फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 25 to 31 may

मर्ई के अंतिम सप्ताह का राशिफल, जानिए कौन रहेगा इस हफ्ते भाग्यशाली

Mon, 25 May 2015 09:21 AM IST
Updated Mon, 25 May 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 25 to 31 may

इस सप्ताह मौजूदा परिस्थितियों के अनुकूल रह कर आप जीवन में हो रही परेशानियों से निपटने के लिए अग्रसर रहेंगे। इस सप्ताह यहीं आपका मंत्र होगा। आपको एक बात का भी विशेष ध्यान देना होगा कि विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए आपके लिए आशावादी विचारधारा रखना आवश्यक है।

विज्ञापन


रोमांटिक स्तर पर इस सप्ताह एक खास सरप्राइज के लिए तैयार रहें। यदि आप पहले से ही किसी संबंध में ही या विवाहित है तो आप आनंदमय समय बिताएँगे। साथी के साथ बेहतरीन और अधिक से अधिक समय व्यतीत करे।
विज्ञापन


नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही हड़बड़ी वाला रहेगा। अपना काम पूरा करने के लिए आपको ऑफिस में अधिक समय भी देना पड़ सकता है। अपना काम समय पर समाप्त करने के लिए आपको बस एकाग्रता की आवश्यकता है। कुलमिलाकर जीवन के सभी स्तरों पर आपके लिए यह सामान्य सप्ताह रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृष राशिः धन लाभ होगा

weekly rashiphal 25 to 31 may

इस सप्ताह आप सौभाग्यशाली रहेंगे और अपनी इच्छानुसार परिणाम पा सकते है। साथ ही आपके करीबी सहयोगी समय पर काम पूरा करने के लिए आपकी सहायता करेंगे।

आप बड़े से बड़ा काम समय से पूर्व ही पूरा कर लेंगे और यह आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि आपके सामने और भी काम है। आप इस दौरान उर्जावान रहेंगे और काम को लेकर नए विचारों के धनि रहेंगे और आपके वरिष्ठ अधिकारी इस बात से अत्यंत प्रसन्न होंगे।

आपके परिजन सदैव आपके सहयोग में रहेंगे फिर चाहे आपके पास उनके लिए समय हो या ना हो। सप्ताहांत तक अपने सभी काम एकाग्रता से पूरे करे और सप्ताहांत में परिवार के साथ समय बिताएं।

भूतपूर्व किए गए निवेशों से इस सप्ताह व्यवसायियों को धन लाभ होगा। इस दौरान आर्थिक स्थित सशक्त होने के कारण आप शांत एवं सुधीर मूड में रहेंगे।

मिथुन राशिः खर्चों में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 25 to 31 may

इस सप्ताह बृहस्पति के प्रभाव के चलते आप अपने जीवन में कुछ परिवर्तन महसूस करेंगे या फिर आपको इस दौरान अपने जीवन के कुछ अहम निर्णय लेने पड़ सकते है।

ये परिवर्तन या तो नौकरी से संबंधित हो सकते है या फिर आप किसी नए घर की तलाश में है। हालाँकि इससे आपके खर्चों में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में इसका प्रभाव भी पड़ेगा। घर के नवीनीकरण के लिए ये खर्चें आवश्यक भी है।

कर्क राशिः पारिवारिक मामलों में सप्ताह सुखद रहेगा

weekly rashiphal 25 to 31 may

इस सप्ताह चंद्रमा के सुप्रभाव के चलते आप यह महसूस करेंगे कि आपके परिवार के सभी सदस्य आपके बारे में चिंता करते हैं और आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।


इस दौरान आप सप्ताह के अधिकांश समय अच्छे मूड में रहेंगे जिससे आपके आसपास के सभी लोग भी प्रसन्न रहेंगे।

लम्बे समय से चली आ रही है कोई बात जो आपके चिंता का विषय बनी हुई थी, इस सप्ताह उसका समाधान निकल ही आएगा और आपके साथ पूरे परिवार में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ेगी।

सिंह राशिः कार्यस्थल पर वाद-विवाद हो सकता है

weekly rashiphal 25 to 31 may
इस सप्ताह कार्यस्थल में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचने का हरसंभव प्रयास करें। स्वयं को परेशानी से बचाए रखने के लिए आपके लिए आवश्यक है कि आप हर नियम-क़ानून का ईमानदारी से पालन करें।


किसी करीबी दोस्त के साथ भी कुछ मतभेद होने के आसार है। रोमांटिक स्तर पर भी आपके और साथी के बीच ग़लतफ़हमियाँ पैदा हो सकती हैं और आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।

आपके व्यक्तित्व में केवल एक परिवर्तन इस सप्ताह आपके निजी संबंधों को समृद्ध बनाए रखने में सहायक साबित हो सकता है।

कन्या राशिः जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है

weekly rashiphal 25 to 31 may

इस सप्ताह बुध के प्रभाव के कारण आपके जीवन में चंद गलतफहमियाँ पैदा होने के आसार है और आप हड़बड़ी में भी गलत निर्णय ले सकते है। हर किसी भी कमी ढूँढने की आपकी यह आदत आपके आसपास सभी को परेशान कर सकती है।

आपको अपने व्यक्तित्व में कुछ ज़रूरी परिवर्तन लाने होंगे और इसके लिए आप अपने परिवार से सहायता ले सकते है। आपके व्यवहार में एक साधारण सा परिवर्तन आपके व्यक्तिगत जीवन में खुशियों की बहार ला सकता है। स्थितियों का ज़रूरत से ज्यादा विश्लेषण ना करें।

तुला राशिः रुका हुआ काम पूरा होगा

weekly rashiphal 25 to 31 may
सप्ताह के मध्य में एक अनेपक्षित परन्तु सुखद समाचार से आप प्रसन्नचित मूड में रहेंगे। यह सब लाभकारी सूर्य के प्रताप से होगा। अपने करियर में भी आप उम्दा प्रदर्शन करेंगे।


इस दौरान आपका कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा। हालाँकि सप्ताहांत में आपको आर्थिक रूप से थोडा संभल कर चलना होगा। व्यक्तिगत जीवन में भी आप अपने घरेलु मसलों की ओर अधिक से अधिक ध्यान देंगे और इसका सुखद परिणाम भी आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशिः व्यर्थ खर्चों से बचना होगा

weekly rashiphal 25 to 31 may

चन्द्रमा के आगमन के साथ इस सप्ताह धैर्यशीलता और दृढ़ता आपका मंत्र होना चाहिए। इस सप्ताह ज़मीन-जायदाद से सम्बंधित खर्चें होंगे जिनसे आपकी आर्थिक स्थिति में खासा प्रभाव पड़ेगा।

अपने खर्चों पर आपको स्वयं काबू पाना होगा और व्यर्थ खर्चों से बचना होगा। इस सप्ताह व्यावसायिक स्तर पर आप जोखिम उठाने को तैयार होंगे।

निजी स्तर पर आपका कोई करीबी आपको विचलित कर सकता है। इसका असर अपने काम या घरेलु जीवन पर बिलकुल ना पड़ने दे।

धनु राशिः घर में सुख-समृद्धि कायम रहेगी

weekly rashiphal 25 to 31 may

सूर्य के आशीर्वाद से इस सप्ताह आप व्यावसायिक स्तर में कुछ नया करेंगे। आपमें से कुछ व्यक्तियों को एक बेहतर नौकरी या व्यावसायिक अवसर प्राप्त होगा जो अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है।


कार्यस्थल में आपका प्रदर्शन पहले से भी अधिक बेहतर रहेगा और आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी इस समय आपकी निष्ठा देखेंगे और पदोन्नति के लिए आपकी प्रशंसा करेंगे।

घर में सुख-समृद्धि कायम रहेगी। आप अपने परिजनों और प्रियजनों को अधिक समय दे पाएंगे।

मकर राशिः सुखद समाचार मिल सकता है

weekly rashiphal 25 to 31 may

इस सप्ताह चन्द्रमा के आगमन से आप कुछ सुखद समाचारों के मिलने की अपेक्षा कर सकते है जिनकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। फलस्वरूप पूरे सप्ताह आपके जीवन में खुशियों की बहार रहेगी और आप स्वयं भी प्रसन्नचित्त रहेंगे।

गत दिनों में आप कुछ अधिक व्यस्त थे और अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पाए थे इसलिए इस सप्ताह वह समय है जब आप परिवार के साथ अधिकांश समय बिताएंगे।

संभव है कि आप उनके साथ सप्ताहांत में किसी यात्रा में भी जाए, फिर चाहे वो यात्रा छोटी-सी ही क्यों ना हो। बस एक बात का ख्याल रखे कि दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें।

कुंभ राशिः इस सप्ताह धन लाभ मिलेगा

weekly rashiphal 25 to 31 may

यह सप्ताह आपके जीवन के सभी क्षेत्रों के लिए सकारात्मक रहेगा। और यह सभी मंगल ग्रह की कृपा से होगा। गत सप्ताहों में जिन परेशानियों से आप चिंतित हो रहे थे, वे इस सप्ताह चुटकी बजाते ही सुलझ जाएंगी।

आप अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखेंगे। भूतपूर्व किये गए निवेशों से आपको इस सप्ताह धन लाभ मिलेगा। निजी स्तर पर आप इस समय अपने परिवार के उदारभाव से पेश आएँगे और उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

मीन राशि: सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है

weekly rashiphal 25 to 31 may

चंद्रमा और बुध के मिले जुले प्रभाव से यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके समक्ष आने वाली कोई भी समस्या का निदान आप पलक झपकते ही कर लेंगे।

व्यक्तिगत स्तर पर आप बहुत ही सचेत रहते है और किसी भी सूरत में यह नहीं चाहते कि आप दूसरों की भावना को ठेस पहुंचाएं। और जो आपके चहेते है उनके लिए आप विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखते है कि कभी भी आप उन्हें आहत ना पहुंचाएं।

चन्द्रमा के प्रभाव से इस सप्ताह आप अपनी कार्यकुशलता से अपनी परेशानियों से निपटने में सक्षम रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed