साप्ताहिक राशिफलः 15 से 21 जून तक क्या कहते हैं आपके सितारे
इस सप्ताह घरेलु स्तर पर परिजनों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। हालाँकि इस दौरान आप संयमशील रहकर उनसे सम्बंधित किसी भी प्रकार की परेशानी का हल ढूँढने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
जहां तक आर्थिक मामलों की बात है आपको इस सन्दर्भ में अधिक सचेत रहना होगा। आप में से अधिकांश व्यक्ति आर्थिक रूप से परेशान रहेंगे। खासतौर पर व्यवसायियों को इस समय किसी भी नयी योजना में निवेश करने से बचना होगा।
छोटी-सी गलती आपको अधिक परेशानी में डाल सकती है। कार्यस्थल में भी आपके समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। आपका ध्यान काम में ना होने से आपकी क्षमता पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।
कुछ भी स्थिति हो, संयम से काम लें। सप्ताहांत तक आपकी यह सभी समस्याएँ छू-मंतर हो जाएंगी और आपके जीवन में पुनः खुशियों की बहार आएगी।
वृष राशिः लाभदायक योजनाएं बनेंगी
सप्ताह की शुरुआत से ही आप व्यावसायिक स्तर पर स्वयं को काफी व्यस्त पाएंगे। आप में से अधिकांश व्यक्तियों की प्राथमिकता इस समय करियर ही होगा।
डैस्क जॉब वालों को खासकर इस समय काफी लाभ मिलेगा। मार्केटिंग और कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी लाभ होगा। आर्थिक लाभ की अपेक्षा कर सकते है। व्यवसायिक स्तर पर आपके दर पर नाम, शोहरत, पैसा सब आने वाला है।
व्यवसायियों के लिए भी यह समय अच्छा गुजरने वाला है। लाभदायक योजनाएं बनेंगी। रोमांटिक पहलु की ओर देखे तो प्यार की तलाश में, व्यक्तियों को उनका कोई ख़ास मिलने वाला है।
आप उनके साथ अधिक से अधिक से समय बिता कर उनके दिल का हाल भी जानना चाहेंगे। परिवार में रिश्तों में मिठास आएगी। इस समय का लाभ उठाए और अपने परिजनों के साथ उत्तम समय व्यतीत करें।
मिथुन राशिः यह समय आपके लिए बहुत लाभकारी होगा
इस सप्ताह आप व्यर्थ खर्चों में लगे रहेंगे और इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं देंगे कि पैसा आपके हाथ से बस फिसलता ही जा रहा है। अपने इन खर्चों में आपको काबू रखना होगा अन्यथा आप आगे जाकर मुसीबत में पड़ सकते है।
हालाँकि इस अस्थायी दौर में आपको संयम से काम लेना होगा। इस दौर के बाद आप पाएंगे कि लक्ष्मी स्वयं आपके पास आ रही है। यह समय आपके लिए बहुत लाभकारी होगा और आर्थिक मामलों को लेकर आप अच्छे निर्णय लेंगे।
गत निवेशों से व्यावसायियों को लाभ मिलेगा। नौकरीशुदा व्यक्तियों संतोषपूर्ण रूप से यह सप्ताह बिताएंगे और बाकी दिनों की तरह उन पर अधिक दबाव नहीं रहेगा।
निजी स्तर पर भी यह सप्ताह सकारात्मक रहेगा। इस दौरान अपने संबंधों में हो रहे सुधार से संतुष्ट एवं प्रसन्न रहेंगे। गत दिनों से जो भी आपके जीवन में समस्याएँ थी, इस सप्ताह वे दूर हो जाएंगी।
कर्क राशिः धन लाभ के आसार है
इस सप्ताह में आप बहुत ही उत्साह और जोश में रहेंगे। आपका मिजाज़ बहुत ही खूबसूरत रहेगा। चाहे व्यक्तिगत हो व्यावसायिक जीवन, यह समय आपके लिए अत्यंत लाभदायक होगा।
आप शांत मन और धीर स्वभाव के रहेंगे और यह कार्यस्थल में एकाग्रता से काम करने में आपके लिए सहायक होगा। आप उत्तमता से अपने सभी काम समय से पूर्व ही पूरा करेंगे। ऑफिस में सभी सहयोगी आपकी प्रशंसा भी करेंगे।
इस समय वेतनवृद्धि अथवा पदोन्नति की संभावनाएं भी प्रबल है। साथ ही यात्रा के भी आसार है। चाहे यह यात्रा व्यावसायिक हो व्यक्तिगत, आप भरपूर आनंद लेंगे।
आर्थिक मामलों को लेकर भी यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। अनेपक्षित स्रोतों से धन लाभ के आसार है। किन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि आप व्यर्थ खर्चा करें।
निजी जीवन में भी पारिवारिक दूरियों के कम करने में आप खास कदम उठाएंगे। परिवार में कोई मंगल कार्य होने के संकेत भी है। यह सप्ताह ना केवल बल्कि आपके परिवार के लिए भी सुखद रहेगा।
सिंह राशिः लाभकरी अवसर मिलने वाले हैं
आने वाला सप्ताह आपके करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। करियर को ध्यान में रखते आप अपने आसपास सकारात्मकता महसूस करेंगे। आपकी प्राथमिकता भी आपका व्यावसायिक जीवन रहेगा और इस दौरान असफलता आपको छू भी नहीं सकेगी।
आप ऑफिस में अधिक समय देना चाहेंगे और अपना काम समय पर, और बेहतरी से पूरा कर सकेंगे। भले ही आपके सामने कितनी भी कठिन परिस्थितियां क्यों ना आ जाएं, आप अपने काम में कोई भी कमी नहीं होने देंगे और सभी लक्ष्यों को पूरा करके ही मानेंगे।
व्यवसायियों को इस समय बहुत ही लाभकरी अवसर मिलने वाले हैं जिनसे उन्हें धन लाभ होने के आसार है। इस सप्ताह आपके जीवन के हर पहलु में संतुलन दिखाई देगा और सबकुछ आपके हित में होगा।
निजी जीवन में भी आप सुख-समृद्धि महसूस करेंगे। आपके साथी का भी आपको हर पल सहयोग मिलता रहेगा और समय के साथ आपके सम्बन्ध में भी मजबूती आएगी।
कन्या राशिः भाग्य में परिवर्तन आएगा
आगामी सप्ताह आपके लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आएगा। खासतौर पर आपका निजी जीवन प्रभावित रहेगा। आपका प्रेम जीवन तो एक सुखद दौर से ही गुजर रहा है किन्तु किसी करीबी मित्र या परिजन के साथ मनमुटाव हो सकता है।
इस बात को लेकर चिंता करने से बेहतर आप धीरज रखते हुए इस समस्या का समाधान ढूंढें। कार्यस्थल में एक समय पर एक ही काम पर ध्यान दे, अन्यथा सब कुछ गड़बड़ा जाएगा।
हालांकि सप्ताह के मध्य में जाकर आपके भाग्य में परिवर्तन आएगा और ऑफिस में आप कम कार्यभार महसूस करेंगे और एक सुखद एवं मैत्री वातावरण में काम करेंगे।
इससे स्वाभाविक ही आप अपने निजी जीवन की परेशानियों से कुछ हद तक राहत महसूस करेंगे। करियर वृद्धि के भी आसार बन सकते है। व्यावसायियों को नयी योजना का प्रस्ताव मिल सकता है। इस नयी योजना में निवेश करना आर्थिक रूप से लाभकारी होगा।
तुला राशिः सप्ताह शुभ और सकारात्मक रहेगा
सप्ताह की शुरुआत में आप तनाव में रह सकते है। जीवन के व्यावसयिक पहलु में परिस्थितियां आपके हित में ना होने से आप मानसिक चिंता से घिरे रहेंगे। संभावना है कि आपके तबादले की बात चल रही हो और आप इस समय सही निर्णय ना ले पाने से परेशान हो।
बात कुछ भी हो, तनाव लेने से आपके स्वास्थ्य पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। स्वास्थ्य समस्या से निपटने तुरंत चिकित्सीय उपचार के लिए डॉक्टर के पास जाएं। व्यावसायिक स्तर पर व्यवसायियों को इस समय निराशा हाथ में लग सकती है।
जिस उम्मीद के साथ उन्होंने धन निवेश किया हुआ हैं, उसका लाभ उन्हें उसके अनुरूप नहीं मिल रहा हो। हालांकि इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। निजी जीवन में जो व्यक्ति अपने प्यार को अगले स्तर पर ले जाना चाहते है, उनके लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ एवं सकारात्मक रहेगा।
वृश्चिक राशिः व्यर्थ खर्चें ना करे
इस सप्ताह कार्यस्थल में आपके काम की समीक्षा आपके वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा की जाएगी। आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन से आपकी पदोन्नति की संभावनाएं बढ़ जाती है। सफलता आपके साथ कंधे से कन्धा मिलकर चल रही है।
आप इन पलों का आनंद लेंगे और अपने करियर को लेकर काफी उत्साहित भी होंगे। व्यवसायियों के लिए इस समय धनलाभ हेतु नयी योजनाओं का प्रस्ताव आ सकता है। निवेश करने से ना केवल सफलता हासिल होगी बल्कि आर्थिक रूप से भी स्वयं को सशक्त पाएंगें।
किन्तु निजी जीवन में अपने खर्चों को लेकर आपको थोडा सावधान होने की आवश्यकता है। व्यर्थ खर्चें ना करे और अपने बजट का ख्याल रखें। संभव है तो बचत करें।
परिवार के किसी सदस्य या साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंता में आ सकते है। बिना घबराएं, शांत रहकर इसका समाधान ढूंढें और उनका उपचार कराएं।
धनु राशि: अवसर की प्रतीक्षा करें
निजी स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए अपेक्षा अनुसार उतना लाभकारी नहीं रहेगा। करीबी मित्रों और अपनों के साथ बहस या विवाद से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है।
ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना चाहिए और अपनी कार्यकुशलता के बल पर स्थिति को संभालना चाहिए। शांत मन से इस दिशा में कुछ कदम उठाएं तो यह तय है कि घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
व्यावसायिक स्तर पर यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। बिना किसी खास रणनीति के कार्यस्थल में अपने काम समय पर पूरा कर पाना आपके लिए कठिन होगा।
व्यवसायियों के समक्ष इस दौरान कईं प्रतिद्वंदी खड़े होंगे और उनसे मुकाबला करना आसान नहीं होगा। किसी नयी योजना में निवेश करने से पहले सही समय, सही अवसर की प्रतीक्षा करें।
आपको अपने खर्चों पर भी काबू रखना होगा अन्यथा व्यर्थ खर्चों से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है।
मकर राशिः सुखद परिवर्तन महसूस करेंगे
कार्यस्थल में आपको कईं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और इस दौरान आप मानसिक दबाव में आ सकते है। आप अभी इस बात को लेकर भी आश्वस्त नहीं है कि आपको किस दिशा में अपना काम करना चाहिए और आपकी मनोदशा भी विचलित होगी।
ऐसे में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि आप किसी भी स्थिति में अपना आपा ना खोये और अपनी भावनाओं को काबू में रखे। अपने काम समय पर पूरे करने से पहले आपको संयमशील और एकाग्र रहना होगा।
हालांकि सप्ताह के मध्य में आपके जीवन में संतुलन दिखाई देगा और जीवन के सभी पहलुओं में आप सुख-समृद्धि पाएंगे। आर्थिक स्थिति में स्थिरता और सुधार आएगा।
इस समय का लाभ उठाए और अपने सुरक्षित भविष्य के लिए बचत करें। निजी स्तर पर भी आप सुखद परिवर्तन महसूस करेंगे। बच्चें आपकी खुशी का कारण हो सकते है।
यदि उन्होंने कोई उपलब्धि हासिल की है तो उनकी प्रशंसा अवश्य करे। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम और तलमेल बढ़ेगा।
कुंभ राशि: भाग्य आपकी परीक्षा लेगा
इस सप्ताह भाग्य आपकी परीक्षा लेगा। इस सप्ताह के शुरूआती दिनों में आप आर्थिक मामलों में फंसे रहेंगे। यदि आपने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो आपके खर्चों में वृद्धि होगी और आप आर्थिक तंगी का सामना भी कर सकते है।
किसी भी नए व्यवसाय या नयी योजना में निवेश करने के लिए वर्तमान समय उचित नहीं है। लाभ होने के आसार कम दिखाई दे रहे है। कार्यस्थल में आप इस समय प्रशंसा के पात्र बने रहेंगे। हालांकि वहाँ भी किसी कारण से तनाव उत्पन्न होने की संभावनाएं हैं।
कुछ लोग हैं जो आपकी तरक्की से जल रहे हैं और आपको नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास में लगे रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा आपको प्रशंसा मिलें के कारण वे कुछ ईर्ष्यालु लोग आपकी छवि में दाग लगाना चाहेंगे।
निजी स्तर पर इस समय आपका जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। अपने साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।
मीन राशि: योजनाओं से सफलता हासिल करेंगे
आगामी सप्ताह आप सकारात्मक विचारधारा के धनि रहेंगे और आपके लिए वर्तमान समय काफी सुकूनदायक रहेगा। कार्यस्थल में सब आपके अनुकूल रहे और आप अपनी नवीन सोच और योजनाओं से सफलता हासिल करेंगे।
आपकी सराहना भी की जाएगी और यह आपके लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। किस्मत आपके साथ है और इस सप्ताह आप जो भी काम करेंगे उसमें आप सफल होंगे। ग्रहों की बदलती चाल का सकारात्मक प्रभाव व्यवसायियों पर रहेगा और उन्हें धनलाभ होगा।
इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी गजब का सुधार देखने को मिलेगा। आप धन निवेश करने का विचार भी कर सकते है या किसी संपत्ति की ओर भी आपका रुख रहेगा।
आप निजी जीवन में सामान्य गति से आगे बढ़ेंगे। चाहे आप कितने भी व्यस्त हो आप अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।