फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 26 may to 1 June

साप्ताहिक राशिफलः 26 मई से 1 जून तक का राशिफल

Sat, 31 May 2014 03:59 PM IST
Updated Sat, 31 May 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 26 may to 1 June

इस सप्ताह विद्युतीय उपकरणों से आपको विशेष सावधान रहना पड़ेगा। आपके घर या कार्यस्थल पर विद्युतीय उपकरण बिगड़ने की संभावना भी है। इस वजह से थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। 26, 27 तारीख के दौरान आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


इस समय आपका जीवनसाथी आपसे अच्छा उपहार पाने के बावजूद भी आपसे नाराज़ रहे ऐसी संभावना है। इस समय आप पर्यटन पर जाने का आयोजन करेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण को आर्थिक तौर पर अच्छा कह सकते हैं। एक या दूसरी तरह से आप की वित्तीय आवक बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ: भावुता पर नियंत्रण रखें

weekly rashiphal 26 may to 1 June

इस सप्ताह आपको नये काम करने के लिए कमर कसनी पड़ेगी। यहां आपको मित्र वर्ग की ओर से भी सहयोग नहीं मिलेगा। गणेशजी महसूस करते हैं कि आपको इस समय लगेगा कि लोग आपकी पीठ के पीछे आपकी बुराई कर रहे हैं।

परंतु इन सभी बातों पर ध्यान देने के बजाय आप अपनी ओर से श्रेष्ठ परिणाम देने का प्रयास करें, ऐसी गणेशजी की सलाह है। इस सप्ताह में चंद्र बहुत शुभ और अशुभ ग्रहों से मिला होगा। जिस वजह से इस सप्ताह आप में भावुकता का बहुत ही उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस समय सावधान रहकर लोगों से बातचीत करें।

मिथुन: मजाक भारी पड़ सकता है

weekly rashiphal 26 may to 1 June

सप्ताह का प्रारंभ आपके लिए ठीक-ठीक कह सकते हैं। मांगलिक प्रसंग या छोटी-मोटी पार्टी, पिकनिक में जाने की तैयारी करेंगे। 26, 27 तारीख को आपके मनमौजी स्वभाव की वजह से किसी के साथ किया हुआ मज़ाक भारी पड़ सकता है।

किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। सप्ताह के अंत में दूर रहने वाले परिवारजनों से अच्छी ख़बर मिलेगी। विदेश में रहने वाले परिचित लोगों के साथ बातचीत हो सकती है। इस समय आप अपने कार्यस्थल पर किसी के साथ वाद विवाद न करें । कार्य में विलंब हो तो चिंता न करें, क्योंकि गणेशजी के आशीर्वाद से आपकी मेहनत ज़रूर रंग लाएगी।

कर्क: सकारात्मक सोच रखें

weekly rashiphal 26 may to 1 June

गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह आप निर्णय लेते वक्त उलझन में फंसेंगे। भावुकता आप पर हावी होगी और यही स्वभाव आपके कार्य में अड़चनें खड़ी करेगा। आपके जीवन में एक के बाद एक परिवर्तन होंगे। ग्लैमर, सौंदर्य, रहस्य, विनम्रता आपको प्रभावित करेगी। नए-नए कार्यों में खुशी ढूंढने का प्रयास करेंगे। इस समय आपको अच्छे व बुरे अनुभव हो सकते हैं।

गणेशजी कहते हैं कि आप प्रयत्न करना न छोड़ें। सफलता आपको सामने से ढूंढती आएगी। गोचर नवमांश में इस वक्त चार ग्रह वृषभ में होंगे जो आपकी लाभ की राशि है, इसलिए आप लाभ से वंचित रहते हो यह आपको ऐसा सोचने पर प्रेरित करेगी। सकारात्मक सोच रखें।

सिंह: बजट में संतुलन बनाए रखें

weekly rashiphal 26 may to 1 June

इस सप्ताह में निवेश करते समय छोटी छोटी बातों में भी सावधानी बरतें। अपने पैसे को लेकर और परिवार के लिए कुछ करने के बारे में सोच रहे होंगे। इस मामले में आप बहुत उत्साहित होंगे परंतु शनि-राहु एक साथ होने से आपकी राह में रुकावटें आ रही हैं - ऐसा लगेगा।

आपको अपने बजट में संतुलन बनाए रखना सीखना पड़ेगा। आपको इस समय में यह सीखने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ौतरी होगी, और आपको ज़्यादा प्रसन्नता दिलाए, यह ऐसा समय रहेगा। मित्रों, संभावना हो तो आप को शनि शांति के लिए वेदोक्त या पुराणोक्त शनि मंत्र किसी ब्राह्मण द्वारा कराना चाहिए।

कन्या: नुकसान होने की संभावना है

weekly rashiphal 26 may to 1 June

गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। आपको किसी भी प्रकार का ठोस परिणाम प्राप्त नहीं होगा। इस परिस्थिति में अगर आप नसीब पर विश्वास रख कर बैठे रहेंगे, तो नुकसान होने की संभावना है।

महत्वपूर्ण निर्णय टालें और जोखिम न उठाएं। वसीयत से संबंधित समस्या उत्पन्न होगी। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा पर खर्च होगा। नौकरीपेशा वर्ग की पदोन्नति की संभावना है।

तुला: खरीदारी पर धन खर्च करेंगे

weekly rashiphal 26 may to 1 June

इस सप्ताह आप के दिमाग में तर्क एवं बुद्धि का समन्वय दिखेगा। आध्यात्मिकता की मात्रा विशेष रहेगी और आप जन सेवा के कार्य में व्यस्त रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में आप बुद्धि चातुर्य और तार्किक शक्ति की वजह से खुद का मार्ग बना पाएंगे, और खुद की समस्याओं का हल निकाल पाएंगे।

आपकी रहस्यमय विद्या में रुचि बढ़ने की संभावना भी है। नियमित कामकाज में आप दृढ निश्चय एवं आत्मविश्वास से आगे बढ़ेगे। आप मानसिक शांति के लिए मनोरंजक साधनों का इस्तेमाल करेंगे। नये वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। वाणी पर अपना नियंत्रण रखें एवं किसी भी मामले में संदेह से परे होकर निष्पक्ष होकर सोचें।

वृश्चिक: नये कार्य के लिए तैयार रहना पड़ेगा

weekly rashiphal 26 may to 1 June

गणेशजी कहते हैं कि ग्रहों की स्थितियां देखने से पता चलता है कि इस समय आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको नये कार्य के लिए तैयार रहना पड़ेगा। छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल है। नौकर-चाकर या आपके साथ कार्य करते व्यक्तियों की ओर से इच्छित सहयोग प्राप्त नहीं होगा।

ऐसे समय में लोग आपकी निंदा करेंगे या आपके काम के बारे में टिप्पणी करेंगे ऐसी संभावना भी है। लेकिन आप इस पर ध्यान न दें, और लोगों की निंदा करना टालें। इस सप्ताह में चंद्र बहुत से शुभ और अशुभ ग्रहों से मिला होगा। जिस वजह से भावुकता का प्रवाह बना रहेगा।

धनु: निवेश लाभदायी हो सकता है

weekly rashiphal 26 may to 1 June

सप्ताह का प्रारंभ आपके लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक सुख प्राप्त कर पाएंगे। अपने लिए या परिवारजनों की सुविधा के लिए धन खर्च करेंगे। 26, 27 तारीख को आप बेफिक्र और मनमौजी व्यवहार की वजह से निवेश संबंधितत मामलों में गलत निर्णय ले सकते हैं।

नौकरीपेशा लोग अपना काम दूसरों पर न छोड़ें। खेल-कूद से संबंधित जातक आगे बढ़ सकते हैं, परंतु उन्हें रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। लेखन कला में वृद्धि होगी। वाद विवाद से दूर रहें।

शेयर बाज़ार में लंबे समय का दृष्टिकोण रख कर किया निवेश लाभदायी हो सकता है। सप्ताह अंत पर बुध, गुरु और चंद्र आपके दाम्पंत्यजीवन के स्थान में युति करेंगे।

मकर: महत्वपूर्ण कार्य में बाधाएं आ सकती हैं

weekly rashiphal 26 may to 1 June

सप्ताह के प्रारंभ में आपको काफी खींचातानी का अनुभव होगा। आप गृह सजावट, मनोरंजन आदी में खर्च करेंगे। वस्त्र, आभूषण की खरीदारी करेंगे। इस खर्च के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। सूर्य, केतु, चंद्र ये तीन ग्रह अश्लेषा नक्षत्र में रहने से आपकी तर्क शक्ति में काफी वृद्घि होगी।

भाई-बहन के साथ अच्छे संबंध रहेंगे, किन्तु आप वाणी पर अंकुश रखें। सप्ताह के आगामी चरण मे अभ्यास के अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। आप आत्मविश्वास के साथ शैक्षणिक प्रवृत्ति में भाग लेंगे। सप्ताह अंत में नौकरी मे थोडी सावधानी रखना जरूरी रहेगा। किसी के साथ विवादों में उलझना पड़ सकता है।

कुंभ: खर्च पर नियंत्रण जरूरी है

weekly rashiphal 26 may to 1 June

गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह प्रारंभ में आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण जरूरी है। गुस्से पर काबू रखें। नकारात्मक विचारों को मन में से निकाल दें। सामाजिक क्षेत्र में आगे रहने का प्रयत्न करेंगे। जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्ण समय व्यतीत होगा।

परिवार में शांति रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी ऐसा गणेशजी का कहना है। व्यवसाय में आप जोखिम उठाएंगे। गणेशजी की सलाह है कि आप बिना सोचे किसी भी तरह का साहस न करें।

पुराने मित्रों या सहपाठियों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में नयी पद्धति द्वारा असरकारक परिणाम प्राप्त कर पाएंगे। छात्र वर्ग को विद्याभ्यास में सफलता प्राप्त होगी। संतान सुख प्राप्त होगा।

मीन: जल्दबाजी से बचें

weekly rashiphal 26 may to 1 June

सप्ताह प्रारंभ में अधिक उम्मीद करना उचित नहीं। यह सामान्य रहने वाला है, लेकिन सप्ताह का अंतिम चरण प्रगतिकारक रहेगा। हर कार्य में दृढ़ मनोबल के साथ आगे बढ़ेंगे। दांपत्य सुख भी अच्छा प्राप्त होगा। मन को आनंद प्राप्त हो ऐसे मामले में खर्च करेंगे।

आय-व्यय का पलड़ा संतुलित रहेगा। सरकारी कामकाज में आपको नया अवसर मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में नये कार्यों का प्रारंभ करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed