साप्ताहिक राशिफल: 11 अगस्त से 17 अगस्त तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह गणेश जी कह रहे हैं कि ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। सावन का महीना समाप्त हो रहा है और भादों का महीना शुरू हो रहा है जिसके स्वामी गणेश जी खुद हैं। माह के मध्य में बुध भी राशि परिवर्तन कर रहा है ऐसे में यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा?
मेष: विविध कार्यों में व्यस्त रहेंगे
सप्ताह का प्रारंभ मानसिक तौर पर संतोष के साथ होगा। धर्म, अर्थ और काम तीनों की प्राप्ति हो रही हो ऐसा लगेगा। व्यवसाय के मोर्चे पर वसूली से संबंधित कार्य होने की संभावना है। सफलता की संभावना है।
आप विविध कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गणेशजी को लगता है कि किसी बड़े लक्ष्य के लिए आप मन में दृढ़ संकल्प करेंगे। आपकी कार्य पद्धति में अलग प्रकार का आचार-विचार देखने को मिलेगा।
करियर में अच्छी वृद्धि महसूस करेंगे। कार्य और परिवार के बीच आप अच्छा संतुलन बनाए रखने में सफल साबित होंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में सब बिगड़ता हुआ दिखेगा, लेकिन इतना बुरा होगा नहीं।
वृषभ : मौके का पूरा लाभ उठाएं
इस सप्ताह की बात करें तो, आप अपने लम्बित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे और आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्घि होगी। गणेशजी कहते हैं कि अपने कार्य पर ध्यान बनाएं एवं मौके का पूरा लाभ उठाएं।
प्रवास, सुख, संतान, विद्याभ्यास एवं नौकरी जैसे पहलुओं के अनुरूप आप अपने कार्यों पर खास ध्यान केन्द्रित करेंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में थोड़ी बहुत चिंता रह सकती है।
आप किसी भी मामले में निर्णय लेने में विलंब करेंगे। आपको अंतिम एक-दो दिन अनावश्यक मानसिक तनाव रहेगा और नींद भी कम आएगी। संभावना हो तो नकारात्मक विषयों पर विचार विमर्श टालने की सलाह है।
मिथुनः बड़े नुकसान की संभावना है
इस सप्ताह में तारीख 10 और 11 का दिन सामान्य रहेगा। तारीख 12 और 13 को आप कुछ राहत की सांस ले पाएंगे। तारीख 14 और 15 को फिर से कुछ ठीक नहीं लगेगा। जबकि 16 तारीख से थोड़ी राहत महसूस होगी।
मित्रों, आप देख सकते हैं कि ऐसे समय में बड़े निर्णय नहीं लेने में ही आपकी भलाई है। हाथ में ऐसा किसी भी तरह के काम को न लें, जिससे आपको नुकसान हो क्यूंकि बड़े नुकसान की संभावना है।
वैचारिक स्थिरता के लिए इस सप्ताह में आप सिर्फ ऐसे काम करें, जिससे आपका मन थोड़ा हल्का हो सके। कुल मिलाकर कहें तो यह सप्ताह आपको मिश्र परिणाम देगा।
कर्कः आपका खर्च बढ़ जाएगा
सप्ताह का प्रथम और अंतिम दिन- दोनों अच्छे हैं, परंतु सप्ताह के बाकी दिन गणेशजी को कुछ ठीक नहीं लग रहे हैं। 'रोगहीन शरीर यही प्रथम सुख है'- इस कहावत को ध्यान में रखकर बाहर का खाना खाने से बचें एवं नियमित कसरत करते रहें।
हाथ आए कार्यों में सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। आप विदेश संबंधित किसी भी बात से जुड़े होंगे तो आर्थिक तौर पर लाभदायी साबित होगा, परंतु अगर आप विदेश संबंधित कार्यों से जुड़े नहीं होंगे तो आने वाले माह में आपका खर्च बढ़ जाएगा।
गणेशजी के अनुसार इस माह फिजूल खर्च होगा, इसलिए कुछ अतिरिक्त नकदी के लिए व्यवस्था इस सप्ताह से ही कर लेना चाहिए।
सिंह : भाग्य का सहयोग मिलेगा
इस सप्ताह में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं आएगा। आप पर कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें स्वीकार करना पड़ेगा। आप पैसे कमाने के लिए आसान रास्ता अपनाएँगे। लेकिन, ध्यान रहे कि जल्दी में पैसे बनाने के चक्कर में कहीं फंस न जाएं।
अपने व्यवहार कड़ी नजर रखें। यदि आप सकारात्मक सोच रखेंगे तो भाग्य का सहयोग मिल सकता है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।
अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ सकती है। वित्तीय लाभ होने से आप प्रसन्न रहेंगे। असफल होने पर पुनःप्रयत्न करें, ऐसी सलाह श्रीगणेशजी आपको ज्योतिष के आधार पर दे रहें हैं।
कन्या : आकस्मिक धन खर्च होगा
वर्तमान समय में आपका मन विचारों में लुप्त रहेगा एवं बहुत सारी आशंकाएं उत्पन्न होंगी। छात्र वर्ग के लिए भी यह मुश्किल समय है, इसलिए आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
हो सके तो विद्याभ्यास के टेबल पर स्फटिक का गोला या सरस्वती देवी की तस्वीर रखें। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। प्रियजनों के साथ रोमांचित समय व्यतीत होगा।
साथ ही सप्ताह के मध्य में श्रृंगारिक वस्तुओं की खरीदारी होगी। कला के प्रति विशेष अभिरुचि बढ़ेगी। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा। गणेशजी आपको किसी भी कार्य में व्यवहारिक होने की सलाह देते हैं। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुलाः आर्थिक चिंता कम होगी
सप्ताह के प्रारंभ में आप में भावनात्मकता एवं मानसिक शांति साथ में दिखेगी। व्यवसायिक दृष्टि से उत्तम समय है। आप किसी से उधारी के पैसों की वसूली कर सकते हैं और इससे आपकी आर्थिक चिंता भी कम हो जाएगी।
आप कम मेहनत से ज्यादा फल पाने का सोचेंगे और इसमें सफलता भी मिलेगी। व्यवसाय में आपका कौशल, हुनर, बुद्धिचातुर्य स्पष्टरूप के दिखेगा। मनोरंजन व्यवसाय से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।
पेशेवर जीवन में उत्साह एवं जोश आपको मददगार साबित होगा। आपका आत्मविश्वास आपकी सफलता की चाबी बनेगा, ऐसा गणेशजी का मानना है। सप्ताह अंत में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक : वित्तीय लाभ एवं भाग्यवृद्धि
सप्ताह प्रारंभ में आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। नए कार्यों का शुभारंभ करेंगे। भाई-बहन के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे सुख आनंद की प्राप्ति हो सकती है। सभी कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
वित्तीय लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं। प्रतिस्पर्धी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। छात्रवर्ग के लिए अनुकूल समय है, विद्याभ्यास में आपकी एकाग्रता बनी रहेगी।
उच्च शिक्षा या अन्य पाठ्यक्रम में आगे बढ़ने के लिए भी आप इस समय निर्णय ले पाएंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।
संतान संबंधित समस्या आपको चिंतित कर सकती हैं। कार्यस्थल पर सावधान रहें। विद्याभ्यास में कठिन हो सकती है।
धनु : प्रगति का मौका मिलेगा
सप्ताह प्रारंभ में वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी एवं दूर रहते परिचितों से लाभ होगा। कामकाज में आपको अनुकूलता रहेगी। आप उत्साहपूर्वक कामकाज में आगे बढ़ेंगे।
भाई-बहनों से रिश्ते अच्छे रहेंगे और उनकी ओर से विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। आयात-निर्यात के कामकाज के लिए अनुकूल समय है।
आप हर काम को बहुत सोच समझकर हाथ डालेंगे। नए कार्य करने के लिए बिल्कुल अनुकूल समय है। परिवहन, पर्यटन, शिक्षा, संपर्क जैसे क्षेत्रों से सम्बंधित जातकों को प्रगति का मौका मिलेगा।
सप्ताह के अंत में आपको पारिवारिक क्षेत्र में बोली और व्यवहार में संयम बनाए रखने की सलाह है।
मकर राशिः आर्थिक उन्नति काफी अच्छी रहेगी
यह सप्ताह आप के लिए ज़्यादा अच्छा नहीं है तो बुरा भी नहीं है। किसी बड़े परिवर्तन की अपेक्षा न करें। सप्ताह के प्रारंभ में हर तरह से आपको सफलता मिलेगी।
दांपत्यजीवन में आपको अच्छा सुख मिलेगा लेकिन वाणी पर संयम जरूरी है। पेंटिंग, डिज़ाइनिंग, आंतरिक साज सज्जा, म्यूजिक बैंड, केमिकल्स आदि से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।
आपकी आर्थिक उन्नति काफी अच्छी रहेगी। किंतु आप किसी भी प्रकार के दुःसाहसपूर्ण प्रवृत्ति से दूर रहें। गणेशजी सलाह देते हैं कि आप अपने दिमाग पर पकड़ बनाए रखें।
कम्युनिकेशन में भी उग्र भाषा का प्रयोग न करें, नहीं तो प्रतिकूल नतीजे मिल सकते हैं।
कुंभ : हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा
गणेशजी का कहना है कि आपके लिए पहले दो दिन ठीक-ठीक रहेंगे। दूसरों पर भरोसा रखकर आगे न बढ़ें। आप के काम करने की गति कम होगी, जिससे ऑर्डर या अनुबंध हाथ से निकल सकता है।
विविध विषयों में आपको बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जैसे जैसे समय बीतेगा, आपकी स्थिति में सुधार आएगा और हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा।
ऑफिस में आप का प्रभाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में संघर्ष महसूस करेंगे। छात्रवर्ग का ध्यान विद्याभ्यास के बजाय मोबाइल या अन्य किसी प्रवृत्ति में सक्रिय रहेगा, परंतु चिंता की जरूरत नहीं है क्योंकि कभी तो उनका भी मन बहलाना जरूरी है।
मीन : शिव जी की पूजा करें
आपको शिवजी की उपासना करनी चाहिए क्योंकि राहु से बचाने वाले सिर्फ एक ही देवता है, स्वयं आशुतोष। यदि आप ठीक तरह से पूजा करेंगे तो अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर पाएंगे।
अब आपको हर चीज का महत्व और उसका मूल्य समझना पड़ेगा। तेज़ी से पैसे प्राप्त करने की आशा न रखें और दूसरों पर निर्भर न रहें। बुद्धिमता की वजह से बनती अलग छवि देखने को मिलेगी।
विभिन्न स्त्रोत द्वारा उपार्जन करने का हुनर साथ ही चिंतन और मनन का भाव आप में रहेगा। तदुपरांत अलग और नवीन प्रकार की वस्तुओं का उत्पादन करने की रुचि रहेगी और इसमें आप का योगदान रहेगा।