फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 19 may to 25 may

साप्ताहिक राशिफलः 19 मई से 25 मई तक कैसा रहेगा आपका समय

Mon, 19 May 2014 08:33 AM IST
Updated Mon, 19 May 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 19 may to 25 may

इस सप्ताह में बुध अपनी स्वगृही राशि मिथुन में प्रवेश करेगा। उसके पश्चात शुक्र अपनी उच्च की राशि छोड़कर केतु के साथ परिभ्रमण करेगा। शुक्र आपके धन स्थान का मालिक है, इसलिए आपकी धन प्राप्ति की लालसा में वृद्घि दिखेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

आप सभी कार्य पूर्व योजना के साथ करेंगे। नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे, और उसे हासिल करने के लिए उचित प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ते जाएंगे। नौकरी परिवर्तन का विचार बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ: जान-पहचान का लाभ मिलेगा

weekly rashiphal 19 may to 25 may

इस सप्ताह किए जाने वाले प्रयास का परिणाम आपको बेहतर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात एवं जान-पहचान का लाभ मिल सकता है। गणेशजी का कहना है कि आने वाला माह आपके जीवन में ज्ञान और तर्क का संयोग लाएगा।

ग्रहों के कारण आप बुद्धिमत्ता से निर्णय लेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। व्यक्तिगत छवि सुधारने का प्रयास करेंगे। आप कुछ विशेष तो हैं ही परंतु साथ- साथ अलग प्रकार के विषयों में आपका रस बढ़ता जाएगा, और इसमें आपका काम बहुत अच्छा रहेगा।

मिथुन: प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा समय नहीं

weekly rashiphal 19 may to 25 may

इस सप्ताह आपको उम्मीद से कम लाभ मिलेगा। आय कम होगी। मनोरंजन, खान-पान के व्यवसाय अथवा ब्यूटी पार्लर या सौंदर्य प्रसाधन के कार्य से संबधित व्यक्तियों के लिए आने वाला समय बहुत कठिन है। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय बिलकुल अनुकूल नहीं है।

दाम्पत्यजीवन में भी बड़े पैमाने पर उतार-चढ़ाव आएंगे और जीवनसाथी के साथ अनिच्छित घटना हो सकती है। पारिवारिक जीवन में तनाव और आपसी मतभेद बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करें। जन्म कुंडली में अगर ज्यादा बुरे योग नहीं हैं तो शुक्र के राशि परिवर्तन के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस सप्ताह से मंगल फिर से अपनी चाल चलेगा।

कर्क: कार्य सरलता से पूरा होगा

weekly rashiphal 19 may to 25 may

इस सप्ताह आप महसूस कर सकते हैं कि आप वहीं पर हैं जहां थे। आपको स्व-प्रयत्न और अपने बूते पर सब कुछ हासिल करने की इच्छा होगी। मित्रों, इस सप्ताह अकेले कार्य करने के बजाय एकजुट होकर काम करेंगे तो कार्य सरलता से पूरा होगा।

मानसिक अशांति महसूस करेंगे। इसलिए आप इस हफ्ते निराश न होकर अपनी पूरी ताकत इकट्ठा कर आगे बढ़ेंगे तो गणेशजी आपका साथ देंगे। सब कुछ धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा ऐसी आशा रख सकते हैं।

आने वाले सप्ताह में कुलदेवी की उपासना करनी चाहिए, यह आपके लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि शुक्र अपना नैसर्गिक बल प्राप्त नहीं कर पाएगा।

सिंह: सोच समझकर आगे बढ़ें

weekly rashiphal 19 may to 25 may

आप निराशा के साथ बीते हुए समय की यादों से घिरे रहेंगे, तो किसी प्रकार का लाभ प्राप्त नहीं होगा। बस, अब आपको कार्य शुरू करना है। गणेशजी तो यहां तक कह रहे हैं कि सिर्फ शुरूआत ही नहीं करनी है बल्कि धमाकेदार शुरूआत करनी है। ऐसे समय में आपको हर उस अवसर को पाना है जो आपको लाभान्वित कर सकता है।

गणेशजी समझदारी भरा और सही निर्णय लेने वाले के साथ हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप लालची हो जाएं और ज्यादा खर्च करें या गलत जगह निवेश कर बैठें। आप ऐसा चाहते हैं कि आर्थिक क्षमता बढ़े एवं वित्तीय स्थिरता भी आए, इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ें।

कन्या: रोमांचक पल बिताएंगे

weekly rashiphal 19 may to 25 may

इस सप्ताह में आपके जीवन में ज्ञान और तर्क का संयोजन होगा। इसके अलावा परिवारजनों का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। गुस्से पर काबू रखें। कार्य में सफलता न मिलने से निराश होंगे। संतान की शिक्षा से जुड़े मामले परेशान करेंगे। सप्ताह मध्य में प्रियजन के साथ रोमांचक पल बिताएंगे।

श्रृंगारिक वस्तुओं की खरीदारी होगी। कला-जगत से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में वृद्धि के लिए अनुकूल समय है। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक तौर पर लाभ प्राप्त कर पाएंगे। सामाजिक जीवन में यशकीर्ति प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा पाने की चाहत रखने वालों को प्रयास में सफलता मिलेगी।

तुला: अविवाहित व्यक्तियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं

weekly rashiphal 19 may to 25 may

यह सप्ताह मिश्रित फलदायी साबित हो सकता है। प्रारंभिक समय में आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। परिवार सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। वाहन, जायदाद के दस्तावेज बनवाने में सावधानी बरतें। मानहानि करने वाले कार्यो से दूर रहें।

सप्ताह के मध्य में आप शरीर में ताजगी और स्फूर्ति की कमी महसूस करेंगे, और इसका असर आपके कामकाज पर दिखेगा। मानसिक अशांति के चलते परिवार में किसी से तनाव बढ़ने के आसार हैं।

सप्ताह के अंतिम चरण में आपके दिल में प्रेम की भावना उन्नत होगी। आपमें विजातिय आकर्षण विशेष रूप से रहेगा। उत्तम दांपत्यसुख मिलने की संभावना है। अविवाहित जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक: व्यय बढ़ सकता है

weekly rashiphal 19 may to 25 may

इस सप्ताह वाणी पर काबू रखें। मन में बेचैनी रहेगी, स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, ऐसी संभावना है। कार्यों में भाई-बहनों की ओर से सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बना हुआ है। आपके जीवन में आध्यात्मिकता बढ़ेगी। वित्तीय दृष्टि से देखें तो यह समय आपके लिए बहुत लाभदायी है।

भाग्यवृद्धि होगी - इस समय का अच्छी तरह से उपयोग करें। अगर कुंडली के ग्रह साथ नहीं दे रहे हैं, तो आप को कुछ कहने की ज़रूरत नहीं है। स्वभाव में हठीलापन छोड़ देने से बहुत सी समस्याएं उत्पन्न होने से पहले ही रुक जाएंगी। श्रृंगार प्रसाधन, नए गहने, कपड़े वगैरह की खरीदारी पर खर्च होगा। संतान के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।

धनु: विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे

weekly rashiphal 19 may to 25 may

इस समय आपको मेहनत की तुलना में कम फल मिलेगा। गृहस्थजीवन की बात करें तो संतानों के साथ आपके मनमुटाव होने की संभावना है। या उन की वजह से खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। किसी के साथ उग्र बोल-चाल होने से विवाद होगा, या दुश्मनी होगी ऐसी संभावना भी है।

गर्मी के रोग आपको परेशान कर सकते हैं जैसे लू लगना, छाले पड़ना या सरदर्द भी हो सकता है। पारिवारिक तौर पर सुखी रहेंगे। इस सप्ताह से मंगल फिर से अपनी सीधी चाल चलेगा, इसको शुभ माना जाता है, जिस से आप की व्यावसायिक स्थिति में सुधार होता दिखेगा।

मकर: विपरीत लिंग के मित्रों से संपर्क बढ़ेगा

weekly rashiphal 19 may to 25 may

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। सिर्फ सप्ताह के प्रथम दिन आपको वाणी और खर्च पर अंकुश रखना होगा। वैसे बाद में आपकी स्थिति में काफी सुधार आएगा। आपके सारे कार्य सुचारु रुप से पूर्ण होंगे। आप उत्तम दांपत्य सुख पा सकते हैं। विपरीत लिंग के मित्रों से संपर्क बढ़ेगा, और उनसे लाभ की अपेक्षा भी रख सकते हैं।

पिता के साथ महत्वपूर्ण मसले पर चर्चा होने की संभावना है। सप्ताह के दौरान बुध राशि परिवर्तन करके आपकी राशि से छठे भाव में गुरु के साथ भ्रमण करेगा। आगामी समय में आप की बुद्धि एवं तर्क के बीच टकराव होगा। नये कार्यों का प्रारंभ करने के लिए आप प्रेरित होंगे।

कुंभ: अधिक धन खर्च से बचें

weekly rashiphal 19 may to 25 may

इस सप्तह आप बुज़ुर्गों की सलाह के बिना काम न करें और अति आत्मविश्वास से बचें। संसार में सिर्फ आप ही विद्वान हो ऐसा भ्रम बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। परिवार संबंधित मामले केन्द्र स्थान पर रहेंगे। मिश्रित परिणाम मिलेंगे।

लापरवाही से बचें अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मन के आवेग को अंकुश में रखें। अधिक धन खर्च से बचें। वर्तमान समय में शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता बनी रहेगी। वित्तीय लेन-देन या वित्तीय निवेश करते समय ध्यान रखें।

अदालती कार्यवाहियों से संभलकर रहें। हर कार्य में और बोली में ज्यादातर पारदर्शिता और स्पष्टता का प्रयोग करें, ऐसा गणेशजी का कहना है। प्रवास या पर्यटन करने का मौका मिलेगा।

मीन: लाभ की संभावना है

weekly rashiphal 19 may to 25 may

गणेशजी का कहना है कि नौकरी या व्यवसाय से संबंधित क्षेत्र में आपके लिए लाभदायी समय है। सरकार या सरकारी कार्यों से आपको लाभ होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। नौकरी करने वाले जातकों को ज़िम्मेदारी के साथ पदोन्नति मिलने की संभावना है।

व्यवसाय में नए प्रयास करेंगे, सफलता मिलने के योग हैं। सप्ताह के मध्य में मांगलिक प्रसंग की संभावना है। विदेश से लाभ की संभावना है। आप की आध्यात्मिकता में वृद्धि होगी। सप्ताह का अंतिम दिन आप के लिए आशा की किरण ले कर आएगा। ग्रहों का प्रभाव आप को आने वाले समय में देखने मिलेगा, ऐसा गणेशजी का कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed