फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

साप्ताहिक राशिफल: 20-26 जनवरी तक कैसा रहेगा आपका समय

Mon, 20 Jan 2014 07:44 AM IST
Updated Mon, 20 Jan 2014 07:44 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014
सप्ताह का प्रारंभ केतु के नक्षत्र से होगा। इससे आप के कार्यों में उतार-चढ़ाव रहेगा। संतान से संबंधित काम होंगे। प्रेम प्रसंग में आगे बढ़ने की संभावना है। 21 व 22 के दौरान चंद्र कन्या राशि में मंगल के साथ होगा।
विज्ञापन


इससे आपका उत्साह बढ़ेगा। इस दौरान आप का गुस्सा भी बढ़ सकता है। आप नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। 24 और 25 के दौरान चंद्र शनि और राहु के साथ युति करेगा।
विज्ञापन


इससे आपकी मानसिक परेशानी बढ़ेगी और नकारात्मकता आप पर हावी होगी। बाहरी व्यक्तियों की वजह से आप के दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। इस समय में आप को चंद्र को बलवान करने के लिए शिवजी का अभिषेक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ganeshspeakslogo

वृषभ : चल-अचल संपत्ति के लिए चिंता बनेगी

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

मन में अशांति रहेगी। घर, वाहन, चल-अचल संपत्ति के लिए चिंता बनेगी और किसी भी कारण मानसिक भय की उत्पत्ति भी हो सकती है। तारीख 21, 22 और 23 के मध्याहन तक आप की उग्रता बढ़ सकती है।


आपकी उग्रता ऊर्जा में परिवर्तित होगी, जिसका आप सकारात्मक तौर पर लाभ उठा सकते हैं। सोच समझ कर उठाए कदम लाभ देंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आप को नकारात्मकता घेर सकती है।

नुकसान और आघात पहुंचाने वाले मामलों से मन में अनावश्यक परेशानी बढ़ेगी। आप के रोजमर्रा के कार्यों पर विपरीत असर पड़ सकता है और अंत में उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
ganeshspeakslogo

मिथुन : अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

सप्ताह की शुरुआत में लम्बी यात्रा की संभावना है। धन कमाने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। 21, 22 और 23 के मध्याह्न तक चंद्र-मंगल की युति आप को काम करने के लिए उत्साह प्रदान करेगी।

आर्थिक लाभ व खर्च होने की संभावना है। जमीन, मकान के कार्य आप आगे बढ़ाएंगे एवं दस्तावेजी कार्य में सावधानी बरतें।

आप के भाग्य स्थान का मालिक शनि राहु के साथ पंचम स्थान में चलने से भाग्य आप को ज़्यादा साथ नहीं दे रहा है ऐसा लगेगा। इस वजह से भाग्य बलवान करने के लिए उपाय करना चाहिए।

ganeshspeakslogo

कर्क : मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

शुरूआती पांच दिन आप सकारात्मकता विचारों से भरपूर रहेंगे। आर्थिक और पारिवारिक ज़िम्मेदारियां बहुत ही अच्छी तरह से निभा सकेंगे।

नए भविष्य के प्रोजेक्टों व अधूरे कार्य खत्म करने की योजना बन सकती है। यात्रा की संभावना है। अपनों से सहयोग मिलने की संभावना है। वैचारिक तौर पर समृद्धि होगी। मनोरंजन के लिए खर्च वृद्घि होगी।

नए व पुराने लोगों से संपर्क की संभावना है। सप्ताह के अंतिम दो दिन में लोग आप के स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। गणेशजी की सलाह है कि आप को व्यावहारिक होने की जरूरत है। भावुकता और व्यावहारिकता के बीच संतुलन बनाए रखेंगे तो आनंदमय जीवन व्यतित कर पाएंगे।
ganeshspeakslogo


सिंह : कार्य में मन नहीं लगेगा

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

इस सप्ताह में कार्य में अनुकूलता रहेगी और शुरूआती दिन आनंद-उल्लास में व्यतीत होंगे। आप किसी भी प्रकार की परिस्थिति को संभाल लेंगे। उसके अगले दो दिनों में आप के व्यवहार में उग्रता और मन में अशांति देखने को मिल सकती है।

इस समय व्यवहार करते हुए ध्यान रखना होगा। कोई भी फैसला सोच समझकर लें। आप का उत्साह बना रहेगा। सप्ताह अंत के दो दिनों में उत्साह और उमंग में कमी होगी।

कार्य में मन नहीं लगेगा, विचारों में अस्थिरता रहेगी। आप के जन्म ग्रहों के अनुसार संचित कार्यों में अच्छा या बुरा फल प्राप्त होगा। महिला जातक व्यवहारों की उलझनों में पड़ सकती हैं। गलत कल्पना और अफवाहों से मन दुःखी हो सकता है।ganeshspeakslogo

कन्या : अचानक धन खर्च हो सकता है

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह आप को समझदारी से काम लेना होगा एवं अहं से बचना होगा। अदालती मामलों में सावधान रहें। अचानक धन खर्च हो सकता है।

नौकरीपेशा वर्ग को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से सावधान रहना है। अफवाह पर ध्यान न दें। सप्ताह के मध्य भाग में आप को पिता या बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य सम्बंधित छोटी-मोटी शिकायतें रहेंगी। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। सैर सपाटे का योग है। आयात-निर्यात मामले में सफलता मिलेगी।

छात्र वर्ग के लिए थोड़ा मुश्किल समय रहेगा। विद्याभ्यास में एकाग्रता के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुँह कर के पढ़ने बैठना चाहिए।

ganeshspeakslogo

तुला : धन प्राप्ति हो सकती है

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ काफी अच्छा है। विभिन्न क्षेत्र से लाभ होगा। सखा-बंधुओं से मेल-मिलाप व पिकनिक की संभावना है। संतान प्राप्ति का योग है। धन प्राप्ति हो सकती है। आय के नए स्रोतों पर विचार हो सकता है।

स्त्री मित्र से मिलन का आनंद प्राप्त होगा। लग्नोत्सुक पुरुष जातकों को “पत्नीं मनोरमाम् देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्, तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्ववाम” तो स्त्री जातकों को “देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्, रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्वीषो जहि” मंत्र का जाप करना चाहिए।

सप्ताह के उत्तरार्ध में नया कार्य शुरू न करें। आप का मन विभिन्न विचारों में उलझा हुआ है।

ganeshspeakslogo

वृश्चिक : पदोन्नति व वेतनवृद्धि होने की संभावना है

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

गणेशजी के अनुसार आप व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त कर पाएँगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम सप्ताह है। काम की सराहना, पदोन्नति व वेतनवृद्धि होने की संभावना है।

व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है। वित्तीय मामले में भागदौड़ रहेगी। नये कार्य को शुरू करेंगे। आप के किसी भी कार्य में बौद्धिकता और उत्साह दोनों दिखाई देगा। सप्ताह में आगे घर में मांगलिक प्रसंगों की संभावना है।

अविवाहितों को जीवनसाथी मिल सकता है। अध्यात्म व धर्म में रुचि बढ़ेगी। बोल चाल पर संयम रखें। जल्दबाजी में फैसला न लें। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव होगा। सप्ताह अंत थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण है। अदालती मामलों से दूर रहें। विदेश से शुभ समाचार आ सकता है।
ganeshspeakslogo

धनु : व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य साथ देगा

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

गणेशजी के अनुसार व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य साथ देगा। खासकर प्रकाशन, उच्च अभ्यास, अनुसंधान जैसे क्षेत्र से सम्बंधित जातकों के लिए प्रगतिकारक समय है। व्यवसाय में प्रगति के लिए लंबी या विदेश यात्रा का योग है।

सप्ताह के मध्य में ध्यान व्यावसायिक क्षेत्र पर अधिक केन्द्रित रहेगा। रूके कार्य पूरे होंगे। जमीन, जायदाद, कृषि, ज़मीन की दलाली से संबंधित क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों को लाभ हो सकता है।

व्यवहार में उग्रता आने की संभावना है। सप्ताह का अंत प्रतिकूल रहेगा। सगे भार्ई-बहनों के साथ तालमेल बनाए रखें और समझदारी से काम लें। कोर्ट कचहरी कार्यों से दूर रहें। दस्तावेजी कार्यों में सावधानी जरूरी है।
ganeshspeakslogo

मकर : लंबी यात्रा का योग है

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

गणेशजी के अनुसार यह सप्ताह आप के लिए अच्छा है, लेकिन अपेक्षाकृत परिणाम से चूकेंगे। आपका आत्मविश्वास और बौद्धिकता का स्तर अच्छा रहेगा किन्तु अपेक्षाकृत फल प्राप्त नही होगा।

इसके उपरांत, कर्म स्थान में शनि एवं राहु होने से आप को व्यवसायिक क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। प्रारंभिक समय में आप आध्यात्मिक बातों में विशेष ध्यान देगें। आपरेशन आदि से बचें।

लंबी यात्रा योग है। प्रकाशन, विदेश संबंधित कामकाज, उच्च शिक्षा, अनुसंधान के कार्य से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय है। सप्ताह के अंतिम चरण में सरकार या किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से संभल कर रहें।

सार्वजिनक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा को हानि पहुंचने की संभावना है।

ganeshspeakslogo

कुंभ : किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ को गृहस्थजीवन में आनंद, मौजमस्ती और व्यावसायिक तौर पर प्रगति का कह सकते हैं। आप विपरीत लिंग के व्यक्तियों की ओर आकर्षित होंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

पिछले सप्ताह का प्रतिकूल असर देखने को मिलेगा। इस समय में ऐसे किसी भी कार्य से दूर रहें, जो आप की प्रतिष्ठा भंग करें। सरकार या किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आप को नुकसान हो सकता है।

अगर आप सूर्य की उपासना नियमित कर रहे होंगे तो थोड़ी राहत मिलेगी। इस सप्ताह में आप को रोग और दुर्घटना से सावधान रहने की सलाह है। व्यावसायिक क्षेत्र में जल्दबाज़ी में लिए गये निर्णय से आप को बड़ा नुकसान हो सकता है, ऐसी संभावना है।
ganeshspeakslogo

मीन : धन खर्च की संभावना है

weekly rashiphal 20 january to 26 january 2014

गणेशजी के अनुसार सप्ताह प्रारंभ आप के लिए अच्छा है। कार्य उत्साह पूर्वक संपन्न होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आप के व्यवहार में उग्रता अधिक रहेगी। सहकर्मी और अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

सप्ताह के मध्य में मीडिया, कला, जनसम्पर्क के साथ संलग्न जातकों को उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में साझेदारी के लिए शुभ समय है।

सप्ताह अंत दौर में आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। धन खर्च की संभावना से इनकार नही कर सकते।

ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का अनुसरण करने से आप को राहत मिलेगी। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और सीटबेल्ट लगाएं।
ganeshspeakslogo

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed