साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 दिसंबरः किस राशि पर सितारे हैं मेहरबान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते इस सप्ताह आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय नहीं बिता पाएंगे। अपने वायदों को पूरा कर पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
ध्यान रहें कि आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त करें ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी पैदा ना हो। आपके प्रेम जीवन में इस सप्ताह किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आएगी।
मेष राशिः नए लोगो से मिलेंगे
शुक्र के संकेत है कि इस सप्ताह आप अधिक भावुक रह सकते हैं। पुराने मित्रों से पुनः रिश्ता कायम करने की कोशिश करेंगे।
इस सप्ताह आप में से कई व्यक्तियों के लिए रोमांस के प्रबल आसार है। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे और नए लोगो से मिलेंगे। खुद को अभिव्यक्त करने में पीछे न हटें।
वृषभ राशिः सुखद समाचार प्राप्त होगा
एक अनपेक्षित सुखद समाचार के मिलने से आप स्फूर्ति से भर जाएंगे खासकर सप्ताह के मध्य में। करियर स्तर पर भी आप उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान एक रुका हुआ कार्य पूरा करने की ओर ध्यान देंगे। हालांकि सप्ताहांत तक आप को आर्थिक तौर से सावधान रहना होगा। घर के मामलों को लेकर आपका ध्यान पूर्ण रूप से केन्द्रित रहेगा।
मिथुन राशिः अद्भुत अवसरों का लाभ उठाएं
कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारियों के चलते इस सप्ताह अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय नहीं बिता पाएंगे। किसी आवश्यक व्यवसायिक कार्य के चलते बहुत पहले से ही निर्धारित की गयी यात्रा को आपको स्थगित करना पड़ सकता है।
हालांकि इससे आपके प्रेम संबंधों में कोई असर नहीं पड़ेगा। ग्रहों की स्थिति से यह तो तय है कि आप इन परिस्थियों को बखूबी संभाल लेंगे। राह में आने वाले अद्भुत अवसरों का लाभ उठाएं।
कर्क राशिः बड़ा लाभ मिल सकता है
आने वाले सप्ताह में अधिकांश समय आप अपने नए प्यार के बारे में ही सोचते रहेंगे। यह समय फिलहाल सिर्फ योजना बनाने के लिए बेहतर है, ना कि उन पर कार्य करने के लिए।
आप में से कुछ व्यक्ति अपने कार्यस्थल के वातावरण से नाखुश होकर शिकायत करेंगे क्योंकि उन्हें ऐसा महसूस होगा कि उनके काम को, उनके प्रदर्शन को सही पहचान नहीं मिली है।
आर्थिक तौर से आपको एक बड़ा लाभ मिल सकता है। साथ ही एक अधूरे काम को पूरा करने के लिए यह एकदम सही समय है।
सिंह राशिः करियर के लिहाज से समय अनुकूल
इस सप्ताह आप महसूस करेंगे आपके धैर्य की परीक्षा ली जा रही है और अपने मौजूदा संबंध में आप अपनी स्थिति को बदला हुआ महसूस करेंगे।
वास्तविकता से आपका सामना होगा और अपने संबंध में मिली निराशा से आप स्वयं को दूसरों से बचा कर रखना चाहेंगे। करियर के लिहाज से परिस्थितियां आपके हित में हैं और आपकी प्रशंसा के भी संकेत हैं।
कन्याः कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे
इस सप्ताह आप स्वयं को घर और कार्यस्थल के दायित्वों के बीच फंसा महसूस करेंगे। किसी ख़ास के साथ ग़लतफहमी उत्पन्न होने से आप मानसिक तौर पर विचलित हो सकते है।
आपके प्रियजन हमेशा आपके साथ है। जब भी आपको उनकी जरुरत पड़ेगी, वे आपके लिए उपस्थित रहेंगे इसलिए घबराएं नहीं। अपने जीवन के प्रति एक गंभीर रवैया अपनाने से आप कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
तुला राशिः तनाव महसूस कर सकते हैं
इस सप्ताह आपको संयम से काम करने की आवश्यकता है। कार्यस्थल में अत्यधिक कार्यभार लेने से बचे। घर और आफिस में सही संतुलन ना बना सकने के कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं।
हो सकता है कि काम के बढ़ते बोझ के चलते आप चिड़चिड़ा महसूस करें। इसका एक ही उपाय है कि किसी भी समस्या की धुन में ना खो जाएं। सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा।
वृश्चिक राशिः अपनों के साथ समय बिताएं
इस सप्ताह आप परिस्थियों से निपटने के अपने तरीकें में एक बदलाव लाना चाहेंगे। मुश्किल हालातों में खुद को ढालने की अपनी क्षमता का प्रयोग कर आप खुद को सुरक्षित रख पाएंगे।
रोमांस के क्षेत्र में आपके साथी का ध्यान आपकी ओर अधिक रहेगा। व्यक्तिगत स्तर पर भी आप को कई सरप्राइज मिलेंगे। अपनों के साथ समय बिताएं।
धनु राशि: किसी से विवाद में ना पड़े
इस सप्ताह यदि आप अपने विचारों को दूसरों पर नहीं थोपेंगे तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यर्थ ही किसी से विवाद में ना पड़े।
कुछ प्रश्न या संदेह आपके मस्तिष्क को घेरे रहेंगे किंतु यदि आप अपने शब्दों पर काबू रखे तो संभव है कि आप ऐसी स्थितियों को पार कर पाएंगे।
आपका संयमपूर्ण व्यवहार ही आपको कठिन से कठिन समय में भी रास्ता दिखाएगा। नए प्रेम सबंधों के लिए भी अवसर बनेंगे।
मकर राशिः कोई करीबी आपकी सहायता के लिए आगे आएगा
इस सप्ताह आपके हित में होने से घर या कार्यस्थल में चंद समस्याओं और रुकावटों का निदान होगा। आप में से कई व्यक्तियों के लिए आवश्यकता पड़ने पर व्यावहारिकता से मोह-माया दूर होगी।
साथी या कोई करीबी आपकी सहायता के लिए आगे आएगा और आप चैन की सांस लेंगे। सही समय पर उनकी सहायता से आप इस सप्ताह किसी नुकसान से बच सकते है। प्रलोभनों से खुद को बचाए रखना आपके हित में है। अपने प्रेम जीवन को संतुलित बनाए रखें।
कुंभ राशिः कार्यों के चलते काफी चिंतित रहेंगे
चूँकि यह सप्ताह आपके लिए व्यवसायिक स्तर पर हितकारी नहीं है इसलिए आप कार्यस्थल में किसी भी प्रकार के विवाद में ना पड़े। अपने आफिस के सभी नियमों का पालन कर किसी भी समस्या से बच सकते है।
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाकर आप इस समय को और भी खुशनुमा बना सकते है। साथ ही यदि आप कुछ रुके हुए कार्यों के चलते काफी चिंतित है, तो यह सप्ताह आपके लिए एकदम उपयुक्त समय है।