 AM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 4 august to 10 august
गणेश
विज्ञापन

मेष : खर्च के कारण बजट बिगड़ सकता है

weekly rashiphal 4 august to 10 august

गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह प्रारंभ आपको अच्छे बुरे लोगों की पहचान करवाएगा। इस समय वे सभी लोग आपको सहायता देने से इंकार कर सकते हैं, जिनके लिए आप अपने जीवन में बहुत कुछ किया है।

इस बात का आपको अफसोस हो सकता है। इस सप्ताह खर्च के कारण घरेलू बजट बिगड़ सकता है। किसी बड़े कारण से विवाद या तनावपूर्ण माहौल बन सकता है।

छात्र वर्ग को भी एकाग्रता का अभाव रहेगा। व्यावसायिक जातकों को वसूली में रुकावटें आएं, ऐसी संभावना है। 8 और 9तारीख के बाद अच्छे दिनों की शुरूआत होगी। आप भागदौड़ के बाद थोड़ा आराम महसूस करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ : भाग्य साथ देगा

weekly rashiphal 4 august to 10 august

इस सप्ताह आप आनंददायक सफर कर सकेंगे। शुभ ग्रहों की युति होने से आप के मन में नए- नए प्रकार के क्रांतिकारी विचार आएंगे। सभी तरह के अलग-अलग परिवर्तन की भी आप अपेक्षा रख सकते हैं।

अपने विदेशी सम्पर्क या विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वाले जातक इस समय में विदेश में रहने वाले व्यक्तियों के साथ पत्र व्यवहार कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने व्यवहार पर ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।

कुछेक जातकों को त्वचा से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए थोड़ी सी सावधानी जरूर बरतें। इसके अलावा बाकी भाग्य साथ देगा।

विज्ञापन

मिथुन : नई चुनौतियों का सामना करना होगा

weekly rashiphal 4 august to 10 august

इस सप्ताह के प्रारंभ में आप कार्य को लेकर अति उत्साह होंगे, लेकिन क्षण भर में उत्साह मंद पड़ जाएगा। तदपश्चात आपको अपने कार्यक्षेत्र के अनुरूप नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा।

सप्ताह के अंत में शुक्र आप के धन स्थान में सूर्य, बुध और गुरु के साथ युति करेगा, इससे आर्थिक समीकरण प्रभावित होंगे। उसके बाद, आपको निजी परिवार संबंधित ऐसे निर्णय लेने पड़ सकते हैं जो आपके आने वाले समय में आपकी ज़िंदगी से संबंध रखते हों।

इस समय आपको नई नई भाषाएं सीखने की इच्छा भी होगी। इस समय आपको किसी मंगल कार्य में जाना पड़ सकता है।

कर्क : मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्ति बढ़ेगी

weekly rashiphal 4 august to 10 august

इस सप्ताह आपके विचारों में परिवर्तन आएगा। आपका मन बौद्धिक विचारों और तार्किक विचारों के बीच विनियम करेगा। मन की गहराई में कहीं नई योजनाएं आकार लेंगी। मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्ति बढ़ेगी। आय में वृद्घि होगी।

मित्रों, स्वजनों के साथ आनंद से समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा कोई भेंट मिलने की संभावना भी है। सद्भावना के साथ आप परोपकार करेंगे। इस सप्ताह में आप जितने मृदुभाषी बनेंगे, उतनी भविष्य में अच्छा परिणाम प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाएगी।

आपके स्वभाव में स्वार्थ व छल कपट नहीं है, लेकिन हर व्यक्ति का स्वभाव एक जैसा नहीं होता, इस बात का भी ध्यान रखें।

सिंह : रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है

weekly rashiphal 4 august to 10 august

इस सप्ताह स्थिरता और बुद्धि का संयोजन आपके व्यवहार में देखने को मिलेगा। आपको दो अलग-अलग विरोधी मामलों का सामना करना पड़ेगा जैसे आध्यात्मिकता और वित्त। आपके व्यवहार के आधार पर आने वाले समय की चाल निर्धारित हो सकती है।

आप असुरक्षित महसूस करेंगे एवं इस भाव को दूर करने के लिए आप अति प्रतिक्रिया देंगे, ऐसा भी हो सकता है। आपको विविध युक्ति, प्रयुक्ति, असामान्य घटना या छोटी मोटी रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

इस समय आप अपने गुस्से पर काबू रखें एवं स्वास्थ्य के मामले में भी सावधान रहें। मुश्किलों का सामना करना तो जीवन का हिस्सा है। इसलिए धैर्य रखते हुए आगे बढ़ें।

कन्या : मीठी वाणी से कार्य पूर्ण होंगे

weekly rashiphal 4 august to 10 august

आपको आर्थिक मामले में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। किसी दूसरे पर विश्वास कर आगे बढ़ना घातक होगा। इस समय विश्वासघात और घाटा होने की संभावना है।

शेअर-सट्टा, लॉटरी जैसे रुकावटों भरे मामलों में कार्य करने वाले जातकों को गणेशजी फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह देते हैं। आप निषेधात्मक विचारों से दूर रहें। प्रतियोगियों के सामने आपकी स्थिति अटल रहेगी।

इस सप्ताह की ग्रहदशा देखते हुए यह लग रहा है कि मीठी वाणी से कार्य पूर्ण होंगे। छात्र वर्ग के लिए मुश्किल समय है। मित्रों- स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रवास की संभावना है। रहस्यमय एवं आध्यात्मिक मामलों में सिद्धि प्राप्त कर पाएँगे।

तुलाः महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे

weekly rashiphal 4 august to 10 august

सप्ताह का प्रारंभ आप के लिए सामान्य रहेगा। आप में आत्मविश्वास का स्तर अच्छा रहने से कार्य सिद्धि के योग हैं। आपकी सृजानात्मक शक्ति काफी अच्छी रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आपके तर्क, बुद्धि एवं उत्साह का त्रिवेणी संगम देखने को मिलेगा।

वैचारिक उलझन के चलते या फिर किसी बात का ज्यादा विश्लेषण करने की वजह से आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले पाएंगे। ऐसे ही कहीं मुठ्ठी से रेत की तरह समय न फिसल जाएं, इस बात का ध्यान रखें।

वाणी पर पूरा संयम रखें। हो सके तो यात्रा न करें। निवशकों के लिए अच्छा समय है। सप्ताह के अंतिम चरण में आप की धार्मिक वृत्ति बढ़ेगी।

वृश्चिक : खर्च बढ़ेगा

weekly rashiphal 4 august to 10 august

गणेशजी इस सप्ताह के प्रारंभ में आपको सावधान रहने की सलाह देते हैं। इस समय सर्जरी आदि न करवाएं एवं बोल चाल में ध्यान रखें। शारीरिक कष्ट एवं मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे।

आप में अनावश्यक गुस्सा और आवेश आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों को संभवतःटालें। खर्च बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य से समय अच्छा होने की संभावना है।

शारीरिक एवं मानसिक सुख रहने से आप हर कार्य में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय आनंद से बीतेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च हो सकता है। यात्रा के योग हैं। छात्रवर्ग को विद्या प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु : आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें

weekly rashiphal 4 august to 10 august

सप्ताह प्रारंभ में मीठा कड़वा अनुभव होगा। कार्य सिद्घि में आपको विलंब होगा, लेकिन सफलता प्राप्त होने से थोड़ी सी राहत महसूस करेंगे। वित्तीय, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में आय-व्यय का पलड़ा सही रखने का प्रयास करेंगे।

मित्रों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। विवाह के शुभ योग होने से योग्य जीवनसाथी के लिए पुरुष जातक “पत्नीं मनोरमां देही मनोवृत्तानुसारणीम्, तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्ववाम्” मंत्र का जाप करें।

स्त्री जातकों को उत्तम पति की प्राप्ति के लिए “देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्, रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जटि।” मंत्र का जाप करना चाहिए। सप्ताह अंत में आपको बोली संयम रखना है।

मकर : जल्दबाजी में निर्णय न लें

weekly rashiphal 4 august to 10 august

गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह प्रारंभ साधारण रहेगा। व्यापार संबंधित कार्यों में बाधाएं आएंगी, फिर भी आपको लाभ जरूर मिलेगा। पुरानी वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए आपको थोड़ी भाग दौड़ करनी पड़ेगी।

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। सप्ताह में आगे चलकर आपको भाई-बहन से लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।

अविवाहित जातकों की जीवनसाथी की खोज पूर्ण होगी। आप शत्रुओं को युक्ति से पराजित करेंगे। कर्मचारी वर्ग के वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बने रहेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में थोड़ा सावधान रहना होगा। आग, जल एवं वाहन से दुर्घटना की संभावना है।

कुंभ : उन्नति एवं धनप्राप्ति के योग हैं

weekly rashiphal 4 august to 10 august

आपको शरीर में स्वस्थता महसूस होगी परंतु मानसिक बेचैनी रहेगी, जिससे काम करने का उत्साह कम रहेगा। इस वजह से आपके कई कार्य विलंबित होंगे। कार्य में जल्दबाजी घातक हो सकती है। मौज मस्ती के लिए धन खर्च होगा।

शत्रु या विरोधियों के सामने आपका व्यवहार और उग्र हो सकता है। सप्ताह में आगे चलकर आपको धीरे-धीरे अनुकूलता का एहसास होगा। आप अधिक सक्रिय होंगे और हाथ में लिए कार्य को पूरा करके ही रहेंगे।

मानसिक तौर पर किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त होंगे। उन्नति एवं धनप्राप्ति के योग हैं। आरोग्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन में आनंदपूर्ण माहौल रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन : शुभ फलदायी समय शुरू

weekly rashiphal 4 august to 10 august

सप्ताह के प्रारंभ में आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है, कुछ समझ नहीं आएगा। मन विचारो में व्यस्त रहेगा। गणेशजी आपको ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में लिप्त होने की सलाह देते हैं।

तंदुरस्ती के मामले में आपको विशेष ध्यान देना पड़ेगा। गंभीर बीमारी या दुर्घटना की वजह से पंहुची चोट के लिए खर्च करना पड़ सकता है। परिवारजनों के साथ संभलकर रहें।

सप्ताह में आगे चलकर आपके लिए शुभ फलदायी समय शुरू होगा। कार्य सफलता और उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि की वजह से आप अत्यंत प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि और सफलता मिलेगी। वसूली के पैसे प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed