फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 17 march to 23 march

साप्ताहिक राशिफल : 17 मार्च से 23 मार्च तक का राशिफल

Sun, 16 Mar 2014 09:07 AM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 17 march to 23 march

गणेशजी कहते हैं कि नौकरी से संबंधित समस्या अगर होगी तो आपको सहकर्मी सहयोग देंगे, लेकिन उसके पीछे उनका स्वार्थ होगा। इसके बाद वाला सप्ताह गणेशजी को बहुत अच्छा नहीं लग रहा है।

विज्ञापन


आपने सोचा नहीं होगा ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप के खर्च एवं वाद-विवाद बढ़ सकते हैं। अभी आप का सप्तम स्थान दूषित होने की भी संभावना बढ़ रही है।
विज्ञापन


लेकिन अपनी सूझबूझ एवं गुरु महाराज की पंचम दृष्टि के बलबूते पर कोई न कोई राह निकल ही आएगी। यह सप्ताह मिश्रित फल देगा। अष्टम स्थान के चंद्रमा होने से लू लगने या गरमी के सम्बंधित रोग होने की संभावनाएं हैं। गणेशजी कहते हैं कि सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ:आर्थिक लाभ की संभावना है

weekly rashiphal 17 march to 23 march

गणेशजी कहते हैं कि व्यापार क्षेत्र में सांख्यिकीय कामों से संबंधित जातकों के लिए अच्छे समय का संकेत है। संदेश व्यवहार, टेलिकॉम, कम्युनिकेशन के अन्य माध्यम, कमीशन का व्यवसाय या मार्जिन आधारित व्यवसाय करने वालों को आर्थिक लाभ की संभावना है।

नए लोगों से मेल मिलाप की संभावना है। मजबूत संभावना है कि आप की मेहनत रंग लाएगी एवं आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आपके घर में अपने से बड़े भाई-बहन के साथ वैचारिक मनमुटाव की भी संभावनाएं हैं।

इस मामले में थोड़ा संयम रखें। गणेशजी कहते हैं कि यदि आप ब्याज सम्बंधित व्यवसाय के साथ जुड़े हैं तो ब्याज दर बढ़ाएंगे ऐसी संभावना है, परंतु सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की सलाह है।


मिथुन:आपको अच्छा फल मिलेगा

weekly rashiphal 17 march to 23 march

गणेशजी देखते हैं कि इस हफ्ते आपको अच्छा फल मिलेगा। आप किसी विख्यात व्यक्ति से मिलेंगे, जो आपको किसी ना किसी रूप से मदद पंहुचाएंगे। यह समय छात्रों और निवेशकों के लिए एक चेतावनी सा है।

छात्र वर्ग के लिए वर्तमान समय सबसे कठिन और मुश्किलों से भरा, ज़्यादा मेहनत पर कम सफलता दिलाने वाला एवं विद्याभ्यास में रुकावटें खड़ी करने वाला और एकाग्रता का अभाव और विद्याभ्यास के प्रति अरुचि खड़ी करने वाला हो सकता है।

ऐसे समय में आपको गणेशजी के संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, और शिवालय में शिवलिंग के आगे घी का दीया जलाना चाहिए। 19, 20 और 21 तारीख के मध्याह्न तक हर वर्ग के लिए बहुत ही चिंताजनक समय है।

कर्क: कार्य का बोझ बढ़ेगा

weekly rashiphal 17 march to 23 march

गणेशजी कहते हैं कि आने वाले सप्ताह और महीने अच्छा फल नहीं देंगे। इस सप्ताह की बात करें तो 19, 20 और 21 तारीख को मानसिक तौर पर थकान महसूस करेंगे।

चारों ओर से आप पर कार्य का बोझ बढ़ा हो ऐसा महसूस होगा। स्वभाव में थोड़ी उग्रता भी आएगी। वास्तव में आप को अभी अपने आप को अनुकूल बनाना जरूरी है। आप को कार्य पर ध्यान केन्द्रित करना जरूरी है।

अगर आप चतुरता से कार्य करेंगे तो अपनी जिम्मेदारी दूसरे को सौंपकर उनके पास से काम करवाना सीखेंगे तो आपको थोड़ा आराम मिलेगा और आपकी टीम को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

सप्ताह के अंतिम दिन आपको राहत मिलेगी परंतु आप इससे पूरी तरह से छुटकारा नहीं पा सकेंगे।


सिंह:ख्याति प्राप्त होगी

weekly rashiphal 17 march to 23 march
गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह के पहले तीन दिन शुभ हैं। आप अपने व्यक्तित्व का विकास कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपको ख्याति प्राप्त होगी।

साझेदारी में कुछ लाभ होने की संभावना है। आयात-निर्यात के साथ जुड़े व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ के साथ सफलता भी प्राप्त होगी। सप्ताह का मध्य और अंतिम भाग शुभ नही है।

कोई ज़रुरी दस्तावेज या महत्व की कोई चीज़ गुम हो जाए ऐसी संभावना हैं। दुर्घटना की संभावना भी है। इस समय आप गलत दिशा में प्रयास कर रहे हैं, ऐसा महसूस होगा। किसी भी कार्य की शुरूआत करने से पहले हर पहलू की बारीकी से जांच करनी चाहिए।

कन्या: चतुराई एवं मधुर बोली से काम निकाल लेंगे

weekly rashiphal 17 march to 23 march

गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह की शुरुआत में अहंकार की वजह से विवाद की संभावना है। शारीरिक और मानसिक चिंता रहने से आपका मन उद्वेग में रहेगा। गुस्से वाला स्वभाव रहने से काम बिगड़ने की संभावना है।

अदालती मामले में थोड़ा सा संभलकर चलें, वैसे आप अपनी चतुरता एवं मधुर बोली से काम निकाल लेंगे। सप्ताह मध्य में रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। आप पर लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी।

गणेशजी अनावश्यक खर्च की संभावना होने से खर्च पर काबू रखने की सलाह देते हैं। छात्र वर्ग को विद्याभ्यास में मन नहीं लगेगा।

विद्याभ्यास की जगह पर सरस्वती देवी या विख्यात हस्तियों की तस्वीरें रखें। आयात- निर्यात के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में प्रतियोगियों को आप हरा पाएंगे।

तुला: आय में वृद्घि होगी

weekly rashiphal 17 march to 23 march

सप्ताह का प्रारंभिक समय आपके लिए काफी शुभ फलदायी एवं लाभप्रद है। परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा और किसी मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है। आप की आय में वृद्घि होगी।

आभूषण की खरीदारी होने की संभावना भी है। विद्यार्थी वर्ग की अभ्यास में रुचि बढ़ेगी। अभ्यास में अधिक सफलता के लिए सुबह अभ्यास प्रारंभ करने से पहले माता सरस्वती एवं इष्टदेव का स्मरण अवश्य करें और पढ़ाई के वक्त पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में अपना मुंह रखें।

सप्ताह के दूसरे चरण में आप वाणी व व्यवहार पर संयम रखें। सप्ताह अंत में आप आर्थिक निवेश का आयोजन अच्छे से कर पाऐंगे। आप की कलात्मक एवं सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठत्तम स्तर पर रहेगी।


वृश्चिक: मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 17 march to 23 march

गणेशजी का कहना है कि सप्ताह की शुरूआत में आपको गृहस्थ जीवन की सार्थकता समझ में आएगी। व्यापारियों को व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे और आयवृद्धि संभव है।

मातृपक्ष संबंधी मामले क्रम में सर्वप्रथम रहेंगे। अचल संपत्ति संबंधित प्रश्नों में आप बुद्धिपूर्वक अपने पक्ष में मार्ग निकाल पाएंगे। संतान की ओर से संतोष प्राप्त होगा। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

छात्रवर्ग को शिक्षा में सफलता के लिए अनुकूल समय है। शेयर-सट्टे की प्रवृत्तियों में आपमें थोड़ी उग्रता या जल्दबाज़ी आ सकती है।

इसलिए आपको सावधान रहकर चलना है। विज्ञान या साहित्य सृजन में रुचि बढ़ेगी। सप्ताह अंत में आप कई तरह के विचारों में खोए रहेंगे। सप्ताह के अंतिम दिन स्थिति में सुधार आएगा।


धनु: अधिकारियों से बहस न करें

weekly rashiphal 17 march to 23 march

गणेशजी आपको सेहत का ध्यान रखने की सलाह देते हैं। कोई भी काम शुरु करने से पहले ध्यानपूर्वक सोचें। असफल होने पर निराश न हों। हो सके तो विरोधियों या उच्च अधिकारियों से बहस न करें।

षड़यंत्र में उलझ सकते हैं सावधान रहें। जमीन जायदाद संबंधित मामलों में परेशानी हो सकती है। आयात-निर्यात के कामकाज में भी आपको सतर्क रहना पड़ेगा। विवाह इच्छुक लोगों को दिक्कत का सामना करना होगा।

विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत व्यक्तियों को रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक क्षेत्र में शांति से समय व्यतीत करने की सलाह है। छात्रवर्ग को भी सफलता के लिए विशेष मेहनत करनी पड़ेगी। आप को अपनी मेहनत का फल नहीं मिलेगा।

मकर: आपकी कला से लोग प्रभावित होंगे

weekly rashiphal 17 march to 23 march

सप्ताह के प्रारंभ में आप को खास मजा नही आएगा। आकस्मिक घटना या दुर्घटना की संभावना है। वैसे तुरंत बाद में स्थिति में सुधार आएगा। आपकी त्वरित जवाब देने की एवं निर्णय लेने की कला से लोग प्रभावित होंगे।

उच्च शिक्षा, रिसर्च, उपदेश, धार्मिक संस्थानों की कामगीरी, प्रकाशन आदि में आपको विशेष रुचि रहेगी और इससे लाभ भी मिलेगा। गुरुजनो एवं बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा और हर कार्य सुचारु रुप से पूर्ण होगा।

व्यवसाय में आपको कठिनाईयां होने की संभावना है। इस समय आप जल्दबाजी में गलत फैसले ले सकते हैं। वैसे सप्ताह के अंतिम चरण में आपको राहत मिल सकती है। परिवार के साथ बैठकर आप किसी महत्वपूर्ण मसले पर चर्चा करेंगे।

कुंभ:स्त्री मित्रों की ओर से लाभ हो सकता है

weekly rashiphal 17 march to 23 march
सप्ताह का प्रारंभिक दौर आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्रों और खासकर स्त्री मित्रों की ओर से लाभ हो सकता है। महिला जातक नयी चीजों की खरीददारी करेंगी। हुनर व प्रतिभा बाहर आएगी।

व्यावसायियों को साझेदारी के कामकाज में लाभ होगा। नई लाभदायी साझेदारी के लिए करार होने की संभावना है। आपको सरकारी कार्यों से लाभ होगा।

जैसे जैसे दिन व्यतीत होंगे वैसे आप में सुस्ती आएगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। उत्साह की कमी महसूस होगी। आप अपनी निजी बातें दोस्तों से साझा कर सकते हैं।

भविष्य से सम्बंधित चिंता में आप खोए रहेंगे। ऑपरेशन या बड़ी बीमारी के इलाज के लिए सोच रहे हों तो टाल दें। सजग रहें, दुर्घटना से बचेंगे। बुज़ुर्गों और गुरुजनों की ओर से आपको सहयोग मिलेगा।

मीन:लव लाइफ के लिए सप्ताह बेहतरीन है

weekly rashiphal 17 march to 23 march

सप्ताह के प्रथम दिन आपको मानसिक और शारीरिक बेचैनी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद आप की परिस्थिति ठीक हो जाएगी। आप भौतिक सुख, मौज मस्ती एवं आनंद पर अधिक ध्यान केन्द्रित करेंगे।

सामाजिक जीवन में आपकी उन्नति की संभावना है। लव लाइफ के लिए सप्ताह बेहतरीन है। व्यावसायिक क्षेत्र सम्बंधित साझेदारी से अनुकूलता रहेगी। सप्ताह के अंत में इतना मज़ा नही आएगा क्योंकि शनि, मंगल, राहु को मिल कर आया हुआ चंद्र थक चुका होगा।

नए लक्ष्य एवं संतोष प्राप्त करने के लिए मेहनत करेंगे परंतु इसके लिए श्री गणेशजी थोड़ा इंतजार करने की सलाह दे रहें हैं। जैसे जैसे ग्रहों की नकारात्मकता कम होगी वैसे वैसे आपको पहचान बनाने का मौका प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed