फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 12 to 18 december

प्रेम संबंधी साप्ताहिक राशिफलः 12 से 18 दिसंबर तक

Fri, 12 Dec 2014 03:43 PM IST
Updated Fri, 12 Dec 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 12 to 18 december

प्रेम संबंधों के नजरिए से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह का आरंभ तो बहुत जबर्दस्त हो सकता है लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग मतभेदों में गुजर सकता है। तीसरे भाग में आपके संबंध सामान्य से बने रह सकते है।

विज्ञापन


जिन लोगों के प्रेम संबंध रुखे चल रहे हैं उन्हें प्रेमी जीवन में लचीलापन लाने की आवश्यकता है। प्रेम संबंध सख्ती अपनाकर नहीं चलाए जा सकते हैं इसलिए आपको अपने व्यवहार में नरमी बरतनी चाहिए और यही बात प्रेमी को भी समझनी चाहिए।
विज्ञापन


जिनके प्रेम संबंध अभी तक दिशाहीन ही चले आ रहे हैं उन्हें कोई ना कोई एक निश्चित रास्ता मिल ही जाएगा। छुट्टी का भरपूर फ़ायदा भी आप उठाने का प्रयास करेगें और प्रेमी के साथ आनंद के पल गुजारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृष राशि: प्रेम संबंधों में पारदर्शिता आवश्यक है

weekly rashiphal 12 to 18 december

आपके प्रेम संबंध जो अभी तक चले आ रहे थे वह अब किसी से छिपे नहीं रह सकते हैं। उनके बारे में सभी को पता लग सकता है और यह बात आपका पूर्व प्रेमी ही जगजाहिर कर सकता है।

अपने फले प्रेम के बारे में आपको पहले से ही वर्तमान प्रेमी को बता देना चाहिए ताकि किसी दूसरे के मुंह से आपके प्रेम संबंध सुनने पर वह दुखी ना हो। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता अत्यंत आवश्यक है और आपको भी इसे अपनाना चाहिए।

सप्ताह के पहले भाग में आपका मन काफ़ी विचलित तथा परेशान रह सकता है लेकिन सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है।

सप्ताह के तीसरे भाग में फ़िर से आप किसी बात को लेकर दुखी हो सकते हैं अथवा किसी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मिथुन राशि: आपके प्रेमी को इस बात पर ऐतराज हो सकता है

weekly rashiphal 12 to 18 december

कुल मिलाकर आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल फ़ल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी के साथ का भरपूर आनंद उठाएंगे और आप सप्ताहांत में कहीं घूमने अथवा पिकनिक आदि पर भी जा सकते हैं।

आपके साथ कुछेक अन्य प्रेमी जोड़े भी जाने का प्लान बना सकते हैं लेकिन आपके प्रेमी को शायद इस बात पर ऐतराज हो सकता है क्योंकि वह कुछ समय केवल आपके ही साथ बिताना चाहेगा और इन पलों को किसी अन्य के साथ बांटना नहीं चाहेगा।

सप्ताह का पहला भाग आप प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। दूसरे भाग में आपका मन थोडा परेशान सा रह सकता है जिससे आपका कहीं जाने का मन नहीं करेगा और आप घर पर ही रहना पसंद करेगें। तीसरे भाग में आप काफ़ी खुश नजर आ सकते हैं और आपके प्रेमी के साथ संबध भी बहुत अच्छे रहेगें।

कर्क राशिः प्रेमी के सामने मुस्कुराते रहने में भलाई है

weekly rashiphal 12 to 18 december

अपने प्रेमी जीवन में किसी दूसरे की भागीदारी अथवा रोकाटोकी को आप बिलकुल भी सहन नही करेगें लेकिन आपको प्रत्यक्ष रुप से ऐसी कोई बात नही करनी चाहिए जिसका प्रतिकूल प्रभाव आपके प्रेमी पर पडे। कूटनीति का सहारा लेते हुए आपको चलना चाहिए जिससे लाठी भी ना टूटे और सांप भी मर जाए।

अपने प्रेमी के सम्मुख मुस्कुराते रहें ताकि उसे शक भी ना हो कि आप उसके किसी मित्र को नापसंद करते हैं। सप्ताह के अंत में पैसे की वजह से हाथ तंग रह सकता है जिससे आपको अपनी प्लानिंग रद्द करनी पड सकती है।

सप्ताह का पहला भाग आपके लिए व्यस्त कहा जा सकता है जिसमें आप घर की जिम्मेदारियों को निभाने का काम करेगें। दूसरे भाग में प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का होगा और तीसरा भाग आप कुछ परेशानी अथवा तनाव दे सकता है। इन परेशानियों से कैसे बचा जा सकता है यह आपको सोचना है।

सिंह राशिः आप दोनों एक-दूसरे को बेहद करीब पा सकते हैं

weekly rashiphal 12 to 18 december

इस सप्ताह आपको प्रेमी जीवन में कुछ बोरियत सी नजर आ सकती है लेकिन इसमें रस भरने की पहल आ भी कर सकते हैं। यदि दोनों ही दूसरे की पहल करने की इंतजार करते रहेगें तब आपके हाथों से एक सुनहरा अवसर निकल सकता है।

उसके बाद सिवाय पश्चाताप के आपके हाथ कुछ नहीं आएगा। आप अपने प्रेमी जीवन में रोमांच तथा रोमांस दोनों का समावेश करें और फ़िर देखें कि कैसे आपके संबंधों में फ़िर से खुश्बू महकने लगती है।

सप्ताह का आरंभ मानसिक तनाव से हो सकता है और इसका कारण आपके प्रेम संबंध होगें जो रसहीन चल रहे हैं। दूसरे भाग में प्रेमी जीवन में थोड़ा सुधार आने की गुंजाइश बनती है। तीसरे भाग में आप दोनों एक-दूसरे को बेहद करीब पा सकते हैं।

कन्या राशि: दूसरे लोग आपके संबंध में अधिक रुचि लेते दिखेंगे

weekly rashiphal 12 to 18 december

आपके प्रेम संबंध इस सप्ताह मिश्रित फ़ल प्रदान देने वाले रह सकते हैं। आप दोनों के आपसी संबंध तो मधुर रहेगें और जो भी परेशानी आएगी वह आपको अन्य लोगों के हस्तक्षेप के कारण ही आ सकती है।

आप महसूस करेगें कि आपके आसपास के लोग चाहे अनचाहे आपके प्रेम संबंधों में कुछ ज्यादा ही रुचि ले रहे हैं और आपको हर समय कोई ना कोई सलाह वह आपको और प्रेमी को देते रहते हैं। अन्य लोगों के इस तरह के व्यवहार से आप काफ़ी परेशान रह सकते हैं लेकिन चाह कर भी आप कुछ कह नहीं पाते हैं।

आपके सप्ताह का आरंभ अच्छी खासी परेशानियों के साथ हो सकता है। आपको समझ नहीं आएगा कि कैसे इन परेशानियों से निपटा जाए। दूसरे भाग में भी परिस्थिति में कोई सुधार आता दिखाई नहीं देता है। सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कुछ राहत मिलने की संभावना बनती है।

तुला राशिः खर्चे ज्यादा हो सकते हैं

weekly rashiphal 12 to 18 december

कई बार प्रेम में जिन बातों को हम बहुत ही कठिन समझते हैं वह केवल कुछ क्षणों के लिए ही होती है लेकिन उसका एक अच्छा नतीजा लंबी अवधि तक मिलता रहता है।

पिछले दिनों प्रेमी जीवन में जो हुआ उसे बुरा सपना समझकर भूलने का प्रयास करें तभी आप आने वाले दिनों का आनंद ले सकते हैं और आपका प्रेमी जीवन भी तभी सरल हो सकता है जब आप अतीत की बुरी बातों को अपने मन से निकाल देगें। इसलिए खुश रहें और प्रेमी को भी खुश रहने को कहते रहें।

आपके सप्ताह का आरंभ आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है इसमें आप दोनों परस्पर एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेगें और दूसरे का मन दुखाने का प्रयास भी नहीं करेगें।

सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इस भाग में आपके खर्चे ज्यादा हो सकते हैं जिससे बाकी बचे भाग में आपका हाथ तंग रह सकता है।

वृश्चिक राशिः आप जो भी करें पहले ठीक से सोच लें

weekly rashiphal 12 to 18 december

आप अपने मन की आवाज को सुनने का प्रयास अवश्य करें कि आपका मन आपके प्रेम संबंधों के बारे में क्या महसूस करता है। आप मन की आंखों से क्या देख रहे हैं और आगे क्या होने वाला है, उसे लेकर क्या विचार बन रहे हैं। आपको सभी बातों पर एक बार गहराई से सोच विचार करना चाहिए।

आपका अंतर्ज्ञान आपको क्या दिखाना चाहता है इस पर विचार करें और तभी आगे की प्लानिंग करें। यदि प्रेमी जीवन में आप कोई जोखिम उठाना चाहते हैं तब आपके लिए यह कठिन समय हो सकता है। आप जो भी करें पहले ठीक से सोच लें।

सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप कार्यक्षेत्र पर बिजी होने के बावजूद अपने प्रेमी के लिए कुछ समय निकाल ही लेगें। दूसरे भाग को भी आपके पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन सप्ताह का अंतिम भाग आपके लिए प्रतिकूल फल प्रदान करने वाला हो सकता है।

धनु राशि : साथी पर बंदिशें न लगाएं

weekly rashiphal 12 to 18 december

आप अपने जीवन से बहुत प्यार करते हैं लेकिन उसे कैसे जीना चाहिए और कैसे उसे रोमांचक बनाना चाहिए, इस बात का आप ख्याल नहीं रखते हैं। आप स्वयं तो स्वतंत्र रुप से जीना चाहते हैं लेकिन प्रेमी पर बहुत सी बंदिशे लगाकर रखना चाहते हैं।

ऐसे में आपका प्रेमी आपसे धीरे-धीरे दूर हो सकता है। उसकी भी अपनी एक स्वतंत्र जिन्दगी है जिसे अपने तरीके से जीने का पूरा हक आपका प्रेमी रखता है। आप यदि इसी तरह से प्रेमी को दबाते रहे तब हो सकता है कि शीघ्र ही वह आपको छोड दें।

सप्ताह का पहला भाग आपके लिए अनुकूल होगा लेकिन आप किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ शहर से बाहर जा सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आप अपने कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं जिससे प्रेमी से कम मुलाकात हो पाएगी। सप्ताह का अंत प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल कहा जा सकता है।

मकरः प्रेमी के साथ खुशी मनाएंगे

weekly rashiphal 12 to 18 december

यह सप्ताह घर की जिम्मेदारियों को निभाने में बीत सकता है। आप चाहे या ना चाहे लेकिन आपको जिम्मेदारियां तो निभानी ही पडेगी। इससे आप खुद को बंधा हुआ सा महसूस कर सकते हैं।

इस बंधन से मुक्ति का कोई रास्ता तो नजर नहीं आएगा लेकिन आप बीच-बीच में प्रेमी से मोबाइल से बात कर सकते हैं जिससे आपके भीतर की ऊर्जा व ताजगी बनी रहेगी।

सप्ताहांत में आप खुद को एक ट्रीट देने की सोच सकते हैं जिससे पूरे सप्ताह की थकान को आप भुला सकें। इसमें आप अपने प्रेमी को भी शामिल करेगें और खुशी मनाएंगे।

सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस समय बहुत सी मुसीबतें आपको घेरे रह सकती है। बिना कारण लांछनों का भी सामना आपको करना पड सकता है। सप्ताह का दूसरा व अंतिम भाग आपके लिए अनुकूल कहे जा सकते हैं।

कुंभ राशि: प्रेम करने का ढकोसला ना करें

weekly rashiphal 12 to 18 december

आप अपने प्रेमी के साथ जो भी कर रहे हैं और जो भविष्य में डेटिंग पर जाने की आपकी जो प्लानिंग है, उसके ऊपर आपके खास मित्रों द्वारा अंगुली उठाई जा सकती है क्योंकि उन्हें नही लगता कि आप जो भी करने जा रहे हैं वह सही है।

अपने मजे के लिए आप किसी की भावनाओं से नहीं खेल सकते हैं। फ़्लर्ट ही करना है तब आप प्रेम करने का ढकोसला ना करें। किसी की भावनाओं से खेलकर उसकी दिल की आहें ना लें अन्यथा आपको दुष्परिणाम भुगतने पड सकते हैं।

इस सप्ताह आपकी लव लाईफ़ एक महत्वपूर्ण मोड़ ले सकती है जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। सप्ताह का पहला भाग आपके रोमांस का हो सकता है आप प्रेमी के शरीर के साथ खिलवाड कर सकते हैं। दूसरा भाग आपके पक्ष में बिलकुल भी नहीं कहा जा सकता है। तीसरे भाग में आपके प्रेम संबंध आर या पार हो जाएंगे।

मीन राशिः

weekly rashiphal 12 to 18 december

आप रोमांटिक सपने बहुत देखते हैं और सोचते भी हैं कि किसी दिन आंख खुलने पर अगर यह वास्तव में सच हो जाएं तब कितना अच्छा हो जाएं लेकिन सपनों और हकीकत में बहुत अंतर होता है। अच्छा है आप जितनी जल्दी वास्तविकता को अपना ले। यह आपके और आपके प्रेमी जीवन के लिए अच्छा रहेगा।

वास्तविकता से मुंह मोड़ने से आप अपने प्रेमी जीवन का भी पूरा लुत्फ उठा नहीं पाएंगे। सपनों को सच करने के लिए आपको प्रयास भी करना होगा। सपनों की बजाय धरातल पर रहने का प्रयास करें।

सप्ताह का आरंभिक भाग आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है इसमें आपके प्रेमी के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। दूसरे भाग में कुछ राहत मिल सकती हैं लेकिन वह ज्यादा समय टिक नही पाएगी और अंतिम भाग में फिर से संबंधों में कड़वाहट भर सकती है।

इस सप्ताह आपको अपने प्रेमी से सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है लेकिन आप उसे अपनी जरुरतों के बारे में बताकर परेशान नहीं करना चाहेगें लेकिन आपके प्रेमी को आपकी परेशानी से सब समझ आ सकता है और आपके बिना कहे ही वह आपकी मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed