फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

साप्ताहिक राशिफल: 30 दिसंबर से 5 जनवरी 2014 तक का राशिफल

Sat, 28 Dec 2013 03:31 PM IST
Updated Sat, 28 Dec 2013 03:31 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

सप्ताह की शुरूआत में आप गुस्से को काबू में रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आप उपस्थित रहेंगे। व्यापार के लिए यात्रा करने के योग हैं। आपके अंदर परोपकार की भावना बढ़ने से अन्य लोगों को मदद देने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन


सप्ताह के मध्य में आप परिवारजनों के साथ मिल कर घर की बातों के बारे में महत्वपूर्ण चर्चा-विचार करेंगे। ज्यादा कार्यबोझ से तबीयत में अस्वस्थता रहेगी। शरीर के लिए थोड़ा आराम जरूरी है।
विज्ञापन


इसलिए सप्ताह के अंत में जीवनसाथी के साथ घर के बंधे हुए माहौल को छोड़ कर बाहर घूमने जाएंगे। सामाजिक प्रवृत्तियां और मित्रों के साथ की भागदौड़ में समय बिताएंगे। अपरिणीतों के लिए शादी के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृषः लक्ष्मी देवी की कृपा बरसेगी

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014
इस सप्ताह आप के कार्य निर्धारित योजना के अनुसार पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। ननिहाल की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। और उनकी ओर से कुछ लाभ होगा।

बीमार व्यक्ति की बीमारी में सुधार दिखेगा। सप्ताह के मध्य में आप गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन दोनों में सुख और आनंद का अनुभव करेंगे। अचानक लक्ष्मी देवी की कृपा आप पर बरसे ऐसी संभावना है।

सप्ताह के अंत में आप शारीरिक और मानसिक तौर से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत न करें और खाने-पीने में खास ध्यान रखें।

काम के ज़्यादा बोझ से थकान, मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। धार्मिक स्थल की यात्रा आप को राहत देगी। ऑफिस या व्यवसाय के स्थल पर काम का भार ज़्यादा रहेगा।
ganeshspeakslogo

मिथुन : अचानक खर्च के लिए तैयार रहें।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

सप्ताह के प्रारंभ में प्रतिकूल ग्रहदशा होने से किसी भी नए कार्य में नुकसान हो सकता हैं। जीवसाथी और संतानों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

किसी के साथ चर्चा में अपमान हो सकता है। अचानक खर्च के लिए तैयार रहें। सप्ताह के मध्य में घर में सुखशांति का माहौल रहने से आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का अनुभव करेंगे।

आवक के नए स्त्रोत खड़े होंगे। आप जरूरी बातों के पीछे खर्च भी करेंगे। लंबे समय के निवेश के लिए गंभीरता से सोचेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों के सामने सफलता पाएंगे।

सप्ताह के अंतिम चरण में शारीरिक मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव करेंगे। मनोरंजन के लिए तमाम सामग्री आप को उपलब्ध होगी। । विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय लगता है।
ganeshspeakslogo

कर्क : संयमपूर्वक समय बिताने की सलाह है।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

इस सप्ताह के प्रारंभ में आपके परिवार में अशांति खड़ी होगी। शारीरिक-मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। छाती में दर्द या किसी विकार से तकलीफ हो सकती है।

धनखर्च और अपयश मिलने का योग है। चारों ओर से भाग्य साथ छोड़कर जा रहा हो ऐसा लगेगा। सप्ताह के मध्य में स्वस्थ चित्त और संयमपूर्वक समय बिताने की सलाह है।

प्रेमीजनों के बीच वादविवाद होने से तकरार होगा। विजातीय पात्र की ओर आकर्षण आप के लिए संकट न लाए इसका ध्यान रखें । नए काम की शुरूआत या यात्रा प्रवास न करने की सलाह है।

सप्ताह के अंतिम दौर में स्थिति सुधरने से व्यावसायिक क्षेत्र आप प्रगति की अपेक्षा रख सकते हैं। ओर विरोधियों को सरलता से पराजित कर सकते हैं।

ganeshspeakslogo

सिंह : शुभ समाचार मिल सकते हैं।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

सप्ताह की शुरूआत में साथीदारों के साथ आप के संबंधों में निकटता आएगी और हर कार्य में उनका पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी एकदम अच्छा रहेगा।

आप भावनात्मक संबंधों की गहनता समझ सकेंगे। मानसिक तौर से भी चिंतारहित रहेंगे। हर कार्य में सफलता मिलने के योग है। सप्ताह के दूसरे चरण में शारीरिक-मानसिक तौर से आप को अस्वस्थता और बेचैनी का अनुभव हो सकता है।

आपके कारण किसी को दुःख न हो उसका ध्यान रखें। जमीन-मकान, वाहन वगैरह बातों में महत्व के कागजात पर हस्ताक्षर करने में बहुत सावधानी रखें।

रचनात्मक और कला या लेखन के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों के लिए अनुकूल दौर है। संतानों की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए एकदम मध्यम समय रहेगा।
ganeshspeakslogo

कन्या : भाग्यवृद्धि के प्रबल योग है।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

इस सप्ताह के प्रारंभ में आप के परिवार में सुखशांति और कुटुंबजन से मनमेल भरे संबंध बने रहेंगे। व्यक्तिगत या व्यावसायिक कारण से प्रवास की संभावना है।

आयात-निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य एकदम अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय बिताएंगे और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। व्यवसाय में विरोधी आपसे पराजित होंगे।

भाग्यवृद्धि के प्रबल योग है। सप्ताह के अंत में आप की धार्मिक और परोपकार की वृत्ति ज़्यादा रहेगी। आप देवस्थान के दर्शन पर जाए अथवा तीर्थयात्रा का आयोजन करे ऐसे प्रबल योग लगते हैं।

स्वास्थ्य आप के मार्ग में अवरोध खड़ा कर सकते हैं।  वाहन चलाते वक्त और जलाशयों से खास सावधान रहने की सलाह है। इस समय में हो सके तो किसी कानूनी प्रश्नों से दूर रहें।
 ganeshspeakslogo

तुला : वस्त्रों और वाहनसुख की प्राप्ति होगी।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014
इस सप्ताह की शुरूआत में आप को कला और कौशल को बाहर लाने के लिए सुनहरी मौका न गंवाने की गणेशजी की सलाह हैं। शारीरिक-मानसिक स्वस्थता बनी रहगी।

मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों और परिवारजनों के साथ हिस्सा लेंगे। सुंदर भोजन, वस्त्रों और वाहनसुख की प्राप्ति होगी।  सप्ताह के मध्य में कुछ बातों में आप का मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा।

अनैतिक प्रवृत्तियों की ओर न मुड़ें अन्यथा मान और धन दोनों गवांएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुकावटें आएगी। विद्यार्थियों को पूर्व, उत्तर अथवा उत्तरपूर्व दिशा की ओर मुंह रखकर पढ़ाई करनी चाहिए।

सप्ताह के अंत में आप को भाग्यवृद्धि और धनलाभ के मौके मिलेंगे। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य प्रसंग से बाहर जाने का होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे।
ganeshspeakslogo

वृश्चिक : शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

सप्ताह के प्रारंभ में आप के अनावश्यक खर्च में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। झगड़े, तकरार से दूर रहें। रिश्तेदारों से अनबन होगी। अदालत से जुड़े हुए कार्य़ संभाल कर करें। सप्ताह के मध्य में आप सामान्य तौर से समय बिताएंगे।

परिवार में सौहार्द्रपूर्ण माहौल बना रहेगा। मित्रों स्वजनों के साथ मुलाकात से सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना भी रहेगी।

सप्ताह के अंत में मौनव्रत रखेंगे तो पारिवारिक क्लेश नही होगा। कुटुंबजनों के साथ गलतफहमी उपस्थिति हो सकती है। शारीरिक तकलीफ के साथ चित्त में ग्लानी रहेगी।

विद्याप्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। धीरे-धीरे स्थिति सुधरने से आर्थिक और व्यावसायिक बातों में राहत होगी। व्यावसायिक विस्तार के बारे में गंभीरता से सोचेंगे।
ganeshspeakslogo

धनु : स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

इस सप्ताह के प्रारंभ में आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ आप के पारिवारिक जीवन में भी सुख संतोष की भावना का अनुभव होगा। गणेशजी की कृपा से आमदनी में वृद्धि और व्यापार धंधे में लाभ मिलेगा।

अविवाहितों के लिए शादी के योग है। सप्ताह के मध्य में थोड़ा समय कष्टदायक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

अदालत से जुड़े कामकाज में सावधानीपूर्वक कदम भरें। सप्ताह के अंत में आप की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर चढ़ने लगेगी। आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधरेगा।

और आर्थिक लाभ के द्वार भी खुलेंगे। घर में सगे- संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।
ganeshspeakslogo

मकर : नौकरी में उन्नति होगी।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

इस सप्ताह के प्रारंभ में व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी। घर परिवार और संतानों की बातों में आनंद और संतोष रहेगा।

व्यावसायिक काम के बारे में भागदौड़ बढ़ेगी। नौकरी में उन्नति होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और सरकार तथा मित्रों - संबंधियों से फायदा होगा।

सप्ताह के मध्य में स्नेहीजनों और मित्रों को मिलने का होगा। घर में नई चीजों की खरीददारी होगी। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। मन में उद्वेग का अनुभव होगा।

व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। शत्रुओं द्वारा परेशानी होगी। स्त्री और संतानों की चिंता रहेगी। अकस्मात से खास संभलने की सलाह है। ईश्वर भक्ति और पूजापाठ से आप को राहत रहेगी।
 ganeshspeakslogo

कुंभ : धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च करेंगे।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

नौकरीपेशा वर्ग के लिए संभलकर चलने का समय है। शत्रुओं के षडयंत्र आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। संतानों के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। धार्मिक स्थल का प्रवास होगा।

धीरे-धीरे स्थिति सुधरने से कुटुंबजन और गृहस्थजीवन में खुशहाली छायेगी। नौकरी में अधिकारी आप के काम से खुश रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में अच्छा और प्रगतिमय दौर है। सप्ताह के मध्य में आप के मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि और धनलाभ होने के संकेत है।

आपके अंदर धार्मिक भावना भी ज्यादा रहेगी। और आप धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च करेंगे। सप्ताह के अंत में आप को वाणी की पारदर्शिता रखनी होगी जिससे आप के शब्दों का गलत अर्थ न निकाला जाए। विद्यार्थियों के लिए एकदम अनुकूल समय है।ganeshspeakslogo

मीन : आकस्मिक धनलाभ का योग है।

weekly rashiphal 30 december to 5 january 2014

सप्ताह की शुरूआत का दौर आपके लिए मिश्रफलदायी लगता है। आकस्मिक धनलाभ का योग है। लेकिन मानसिक- शारीरिक श्रम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है।

अचानक खर्च भी हो सकता है। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक विचार आप के कष्ट को कम करेंगे। सप्ताह के दूसरे चरण में संतानों की समस्या से चिंतित होंगे।

नकारात्मक विचारों से मन घिरा हुआ रहेगा। सरकार की ओर से कोई परेशानी उपस्थित हो सकती है। सप्ताह के अंत में आप की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी और वसूली के पैसे आएंगे। सामाजिक कार्यों या प्रसंग में हिस्सा लेने के संयोग है। मित्र-स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात आप को आनंदित करेगी। पत्नी और संतानों की तरफ से लाभ की प्राप्ति होगी। ganeshspeakslogo

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed