फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 3 march to 9 march

साप्ताहिक राशिफल: 3 मार्च से 9 मार्च तक का राशिफल

Mon, 03 Mar 2014 10:34 AM IST
Updated Mon, 03 Mar 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 3 march to 9 march

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह जमीन जायदाद से जुड़े लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग आमदनी के लिए अलग से प्रयत्न करें।

विज्ञापन


4 तारीख तक की समयावधि चिंता का विषय बन सकती है। यात्रा-प्रवास में आपको आनंद नहीं आएगा, किसी कीमती सामान की चोरी हो सकती है या स्वास्थ्य से सबंधित समस्या जैसे रक्तचाप या मधुमेह से आप परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन


गणेशजी की सलाह है कि पहले से सावधान रहें। आपको इस सप्ताह रूटीन चेकअप करवाने की सलाह भी गणेशजी देते हैं। सप्ताह के अंतिम चरण में आपको इन सब उलझनों के बीच आय का नया स्रोत दिखेगा, जिससे आप थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ : आय स्रोत में वृद्घि होगी

weekly rashiphal 3 march to 9 march

गणेशजी कहते हैं कि आपके जीवन में किसी भी प्रकार का परिवर्तन देखने को नही मिलेगा। ऐसा लगेगा जैसे कि चलते चलते आपकी नैय्या रुक गई हो।

3, 4 तारीख को आप को लाभ मिलने की संभावना है। आप व्यवसाय में रुके हुए पैसे की वसूली कर सकेंगे। आय स्रोत में वृद्घि होगी। जिस वजह से आप के मन को भी राहत का एहसास मिलेगा।

बुज़ुर्गो, मित्रों, सगे-सम्बंधियों से मिलने के योग बनेंगे। उनके साथ मेल-मुलाकात से आप प्रसन्न रहेंगे। 5, 6, तारीख को आप सुस्ती महसूस करेंगे।

लेकिन अनावश्यक भाग दौड़ के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा। ऐसे समय में शिव शक्ति की उपासना करने की सलाह गणेशजी देते हैं।


मिथुन : भाग्य आपका साथ देगा

weekly rashiphal 3 march to 9 march

आपको धीरे-धीरे परिस्थिति सुधरती मालूम पड़ेगी। इस सप्ताह में आपको जोखिमपूर्ण और रोमांचक गतिविधियां आकर्षित करेंगी। तदुपरांत परिस्थिति के साथ तालमेल बिठाने की ऊर्जा और इच्छा भी जगेगी।

सप्ताह अंत में योजनाबद्ध तौर पर वित्तीय लेन-देन करेंगे तो निश्चित सफलता मिलेगी। भाग्य भी आप को साथ दे ऐसी प्रबल संभावना है। थोड़ी सी भी असावधानी होने से केतु अपना काम कर जाएगा और आप के हाथ में आए पैसे मुट्ठी से रेत की तरह निकल जाएंगे।

सप्ताह के अंतिम दो दिन आप के लिए खास आनंददायक नहीं हैं। सामान्य तौर पर आप किसी भी मामले को गंभीरता से लेंगे तो दिक्कत नही होगी और समय का लाभ उठा कर भविष्य की योजना बनाएंगे तभी आर्थिक तौर पर टिक पाएंगे।

कर्क : सरकारी क्षेत्र से जुड़े विषय चिंतित कर सकते हैं

weekly rashiphal 3 march to 9 march

गणेशजी कहते हैं कि शायद सप्ताह के प्रारंभिक दिनों में पिछले सप्ताह का असर आपको महसूस होगा। आपको थोड़ी राहत मिलेगी। व्यापारी वर्ग को नये सौदों, मुलाकातों, यात्राओं व गठबंधनों से आनंद प्राप्ति होगी।


5 और 6 तारीख को चंद्र अपना बल प्राप्त नही कर पाएगा, जिससे आपको बेचैनी रहेगी। व्यावसायिक करियर, प्रोफेशन, बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता, सरकारी क्षेत्र से जुड़े विषय चिंतित कर सकते हैं।

शायद कार्यबोझ से आप शारीरिक थकान अनुभव करेंगे। चिंता करने से कुछ प्राप्त नही होता है यह जानते हुए भी इस समय में आप चिंतित रहेंगे। सप्ताह के अंतिम दो दिन आप अपने वर्तमान समय का मूल्यांकन करेंगे और सकारात्मक निर्णय लेने के बारे में सोचेंगे।

सिंह : अंतिम दो दिन आपके लिए अच्छे हैं

weekly rashiphal 3 march to 9 march

सप्ताह के पहले पांच दिन कुछ खास नहीं हैं, ऐसा कह सकते हैं। इस दौरान आप के स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने के योग हैं। किसी के साथ बातचीत के दौरान गलतफहमी खड़ी न हो जाए इस बात का भी ध्यान रखना है। फजूलखर्ची से बचें।

आप बहुत ही संवेदनशील बनेंगे। आपको किसी को कोई ऐसा वचन देना पडेगा जिससे आप को दुख हो सकता है। छात्रवर्ग के लिए मध्यम से अच्छा समय कह सकते हैं।

जमीन-जायदाद से सम्बंधित मामलों में बड़ा निर्णय लेने के लिए अनुकूल समय नही है। मानसिक अस्वस्थता और बेचैनी रहेगी। सप्ताह के अंतिम दो दिन आपके लिए अच्छे हैं।

सभी दिन बुरे नहीं होते ऐसा आप को लगेगा। परोपकार के कार्यों से आप को मानसिक संतोष और खुशी प्राप्त होगी।

कन्या : खान पान का ध्यान रखें

weekly rashiphal 3 march to 9 march

गणेशजी कहते हैं कि आप हर कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। निवेश संबंधी मामलों पर आप अधिक ध्यान देंगे। साथ ही आप को संतान संबंधी चिंता रहेगी।

आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 5 और 6 तारीख को शायद आप को बहुत ज्यादा मजा नहीं आएगा।

साझेदारों के साथ के सम्बंध अच्छे रहेंगे। कलाक्षेत्र में कुछ अलग प्रदान करने का मौका मिलेगा। खान पान का ध्यान रखें। छात्रवर्ग के लिए थोड़ी मेहनत का समय शुरू हो चुका है।

आप अपने विद्याभ्यास टेबल पर स्फटिक का गोला रख सकते हैं। तदुपरांत रोज सुबह माता सरस्वती और इष्टदेव का स्मरण करने से विद्याभ्यास का आरंभ करें, फायदा होगा।

तुला : सफलता और यश की प्राप्ति होगी

weekly rashiphal 3 march to 9 march

गणेशजी कहते हैं कि लेखन और सृजन कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा करने से बचें। आकस्मिक खर्च की संभावना है। घर में सुख शांति बनी रहेगी। कामकाज में सफलता और यश की प्राप्ति होगी।

किसी भी कार्य में आपका दृढ़ निश्चय बना रहेगा। कला जगत से जुड़े व्यक्तियों को बेहतर अवसर मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में नियमित कामकाज के बोझ से राहत पाने के लिए पार्टी, सिनेमा, नाटक या पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं।

नये वस्त्र, अलंकार खरीदने का या पहनने का मौका भी आएगा। सार्वजनिक तौर पर मान सम्मान मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों के लिए यह समय श्रेष्ठ है। स्वास्थ्य को सावधान रहें।

वृश्चिक : प्रणय और रोमांच के लिए अनुकूल समय है

weekly rashiphal 3 march to 9 march

अचल संपत्ति, विद्या प्राप्ति, नया ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा, वाहन सुख, घर में नए फर्निचर की खरीदारी वगैरह कार्य के लिए सप्ताह का प्रारंभिक दौर अनुकूल है।

श्रृंगार प्रसाधन, नए गहने, कपड़े की खरीदारी के लिए खर्च होगा। संतान से जुडी कोई समस्या आपको चिंतित कर सकती है। सप्ताह के मध्य में आपको लेखन और काव्य सृजन की प्रवृत्ति अच्छी लगेगी।

प्रणय और रोमांच के लिए अनुकूल समय है। शेयर सट्टे में लाभ होगा परंतु जोखिमपूर्ण कार्य करने से दूर रहें। व्यावसायिक क्षेत्र में आप दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ हर कार्य पूरा कर पाएंगे।

प्रतियोगियों और शत्रुओं की चाल निष्फल रहेगी। सुखशांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे।

धनु : खूब मेहनत करनी होगी

weekly rashiphal 3 march to 9 march

इस सप्ताह के प्रारंभ में परिवार के सदस्यों के साथ आप को सौहार्दपूर्ण समय व्यतित करने का मौका मिलेगा। लंबे समय की योजना बनाने के लिए अनुकूल समय है।

सांख्यिकीय क्षेत्रों से जुड़े जातकों को धन लाभ की संभावना है। आप आत्मविश्वास के साथ नये कार्यों का प्रारंभ कर पाएँगे। किसी भी मामले में तुरंत निर्णय लेने की वृत्ति भी रहेगी।

सप्ताह के मध्य में निवेश सम्बंधित मामलों में आप गंभीरता से विचार-विमर्श करेंगे। संतान का स्वास्थ्य या विद्याभ्यास सम्बंधित प्रश्न चिंता का कारण बन सकते हैं।

छात्र वर्ग को अच्छे नतीजे लेकर आने के लिए खूब मेहनत करनी होगी। आप पढ़ाई के टेबल पर स्फटिक का गोला लटका सकते हैं जो नकारात्मक ऊर्जा को आप से दूर करेगा।

मकर : सभी कार्य सिद्घ होंगे

weekly rashiphal 3 march to 9 march

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आप हड़बड़ाहट के कारण व्यवसाय में गलत निर्णय लेंगे ऐसी संभावना है। कामकाज में विलंब हो सकता है। आप दुःसाहस से बचे ऐसी सलाह है।

जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य में संभल कर आगे बढ़े। वाणी एवं बर्ताव में संयम रखे। रोमांच, रोमान्स, आनंदपूर्ण प्रवृत्ति के लिए आप समय निकाल पाएंगे।

संतान संबंधित चिंता से मुक्ति मिल सकती है। घर में किसी नये मेहमान के आगमन की संभावना भी है।

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अच्छा है व आपको परीक्षा में अपेक्षित अंक मिल सकते हैं, किन्तु इसके लिए आप को मेहनत ज़रूर करनी पड़ेगी। गणेशजी का आशीर्वाद हमेशा आप के साथ बना रहेगा। सभी कार्य सिद्घ होंगे।

कुंभ : अनावश्यक खर्च होने की संभावना है

weekly rashiphal 3 march to 9 march

यह सप्ताह आप के लिए मिश्र फलदायी रहेगा। इस सप्ताह आप को मनचाहे नतीजे तो नहीं मिलेंगे। सप्ताह के प्रारंभ में आप कोई भी कार्य करने के लिए आत्मविश्वास से भरपूर होंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस समय आपकी आय का प्रमाण अच्छा रहेगा।

अनावश्यक खर्च होने की संभावना है। आप किसी पक्ष पर अधिक खर्च करेंगे। सप्ताह में आगे चलकर पराक्रम भाव में केतु के साथ चंद्र युति करेगा। मंगल आपके भाग्य स्थान में शनि-राहु जैसे पाप ग्रहों के साथ युति करेगा।

ये सभी ग्रहीय स्थितियां आप को कुछ उग्र और उद्धत बनाएंगी। आप अविचारी और जोखिमपूर्ण निर्णय लेंगे। खासकर जमीन जायदाद सम्बंधित मामले में सावधान रहें। गणेशजी के अनुसार सप्ताह का अंतिम दौर आप को राहत प्रदान करने वाला है।

मीन : सख्त मेहनत करनी होगी

weekly rashiphal 3 march to 9 march

गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह आप के लिए सीधा सपाट नहीं है। इस सप्ताह आपके सामने उतार चढ़ाव रहेंगे। इस समय को भागदौड़, निवेश एवं ओवरटाइम करने का सप्ताह कह सकते हैं।

आपको अवसर मिलेंगे, लेकिन आप को उन अवसरों का फायदा उठाने के लिए सख्त मेहनत करनी होगी। पिछले माह में जो आपने निर्धारित योजना बनाई है, उसको अब कार्यान्वित करना होगा।

तब ही आप को उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय आप अधिक सोच-विचार करेंगे। आपने जितनी भी ताकत और ऊर्जा का संतुलन बनाया था, वो अब आप के काम आएगा। आप को थोड़ा तनाव भी रहा है परंतु श्री गणेशजी धीरे-धीरे आप को मदद ज़रूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed