फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 21 to 27 september

साप्ताहिक राशिफलः बुध हुआ अस्त इन 4 राशियों के लिए सप्ताह लाभप्रद

Wed, 23 Sep 2015 10:39 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 21 to 27 september

आपके जीवन के हर पहलु में इस सप्ताह कोई ना कोई परिवर्तन अवश्य देखने को मिलेगा। यह सब मंगल के प्रताप होगा। ये सभी परिवर्तन आपकी प्राथमिकताओं को निर्धारित करेंगे। घबराने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि यह सभी नयी परिस्थितियाँ आपको अपने जीवन में प्रगतिशील बनाए रखने के लिए सदैव प्रेरित करेंगी।

विज्ञापन


आप में से जिन व्यक्तियों का काम रुका हुआ है, इस सप्ताह उन्हें पूरा करने में कामयाब रहेंगे। साथी ही दूसरों से आगे बढ़ने के लिए आपको नयी योजनाओं में काम करने के लिए एक अच्छी शुरुआत भी मिलेगी।

विज्ञापन

वृष राश‌िः नौकरी को लेकर संतोषजनक खबर प्राप्त होगी

weekly rashiphal 21 to 27 september

चन्द्रमा की लाभकारी दशा के कारण इस सप्ताह व्यक्तिगत स्तर पर आपकी सभी समस्याओं का निदान आपको मिल जाएगा और आप चिंतामुक्त हो जाएंगे। आपके तनाव के स्तर में भी कमी आएगी और आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

आप में से जो व्यक्ति अपनी नौकरी को लेकर परेशान हैं, उन्हें जल्द ही संतोषजनक खबर प्राप्त होगी। अतिरिक प्रयास कर आप अपनी आर्थिक समस्याओं को भी दूर करेंगे।

विज्ञापन

म‌‌िथुन राश‌िः सप्ताह आपके ल‌िए संवेदनशील रहेगा

weekly rashiphal 21 to 27 september

शुक्र की चेतावनी के अनुसार सप्ताह आपके लिए बहुत ही संवेदनशील और भावनात्मक हो सकता है। आप अपने किसी पुराने साथी के साथ फिर से मेल-मिलाप बनाने का प्रयास करेंगे।

इस सप्ताह आप में से अधिकांश व्यक्तियों के लिए नए रिश्ते प्रतीक्षा कर रहे हैं। आप इस पूरे सप्ताह नए-नए लोगों से मिलने के लिए बाहर जाया करेंगे। आप इस दौरान विभिन्न चीजों का अन्वेषण करेंगे।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है

weekly rashiphal 21 to 27 september

सप्ताह के मध्य में कोई सुखद समाचार आपके चेहरे पर खुशी के साथ आपको तरो-ताजगी से भरने के लिए आने वाला है। आप अपने करियर को लेकर काफी गंभीर है, जिस कारण आप इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

एक रुका हुआ कार्य प्रगति की ओर बढेगा। हालांकि सप्ताहांत तक आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। घरेलु कार्यों को लेकर भी काफी ध्यान देंगे और परिजनों की हर जरूरत को पूरा करेंगे।

स‌िंह राश‌िः आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी

weekly rashiphal 21 to 27 september

इस सप्ताह आप अपनी एकाग्रता से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप अपनी व्यक्तिगत ज़िन्दगी में होने वाले सभी परिवर्तन देखेंगे जो कि सकारात्मक होंगे।

जहां तक आपकी आर्थिक स्थिति की बात है, वह पहले से बेहतर होगी। अपने किसी प्रियजन की सहायता से आप के स्वभाव में परिवर्तन आएगा जिससे आपको ही लाभ होगा। इस सप्ताह आप सुरक्षित महसूस करेंगे और दूसरें आपको समझेंगे।

कन्या राश‌िः सप्ताह आपके लिए आनंदमय होगा

weekly rashiphal 21 to 27 september

इस सप्ताह आप पर मंगल का प्रभाव दिखाई देगा। आप इस दौरान अपनी अद्भुत क्षमताओं का प्रयोग कर अपने सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। साथ ही आप अपनी उपलब्धियों पर प्रफुल्लित भी होंगे।

घर और कार्यस्थल के बीच आपने बहुत ही अच्छी तरह से सामंजस्य बना कर रखा हुआ है। यह समय आपके लिए अत्यंत आनंदमय होगा।

घरेलू स्तर पर भी सुख-समृद्धि बरकरार रहेगी और आप पाएंगे कि आपके द्वारा लिए गए चंद निर्णय आपके लिए कितने लाभदायक साबित हुए है। अपने साथी के समय बिताने के लिए समय निकाले, फिर देखिए, आपकी प्रसन्नता में कितनी वृद्धि होती है।

तुला राश‌िः सप्ताह आपके ल‌िए प्रगत‌िशील रहेगा

weekly rashiphal 21 to 27 september

इस सप्ताह आप चाहे व्यक्तिगत हो या व्यवसायिक स्तर, किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करेंगे। चन्द्रमा की लाभकारी चाल से आपके रिश्तों में भी सुधार आ सकता है।

महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते समय आप कोई भी गलती नहीं करेंगे। आपका उत्साह और कुछ करने की चाह आपको हमेशा ही विकास की राह पर ले जाएंगी।

प्रेम के स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा और रोमांटिक रहेगा। हर अवसर को प्राप्त करने की ललक आप में रहेगी।

 इस सप्ताह आपके सभी काम पूरे होने में आपकी आशावादी विचारधारा का सहयोग रहेगा।

वृश्च‌िक राश‌िः इस सप्ताह किस्मत के धनी रहेंगे

weekly rashiphal 21 to 27 september

बुध के सहयोग से आप इस सप्ताह किस्मत के धनी रहेंगे। आप में से कुछ व्यक्तियों के लिए एक रोमांटिक सम्बन्ध के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं।

और यह नया रिश्ता आपकी भावनात्मक जरूरतों को पूरा करेगा और पूरे सप्ताह आप अपने साथी के साथ समय बिताने में व्यस्त रहेंगे।

इस सप्ताह खासतौर पर छात्रों को अनेक उपलब्धियां प्राप्त होंगी। उनके कड़े परिश्रम का फल उन्हें अवश्य मिलेगा।

आर्थिक तौर पर आपको अधिक सावधान रहने की जरूरत है। हो सके तो किसी भी तरह साझेदारी से दूर ही रहें।

धनु राश‌िः व्यस्तता में बीतेगा सप्ताह

weekly rashiphal 21 to 27 september

अपने भविष्य से संबंधित किसी भी योजना के लिए पुनःविचार करने हेतु सप्ताह आपके लिए बहुत ही उपयोगी रहेगा। इस अवसर का भरपूर लाभ उठाए। आप इतने व्यस्त रहेंगे कि आपको आराम करने तक का समय नहीं मिलेगा।

आपकी सोच आशावादी रहेगी और इसी सोच, इसी विचारधारा से आप अपनी व्यक्तिगत और व्यवसायिक ज़िन्दगी के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। सप्ताहांत के अंत तक आपको अपना विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि कुछ भी नया शुरू करने के लिए यह समय शुभ नहीं होगा।

मकर राश‌िः सप्ताह आपके लिए रोमांच से भरपूर रहेगा

weekly rashiphal 21 to 27 september

सप्ताह आपके लिए अच्छे समय को लेकर आएगा। लाभकारी मंगल का सीधा प्रभाव आपके भाग्य पर पड़ेगा और आप इस पूरे सप्ताह चहकते, खिलखिलाते रहेंगे।

अपने जीवन के लगभग हर क्षेत्र में आप सुधार और बेहतरी ही पाएंगे। व्यवसायिक स्तर पर भी यह सप्ताह आपके लिए रोमांच से भरपूर रहेगा।

एक कठिन परिस्थिति अब आपके काबू में होगी और बखूबी उस पर नियंत्रण पा लेंगे। करीबी रिश्तों में मिठास आएगी।

कुंभ राश‌िः प्रत‌िभा द‌िखाने का अवसर म‌िलेगा

weekly rashiphal 21 to 27 september

इस सप्ताह, आपको अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि चन्द्रमा के आगमन के प्रभाव से आप इस अनजाने में कई गलतियां कर सकते है। आप अपने करीबियों को ठेस पहुंचा सकते है और इसका आपको आभाष भी नहीं होगा।

कुछ भी करने या कहने से पहले सोच-विचार अवश्य कर ले। हालांकि आपका प्रेम-जीवन अत्यंत संतोषजनक रहेगा और पूरे सप्ताह आपके चेहरे पर एक मुस्कान बनी रहेगी।

इस सप्ताह आपको अपनी प्रतिभा दिखाकर खुद को साबित करने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताहांत में आप सामाजिक रूप से व्यस्त रहेंगे।

मीन राश‌िः कई अधूरे काम इस सप्ताह पूरा कर पाएंगे

weekly rashiphal 21 to 27 september

इस सप्ताह चन्द्रमा की माने तो आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में हो रहे विकास से प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण सौदा आखिरकार तय हो जाएगा जिससे आपको भविष्य में लाभ भी प्राप्त होगा।

इस सौदे से आपको कुछ राहत मिलेगी और तनाव भी काम होगा। आप में से बहुत लोग ज्यादा से ज्यादा काम को भी इस सप्ताह बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकेंगे।

रोमांटिक स्तर पर आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते है जिससे यकीनन आपको खुशी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed