फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 16 june to 22 june

साप्ताहिक राशिफलः 16 जून से 22 जून तक कैसा रहेगा आपका समय

Mon, 16 Jun 2014 11:00 AM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 16 june to 22 june

इस सप्ताह में सूर्य बुध की राशि में प्रवेश करेगा, शुक्र अपनी स्वगृही राशि वृषभ में प्रवेश करेगा। गुरु महाराज अपनी उच्च की राशि कर्क में परिभ्रमण करेंगे। ऎसे में आपके लिए आनेवाला समय परिवर्तन का साबित हो सकता है।

विज्ञापन


शुक्र और गुरु का बलवान होना आपकी राशि के लिए शुभ समाचार है। लंबे समय से आप व्यवसाय में नया उत्पाद बढ़ाने की तैयारी कर रहे होंगे तो उसके अनुरूप काम बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


आप उस दिशा में पूर्व योजना भी बना सकते हैं। इस सप्ताह आप घर के लिए कुछ नया सामान आदि खरीदने की योजना बना सकते हैं, ऐसा गणेशजी को दिखाई पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ : आने वाला समय शुभ साबित होगा

weekly rashiphal 16 june to 22 june

इस सप्ताह को बहुत ही अद्भुत कह सकते हैं क्योंकि सूर्य मिथुन, शुक्र वृषभ और गुरु महाराज कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। स्वगृही शुक्र आने वाले सप्ताह में आप के भौतिक सुख एवं कार्य में वृद्धि करेगा। जन्म के चंद्र पर से शुक्र का परिभ्रमण आपको कार्य में सफलता भी दिलाएगा।


प्रेम और लगाव को नयी दिशा मिलेगी। विवाहेत्तर संबंधों की वजह से आपके दांपत्यजीवन में अनबनन हो सकती है। नौकरीपेशा वर्ग को नौकरी में बढ़ती और वेतनवृद्धि की संभावना  भी है।

जीवन में आनंद उत्साह प्रेम एवं मांगलिक प्रसंग बनेंगे। गणेशजी कहते हैं कि सामान्य तौर पर आने वाला समय आपके लिए शुभ साबित होगा।

मिथुन : जीवन में प्रेम प्रसंग बढ़ जाएंगे

weekly rashiphal 16 june to 22 june
गणेशजी ग्रहों की स्थिति देखने के बाद कहते हैं कि आने वाला समय आपके लिए काफी शुभ साबित होगा, लेकिन प्रथम स्थान में सूर्य भ्रमण के कारण आपका स्वभाव हठीला हो सकता है।


सोचा हुआ कार्य खत्म करने के लिए उत्साह होने की संभावना है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। अगले माह में भौतिक और सांसारिक सुख के लिए खुला खर्च होने की संभावना है।

जीवन में प्रेम प्रसंग बढ़ जाएंगे। विवाहित जीवन में एक दूसरे के प्रति आकर्षित होंगे। इस समय विपरीत लिंगी के साथ आपके संबंध आपको आनंद प्रदान करेंगे। सामान्य तौर पर शुक्र का परिभ्रमण लग्नजीवन और भौतिक सुख के लिए उत्तम है।

कर्क : अवसर का लाभ उठाएं

weekly rashiphal 16 june to 22 june
यह सप्ताह आपके चेहरे पर मुस्कराहट लेकर आएगा। 20 जून से गुरु आपकी जन्मराशि और अपनी उच्च रशि में परिभ्रमण करेगा जो आपको आने वाली समस्याओं के सामने रक्षा प्रदान करेगा।


नये-नये रस्ते खुलते हुए नजर आएंगे। आप कार्य में सरलता के लिए नए तरीके खोजेंगे। विद्याभ्यास में नये मौके प्राप्त होंगे। अगर आप अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस अवसर का लाभ उठाएं।

अच्छे विद्याभ्यास के लिए आपको रोज़ शिवजी के मंदिर में घी का दीपक प्रगटित करना है। शुक्र अपनी स्वगृही राशि वृषभ में आएगा, इसलिए अब आपको धीरे-धीरे बल प्राप्त होने लगेगा, जो अच्छा संकेत है।

सिंह : समस्याओं से निकलने का रास्ता प्राप्त होगा

weekly rashiphal 16 june to 22 june

गणेशजी कहते हैं कि आपके लाभ स्थान में चल रहा गुरु अब आपके व्यय स्थान में आकर आपके लिए मास्टर्स डिग्री या और अधिक विद्याभ्यास करने के लिए विदेश जाने के योग बनाएग

इस सप्ताह आपको आत्मनिरीक्षण के लिए समय मिलेगा। किसी दिन आपको बिल्कुल ठीक नहीं लगेगा तो किसी दिन आप बहुत उत्साह के साथ कार्य करेंगे।

गणेशजी आपको यहाँ याद दिलाना चाहते हैं कि उत्साहित हुए बगैर आँखें बंद कर के ईश्वर को याद करेंगे तो अगले ही दिन आपको सभी समस्याओं से निकलने का रास्ता प्राप्त होगा।

इस समय धीरज रखें। आपको इस समय यात्रा करने, बाहर घूमने का मन हो सकता है।

कन्या : लाभ एवं ख्याति प्राप्त होगी

weekly rashiphal 16 june to 22 june

इस सप्ताह का प्रारंभ थोड़े मिश्र परिणाम के साथ होगा। गणेशजी आपको शारीरिक और मानसिक तंदुरस्ती के प्रति सावधान रहने की सलाह देते हैं। संभव हो तो यात्रा करने से बचें।

किसी चर्चा में हिस्सा लेने से बचें। प्रणय प्रसंग में आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रियपात्र के साथ रोमांचक मुलाकात के आयोजन से इंकार नहीं कर सकते। कला के क्षेत्र से संबंधित जातकों की कला में अभिरुचि बढ़ेगी। उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मौके मिलेंगे।

आप व्यापार संबंधित विकास या नौकरी में प्रगति हेतु ठोस कदम उठाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।  सामाजिक क्षेत्र में लाभ एवं ख्याति प्राप्त होगी।

तुला: समय आपके लिए काफी उत्तम है

weekly rashiphal 16 june to 22 june

नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए, नये व्यसायिक साहस के लिए सप्ताह का शरूआती समय अच्छा है। गणेशजी के अनुसार आपकी बौद्धिक शक्ति, सृजनशक्ति अच्छी रहेगी। प्रियजन से मेल-मुलाकात से आप प्रसन्न रहेंगे।

वैसे ज़्यादा भावुकता और वैचारिक दुविधा की वजह से आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव भी कर सकते हैं। ज़मीन-जायदाद संबंधित बातों में सावधानी रखने की गणेशजी की सलाह है।

विद्यार्थी वर्ग का अभ्यास में मन नहीं लगेगा। बृहस्पति बलवान होने से उसका प्रभाव आपके व्यवसायिक जीवन पर स्पष्ट दिखेगा। लंबी अवधि के दृष्टिकोण से देखा जाए तो आगामी समय आपके लिए काफी उत्तम होने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।

वृश्चिक : पारिवारिक सुख प्राप्त होगा

weekly rashiphal 16 june to 22 june

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। वित्तीय मामले में आपकी उन्नति होगी, साथ ही कामकाज में आपकी साहसवृत्ति में भी बढ़ौतरी होगी। आपके दिमाग में तर्क और बुद्धि के बीच कहीं युद्ध चल रहा हो ऐसा एहसास होगा।

दुश्मन और प्रतियोगी अपनी चाल में नाकामयाब होंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। छात्र वर्ग अपनी मेहनत की तुलना में सफलता भी प्राप्त कर पाएंगे।

करियर के मामले में आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। सप्ताह के अंतिम दौर में खाने-पीने की आदतों पर संयम रखें। अब गुरु महाराज कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका प्रभाव आपको वार्षिक फलकथन में दिए अनुसार प्राप्त होगा।

धनु : अचल संपत्ति में निवेश

weekly rashiphal 16 june to 22 june

ग्रहों का परिवर्तन आने वाले समय में आपके शुभत्व में वृद्धि करेगा। सप्तम स्थान में परिभ्रमण कर रहा सूर्य जीवनसाथी, प्रियपात्र, साझेदारी में आप का प्रभुत्व बढ़ा सकता है।

आप उन पर अपने विचार पर अमल करने के बजाय उनकी दृष्टि से दुनिया देखेंगे तो आपको दुनिया खूबसूरत दिखेगी। आपकी आय का स्त्रोत बरकरार रहेगा।

अचल संपत्ति में निवेश या सम्बंधित प्रश्नों का उपाय इस समय में आ सकता है। नये कार्यों का प्रारंभ करने के लिए यह समय उचित है।

इस समय में आपको पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। आपको प्रतियोगियों से सावधान रहने की ज़रूरत है। नौकरीपेशा लोगों के पीठ के पीछे दावपेच होंगे।

मकर : गुस्से पर काबू रखना होगा

weekly rashiphal 16 june to 22 june

गणेशजी कहते हैं कि वैसे तो आप के लिए काफी अच्छा समय है किन्तु सप्ताह के प्रथम दिन आपको गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी से झगड़ा या मारपीट भी हो सकती है, किन्तु बाद में आप के लिए अच्छा समय शुरु होगा।

कार्य सिद्धि से आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा। परिवार के साथ आप उत्तम समय व्यतीत करेंगे। उत्तम दापंत्यसुख की संभावना भी है। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना होगा।

व्यवसाय संबंधित कामकाज की वजह से आप यात्रा कर सकते हैं। नये आय स्रोत पर विचार करेंगे। वसीयत संबंधित सपंत्ति के प्रश्न का हल आने की प्रबल संभावना है। कुल मिलाकर आप के लिए अच्छा सप्ताह है।

कुंभ : खर्च अधिक रहेगा

weekly rashiphal 16 june to 22 june

गणेशजी आपको सप्ताह के प्रारंभ में कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अगली तारीख मिलने की संभावना देख रहे हैं। किसी की ज़मानत नहीं देने एवं किसी के साथ वित्तीय लेन-देन नही करने की सलाह है।

खर्च अधिक रहेगा। शरीर औऱ मन में अस्वस्थता रहेगी। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी का अच्छा करने जाएँ वहाँ मुश्किल खड़ी हो सकती है। आप में धार्मिक भावना अधिक रहेगी। पुण्य के काम के लिए खर्च होगा।

सप्ताह में आगे चल कर आप का हर कार्य सरलता से पूरा होगा। गृहस्थजीवन में सुमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक, मानसिक औऱ आर्थिक हर स्तर पर आप के लिए मज़ेदार समय है।

मीन : अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएँगे

weekly rashiphal 16 june to 22 june

सप्ताह का प्रारंभिक दौर व्यावसायिक उन्नति के लिए अच्छा है। आप सामाजिक क्षेत्र के कामकाज से अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएँगे। आप किसी भी वजह से प्रवास करेंगे, ऐसी संभावना है। सामाजिक जीवन में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

घर में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। आने वाले समय में आप परिवार के सम्बंधों में अधिक व्यवहारिक बनने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के अगले चरण में आप के लिए जोखिम पूर्ण समय है।

किसी के साथ झगड़ा, मारपीट या कानूनी प्रवृत्तियों का प्रमाण अधिक रहेगा। इस समय में आप के धीरज और संयम की कसौटी होगी। सप्ताह के अंतिम समय में आप की गाड़ी फिर पटरी पर चढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed