फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

साप्ताहिक राशिफलः 14 से 20 अक्तूबर तक का समय कैसा रहेगा

Mon, 14 Oct 2013 08:16 AM IST
Updated Mon, 14 Oct 2013 08:16 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

आप के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। गृहसज्जा ले लिए आप नया फर्निचर खरीदेंगे या रंगरोगन करवाएंगे। ऑफिस या व्यवसाय में ऊच्च अधिकारियों के साथ भविष्य के प्रॉजेक्ट या महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन

सप्ताह के बीच के समय में आप का ध्यान नौकरी व्यवसाय पर से समाज और परिवार की ओर मुड़ेगा। आप सामाजिक कार्य तथा दोस्तों के साथ भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। उनके पीछे धनखर्च भी करना पड़ेगा। दूर रहते संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे या उनसे मिलने का योग हो सकता है।

विज्ञापन

सप्ताह के अंत में शारीरिक एवं मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। नियमित प्राणायाम आप के स्वास्थ्य को अच्छा रखेगा। परोपकार की वृत्ति से किसी की मदद करते समय सावधान रहें। जल्दी से धनाढ्य होने का शॉर्टकट अपनाएंगे तो पछताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ: धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

इस सप्ताह के आरंभ में आप को अचानक पॉज़िटिव ऊर्जा का संचार होता हो ऐसा लगेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। फिलहाल आप परिवार से व्यापार धंधे में ज़्यादा ध्यान देने लगेंगे। आमदनी में ज़्यादा वृद्धि होने की भी संभावना है। कामकाज के लिए लंबे अंतर की यात्रा का योग है।

नौकरीपेशा वर्ग का थोड़ा कार्यबोझ बढ़ेगा। किन्तु उस से आप को भविष्य में निश्चित लाभ होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। सप्ताह के मध्य में नौकरी- व्यवसाय के स्थल पर पदोन्नति के समाचार मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का साथ सहयोग मिलेगा।

सरकारी निर्णय आप के पक्ष में आने से लाभ होगा। गृहस्थजीवन में सुखशांति रहेगी। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को वसूली के पैसे वसूल करने के लिए अनुकूल दिन है।

मिथुन: जीवनसाथी की खोज पूरी होगी

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

सप्ताह की शुरूआत में  किसी भी नए कार्य की शुरूआत करने से पहले सो बार सोचें। आप के मन में क्रोध बना रहेगा। जिस के कारण कुछ अनिष्ट न कर बैठें इस का ध्यान रखें। ज़्यादा खर्च के कारण आर्थिक खींचाव बना रहेगा।

घर में या दफ्तर में वाणी पर संयम रखने से झगड़ा या विवाद टाल सकते हैं। मानसिक तनाव की स्वास्थ्य पर सीधी असर पड़ेगी। आप के लिए प्रतिकूल समय है। ईश्वर आराधना से शांति मिलेगी।

हो सके तो नजदीक के देवस्थान में जाकर थोड़ा समय एकांत में बैठने से या ईश्वर का ध्यान करने से, योग और प्राणायाम करने से आप को ज़रूर हलकापन महसूस होगा। सप्ताह के मध्य में शारीरिक, मानसिक, सुखाकारी सामान्य रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों की जीवनसाथी की खोज पूरी होगी।

कर्क: पैसों की तंगी भी हो सकती है

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

सप्ताह के प्रारंभ में थोड़ा क्रोध और नकारात्मकता रहने से परिवार का माहौल अशांत रहने की संभावना है। पैसों की तंगी भी हो सकती है। इस समय में गणेशजी आप को आध्यात्मिकता का सहारा लेने की सलाह देते हैं। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और तीर्थयात्रा से आनंद होगा।

आप में परोपकार की भावना भी बढ़ेगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से समय आप बिताएंगे। विद्यार्थियों का प्रॉजेक्ट वर्क का काम बढ़ सकता है। वाणी की कटुता और कामकाज के बोझ के कारण स्वभाव चिड़चिड़ा होने से किसी का साथ अनबन न हो इस का ध्यान रखें।

सिंह:नौकरी में स्त्री वर्ग से संभल कर रहें

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

सप्ताह के प्रारंभ का समय मिश्रफलदायी होगा। ज़मीन, मकान, वाहन की खरीदी या उस के कागज़ात में धोखा होने की संभावना के कारण सावधानी रखनी पड़ेगी। नौकरी में स्त्री वर्ग से संभल कर रहें। सप्ताह के मध्य में आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे।

आप के अंदर की सृजनात्मकता को नया रूप दे सकेंगे। साहित्य लेखन में नया कार्य कर सकेंगे। प्रियपात्र के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कह सकते हैं।

आप के हाथ से कोई पुण्यकार्य होगा। रोज़ के कार्यों में भी कुछ बाधाएं आएगी जिस के कारण कार्य विलंब से पूरे होंगे। शक की भावना आप के मन को बेचैन करेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी न करें। मातृपक्ष की ओर से चिंता बनी रहेगी।

कन्या: मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

सप्ताह की शुरूआत में मन में चिंता और उद्वेग रहेगा। विद्याभ्यास में अवरोध आएगा। आकस्मिक धनखर्च की संभावना है। शेअर-सट्टे से सावधान रहें। हो सके तो मौन रखें क्योंकि चर्चा में हिस्सा लेंगे तो उग्र बोलाचाली हो सकती है।

सप्ताह के मध्य में अनुकूलता भरा समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के पल का आनंद लेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विजातीय पात्रों की ओर आकर्षण रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप की मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य एकदम अच्छा बना रहेगा।

भागीदारों के साथ के संबंध मनमेल भरे रहेंगे। ननिहाल से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। सप्ताह के अंत में नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य संभाले। खास कर के बाहर का खाना पीना टालें। गुस्सा ज्यादा रहेगा।

तुला: भाग्यवृद्घि का समय है

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

सप्ताह का समय आप के लिए भाग्यवृद्धि का है। पूंजी निवेश के लिए आप को बहुत सारे मौके मिलेंगे। जमीन अथवा रीयल एस्टेट से जुड़े किसी भी सौदे में सावधानी रखनी पड़ेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

किन्तु एक बात हरदम याद रखना “आलस्य कुतो विधा अविधस्य कुतो धनम् अधनस्य कुतो मित्रम् अमित्रस्य कुतो सुखम्” अर्थात आलसी व्यक्ति कैसे ज्ञान पा सकता है और ज्ञान बिना समृद्धि कैसे मिलेगी।

समृद्धि बिना कौन आप का मित्र बनेगा और मित्र के बिना आप कैसे खुश रह सकते हैं। यात्रा टालें और वाहन चलाते समय भी ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में आप में कुछ नया सृजन करने की प्रेरणा जागृत होगी। आप मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक: कार्य में सफलता मिलेगी

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

इस सप्ताह की शुरूआत में आप के परिवार में सुखशांति बनी रहेगी। रिश्तेदारों और मित्रों का आगमन होने से आप का समय प्रसन्नता में बीतेगा। आप की धार्मिक वृत्ति बढने से धार्मिक और परोपकार के कार्यों के पीछे खर्च होगा।

आप वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकते हैं। विद्यार्थियों को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आपको कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे।

व्यक्तिगत या व्यावसायिक कारण से छोटा प्रवास करेंगे। सप्ताह के अंत में किसी ने किसी बात की चिंता आप को परेशान करेगी। जमीन, वाहन वगैरह की खरीददारी- कागजा के मामले में संभलकर निर्णय लें।

धनु: धार्मिक मांगलिक कार्य होंगे

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

सप्ताह की शुरूआत में विवाह और संतान के सुख और स्वास्थ्य की वृद्धि, पढ़ाई  में सफलता के लिए श्रेष्ठ समय है। भगवती लक्ष्मी का मंत्र “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलाये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” का जाप करने से विपुल मात्रा में धन संपत्ति की प्राप्ति होगी।

व्यवसाय में प्रगति और व्यापार में वृद्धि के लिए हर शुक्रवार को लक्ष्मीजी के सामने बैठ कर इस मंत्र का 51 अथवा 108 बार जाप करें। विदेश व्यापार से लाभ होगा।

आप के हाथ से धार्मिक मांगलिक कार्य भी होंगे और आप उससे अलग प्रकार के आनंद की अनुभूति कर सकेंगे। जीवनसाथी की ओर से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में भी आप की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनावश्यक खर्च से दूर रहने की सलाह है।

मकर: विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

सप्ताह के प्रारंभ में ज़्यादा मेहनत से कम सफलता मिलने से निराशा की भावना बनी रहेगी। परिवार का माहौल थोड़ा अशांत रहने से आप को मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। वाहन चलाते वक्त संभलने की खास ज़रूरत है।

व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने से कुछ कार्य सोच के अनुसार पूरे नहीं होंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभलकर कदम उठाएं। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च करने में आप पीछे नहीं हटेंगे। सप्ताह के अंत में ऑफिस या व्यवसाय के स्थल में आप का वर्चस्व बढ़ेगा।

गृहस्थजीवन में भी कुछ गलतफहमी दूर होने से माहौल आनंदपूर्ण होने लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

कुंभ:मिष्टान और सुरूचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले पाएंगे

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

मांगलिक कार्य और नए कार्य की योजना बनाने के लिए सप्ताह की शुरूआत का समय अत्यंत शुभ है। इष्टदेव और गणेशजी का स्मरण करके और “वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नम् कुरुमे देव सर्वकायेषु सर्वदा” मंत्र बोलकर शुरूआत करेंगे तो जरूर सफलता मिलेगी।

अविवाहितों की शादी के योग है। उत्तम दांपत्यसुख मिलेगा। आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी। पैसों का निवेश गलत जगह पर न हो उसका ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में सगे- स्नेहियों और मित्रों एवं परिवार के सदस्यों के साथ घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

मिष्टान और सुरूचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले पाएंगे। आप आध्यात्म और चिंतन में गहरी रूचि रखेंगे। पूजा- पाठ और भक्ति और सत्संग में विशेष ध्यान होगा।

मीन:नौकरी और व्यवसाय में वृद्धि होगी

weekly rashiphal 14 octoer to 20 october

इस सप्ताह की शुरूआत में नौकरी और व्यवसाय में वृद्धि होगी। परिवार में पिता और बुज़ुर्ग वर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाएगा। सरकार की ओर से लाभ, सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थ जीवन में सुखशांति से आप धन्य महसूस करेंगे।

बुजुर्ग व्यक्तियों और मित्रों का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। संतानों और पत्नी की ओर से लाभ होगा। अविवाहित लोगों को योग्य जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। शादी की तारीख भी पक्की हो सकती है।

सप्ताह के अंत में आर्थिक बातों का आयोजन और पूंजी निवेश करते वक्त ज़्यादा ध्यान रखेंगे तो फायदे में रहेंगे। धार्मिक कार्य, परोपकार, जनसेवा के पीछे खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed