फरवरी माह के पहले सप्ताह का राशिफल आपके लिए क्या कहता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह सप्ताह आपके लिए खुशियों से भरपूर रहेगा। आप उत्तेजित मूड में रहेंगे और अपनी उपलब्धियों पर आपको अभिमान होगा। कार्य और घर के बीच आप बेहतर संतुलन बनाए रखे हुए हैं। सप्ताहांत में आप अपने करीबियों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। घरेलू स्तर पर सुख समृद्धि बनी रहेंगी। अपने और अपने साथी के लिए अतिरिक्त समय निकाल कर रखें और एक दूसरें के साथ उस समय प्यार बाटें।
वृषः कार्यक्षेत्र में किसी से विवाद न करें
इस सप्ताह आपको इस बात विशेष ध्यान रखना होगा कि आप कार्यस्थल में व्यर्थ किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़े। चूँकि इस समय चन्द्रमा हितकारी स्थिति में नहीं है।
ऐसी किसी भी समस्या से बचने के लिए आपके लिए सलाह यही है कि आप ऑफिस के सभी नियमों का पालन करें।
इस सप्ताह आपके व्यक्तित्व में परिवर्तन आने से आप बहुत ही सुन्दर पलों को जिएंगे। साथ ही यदि आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करना चाहते है तो यह सप्ताह आपके लिए उपयुक्त रहेगा।
मिथुनः धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी
सूर्य और चन्द्रमा के मिलेजुले प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में आध्यात्मिक परिवर्तन आएँगे और आपके भीतर दूसरों की सहायता करने की इच्छा उत्पन्न होगी।
इस समय आप साहित्य में सहज महसूस करेंगे। आपमें से कुछ व्यक्ति इस समय तीर्थयात्रा में जाना चाहेंगे।
यदि आपका कोई कार्य किसी सरकारी संस्था के हस्तक्षेप करने से रुका हुआ था तो आप आशा कर सकते है कि इस सप्ताह यह कार्य पूरा हो सकता है। अपने सभी निर्णयों को ध्यानपूर्वक लें।
कर्क: आपके ऊपर सुख की वर्षा होगी
इस सप्ताह आपका रुझान आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। बृहस्पति और चन्द्रमा की सहायता से आप मानसिक सुकून के धनि रहेंगे और आत्मविश्लेषण करना चाहेंगे।
यदि किसी संगठित धर्म में आपकी रूचि उत्पन्न नहीं होती है तो चिंता ना करे। आध्यात्मिक रीतियों से आपका भला होगा।
आत्मविश्लेषण की प्रक्रिया के समय आप साहित्य पढना पसंद करेंगे। याद रखें, एक न एक दिन दुःख के बादल अवश्य ही छटेंगे और आपके ऊपर सुख की वर्षा होगी।
सिंहः मनचाहा परिणाम मिलेगा
इस सप्ताह बुध ग्रह की सहायता से आपको व्यवसायिक स्तर पर अनेक प्रस्ताव मिलेंगे। इस पूरे सप्ताह आप स्फूर्तिपूर्ण और अति सक्रिय रहेंगे।
अपने प्रेम जीवन में जिन समस्याओं से आप जूझ रहे है, आप उनका संयमशील रहकर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।
अपनी जीवनशैली में सुधार लाने हेतु आप कुछ विशेष कदम उठाएंगे और आपके निर्णय इस समय आपके हित में रहेंगे। भविष्य की योजना बनाने से आपको मनइच्छित परिणाम अवश्य मिलेंगे।
कन्याः आर्थिक मामले में सप्ताह अच्छा है
इस सप्ताह अपने करियर में सुधार लाने हेतु आपको एक लाभकारी अवसर प्राप्त होगा। इस समय आपका मूड बहुत ही खुशगवार रहेगा।
आर्थिक तौर पर भी यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा है क्योंकि आप इस समय अनेपक्षित लाभ के धनि होंगे।
जिन व्यक्तियों का अपना व्यवसाय है उन्हें किसी भी प्रकार की चिंता करने की ज़रुरत नहीं है क्योंकि उनका व्यवसाय बहुत ही अच्छा चल रहा है और काफी लाभकारी है।
साथ ही आवश्यकता के समय में आपके मित्र आपका साथ देंगे और आपके सहयोग में रहेंगे।
तुलाः परिवार के साथ समय बिताएं
शुक्र के आगमन से इस सप्ताह आपको उन सभी विकर्षणों को समाप्त करने का प्रयास करना चाहिए जो आपको अपने दायित्वों को पूरा करने से रोक रहे हैं।
मित्रों के साथ पार्टी करना ठीक है किन्तु उस समय नहीं जब आपको अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए।
ऐसे में आपके व्यक्तिगत जीवन में और भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह अपनी प्राथमिकताओं को निर्धारित करें और उसके अनुसार अपने कार्य करे।
वृश्चिकः घर में खुशियों का स्वागत करेंगे
इस सप्ताह चन्द्रमा के आगमन के साथ ही आप अपने परिजनों के साथ हुए किसी भी प्रकार के कलह को समाप्त कर घर में खुशियों का स्वागत करेंगे।
आपके सम्मुख कैसी भी समस्या आए, उसका समाधान करने की शक्ति है–घर-परिवार में एकजुटता।
इससे अवश्य ही आप घर में सुखद वातावरण महसूस करेंगे। व्यवसायिक स्तर पर भी नयी शुरुआत करने के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी है।
धनुः दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़ें
मंगल के प्रवेश के साथ ही इस सप्ताह किसी दूसरें पर निर्भर होना आपके लिए सही नहीं है। आपको स्वयं ही कमान हाथ में लेनी होगी और अपने कार्य संपन्न करने होंगे।
दूसरों पर निर्भर होने के कारण आपको व्यर्थ ही व्यक्तिगत स्तर पर हानि का सामना करना पड़ेगा। ज़मीन-जायदाद सम्बंधित किसी भी मसले से दूर ही रहे अन्यथा आप स्वयं को कानूनी पचड़ो में फंसा पाएँगे।
यदि आप ऐसे कानूनी मसलों में एक बार फंस जाए तो इनसे छुटकारा पाना उतना आसान नहीं होगा। अपने साथी के स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दे।
मकरः मित्रों की भावना को आहत ना करे
यह सप्ताह आपको दान-पुण्य करने के अनेक अवसर प्रदान करेगा। ऐसे कार्य करने से आपको आंतरिक संतुष्टि प्राप्त होगी।
चन्द्र और बृहस्पति के मिलेजुले प्रभाव से आपकी व्यवसायिक वृद्धि के बीच आने वाली सभी समस्या दूर होंगी। इस सप्ताह आप ऐसे नए मित्र बनाएँगे जो भविष्य में आपको व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तर पर सहायता करेंगे।
इस बात का विशेष ध्यान दे कि आप जाने-अनजाने में किसी भी प्रकार से अपने मित्रों की भावना को आहत ना करे।
कुंभः यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी है
गत सप्ताहों से जिन समस्याओं से आप जूझ रहे थे, इस सप्ताह उनका सामना करने की शक्ति आपको प्रदान करेगा चन्द्रमा।
आपमें से जो व्यक्ति अपने खुद के व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें अब और प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं है। नए व्यवसाय के लिए यह समय एकदम उपयुक्त है।
कार्यस्थल में अपने परिश्रम के लिए आपकी सराहना होगी। यदि आपको विदेश यात्रा के अवसर प्राप्त होते है तो इन अवसरों को अवश्य ही स्वीकार करें। यह समय आपके लिए लाभकारी है।
मीनः सफलता की सीढियां चढ़ेंगे
इस सप्ताह आपको व्यर्थ ही किसी भी प्रकार के विवादों से बचना होगा अन्यथा आपके जीवन में तनावपूर्ण स्थिति के उत्पन्न होने से आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
व्यवसायिक स्तर पर परिश्रम करने से ना कतराए, क्योंकि परिश्रम से ही आप सफलता की सीढियां चढ़ कर अपनी मंजिल तक पहुचेंगे।
किसी पुराने मित्र से आपके सम्बन्ध पहले से अधिक ख़ास बनेंगे। इस समय आपमें गज़ब का आत्मविश्वास बना रहेगा और दूसरें व्यक्ति आपकी बात सुनेंगे, उनका सहयोग आपको बराबर प्राप्त होगा और सफल होने के अतिउत्तम अवसर प्राप्त होंगे।