फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 2 june to 8 june

साप्ताहिक राशिफलः 2 जून से 8 जून तक का हाल जानिए

Thu, 05 Jun 2014 09:20 AM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 2 june to 8 june

गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह प्रारंभ आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके किसी अपने के सम्मानित होने की संभावना है, जो आपको खुशी प्रदान करेगी। इस समय आप आर्थिक गणनाओं से सम्बंधित कार्य में व्यस्त रहेंगे।

विज्ञापन


आर्थिक तौर पर आप कोई बड़ा सौदा करेंगे या साझेदारी में बड़ा कदम उठाएंगे ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं। छात्र वर्ग की बात करें तो विद्याभ्यास से संबंधित आप के नये आयोजन विस्तारपूर्वक गति पकड़ सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा आप घर-परिवार में व्यस्त रहेंगे। इस दौरान आप पर जो भी मुश्किलें आएंगी उसका आप साहसपूर्वक सामना करेंगे तथा उसमें सफलता मिलने की संभावना भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमियों का आपस में विवाद

weekly rashiphal 2 june to 8 june

गणेशजी कहते हैं कि जून में कुछ पुराना नहीं तो कुछ नया भी नहीं होगा। इस सप्ताह को आपके लिए नयी दिशा पाने का समय कह सकते हैं। आप ज्यादा भावुक महसूस करेंगे।

सप्ताह के अंत में चंद्र मंगल को मिलेगा जिस वजह  आपके पराक्रम और क्रोध को उर्जा के साथ गति भी प्राप्त होगी।

यदि आप इसे सकारात्मक तौर पर लेंगे तो आपको इसका उत्तम परिणाम देखने को मिलेगा। प्रेम प्रसंग में आप अपने प्रिय के साथ किसी कारणवश झगड़ा कर सकते हैं।

आप दोनों के बीच संबंधों में दरार पड़ सकती है। इसलिए यह समय आप धीरज रखकर व्यतीत करें। अंत में सब ठीक ही होगा।


उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न होंगे

weekly rashiphal 2 june to 8 june

गणेशजी कहते हैं कि आपकी मानसिक स्थिति में बार बार बदलाव हो रहा है, ऐसा आप महसूस करेंगे। आप का मन सोच विचार में डूबा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना भी है।

परिवार के साथ आप यात्रा धाम या पवित्र स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। घर के कार्य की वजह से आप पर कार्य बोझ और मानसिक दबाव रहेगा।

परंतु आपकी क्षमता और कौशल दोनों देखकर उच्च अधिकारी आप से प्रसन्न होंगे और आपको लंबे समय का आर्थिक तौर पर मुनाफा हो सकता है। भूलने की आदत को ध्यान में रखते हुए आप डायरी लेखन शुरू कर सकते हैं।

आर्थिक लाभ का योग है

weekly rashiphal 2 june to 8 june
शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

आपका मन अधिक प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ का योग है।

लोग आपकी प्रशंसा करेंगे

weekly rashiphal 2 june to 8 june

अनुकूल ग्रह स्थितियों के कारण इस सप्ताह आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। इस समय आप भावुक रहेंगे। घर, परिवार सम्बंधित कार्य उच्च स्तर पर होंगे। इस सप्ताह आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

आप व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन में विशेष ध्यान देंगे। आप अच्छी तरह कार्य करेंगे, और प्रेम भी दे पाएँगे। आप परिवारिक दायित्व और व्यावसायिक कार्यों को अच्छे तरीके से संभलेंगे।

गणेशजी कहते हैं कि आप एक समय में बहुत सारी गुत्थियां सुलझाएंगे। आपके द्वारा सही दिशा में उठाए कदम महत्वपूर्ण साबित होंगे, और लोग आपकी प्रशंसा भी करेंगे। आपका व्यवहार विवेकपूर्ण और विनम्र बनेगा।


उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे

weekly rashiphal 2 june to 8 june

नए कार्यों की शुरूआत करने के लिए बनाई योजना गणेशजी की कृपा से साकार होगी। पिता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को उनके क्षेत्र में आगे बढ़ने के योग हैं।

उच्च अधिकारी के खुश रहने से पदोन्नति की संभावना है। व्यापार- व्यवसाय में विकास के साथ आय बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के विद्याभ्यास से सम्बंधित प्रश्न आपकी चिंता का विषय बन सकता है।

सैर सपाटे की संभावना है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना, व पूर्व तैयारी रखने की सलाह गणेशजी देते हैं।  कोर्ट- कचहरी के कार्यों में संभल कर आगे बढ़ें एवं दस्तावेज़ों को ठीक से पढ कर ही उन पर हस्ताक्षर करें।

आय में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 2 june to 8 june

गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।

चिंता बढ सकती है

weekly rashiphal 2 june to 8 june

थकान, आलस और चिंता से कार्य करने का उत्साह मंद पड़ा हुआ प्रतीत होगा। संतान के विषयों को लेकर आपकी चिंता बढ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा करेगा।

प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी। व्यवसाय में कठिनाई निर्मित होगी। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी की सलाह है।

भाग्य का साथ मिलेगा

weekly rashiphal 2 june to 8 june

इस सप्ताह आपकी मानसिकता बदलती रहेगी। आपका मन विचारों में अटका रहेगा, परंतु अच्छी बात यह है कि यह परिवर्तन सकारात्मक रहने की संभावना अधिक है। सप्ताह के प्रारंभ में आपका विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षण रहेगा।

आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पलों का आनंद लेंगे। आप व्यवसाय में अपनी  बुद्धि प्रतिभा और तर्क शक्ति दोनों का अच्छी तरह से उपयोग कर पाएंगे। आप परिवार सहित पवित्र स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

आकस्मिक धन लाभ होगा ऐसी संभावना है। इस समय में आप रहस्यमय विद्याओं की ओर आकर्षित होंगे। सप्ताह के अंतिम दौर में आपको भाग्य का अपेक्षित साथ मिलने की संभावना है।

आर्थिक लाभ और मानसम्मान में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 2 june to 8 june
कार्यभार और मानसिक तनाव से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे।

उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मानसम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

आकस्मिक धन खर्च होगा

weekly rashiphal 2 june to 8 june

सप्ताह के प्रारंभ में मानसिक अशांति भरा समय रहेगा। हो सके तो महत्वपूर्ण व बड़े निर्णय न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य में असफलता से निराश हो सकते हैं। आकस्मिक धन खर्च होगा।

साहित्य, लेखन के लिए अनुकूल समय है, ऐसा गणेशजी का कहना है। बैन्किंग, गिनती, ब्याज, एकाउन्टस, बही खाता आदि के कामकाज से सम्बंधित जातकों के लिए अच्छा समय है। नौकरी के स्थल पर सहकर्मी आपको सहायक रूप होंगे।

सफलता के साथ यश भी मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ भावुक व्यवहार रहेगा। विजातीय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। आप मनोरंजन की प्रवृत्ति में समय व्यतीत करेंगे। वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति के योग हैं। साझेदारों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।

अच्छे समाचार मिलने की संभावना है

weekly rashiphal 2 june to 8 june

गणेशजी की सलाह है कि सप्ताह प्रारंभ में किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण फैसला न लें, क्योंकि वैचारिक असंतुलन की संभावना है। ज़मीन, वाहन, मकान जैसे मामलों में थोड़ी समझदारी से काम लें। माता के साथ व्यवहार में तकलीफ हो सकती है।

आगे चल कर आपको संतान सम्बंधित समस्याओं का धीरे-धीरे समाधान प्राप्त होगा। संतान इच्छुक जातकों को जन्म के ग्रह साथ दे रहे हैं; अच्छे समाचार मिलने की संभावना है।

छात्रवर्ग विद्याभ्यास में एकाग्रता के साथ आगे बढ़ें। लम्बी अवधि के निवेश हेतु अनुकूल समय है। आपको बैकिंग, बही-खाता आदि के व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। आपकी कार्यनिष्ठा के आधार पर वेतनवृद्धि और पदोन्नति की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed