फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 19 to 25 january

साप्ताहिक राशिफल: 19 से 25 जनवरी के बीच किसकी किस्मत चमकेगी

Mon, 19 Jan 2015 12:40 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 19 to 25 january

आगामी सप्ताह आपके अन्दर एक नयी उर्जा, एक नयी स्फूर्ति लेकर आएगा।आप गत सप्ताहों के मुकाबले अधिक उर्जावान और आक्रमक रहेंगे। किन्तु अधिक कार्यभार से बचे और समय के अनुकूल चले।व्यवसायिक जीवन में उतार-चढाव लगे रहेंगे किन्तु कार्यस्थल में निम्न पदवी के व्यक्तियों से सावधान रहे।

विज्ञापन


कोई आपके काम का श्रेय आपसे छीनने का प्रयास करेगा। सेहत के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा किन्तु रोमांस के क्षेत्र में साथी से मनमुटाव होने की आशंका है। धैर्य से काम लें और बातचीत कर स्थिति में बेहतरी लाने का प्रयास करे।
विज्ञापन


आर्थिक तौर पर इस सप्ताह आपके लिए यह सलाह रहेगी कि व्यर्थ खर्चों से बचे और हो सकते तो बचत करने का प्रयास करें। अन्यथा आने वाले दिनों में आपको आर्थिक तंगी से गुज़रना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Description: 100X100

वृषभ राशिः भाग्य पर निर्भर ना रहें

weekly rashiphal 19 to 25 january

यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत भायशाली और सौहार्दपूर्ण रहेगा।आप स्वयं में अपने सपनों को साकार करने का जज़्बा पाएँगे। इसके लिए आप अपनी पूरी शक्ति भी लगाने को तैयार रहेंगे। ऐसी सशक्त विचारधारा के चलते आपके स्वास्थय में भी बेहतरी होगी और आप गत सप्ताह की तरह इस सप्ताह इस विषय में चिंतित नहीं होंगे।

व्यवसायिक स्तर पर आप केवल अपने भाग्य पर निर्भर ना रहें। उसी उत्साह के साथ परिश्रम करते रहे और देखे परिणाम आपके हित में ही होंगे। इस सप्ताह आप अपने व्यवसायिक जीवन में इतने व्यस्त रहेंगे कि इसका असर आपके निजी रिश्तें पर भी पड़ सकता है।

संभव है कि आपसी झगड़ें भी हो। इसलिए प्रयास करे कि आप अपने साथी को यह अहसास दिलाए कि आप उनसे कितना स्नेह और प्रेम करते है।
Description: 100X100

मिथुन राशिः आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी

weekly rashiphal 19 to 25 january

इस सप्ताह आप अपने किसी करीबी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। तनावपूर्ण वातावरण के कारण संभव है कि इसका सीधा प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़े। परिस्थितियाँ कुछ भी हो, स्वयं को शारीरिक और मानसिक आराम अवश्य दे।

व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों स्तरों पर आपको आपको कुछ ख़ास व्यक्तियों से सावधान रहना होगा।सही और गलत की पहचान करना आवश्यक है। कार्यस्थल में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे और किसी को भी अपने ऊपर ऊँगली उठाने के अवसर ना दे।

पूरी ईमानदारी से मेहनत करते रहे। तनाव लेने से बचे। रोमांटिक स्तर आपको आपके साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्तर पर भी कोई ख़ास असर नहीं पड़ेगा और आपके जीवन के यह दोनों स्तर सामान्य रहेंगे।
Description: 100X100

कर्क राशिः आर्थिक मामले में सप्ताह लाभदायक

weekly rashiphal 19 to 25 january

इस सप्ताह आप व्यवसायिक स्तर पर धैर्यपूर्वक अपना काम करते रहे।आज करी गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको कल अवश्य देखने को मिलेगा। व्यक्तिगत स्तर पर आप अपनी माँ के स्वास्थ्य को लेकर तनाव में रहेंगे। इस पूरे सप्ताह यह आपके लिए चिंता का विषय बना रहेगा।

चिंता करने की कोई ज़रुरत नहीं है। ऐसे समय में आपके मित्र और परिजन आपके साथ रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखे।

रोमांस के क्षेत्र में आपको अपने रिश्ते को जीवंत बनाये रखने के प्रयास करने होगे। आपके साथी से आपको सहायता मिलेगी किन्तु आपको अपने अहम को भूलकर एकसाथ सामंजस्य बनाना होगा। सब्र से काम लें। आर्थिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आपको कहीं से धन लाभ होगा।
Description: 100X100

सिंह राशिः सुखद समाचार आने के प्रबल आसार है

weekly rashiphal 19 to 25 january

आपके जीवन में इस सप्ताह किसी परिजन की ओर से कोई सुखद समाचार आने के प्रबल आसार हैं। पूरे परिवार में इस समय प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा और यह सब देख कर आपको आंतरिक संतोष होगा।स्वास्थ्य के पहलु से भी यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा।

व्यवसायिक स्तर पर आप किसी अनुभवी परिचित से करियर सम्बन्धी सलाह लेंगे। उनकी यह सलाह आपके लिए बहुत ही लाभकारी हो सकती है और भविष्य में आपको सही मार्ग पर ले जा सकती है। साथी के साथ आपके सम्बन्ध सामान्य रहेंगे।

किसी भी परिस्थिति में उनका सहयोग आपको मिलता रहेगा।आर्थिक तौर पर धन लाभ तो होगा किन्तु इस सप्ताह आप ख़ास बचत नहीं कर सकेंगे।किन्तु घबराने की ज़रुरत नहीं है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
Description: 100X100

कन्या राशिः रुका हुआ धन वापस आएगा

weekly rashiphal 19 to 25 january

इस सप्ताह विशेष तौर पर आपको अपने स्वास्थय पर ध्यान देना होगा। सर्दी-खांसी से आप परेशान हो सकते है। अस्वस्थता के कारण आपके जीवन के दूसरे पहलुओं पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। समय पर चिकित्सक के पास जाएं और बेहतर उपचार लें।

व्यवसायिक स्तर पर आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे और नवीन व्यवसायिक योजनाएं बना कर अपने सहयोगियों के साथ अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रभावित करेंगे।

अपना कौशल दिखाने के लिए यह एकदम उपयुक्त समय है। यह सप्ताह रोमांस को लेकर आपके लिए बहुत ही मनोरंजक होगा।

साथी के साथ आप अपने सभी दुःख भूल जाएंगे। इस सप्ताह आपके लिए एक ख़ुशी यह होगी कि आपका रुका हुआ पैसा वापस आएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में और भी बेहतरी और मजबूती आएगी।
Description: 100X100

तुला राशिः स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है

weekly rashiphal 19 to 25 january

यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस सप्ताह की शुरुआत से ही आप किसी व्यक्तिगत बात को लेकर चिंतित रहेंगे।किन्तु सप्ताहांत तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में जो भी समस्या थी उसका समाधान आप अपनी सूझबूझ से निकाल ही लेंगे।

हालांकि स्वास्थय को लेकर यह सप्ताह आपको परेशान करेगा। आप घुटनों और पैर के दर्द से पीड़ित रहेंगे। किसी प्रशिक्षित व्यक्ति की सहायता से अपनी सेहत में सुधार लाने हेतु प्रयास करे।

इस सप्ताह रोमांटिक स्तर पर आपको सुकून प्राप्त होगा। आप अपने साथी के साथ कम मगर बेहतर समय व्यतीत कर पाएंगे। मानसिक रूप से यह आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। आर्थिक रूप से आपको अपने खर्चों पर लगाम कसने की ज़रूरत है। हालाँकि इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Description: 100X100

वृश्चिक राशिः आर्थिक मामले में अच्छी खबर मिलेगी

weekly rashiphal 19 to 25 january

आगामी सप्ताह आप अपने कड़े परिश्रम और भाग्य की कृपा से बेहतरी की ओर जाएँगे। व्यवसायिक स्तर पर भी आपके पराक्रम की वृद्धि होगी और अपने उम्दा प्रदर्शन के चलते आप अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों की नज़र में आएँगे और प्रशंसा बटोरेंगे।

इससे आपका आत्मविश्वास भी बढेगा और जोशपूर्ण रहेंगे। आपके स्वास्थय में भी इसका बेहतर प्रभाव रहेगा और आप अच्छी सेहत का आनंद लेंगे। आपके प्रेम जीवन में भी रोमांच का स्तर बढ़ता जाएगा। आपमें से कुछ व्यक्ति अपने किसी ख़ास से मिल सकते हैं।

आर्थिक रूप से भी आपको एक अच्छी खबर मिल सकती है। किसी को उधार दिया हुआ धन इस सप्ताह आपको वापस मिल सकता है।इससे यकीनन आपकी खुशियों में वृद्धि होगी और यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही आनंदमय रहेगा।
Description: 100X100

धनु राशिः खर्चों पर काबू रखने की आवश्यकता है

weekly rashiphal 19 to 25 january

आपके लिए यह सप्ताह स्वास्थय की नज़र से थोडा चिंताजनक रहेगा।हालाँकि आप अपने रोग से लड़ने की क्षमता रखते है और इस समस्या से भी निपट लेंगे। करियर के लिहाज़ से यह सप्ताह आपके लिए सुविधाजनक रहेगा। किसी करीबी सहयोगी की सहायता से आप अपने कार्य संपन्न कर सकेंगे।

उन्हें धन्यवाद करना ना भूलें। विवाहित व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मधुर रहेगा। आपके बीच आपसी समझ और सामंजस्य बनेगा। उन्हें हर पल अपने साथी से बराबर सहयोग मिलता रहेगा। जो व्यक्ति इस समय अकेले है, इस सप्ताह उन्हें अपना जीवनसाथी मिल सकता है। नए रिश्तें बनने के प्रबल योग बन रहे है।

आर्थिक रूप से आपको इस समय तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की सख्त आवश्यकता है। कुल मिलाकर यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।
Description: 100X100

मकर राशिः सेहत का ध्यान रखते हुए काम करें

weekly rashiphal 19 to 25 january

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिरता की प्राप्ती होगी।आय के स्रोत बनेंगे। आपके जीवन की आधी समस्याओं का समाधान तो यूँही हो जाएगा। व्यापार के लिए भी यह समय एकदम अनुकूल है। इसलिए व्यापारी लोग जोखिम ले सकते हैं।

किन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप अपनी उर्जा इसी समय ना उपयोग कर ले। भविष्य के लिए भी कुछ उर्जा बचा कर रखे। अन्यथा इसका सीधा प्रभाव आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।

अपने व्यवसायिक जीवन की व्यस्तता के चलते व्यक्तिगत जीवन को नज़रअंदाज़ करने की भूल ना करें। अपने जीवनसाथी को समय दे।

उनके साथ कहीं सैर पर या किसी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते है। मानसिक सुकून के लिए ज़रूरी है कि आप अपने जीवन के हर स्तर पर संतुलन बनाए रखे।
Description: 100X100

कुंभ राशिः सप्ताह मध्य में धन लाभ मिलेगा

weekly rashiphal 19 to 25 january

वर्तमान सप्ताह में आपके अन्दर गत सप्ताहों की तुलना में आत्मविश्वास की कमी नज़र आएगी।यह बात ना भूले कि समय से पहले और ज़रूरत से ज्यादा किसी को नहीं मिलता।

आपके कार्य भी अपने समय से बनेंगे।इसलिए हताश होने की बजाय अपने काम के प्रति जुझारूपन बरकरार रखे और क्रियाशील रहे। आपका स्वास्थय इस समय आपकी चिंता का विषय बन सकता है।विशेष तौर पर आँख, त्वचा रोग और सिरदर्द से आप विचलित हो सकते है।

कार्यस्थल में भी आपके सभी काम बनते नज़र आएँगे।योजनायें पूर्ण होती नज़र आएंगी।यह सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर आपके लिए बहुत ही अच्छा होने वाला है।

आपके प्रेम जीवन में रोमांस की कमी नहीं होगी। आपको साथी से भरपूर प्यार और बराबर सहयोग मिलता रहेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक धन लाभ होने से आप आश्चर्यचकित तो होंगे ही, आपकी ख़ुशी का ठिकाना भी नहीं रहेगा।
Description: 100X100

मीन राशिः परिवार की ओर ध्यान दे पाएंगे

weekly rashiphal 19 to 25 january

आगामी सप्ताह में आपको वास्तविकता को करीब से समझना होगा। आपकी माँ का स्वास्थय आपके लिए चिंता का ख़ास विषय बना रहेगा।

हर पल आप उनके बारे में सोच कर परेशान रहेंगे। किन्तु आर्थिक तौर से परेशानी ना होने के कारण आप इस कठिन परिस्थिति में भी लड़ने की शक्ति प्राप्त कर लेंगे। इससे आपके स्वास्थय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और आप परिवार की ओर ध्यान दे पाएंगे।

अपने प्रेम जीवन में भी आप चिंतामुक्त रहेंगे। इस सप्ताह के मध्य से अंत तक आपके व्यवसायिक स्तर पर आप सफलता के समीप जाने के लिए अग्रसर रहेंगे।

आपके इस सशक्त व्यक्तित्व से कार्यस्थल में भी आप सबके चहेते बने रहेंगे। यहाँ तक कि आपके चंद सहयोगी आपसे सलाह-मशविरा करने के लिए भी चर्चा करना चाहेंगे।
Description: 100X100

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed