फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 21 april to 27 april

साप्ताहिक राशिफल : 21 से 27 अप्रैल तक आपका समय कैसा रहेगा

Mon, 21 Apr 2014 09:17 AM IST
Updated Mon, 21 Apr 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 21 april to 27 april

ग्रहों की स्थिति की वजह से आपके जीवन में सभी घटनाएं बहुत ही जल्दी और बार-बार होंगी। चुंकि मन का कारक ग्रह चंद्र है और चंद्र शुभ-अशुभ ग्रहों के बीच फंसा हुआ है इसलिये आप भी नये बनते-बिगड़ते समीकरणों की वजह से थकान महसूस करेंगे।

विज्ञापन


गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह का चंद्र भाग्य, कर्म एवं लाभ स्थान में परिभ्रमण करेगा, जिस वजह से आप बीच-बीच में थोड़ी राहत का अनुभव करेंगे। इस समय आप किसी सम्मेलन, समारोह, मेल-मुलाकात, छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन करेंगे ऐसा भी लगता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ : भाग्य का तारा चमक सकता है

weekly rashiphal 21 april to 27 april

गणेशजी के अनुसार इस सप्ताह आप उलझन में रहेंगे कि आपका शुभ हो रहा है या कुछ अशुभ हो रहा है। इस समय आपको प्रभुभक्ति में तल्लीन होना चाहिए। 22 व 23 तारीख को भाग्य का तारा चमक सकता है। ऐसे समय में आप स्वयं को आजाद अनुभव करेंगे।

अपने शौक पूरे कर सकते हैं। आप अपने कार्यों का मूल्यांकन करेंगे, जो फयादेमंद होगा। सामान्य तौर पर यह सप्ताह आप के लिए कुछ कर दिखाने का है।

इस सप्ताह में आप के पुराने रिश्तेदारों या बचपन के मित्रों के साथ मुलाकात होगी ऐसी संभावना भी है, और उसका आनंद आप के चेहरे पर गणेशजी को दिख रहा है।

मिथुन : विपरीत लिंग के व्यक्ति से उपहार मिलेगा

weekly rashiphal 21 april to 27 april
सप्ताह के प्रारंभ के दो दिन पति-पत्नी के सम्बंध, साझेदारी में अनुकूलता रहेगी। आपको मनपसंद चीजें भेंट में मिल सकती हैं। आपके आसपास जलतत्व का प्रमाण बढ़ सकता है। सुगंधित फूल, इत्र या उसके जैसी अन्य कोई भेंट आपको विपरीत लिंग के व्यक्ति से प्राप्त हो, ऐसी संभावना है।

सप्ताह के अंत में बहुत ही रोमांचित हो जाएंगे एवं आप विपरीत लिंगी के साथ चैट माध्यमों से बातचीत करेंगे। चंद्र- शुक्र का जोड़ होटल, रेस्टोरन्ट सहित अन्य स्थलों पर वैभवी जीवन जीने के लिए आपको प्रेरित करेगा। सप्ताह अंत में आपको कार्यबोझ का एहसास होगा तथा बावजूद इसके सुख का भी एहसास होगा।

कर्क : आर्थिक ममलों में परेशानी रह सकती है

weekly rashiphal 21 april to 27 april

कर्म के अनुरूप आपको अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं मिलने के कारण चिंता  होगी। बेचैनी के कारण नींद खो बैठेंगे। कुछ समय पहले हुए कार्यों से संबंधित समस्याएं पीछा करेगी एवं नए सवाल पैदा होंगे। वित्तीय आयोजन की गति धीमी पड़ सकती है।

साझेदार एवं पत्नी के साथ संबंधों में कड़वाहट की संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णय आपके मन में असमंजस की स्थिति पैदा कर सकती हैं। इस समय नियमित तौर पर कसरत और योग पर ध्यान देंगे तो सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।

सिंह : छवि सुधारने की कोशिश करें

weekly rashiphal 21 april to 27 april

गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको अपनी पुरानी बातें भूलकर नए सिरे से शुरूआत करनी चाहिए, जैसे वसंत ऋतु में पेड़ नए पत्ते धारण करते हुए नया रूप स्वीकार करता है। इसके उपाय स्वरूप गणेशजी आपको अपनी छवि सुधारने की सलाह देते हैं।

कुछ ऐसा कार्य करें जिससे मन को संतोष मिले। यह समय खास इसलिए है कि आप आत्मनिरीक्षण कर रहे होंगे, आपको एक अलग तरह की विरोधी वृत्ति का अनुभव होगा। इस बारे में आप कुछ नही कर सकते क्योंकि इस माह की ग्रह दशा ही कुछ ऐसी है। आपको चिंता के बीच खुशी भी महसूस करनी है।

कन्या : आकस्मिक धनखर्च की संभावना रहेगी

weekly rashiphal 21 april to 27 april

गणेशजी कहते हैं कि आपको चुनौतियों के लिए तैयार रहना पड़ेगा। मकान, वाहन के लेन-देन या दस्तावेजों के लिए अनुकूल समय नहीं है। शरीर और मन का स्वास्थ्य प्राप्त नहीं होगा। मन अनेक विषयों को लेकर चिंतित रहेगा।

आकस्मिक धनखर्च की संभावना रहेगी, लेकिन जल्द पैसे कमाने के लिए शार्ट कार्ट तरीका से बचें। वाद विवादों से दूर रहने की सलाह  गणेश जी देते हैं।  छात्र वर्ग को विद्याभ्यास में रुकावटें आने की संभावना भी गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं।

ऐसी विपरित परिस्थिति में मौसा पक्ष की ओर से समाचार प्राप्त होंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आप विपरीत लिंग के व्यक्ति की संगत में आएंगे।

तुला : अच्छे समाचार मिलेंगे

weekly rashiphal 21 april to 27 april

गणेशजी कहते हैं कि इस दौरान आप ज्यादा तिकड़मबाज हो सकते हैं। पारिवारिक या व्यवहारिक कामकाज से बाहर  जाने की तैयारी रखना। भाई-बहन और परिवार से आपके संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

आप हर कार्य उत्साह व जोश के साथ करेंगे। माता और स्त्री संबंधित मामले में चिंता रहेगी। जल क्षेत्र के आस-पास संभलकर रहें। पारिवारिक या जमीन-जायदाद संबंधित मामले में सावधानी रखें।

इस समय में आप अपनी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति का श्रेष्ठत्तम उपयोग कर सकते हैं। ज्यादा सोचने से आप का मन विचलित हो सकता है। संतान संबंधित चिंता की संभावना भी है।

वृश्चिक : भाग्य आपका साथ देगा

weekly rashiphal 21 april to 27 april

इस सप्ताह के दौरान आपको समझ नहीं आएगा कि आपके साथ क्या हो रहा है। अधिक मात्रा में विचार आने से मानसिक तौर पर आप परेशान रहेंगे। नौकर चाकर या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके साथ काम करते व्यक्तियों की ओर से परेशानी बढ़ सकती है। आपके व्यवहार में उग्रता आ सकती है।

दूसरी ओर आप बोली में मधुरता से लोगों का दिल जीतने का प्रयास करेंगे। 22, 23 तारीख के दौरान आपका साहस बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में जोखिम उठाएंगे। सप्ताह के अंतिम दौर में आपका भाग्य आपका साथ देगा। दाम्पत्यजीवन में घनिष्ठता बढ़ेगी। घर में आप नया साजो सामान आ सकता है।

धनु : व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा

weekly rashiphal 21 april to 27 april

इस सप्ताह के प्रारंभ में सेहत अच्छी रहेगी। आप निर्धारित कार्य पूरे कर पाएँगे। व्यावसायिक क्षेत्र में वित्तीय लाभ होगा। कार्य सम्बंधित यात्रा या धार्मिक प्रवास की संभावना है। आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। वसूली की संभावना है।

नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा, लेकिन थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। छात्र वर्ग को विद्याभ्यास में निष्फलता मिल सकती है। इस समय आप व्यावसायिक क्षेत्र में उतावले निर्णय लेंगे।

ज़मीन, कृषि, निर्माण सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गणेशजी कहते हैं कि आप में धार्मिक वृत्ति कम होगी या कार्य में व्यस्त रहने की वजह से धार्मिक मामलों में आप का ध्यान कम रहेगा।

मकर : संबंधो में तनाव

weekly rashiphal 21 april to 27 april
वैचारिक उथल-पुथल, आकस्मिक खर्च, मानसिक व्याकुलता, फिज़ूल दौड़ भाग, संबंधो में तनाव, स्वभाव में अनावश्यक आवेश इन सारी विपरीत बातों के साथ आपके सप्ताह का प्रारंभ हो सकता है। गणेशजी आपको कहना चाहते हैं कि फिलहाल आप कुछ भी न करें यही ठीक रहेगा।

कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। आपका मन गलत काम करने के लिए प्रेरित हो सकता है। ईश्वर भक्ति से राहत मिलेगी। सप्ताह के अगले चरण में आपकी स्थिति में सुधार आएगा।

आप हर कार्य आत्मविश्वास के साथ करेंगे। गणेशजी कहते हैं कि इस समय में बुज़ुर्गों के मार्गदर्शन की मदद व तीव्र बुद्धि से समस्याएं हल होंगी।

कुंभ : निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें

weekly rashiphal 21 april to 27 april

सप्ताह के प्रारंभिक दौर में आप व्यावसायिक मामले पर से थोड़ा ध्यान हटाकर स्वयं की उन्नति के लिए, परिवार के साथ खुश रहने के लिए या कुछ नया सीखने के लिए समय निकालेंगे।

चारों ओर आप विकास की दौड़ लगाने के लिए मेहनत करेंगे। बच्चों की ज़िद्द भी आप इस समय में पूरी करेंगे। सप्ताह के मध्य में आपका मन अनेक तरह के विचारों में रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है।

ऐसे समय में हो सके तो किसी भी तरह का निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। आप कोर्ट-कचहरी सम्बंधित कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे।

मीन : उन्नति एवं वृद्धि होगी

weekly rashiphal 21 april to 27 april

गणेशजी के आशीर्वाद से आपका हर कार्य सरलतापूर्वक सफल होगा। नौकरी में एवं व्यवसाय में उन्नति एवं वृद्धि होगी। व्यापारियों के फंसे हुए पैसे मिलेंगे। आप पर लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि रहेगी। परिवार में आनंदपूर्ण माहौल रहेगा।

इस समय आपकी अधिक कूटनीति आप पर ही भारी पड़ जाए ऐसा हो सकता है; ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरूचि रहेगी। जीवनसाथी की खोज में लगे युवक-युवतियों को मनपसंद साथी मिलेगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध में गलत रास्ते में धन का व्यय हो सकता है। सप्ताह का अंतिम दिन अच्छा समय लेकर आएगा। आप हर कार्य में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed