फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 16 to 22 march

साप्ताहिक राशिफलः 16 से 22 मार्च तक किसके सितारे रहेंगे बुलंदी पर

Mon, 16 Mar 2015 03:19 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 03:19 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 16 to 22 march

आगामी सप्ताह आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, आप उसका सामना करने के लिए स्वयं को तैयार रखें। घरेलु स्तर पर इस समय आप वाद-विवाद का अनुभव कर सकते है।

विज्ञापन


ऐसे में आपको ही पहला कदम उठाकर घर-परिवार वालो से बातचीत कर सब कुछ सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। घर में हो रहे इस तनाव का सीधा प्रभाव आपके स्वास्थय पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन


प्रेम जीवन के लिए यह दौर खुशनुमा नहीं रहेगा। साथी और अपने बीच दूरियों को अहसास होगा। कार्यस्थल पर भी इस समय आपकी उर्जा में कमी आएगी और काम को लेकर आप शंकित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयं पर विश्वास बनाए रखे और अपने लक्ष्य को ओर बढ़ते रहें। यह आपके लिए आवश्यक है कि आप नयी चुनौतियों को स्वीकार करे।

वृषभः समय धन-निवेश करने के लिए लाभकारी है

weekly rashiphal 16 to 22 march

इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में समस्या उत्पन्न हो सकती है। जो व्यक्ति विवाहित है उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके और उनके साथी के बीच में कोई ग़लतफहमी पैदा ना हो।

ऐसा कुछ ना कहे जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। खाली समय का प्रयोग कर उनसे बातचीत करें और रिश्तें में मिठास लाने का प्रयास करें। आप में से कुछ व्यक्ति अपने रिश्ते विश्वासघात के शिकार भी हो सकते है।

व्यवसायिक स्तर पर आपको सब कुछ सामान्य से दिख रहा है किन्तु आपको थोडा सतर्क रहना होगा क्योंकि आपकी राह में रोड़े आ सकते है। यह समय धन-निवेश करने के लिए लाभकारी है।

मिथुन: व्यर्थ खर्चों से बचें

weekly rashiphal 16 to 22 march

आगामी सप्ताह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है किन्तु आपको संयम से काम लेना होगा। व्यवसायिक स्तर पर तकीनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति काफी उत्साहित समय देखेंगे।

आप यह महसूस करेंगे इस सप्ताह आप कार्यस्थल में उर्जावान रहेंगे। परिस्थितियाँ आपकी क्षमताओं को परखेंगी और आप बेहतरी से अपना प्रदर्शन करेंगे।

व्यवसायियों को इस समय लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्तर पर व्यर्थ खर्चों से बचें। घर पर भी परिजनों से वाद-विवाद से बचें।

इससे यकीनन आपका ध्यान बटेंगा किन्तु आप अपने निजी और व्यवसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखें।

कर्कः यह समय लाभकारी नहीं है

weekly rashiphal 16 to 22 march

आगामी सप्ताह आपके लिए कठिनाईयों से भरपूर रहेगा। घरेलु और व्यवसायिक स्तर पर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आपके लिए यह सलाह है कि आप जल्दी ही किसी पर भी विश्वास ना करें।

संभव है कि कुछ व्यक्ति आपके हित के बारे में नहीं सोच रहे हैं और आपकी छवि को दागदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की ज़रुरत है।

यदि आपमें से कुछ व्यक्ति पूँजी-निवेश के बारे में सोच रहे है तो फिलहाल इस ख्याल को कुछ समय के लिए टाल दीजिए।

व्यवसाय के लिए भी यह समय लाभकारी नहीं है। निजी जीवन में आप बेहतर महसूस करेंगे पर बच्चों के चलते कुछ तनाव हो सकता है।

सिंह राशिः आर्थिक स्तर पर चिंतित रहेंगे

weekly rashiphal 16 to 22 march

व्यवसायियों के लिए व्यस्त समय रहेगा आने वाला सप्ताह। काम में बढती मांग से आप चिड़चिडे़ भी हो सकते है। इसलिए संयम से काम लें। सहयोगियों की सहायता से आपका कुछ तनाव कम होगा।

आपको अपना विश्वास बनाए रखना है और सकारात्मक विचारधारा के साथ आगे बढ़ते रहने चाहिए।

आर्थिक स्तर पर एक बात से आप चिंतित रहेंगे और इसमे आपका समय और उर्जा व्यर्थ हो सकती है। स्वास्थ्य रूप से इस सप्ताह का आनंद लेना चाहते है तो घर का तनाव घर में ही रहने दे।

कन्या: आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे

weekly rashiphal 16 to 22 march

इस सप्ताह व्यवसायिक स्तर पर यदि आप कड़े परिश्रम से काम करते है तो आप सुख-आनंद का आनंद लेंगे। इस सप्ताह आपको अपने जीवन के सभी स्तरों में कुछ भी चाहिए तो उसके लिए निरंतर प्रयास करते रहने होंगे।

इस जीवन में कुछ भी पाना सरल नहीं होता। व्यवसायियों के लिए सब कुछ सामान्य रहेगा किन्तु कुछ भी नया कदम उठाने के लिए इससे होने वाले नफा-नुकसान सब कुछ पहले से ज़रूर सोच लें।

सप्ताह के मध्य में आपको एक लुभावना अवसर प्राप्त होगा जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने के आसार बनते दिखाई देंगे।

विदेश यात्रा में भी जाने की संभावनाएं बन रही है। पारिवारिक स्तर पर भी घर-परिवार की ओर थोडा ध्यान देने की ज़रुरत है। सुख-समृद्धि बनाए रखें।

तुला राशिः अपने खर्चों पर काबू रखना होगा

weekly rashiphal 16 to 22 march

काम से संबंधित तनाव होने से इस समय आप खासे चिंतित रहेंगे। आप ज़रुरत से ज्यादा परेशान रहेंगे। कार्यस्थल में अपने शब्दों पर काबू रखें और सुव्यवहार बनाए रखे।

अन्यथा इसके चलते आपके प्रदर्शन में गिरावट आएगी। आर्थिक रूप से इस सप्ताह आपको अपने खर्चों पर काबू रखना होगा। थोड़ी-सी सावधानी बरतें और निराश ना होए।

व्यक्तिगत स्तर पर कुछ अनसुलझी बातें आपको चिंता में डाल सकती है। हालाँकि सप्ताह के अंत तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

वृश्चिक राशिः बेहतर समय व्यतीत करेंगे

weekly rashiphal 16 to 22 march

इस सप्ताह आपको जीवन के सभी स्तरों पर सावधानी बरतें। इस सप्ताह संभव है कि ग्रह आपके हित में ना हो और यह समय आपके लिए कठिनाई भरा हो सकता है।

संयम से काम लें, सब बेहतर होगा। अपना आपा खोने के बजाए अपने अनुभव का प्रयोग कर परिस्थितियों में परिवर्तन लाएं। ऐसे व्यक्तियों में बीच रहें जो आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं।

आप अपने प्रियजनों और परिजनों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। व्यवसायिक स्तर पर आप परिश्रम करते रहें, निकट भविष्य में इसका लाभ आपको अवश्य मिलेगा।

धनु राशिः आप तंगी से गुज़र सकते है

weekly rashiphal 16 to 22 march

इस सप्ताह आपके ग्रहों की दशा आपके लिए समस्याएँ पैदा कर सकती हैं। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने के दौरान आप इस समय विचलित महसूस करेंगे।

आपके निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता घर और ऑफिस दोनों जगहों में आपकी सहायता करेगी। कार्यस्थल में आप बस अपने काम पर ध्यान दे और सुखद परिणाम के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें।

यदि आप रोजगार में परिवर्तन करना चाहते है तो फिलहाल ऐसा ना करें, यह सही समय नहीं है। आर्थिक रूप से भी यह सप्ताह आपके लिए मुश्किल रहेगा और आप तंगी से गुज़र सकते है। तनाव कम ले और धैर्य से काम लें।

मकर राशिः खर्चों में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 16 to 22 march

इस सप्ताह के आरम्भ में संभावनाएं है कि आप अपने आर्थिक स्तर पर हो रही तंगी के चलते तनाव ले सकते है। निजी स्तर पर आपके खर्चों में वृद्धि होगी।

हालाँकि बीते हुए कल में किये गए निवेश से आपको राहत मिलेगी। चूँकि आप व्यक्तिगत और व्यवसायिक स्तर पर इतना विकास नहीं देखेंगे इसलिए संभव है कि आप मानसिक दबाव में आ सकते है।

खुद पर संयम बनाए रखें। कार्यस्थल पर दबाव से निपटने के लिए तर्कों का सहारा लें।

कुंभ राशिः पदोन्नति के आसार बढ़ जाएंगे

आगामी सप्ताह आपके धैर्य की परीक्षा लेगा। परिस्थितियाँ अपने समय के अनुकूल ही परिवर्तित होगी। इस कारण आप चिड़चिडे़ हो सकते है।

व्यवसायिक स्तर पर आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करेंगे। ऐसा करने के पश्चात आपकी पदोन्नति के आसार बढ़ जाएंगे।

इस सप्ताह आप आर्थिक स्तर पर भी जद्दोजहद करते नज़र आएँगे। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। घरेलु स्तर पर सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि आप अपने अपनों से खुल कर बातचीत करें। सप्ताहांत तक आप बेहतर महसूस करेंगे।

मीन राशिः आर्थिक लाभ मिलेगा

weekly rashiphal 16 to 22 march

यह सप्ताह आपके लिए आर्थिक रूप से अत्यंत लाभकारी है। आपकी सामान्य आय के अलावा भी आपको दूसरें स्रोतों से आय-वृद्धि होने की संभावनाएं बन रही हैं।

संभव है कि गत दिनों किये गए निवेशों से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा या किसी को उधार दिया गया पैसा वापस आ सकता है। जो व्यक्ति रोजगार में हैं उनके लिए भी यह सप्ताह लाभकारी है।

उनके कड़े परिश्रम के लिए उनकी प्रशंसा होगी और उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन भी मिल सकता है। आप इस समय पूँजी-निवेश कर आर्थिक स्थिति को और भी सशक्त बना सकते है।

घर-परिवार में सुख-शांति बनाए रखे। प्रियजनों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed