फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 28 april to 4 may

साप्ताहिक राशिफल : 28 अप्रैल से 4 मई तक का राशिफल

Mon, 28 Apr 2014 09:10 AM IST
Updated Mon, 28 Apr 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 28 april to 4 may
आप ग्रहीय स्थितियों का लाभ उठाने में सक्षम हैं। 29 और 30 तारीख को जन्म के चंद्र पर सूर्य, बुध, केतु और चंद्र इन सभी ग्रहों का परिभ्रमण होगा। इससे आप खुद ही अपनी शक्ति की परीक्षा करेंगे ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


अगर आप किसी भी मामले में गफलत में रहेंगे तो आप खुद ही निराशा का अनुभव करेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आपके जीवन में आर्थिक प्रवाह में वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


परिवार में सामुहिक मेल-मुलाकात के दौरान आपकी किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी, जिसका लाभ आनेवाले समय में आपको मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ:आपके कार्यों में देरी होगी

weekly rashiphal 28 april to 4 may

इस सप्ताह में 27, 28 तारीख आपके लिए अनुकूल नहीं है। तदुपरांत शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेगा। इसलिए अगले माह में आपके दिल में लगाव ज्यादा रहेगा। वहीं, आप किसी भी बात को खुले दिल से व्यक्त नहीं कर पाएंगे। इसके कारण आपके कार्यों में देरी होगी, नतीजे प्रभावित होंगे।

ऐसे नाजुक समय में आपको कोई बीच का मार्ग निकालना पड़ेगा। पहली तारीख से आप आर्थिक प्रवृत्ति हाथ में लेंगे। नए प्रोजेक्ट्स हाथ लेंगे। वर्तमान समय में परिवर्तन लाने का भी आप प्रयास करेंगे। आपका ध्यान आपके आसपास के लोगों पर भी रहेगा।

मिथुन:आपके खर्च बढ़ जाएंगे

weekly rashiphal 28 april to 4 may

इस सप्ताह में शुक्र-मंगल एक दूसरे के सामने आएंगे। जिससे भावना और संवेदना का एक साथ कार्यान्वयन होगा जो आने वाले सप्ताह में यथास्थिति में रहेगा। आगामी सप्ताह में आप फर्निचर आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपके खर्च बढ़ जाएंगे, परंतु अच्छे कार्यों के लिए खर्च करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

29 और 30 तारीख को आप सावधान रहें क्योंकि इस समय आपकी भावुकता बढ़ जाने से आप हर मामले में ज्यादा संवेदनशील हो जाएंगे।

ऐसे समय में संयम रखने की सलाह है। मन स्थिर रखेंगे तो सब अच्छा ही होगा। 1 और 2 तारीख को वाहन चलाते समय सावधान रहें।

कर्क: प्रेम प्रसंगों को गति मिलेगी

weekly rashiphal 28 april to 4 may

इस सप्ताह आपका भाग्य उदय हो सकता है। आर्थिक लाभ के द्वार खुलते नजर आएंगे। आगामी सप्ताह में आप अच्छे गहने या ब्रान्डेड कपड़े खरीदेंगे ऐसी संभावना भी है। आपकी मस्ती में वृद्धि देखने को मिलेगी।

पति-पत्नी के बीच सुख बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों को गति मिलेगी। जीवन में वसंत का प्रवेश हुआ हो ऐसा एहसास होगा। अगला महीना कलाकारों, रंगमंच एवं फिल्म कलाकारों, मीडिया से सम्बंधित जातकों के लिए बहुत ही अच्छा है।

आनंद और प्रेम का अतिरेक बढ़ता हुआ आने वाले सप्ताह में आपको देखने को मिलेगा। चंद्र दूषित रहने से आपको रोजमर्रा के कार्यों में ज़बरदस्ती से मन लगाकर कार्य करना पड़ सकता है।

सिंह:बड़े निर्णय लेने से बचें

weekly rashiphal 28 april to 4 may

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह जितना लाभ प्राप्त होना चाहिए उतना नहीं होगा। पहले चार दिन चंद्र का बल नहीं होने से आपको स्थिरता नहीं मिलेगी। इस समय आपकी सोच व करनी में फर्क होगा।

इस समय के दौरान बड़े निर्णय लेने से बचें, वरना आपको गलत फैसलों के लिए नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे समय में शांत रहना ही ठीक होगा।

सप्ताह के अंतिम तीन दिन चंद्र आप की उच्च की राशि में होगा और अंतिम दिन में गुरु के साथ परिभ्रमण करेगा। आप जिस शक्ति से कार्य संभालेंगे वह सच में प्रशंसनीय  होगी। आपको जिद्दी स्वभाव छोड़ कर शांत रहना पड़ेगा।

कन्या: शुभ समाचार प्राप्त होने की आशा है

weekly rashiphal 28 april to 4 may

गणेशजी कहते हैं कि इस समय रचनात्मकता, कल्पना शक्ति व अंदरूनी प्रेरणा के मेल से आप एक प्रचंड छलांग लगाने की क्षमता हासिल करेंगे।

इस समय गणेशजी की पूजा आपको अपार सफलता के द्वार तक पहुंचा सकती है। आप सुंदर वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी करेंगे।

विपरीत लिंगी से आपके संबंध स्थापित होंगे। सप्ताह मध्य में भौतिक सुख भूलकर आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के योग प्रबल होते दिखेंगे।

विदेश जाने के लिए इच्छुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। विदेश सम्बंधित या विदेश से व्यापार करने वाले जातकों को भी शुभ समाचार प्राप्त होने की आशा है। सप्ताह अंत में भागदौड़ बढ़ेगी।

तुला: आकस्मिक धन लाभ

weekly rashiphal 28 april to 4 may

गणेशजी बताते हैं कि इस सप्ताह आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग अच्छा रहेगा। कामकाज में आपको मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन कार्यसिद्धि होने से यश मिलेगा, मेहनत से आप डरेंगे।

मातृपक्ष से किसी समाचार की अपेक्षा रख सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। आप दांपत्यसुख का आनंद ले पाएंगे। किसी छोटे प्रवास-पिकनिक में भी आनंद से समय व्यतीत कर सकते हैं।

सामाजिक जीवन में आपको सफलता मिलेगी और यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ की संभावना भी हैं। शत्रु से सावधान रहना होगा। कानूनी मामलों से दूर रहें।

वृश्चिक: स्त्री मित्रों पर खर्च होगा

weekly rashiphal 28 april to 4 may

गणेशजी का कहना है कि बौद्धिक चर्चा का प्रसंग बनेगा। छात्र वर्ग को विद्याभ्यास में सफलता प्राप्त होगी। विज्ञान और खेल के क्षेत्र में रस लेंगे। कुछ नया जानने की वृत्ति बढ़ेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

लंबे समय के सुरक्षित वित्तीय आयोजन का अनुकूल समय है। सप्ताह में आपके व्यवहार में भावुकता और कामुकता विशेष प्रमाण में रहेगी इसलिए मानसिक संतुलन बनाए रखने की सलाह गणेशजी देते हैं।

प्रणय प्रसंग के लिए अनुकूल समय है। स्त्री मित्रों पर खर्च होगा। घर में सुखशांति का माहौल रहेगा। नौकरी में कार्यसफलता मिलेगी और सहकर्मियों साथ मिलेगा। प्रतियोगियों को आप पराजित कर पाएंगे।

धनु: वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी

weekly rashiphal 28 april to 4 may

सप्ताह का प्रारंभिक दौर आप सुख-शांति से व्यतीत कर पाएंगे, परंतु धीरे-धीरे उस में अंशतः कमी आएगी। इस समय आप घरेलू साजोसामान की खरीददारी कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति आपकी अच्छी रहेगी।

कला क्षेत्र से जुड़े जातक अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और उससे धन लाभ का मौका मिलेगा। नौकरी पेशा लोग थोड़ा सावधान रहें। संवाद संपर्क टूटने से दिक्कत पैदा हो सकती है।

सहकर्मियों से मतभेद की संभावना है। संतानों की वजह से आप चिंतित रहेंगे। इस समय शेअर बाज़ार या सट्टाकीय प्रवृत्तियों से दूर रहने में ही भलाई है। जमीन-वाहन वगैरह के दस्तावेज में सावधानी बरतें।

मकर: नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा समय

weekly rashiphal 28 april to 4 may

इस सप्ताह काफी खींचातानी के बाद आप अंत में वहीं के वहीं आकर अटकेंगे। ज़मीन-मकान संबंधित कार्यों में बाधाएं आने की संभावना है। पूजा-पाठ, दान-पुण्य, ज्योतिष आदि विषय में आप की रुचि बढ़ेगी। सेहत व खान पान पर ध्यान दें।

वाहन संबंधित खर्च हो सकता है। ऋतुगत बीमारी होने की भी प्रबल संभावना है। विद्यार्थीवर्ग के लिए अनुकुल समय रहेगा और मेहनत अनुसार आप को फल जरूर मिलेगा।

अभ्यास में सफलता के लिए आप स्टडी टेबल पर स्फटिक का गोला या एजुकेशन टावर रख सकते हैं। सप्ताह का अंतिम चरण नौकरी पेशा जातकों के लिए अच्छा है।

कुंभ: जायदाद में बढोतरी होगी

weekly rashiphal 28 april to 4 may

इस सप्ताह से शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में आएगा - आपकी राशि के लिए योगकारक बन रहा है। गणेशजी को यह मजेदार लगता है, क्योंकि आपकी आय का प्रमाण अच्छा रहेगा। जायदाद में बढोतरी होगी।

सोना, चांदी, गहने, हीरा वगैरह लेने के लिए घर की महिलाएं जिद्द करेंगी। इस समय को मिश्रफलदायी और गलतफहमी खड़े करने वाला भी कह सकते हैं। आप में भावुकता अधिक रहेगी।

मित्रों और परिवार की ओर आपका झुकाव रहेगा। उनकी सुख-सुविधा और सुरक्षित भविष्य के लिए मेहनत कर के पैसे कमाएंगे। गणेशजी कहते हैं कि आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है।

मीन: व्यय पर नियंत्रण रखें

weekly rashiphal 28 april to 4 may

सप्ताह का प्रारंभ बेहुत रोचक है। लग्न स्थान में चंद्र का भ्रमण आपको कार्य में सफलता दिलाएगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप रोमांस, आनंद, मौजमस्ती में मशगूल रहेंगे। गणेशजी की सलाह है कि खर्च पर काबू रखें।

आने वाले समय में खास आनंद नही आएगा। आय में रुकावट की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन पर हावी न होने दें। क्रोध एवं बोली पर संयम रखें।

सप्ताह के अंतिम चरण में आप कुछ नया करने के लिए प्रेरित होंगे। गणेशजी के अनुसार सही समय है परंतु हर पहलू पर विचार करने के बाद आगे बढ़ें। सप्ताह के अंत में परिवार के लिए भावुक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed