साप्ताहिक राशिफलः 3 नवंबर से 9 नवंबर तक का हाल जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह की शुरूआत बहुत अच्छी नजर आ रही है। गणेशजी को लगता है कि इस समय आप अपने वित्तीय मामलों पर अधिक ध्यान देंगे। इसके अलावा आप लम्बी अवधि का निवेश करना पसंद करेंगे।
हालांकि, सप्ताह की प्रगति के साथ आपके विकास की गति धीमी होना शुरू हो सकती है, क्योंकि इस समय शनि वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहा है।
इसके अलावा इस समय आप पर शनि की छोटी पनौती का प्रभाव रहेगा। इसको ध्यान में रखते हुए आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना है एवं हनुमानजी की पूजा-उपासना करनी है। साथ ही, आपको शनि की पूजा भी करनी चाहिए।
वृषभ : अनुकूल रहेगा यह सप्ताह
यह सप्ताह आपके लिए काफी अच्छा रहने की संभावना है। इस समय आप राहत की सांस लेंगे एवं आनंदित महसूस करेंगे। परिवार के बुजुर्ग सदस्य या आप जिसे अधिक मानतें हैं, उनसे मुलाकात हो सकती है। उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।
इस सप्ताह के मध्य और अंतिम चरण में आप अपने आपको एक सीमित क्षेत्र में महसूस करेंगे तथा इस समस्या से बाहर निकलने के लिए आपके प्रयास बुरी तरह असफल होंगे।
अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि गणेशजी आपको चिंता न करने की सलाह देते हैं। इसके अलावा धीरे धीरे आप परिस्थितियों में हो रहे सुधार को महसूस करेंगे।
मिथुन : सावधान रहकर आगे बढ़ें
गणेशजी की सलाह है कि आपको इस समय वाणी व्यवहार पर ध्यान रखना होगा। आप सुखद समय का आनंद लेंगे। आपको विद्याभ्यास, संतान एवं शेयर बाजार संबंधित मामलों में सावधान रहकर दृढ़ता के साथ आगे बढ़ना है।
हालांकि, इस समय आपको कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहना होगा। आपकी कोशिशों के बावजूद थोड़ी सी सफलता मिलने की संभावना है।
हर कार्य में प्रतियोगिता होती है, इसलिए आपको धैर्य व शांतिमय तरीके से कार्य करना चाहिए, उत्तेजित होने की जरूरत नहीं है।
कर्क : आर्थिक नुकसान संभव है
इस सप्ताह 3, 4 और 5 तारीख को अनावश्यक समस्याओं की वजह से आपका मन परेशान रहेगा। इसके कारण आपको निजी तौर पर दुख और निराशा प्राप्त होगी। आपका वाहन खराब हो सकता है।
पैसे की हानि हो सकती है एवं इलेक्ट्रोनिक साधन बिगड़ने की संभावना भी है। प्रेम प्रसंगों में निष्फलता प्राप्त होगी। आप बहुत ही बेसब्र बन जाएंगे। शुभ कार्यों में विलंब होगा।
सप्ताह के अंतिम चरण में आपको अच्छा महसूस होगा। आपको लाभ होगा परंतु कितना होगा यह आपके जन्माक्षर पर निर्भर है। इसके बाद शनि आपके पांचवें गृह में प्रवेश करेगा, जिसके कारण शनि का बुरा प्रभाव कम होगा।
सिंह : भोजन में उड़द से बना खाना खाएं
इस सप्ताह से शनि आपकी राशि से चौथे स्थान में परिभ्रमण करेगा। इसको देखते हुए गणेशजी कह रहे हैं कि आपके लिए आने वाले ढाई साल चुनौतीपूर्ण हैं। शनि की पनौती के विपरीत असर से बचने के लिए शनिवार को भोजन में उड़द से बना खाना खाएं।
पारिवारिक और साझेदारी के विषय में भी आप निराशा का अनुभव करेंगे। लेकिन इन सब के बीच आप अपने जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों में बड़ों की सलाह लेकर या पुराने अनुभवों को याद करते हुए आगे बढ़ेंगे।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि नकारात्मक विचार आपको गलत दिशा में न ले जाएं। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार सही मार्गदर्शन देंगे।
कन्या : सप्ताह राहत भरा रहेगा
इस सप्ताह आप पर चल रही शनि की पनौती पूर्ण होने जा रही है, इसलिए आप थोड़े से शिथिल मूड में आ जाएंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो यह सप्ताह आपके लिए राहत लेकर आने वाला है।
घरेलू स्तर पर भी स्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। घर में जीवनसाथी के साथ एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहने से कम से कम जीवन में आप परिवार की ओर से जरूर हल्का महसूस करेंगे।
इसका असर स्वाभाविक तौर पर आप के व्यावसायिक जीवन पर होगा। प्रतिस्पर्धी आपके सामने खड़े होंगे, परंतु गणेशजी की कृपादृष्टि आप पर रहेगी इसलिए आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
तुला : विपरीत लिंगी व्यक्ति का प्रभाव रहेगा
इस सप्ताह तुला जातकों के लिए शनि की पनौती का अंतिम चरण शुरू हो रहा है। आगामी ढाई साल में आपको इस का फल मिलेगा। शनि के विपरीत प्रभाव से बचने के लिए शनिवार को भोजन में उड़द की दाल या इससे बनी कोई चीज खानी चाहिए।
'ૐ शं शनैश्वराय नमः मंत्र' की 11 माला करें। शनि संबंधित चीजें जैसे कि काले तिल, तेल, छाता, चप्पल, लोहे की चीज आदि, काले उड़द, पैसे या किसी भी खाद्य पदार्थ का गरीब तथा भिक्षुक को दान करें।
सप्ताह के अंतिम चरण में विपरीत लिंगी का आपके जीवन में प्रभुत्व रहेगा। साझेदारी में काम आगे बढ़ सकता है। आपको अच्छा दांपत्य सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशिः नयी चीज की खरीदारी कर सकते हैं
इस सप्ताह से वृश्चिक जातकों के लिए शनि की पनौती का दूसरा दौर शुरू होगा। शनि की पनौती के विपरीत असर से बचने के लिए शनिवार को भोजन में उड़द से बना भोजन लें। शनिवार को 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र की 11 माला का जाप करें।
इस सप्ताह की शुरूआत में सुख-सुविधा अच्छी प्राप्त होगी। घर में गृहसज्जा के लिए नयी चीज की खरीदारी कर सकते हैं। अपने हठीले व्यवहार को बदलने से आप अच्छा महसूस करेंगे।
नये कार्य की शुरूआत करनी नहीं चाहिए। इस समय यात्रा न करें। शेयर बाजार या सट्टेबाजी नुकसानदेय साबित हो सकती है। सप्ताह का अंतिम दौर आप के लिए अच्छा रहेगा।
धनु : जीवन में एक नया समय आ रहा है
इस सप्ताह आपकी तर्कशक्ति में वृद्घि कर सकती है। इस समय सतर्क रहने की अधिक जरूरत है। अपने वाणी व्यवहार पर पूरा ध्यान दें। इस सप्ताह से आप के लिए शनि की साढ़े साती का प्रारंभ हो रही है।
शनि की पनौती के विपरीत असर से बचने के लिए 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र की 11 माला करें। शनिवार को भोजन में उड़द से बना खाना खाएं।
इस सप्ताह में आपको पारिवारिक क्षेत्र में भी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसी संभावना है। परिवर्तन संसार का नियम है और शनि सबसे पहले भावनात्मक विचार लाएगा और जीवन में एक नया समय आ रहा है, इसका एहसास कराएगा।
मकर : प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी
इस सप्ताह से शनि राशि परिवर्तन करके तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव आगामी ढाई साल तक रहेगा। शनि के विपरीत प्रभाव से बचने के लिए शनिवार को भोजन में उड़द की दाल शामिल करें।
आपको 'ૐ शं शनैश्वराय नमः' मंत्र की 11 माला जप करनी चाहिए। मन में वैचारिक उथल-पुथल रहेगी। यह सप्ताह व्यवसायिक उन्नति के लिए उत्तम है।
सरकारी कामकाज या सरकार द्वारा आपको लाभ मिल सकता है। नौकरी में आपको सत्ता एवं नई जिम्मेदारी मिलेगी। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कला जगत से जुड़े जातकों को काफी लाभ हो सकता है। नये कार्य के प्रारंभ में बाधाएं आने की संभावना है।
कुंभ : लाभ मिलेगा
इस सप्ताह घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में आप मूल्यवान और महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में उभर कर आएंगे। इस सप्ताह में शनि राशि परिवर्तन करके आप के कर्म स्थान में वृश्चिक राशि में ढाई साल के लिए भ्रमण करेगा इसलिए आपको शनि महाराज की पूजा करने की सलाह दी जाती है।
आप में पराक्रम, साहसवृत्ति और आत्मविश्वास अधिक रहेगा, लेकिन दुस्साहस करने से बचें। आपके पराक्रम स्थान का स्वामी मंगल आपके लाभ स्थान में है इसलिए लाभ होगा।
भाग्य स्थान में सूर्य-शनि की युति होने से अपेक्षा की तुलना कम परिणाम मिलेगा। हालांकि, गणेशजी की सलाह है कि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है।
मीन : नौकरी में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा
सप्ताह के प्रारंभ में व्यावसायिक क्षेत्र में शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। रहस्यमय विद्या को जानने के लिए अनुकूल दौर है। आपको विदेश से अच्छी सूचना मिलने की संभावना है।
परिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। सप्ताह के मध्य में बौद्धिक प्रवृत्तियां आपको व्यस्त रखेंगी। नए काम का श्रीगणेश कर सकते हैं। लंबे अंतर की यात्रा या धार्मिक स्थल पर जाने का योग है।
शरीर में स्फूर्ति और उल्लास छाएगा। आपके कार्य बिना अवरोध के पूरे होंगे। धन लाभ का योग भी है। सप्ताह के अंत में आपके विचारों में ज़्यादा दृढ़ता आएगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों से लाभ होगा तथा पदोन्नति की संभावना है।