जुलाई के अंतिम सप्ताह का राशिफलः जानें आपके लिए कैसा रहेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्तमान में आप की रोमांटिक ज़िन्दगी एक बहुत ही खूबसूरत दौर से गुज़र रही है। और यदि साथी के साथ परिणय सूत्र में बंधने का विचार कर रहे है तो यह समय इस खूबसूरत निर्णय के लिए बहुत ही उपयुक्त और शुभ है।
आपकी उर्जा का स्तर एक संतुलित स्तर पर आएगा और आपकी प्रबंधकीय क्षमता चरम सीमा पर है। हालाँकि व्यर्थ के खर्चों से बचने के लिए आपको अपनी जेब पर ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है।
वृष राशिः आय से अधिक व्यय हो सकता है
इस सप्ताह आप चिड़चिडे़ मूड में रहेंगे, खासकर अपने निजी संबंधों के चलते। मामूली-सी बात पर अपना आपा खोने के बजाय खुद पर संयम बनाए रखे। कुछ भी कहने से पहले अपने शब्दों के प्रभाव से आप एक रिश्ते को सदा के लिए खराब कर सकते है।
पूरे सप्ताह के दौरान आपके साथी आपसे सलाह मांगने आ सकते हैं। आपकी आय से अधिक व्यय हो सकता है, इसलिए फ़िज़ूल खर्चों से बचे और बजट बना कर चले।
मिथुन राशिः भावनाओं को खुद पर हावी न होने दे
इस सप्ताह आपको घरेलु स्तर पर परेशानियां दूर होती दिखेंगी। अपनी भावनाओं को खुद पर हावी न होने दे, खासकर तब जब आप ऐसे मामलों की बात कर रहे है जिनका सीधा प्रभाव आप पर आर्थिक रूप से पड़ेगा।
हालाँकि यह आपके लिए काफी आश्चर्यजनक बात होगी लेकिन आप स्थिति से उबार पाएँगे। ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव से बड़ी सी बड़ी समस्या का समाधान भी सहजता और शांत रहकर निकाल लेंगे। विद्यार्थी विदेशी यात्रा पर जा सकते है।
कर्क राशिः रुके हुए कार्य पूरे कर सकेंगे
सप्ताह आपके जीवन के व्यवसायिक स्तर पर कई परिवर्तन लेकर आएगा और यह सब आपके प्रयासों के कारण होगा। आपके लिए भावनात्मक सुरक्षा सबसे ज्यादा अहमियत रखती है।
इस दौरान आपके व्यक्तित्व में भी कई परिवर्तन आएँगे। इस बदले व्यक्तित्व से आप अपनी क्षमता के दम पर सभी रुके हुए कार्य पूरे कर सकेंगे।
इस समय आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। प्रयोग करने की आपकी काबिलियत से आप अपने जीवन को रोचक बनाएँगे।
सिंह राशिः सुख समृद्धि के लिए अधिक प्रयास करना होगा
सुख-समृद्धि के लिए आपको प्रयास करने होगे। एक बेहतर रिश्ते के लिए आप अपने साथी के साथ मज़बूत सम्बन्ध बनाने के लिए लगातार कोशिश करते रहेंगे।
आप किसी भी स्थिति में गहन विचार करते है और संतुलन में रहते है।
कन्या राशिः आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखेंगे
इस सप्ताह आपको एक निजी समस्या का सफल समाधान मिलेगा और आप राहत महसूस करेंगे। आप किसी भी तरह का तनाव नहीं लेंगे और अपने दोस्तों के साथ समय बिता सकेंगे।
आप में से कुछ लोग बहुत जद्दोजहद के बाद नौकरी पा सकेंगे। अधिक से अधिक प्रयास करके आप अपनी आर्थिक परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे।
सप्ताहांत तक आपकी आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार देखेंगे।
तुला राशिः सप्ताह सुखद रहने वाला है
सप्ताह आपके लिए अच्छा समय लेकर आया है। इस दौरान आप बहुत ही खुश और उत्साहित रहेंगे। अपने जीवन में सभी क्षेत्रों में आप सुधार देखेंगे और आप व्यवसायिक तौर पर एक बहुत ही उत्साहित सप्ताह बिताने वाले है।
एक मुश्किल परिस्थिति को आप काबू में पा लेंगे। आपकी भूलने और माफ करने की काबिलियत से कुछ करीबी रिश्ते भी पहले से अधिक बेहतर हो जाएँगे।
वृश्चिक राशिः गलतफहमियों के शिकार हो सकते है
इस सप्ताह आप गलतफहमियों के शिकार हो सकते है और हड़बड़ी में फैसलें ले सकते है। हर बात पर, और हर किसी की कमियों को बतलाने की आपकी आदत आपके आस-पास ले लोगों को निराश कर सकती है।
कुछ परिवर्तन लाने की सख्त आवश्यकता है, ऐसे में परिजनों की सहायता ले सकते है। आपके परिवर्तित व्यवहार से आप ना सिर्फ निजी तौर पर बल्कि पारिवारिक स्तर पर भी खुश रहेंगे और दूसरों को भी खुश रख सकते है। परिस्थितियों का ज़रुरत से ज्यादा विश्लेषण ना करे।
धनु राशिः आर्थिक विषयों को लेकर चिंतित रह सकते हैं
यह सप्ताह आपके लिए थोडा कठिन रहेगा क्योंकि आप भावनात्मक रूप से चिंतित रहेंगे। चीजों पर ध्यान केन्द्रित करने में भी परेशानी हो सकती है। कई विकर्षण आपके लिए समस्या पैदा कर सकते हैं।
अपनी आर्थिक स्थिति को भी संतुलित बनाए रखने में भी आपकी परेशानी होगी। सप्ताहांत तक आपके मूड में सुधार आएगा और अपनी जिन्दगी में बेहतर परिवर्तन देखने के बाद संतोष महसूस करेंगे।
मकर राशिः अतिरिक्त कार्यभार लेने से ना कतराएं
इस सप्ताह तनाव के प्रबल संकेत है। अतिरिक्त कार्यभार लेने से ना कतराएं क्योंकि यह आपकी व्यवसायिक सफलता पाने में सहायता करेगा। साथ ही किसी पुराने दोस्त के साथ आपका रिश्ता एक खास मोड़ ले सकता है और आप दोनों इसे एक नए स्तर पर ले जा सकते है।
इस सप्ताह आपकी बातों को, विचारों को सुना जाएगा, आपको सहयोग मिलेगा और एक बेहतर अवसर आपको एक नयी दिशा, एक नयी गति देगा। सप्ताहांत के दौरान परिवार के साथ आनंदमय समय बिताएंगे
कुंभ राशिः आर्थिक मामलों में सावधान रहें
आप में कुछ व्यक्तियों के लिए एक नए रोमांटिक संबंध बनने के प्रबल संकेत है। यह नया संबंध आपकी जरूरतों को पूरा करेगा और इस पूरे सप्ताह प्रसन्नचित मूड में रहेंगे।
छात्रों के लिए खासतौर पर यह सप्ताह बहुत ही अद्भुत है और सभी अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट व प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक तौर पर आपको थोडा सावधान रहने की आवश्यकता है और किसी भी प्रकार की साझेधारी में पड़ने से खुद को बचाने का प्रयास करें।
मीन राशिः महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे
इस सप्ताह आप व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तर पर किसी भी प्रकार के अवरोध का सामना नहीं करेंगे। जब भी कोई महत्तवपूर्ण निर्णय लेने का समय आएगा तो आप किसी भी प्रकार की गलती नहीं करेंगे।
आपका जोश और उत्साह पूरे सप्ताह आपको खुश रखेगा। रोमांटिक स्तर पर भी यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। राहों पर आने वाले सभी अवसरों पर ध्यान रखते हुए आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।