फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 13 october to 19 october

साप्ताहिक राशिफलः 13 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक आपका समय

Mon, 13 Oct 2014 03:24 PM IST
Updated Mon, 13 Oct 2014 03:24 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 13 october to 19 october

इस सप्ताह नौकरी व व्यवसाय में परिवर्तन की संभावना है। व्यवसायी जातक अपने कार्यस्थल में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, एवं नौकरी पेशा जातकों को स्थानांतरित होने के लिए तैयार रहना चाहिए। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहने की संभावना है। आपके जीवन में परिवर्तन आने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।

विज्ञापन


गणेशजी की सलाह है कि आपको अपने मौजूदा लाभ से संतुष्ट होना चाहिए। 16, 17, 18 तारीख आपके लिए बढ़िया है। समय आपके साथ है, ऐसा लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए आप या आपकी संतान प्रगति करेंगे, ऐसे योग दिख रहे हैं। समय अच्छा भी नहीं और बुरा भी नहीं, कुल मिलाकर ऐसा कह सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ : नये शत्रु भी बन सकते हैं

weekly rashiphal 13 october to 19 october

इस सप्ताह के प्रारंभ में आपकी मानसिक परिस्थिति तो ठीक रहेगी, परंतु आपके आत्मबल और ऊर्जा में कमी आ सकती है। यदि आप आगामी माह में किसी महान चत्मकार की राह देख रहे हैं, तो भूल जाइए। इस समय आपको अपेक्षा के अनुसार शुभ फल हो सकता है, न मिले।

कोर्ट-कचहरी संबंधित कार्य में आपको तकलीफ हो सकती है। नये शत्रु भी बन सकते हैं, परन्तु उन पर आप विजय प्राप्त कर पाएंगे। आपके सरकारी कार्य विलंब से हो रहे हो ऐसा आपको लगेगा।

आने वाले माह में आपके कार्य में मुसीबत और विघ्न आ सकता हैं, एवं दुर्घटना के योग भी बन सकते हैं। शल्यचिकित्सा अभी नहीं कराने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मिथुन : आपकी योग्यता पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा

weekly rashiphal 13 october to 19 october

इस सप्ताह आपको सूर्य की उपासना करना चाहिए। इससे निर्बल सूर्य बलवान होगा। यदि पूजा नहीं करेंगे तो विपरीत परिणाम आ सकते हैं।

इस सप्ताह में आपके पास परिकल्पनाओं की कमी नहीं है, परंतु अब कल्पनाओं को वास्तविक रूप देने का समय आ चुका है और उसके लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है।

आप क्षमता से ज्यादा काम करेंगे, परंतु ग्रहों की स्थिति देखते हुए, यह जरूरी है कि आप धीरे-धीरे आगे बढ़ें। आनंद के मामले में इस समय गणेशजी आपकी मदद करेंगे।

सप्ताह का मध्य और अंत आपको अच्छे कार्यों को पूर्ण करने का आनंद देने वाला होगा। आपकी योग्यता पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा।

कर्क : शुभ समाचार और अच्छी सफलता मिलेगी

weekly rashiphal 13 october to 19 october

इस सप्ताह मंगल का छठे स्थान में परिभ्रमण कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त कराएगा। ज़मीन, मकान के कार्यों में लाभ होगा। आप में उत्साह बढ़ेगा, साथ ही क्रोध भी बढ़ेगा। वाहन धीरे चलाएं। आप नये साहस करने से दूर रहेंगे, या हर मामले में पूरे विचार विमर्श के साथ आगे बढ़ेंगे, ऐसी संभावना है।

किन्तु आप में साहस का अभाव रहेगा। सूर्य उपासना आपको करते रहना चाहिए। सप्ताह के अंतिम दो दिन आपके लिए राहतपूर्ण रह सकते हैं। आप नई चीजें खरीदेंगे। शुभ समाचार, अच्छी सफलता, बेहतर आय, संतान के बारे में शुभ समाचार - सब कुछ आपको एक साथ प्राप्त होगा।

सिंह : रिश्तों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा

weekly rashiphal 13 october to 19 october

इस सप्ताह चंद्रमा अच्छे ग्रहों से मिलेगा एवं सूर्य मंगल के साथ युति बनाएगा, जिसके कारण आपको अच्छे बुरे परिणाम मिल सकते हैं। इस सप्ताह आपका अधिकतर समय लोगों से बातचीत करने में गुजर सकता है।

एसएमएस, वॉट्सएप, फेसबुक, मोबाइल या कम्युनिकेशन के किसी भी माध्यम से आप लोगों के संपर्क में रहने का प्रयत्न करेंगे। विविध माध्यम जैसे कि टीवी, रेडियो, इंटरनेट या अखबार द्वारा आप दुनिया में चल रही गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

यह व्यक्तिगत संपर्क बढ़ाने वाला सप्ताह है। रिश्तों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा लेकिन सलाह है कि सावधान रहें, लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। आपकी पहचान, मान्यताएं, उन्नति, पारिवारिक समस्याएं आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।

कन्या : सम्मान प्राप्त होगा

weekly rashiphal 13 october to 19 october

इस सप्ताह आप मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होने से प्रसन्न होंगे। महिला मित्र से लाभ होगा। जो जातक विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। विदेश से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। भाई-बहनों से लाभ होगा।

सरकार की तरफ से प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। मान-सम्मान से मन प्रसन्न रहेगा।

गृहस्थजीवन में सुख और संतोष प्राप्त होगा। ग्रहदशा देखते हुए गणेशजी बता रहे हैं कि इस समय में चमक, दमक और गति जीवन में आएगी। आप बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय लेंगे और उसकी वजह से आपको सम्मान भी प्राप्त होगा।

तुला : आकस्मिक खर्च हो सकता है

weekly rashiphal 13 october to 19 october

सप्ताह प्रारंभ में आप नियमित कार्यों से दूर होकर अध्यात्म में रुचि लेंगे। आप गूढ़ एवं रहस्यमय विद्या में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे, ऐसी संभावना है।

आकस्मिक खर्च भी हो सकता है। सरकार विरोधी प्रवृत्ति से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले में किसी की जमानत न देने की सलाह है।


इस समय नये कार्य शुरू न करें। जन सेवा के निःस्वार्थ कार्यों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरीपेशा वर्ग को वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मी से अच्छा सहयोग मिलेगा।

इस समय आपको कुछ विपरीत स्थितियों का सामना करना होगा। अगर आपने पहले से सूर्य की उपासना शुरू कर दी है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है।

वृश्चिक : भाग्य का साथ मिलेगा

weekly rashiphal 13 october to 19 october
इस सप्ताह आप रोजमर्रा के कार्यों को छोड़कर मौज मस्ती करने का मन बनाएंगे। यह सप्ताह आप अपने परिजनों के साथ गुजारना पसंद करेंगे। इस से आपको खुशी का एहसास होगा। इस समय आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित होंगे।

लेकिन, सप्ताह के मध्य में आपको शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। सर्दी, खांसी, दमा एवं पेट संबंधित दर्द से परेशान होंगे। अचानक खर्च आपकी वित्तीय समस्या बढ़ा सकता है।

सप्ताह के अंतिम दौर में धार्मिक यात्रा का भी योग है। लेखन साहित्य सृजन में आपकी अधिक रुचि रहेगी। अच्छी बात यह है कि, कामकाज में आपको भाग्य का साथ मिल रहा हो ऐसा लगेगा।

धनु : आकस्मिक धन-लाभ की संभावना है

weekly rashiphal 13 october to 19 october

इस सप्ताह के दौरान आपके विचारों में परिवर्तन हो सकता है। शेयर बाजार या सट्टाकीय प्रवृत्तियों में आपको लाभ होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए सप्ताह के शुरूआत का समय अच्छा है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधान रहने की जरूरत है।

सप्ताह मध्य में विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा। इस समय आप अपने प्रियजन को उपहार भेंट कर सकते हैं, या उसको किसी रोमांटिक जगह पर लेकर जा सकते हैं।

इस समय आप प्रेम संबंधो का आनंद लेंगे। सप्ताह अंत में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, यदि आप सूर्य की उपासना नहीं करते हैं। हालांकि, आकस्मिक धन-लाभ की संभावना है।

मकर : नौकरी में उत्साह बना रहेगा

weekly rashiphal 13 october to 19 october

गणेशजी के अनुसार यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। संतान से आपको विशेष आनंद मिल सकता है। उनके साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, और उनकी प्रगति आपकी खुशी का कारण बनेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा व प्रगतिमय सप्ताह है। उच्च शिक्षा, संशोधन के क्षेत्र में आप आगे बढ़ सकते हैं।

शेयर एवं सट्टा में निवेश के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। नौकरी में उत्साह और आपसी सहयोग बना रहेगा। खान-पान में अनियमितता और आराम की कमी से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

शत्रुओं को आप पराजित कर पाएंगे। पूरा सप्ताह भागदौड़ करने के बाद अंत में आप परिवार या जीवनसाथी के लिए वक्त निकालने में कामयाब हो सकते हैं।

कुंभ : सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे

weekly rashiphal 13 october to 19 october

सप्ताह के प्रारंभिक दौर में आप सुखद स्थिति का अनुभव करेंगे। आपके विचारों में स्थिरता और मजबूती छलकेगी। आप रचनात्मक और कलात्मक प्रवृत्तियों की ओर प्रेरित होंगे। इस समय जमीन, जायदाद, वाहन संबंधित कार्य पूरे होंगे।

आपका मन अधिक संवेदनशीलता और भावुकता में डूबा रहेगा। हालांकि, इसको अपने निर्णयों पर हावी नहीं होने देना चाहिए। इसके अलावा व्यावसायिक क्षेत्र में व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं। लंबे समय के निवेश के लिए योग्य समय है।

इस समय आप घर में सुख सुविधा की चीजें लेकर आएंगे। जमीन, वाहन, मकान वगैरह के कागजात बनाते समय थोड़ी सावधानी रखने की सलाह है।

मीन : समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी

weekly rashiphal 13 october to 19 october

सप्ताह के प्रारंभ में आप में साहसिक वृत्ति अधिक रहेगी। व्यवसाय संबंधी उठाए गए कदम आपको लाभ देंगे, जबकि आनंद के लिए की गई रोमांचक यात्रा आपके मन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए अनुकूल समय है। आपकी रचनात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी। आप बहुत ही अच्छी तरह कार्य कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।

इस समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे के लिए किसी पर्यटन स्थल पर जा सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सप्ताह का अंतिम दौर छात्र वर्ग के लिए अच्छा रहेगा, ऐसा गणेशजी का कहना है। छात्रों को विद्याभ्यास में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed