फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 10 to 16 march

साप्ताहिक राशिफलः 10 से लेकर 16 मार्च का समय कैसा रहेगा?

Mon, 10 Mar 2014 02:20 PM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 10 to 16 march

गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। शुभ समाचार या मांगलिक प्रसंग के समाचार मिलेंगे। इस सप्ताह आप वित्तीय व निवेश के मामलों में सही निर्णय करने में सक्षम होंगे।

विज्ञापन


सूर्य, जो आप की राशि के अनुसार संतान स्थान का मालिक है, मीन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे आप को संतान से जुड़ी चिंता होगी। अगर आप संतान की तरफ ध्यान नहीं देंगे तो आप की अभी तक की मेहनत पर पानी फिर जाएगा, ऐसी संभावना है।
विज्ञापन


छात्र सरस्वती यंत्र की पूजा कर सकते हैं एवं दत्तात्रेय भगवान का पाठ भी कर सकते हैं। किसी अनुभवी ज्योतिषी की सलाह के अनुसार गुरु का रत्न, पुखराज धारण करने से भी आप को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वृषभ: आर्थिक तौर पर लाभदायी साबित होंगे

weekly rashiphal 10 to 16 march

गणेशजी कहते हैं कि आप लोगों व परिवार सदस्यों पर अच्छा प्रभाव बना सकेंगे। किसी भी कार्य में आप त्वरित निर्णय लेंगे व इससे आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

आप दृढ़ निर्णय के साथ राह में आगे बढ़ें तो आप को पक्के तौर पर सफलता मिलेगी। सप्ताह के अंतिम दौर में मार्केटिंग सम्बंधित नए विचार आपके दिमाग में आएंगे, जो प्रगति एवं आर्थिक तौर पर लाभदायी साबित होंगे।

आप अपने लिए शुभ विचार रख सकते हैं, एवं मनोरजंक प्रवृत्तियों में भाग लेकर मानसिक तौर पर हल्के होने का प्रयास भी करेंगे। गणेशजी को लगता है कि आप अपने किसी शौकिया खेल में समय व्यतीत करेंगे, जो आप के लिए अच्छा है। इससे आप मानसिक शांति महसूस करेंगे।

मिथुन : सफलता की ओर बढेंगे

weekly rashiphal 10 to 16 march

आपके मन में नयी योजनाएं आकार लेंगी। प्रेम, रोमान्स जैसे विषय में भी आप सामने आएंगे। सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए आप ज्यादातर प्रयास करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए रिश्ते आने शुरु हो जाएंगे।

अगर अभी आपकी अपेक्षा के अनुसार या मनचाहे रिश्ते नहीं आ रहे हो तो, “पत्नि मनोरमां देही मनोवृत्तानुसारणीम्, तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्ववाम्” मंत्र का जाप करें।

स्त्री जातकों को उत्तम पति की प्राप्ति के लिए “देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्, रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।” इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्क : सप्ताह आनंददायक बीतेगा

weekly rashiphal 10 to 16 march

इस सप्ताह की 9, 10 और 11 तारीख को आपका विचारों की विशालता, अन्य लोगों की कल्पना, प्रभाव और आदर्श के प्रति झुकाव रहेगा। इससे बहुत से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी एक सिक्के के दो पहलू हैं, परंतु जिसमें सबसे ज़्यादा प्रगति होगी उसी के प्रति आपके दृष्टिकोण में सुधार आएगा। जन्म के चंद्र से चंद्र का परिभ्रमण परिश्रम और मेहनत के साथ आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

इस वक्त चौथे भाव में चल रहा मंगल आपके करियर को एक मुक़ाम तक पहुंचने में मदद करेगा और आप अपने परिजनों की मदद से कार्य कर पाएंगे। इस तरह देखा जाए तो मानसिक तौर पर यह सप्ताह आनंददायक बीतेगा।

सिंह : अनैतिक कार्यों से दूर रहें

weekly rashiphal 10 to 16 march

गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए अच्छा है। 9, 10 और 11 तारीख के मध्याह्न तक आप मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। परिवारजनों, पुराने मित्रों, संबंधियों एवं कार्यक्षेत्र के लोगों के अनुरूप मिलना हो सकता है।

परिजनों के साथ बैठकर सकारात्मक और महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। कार्यस्थल पर उच्चअधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मामले में सलाह-मश्विरा कर सकते हैं। सरकारी कार्य और अनैतिक कार्यों से दूर रहें।

आपके कार्य समय पर पूर्ण न होने पर निराश होने के बजाय आगे की सोचें क्योंकि वर्तमान समय में सूर्य आपके लिए शुभ नही है। गणेशजी की सलाह है कि आपको 14 मई तक सावधान रहना बहुत ज़रूरी है।

कन्या: पदोन्नति की संभावना हैं

weekly rashiphal 10 to 16 march

गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह आपके लिए न अधिक अच्छा न अधिक बुरा है। वर्क लोड बढ़ने की संभावना है, लेकिन चिंतित न हों, क्योंकि परिश्रम का लाभ मिलेगा। विदेश जाने के इच्छुकों के लिए अच्छा समय है।

आपके अटके काम पूरे होंगे। व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावना हैं। लम्बी अवधि के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा। विवाहोत्सुकों के लिए योग्य समय कह सकते हैं।

वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद ले पाएंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में भागदौड़ की वजह से थकान महसूस होगी। आध्यात्मिक मामले में रुचि लेंगे तो बेहतर रहेगा। दोनों मार्ग आपके सामने हैं, अब रास्ता चुनने का अवसर गणेशजी आप पर छोड़ते हैं।

तुला :अधिकारी आपका हौसला बढ़ाएंगे

weekly rashiphal 10 to 16 march

गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह प्रारंभ में आप भौतिक दुनिया से दूर आध्यात्मिक दुनिया में रहना पसंद करेंगे। यात्रा-प्रवास हो सकता है।

जनसेवा के कार्यों में आप दान-पुण्य करेंगे। सत्संग में भाग लेना, आध्यात्मिक किताबों का पठन यह सब इस वक्त आपके दिमाग में रहेगा। विदेश संबंधित व्यापार में गतिविधियां बढ़ेंगी।

विदेश से शुभ समाचार की अपेक्षा रख सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा होने के योग प्रबल हैं। बुद्धिजीवी व साहित्यिक लोगों से संपर्क बढ़ेगा। नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए शुभ समय है।

सप्ताह मध्य व अंतिम चरण में आफिस में उच्च अधिकारी आपका हौसला बढ़ाएंगे। गृह सजावट के कामकाज में रुचि बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के विवाह में बंधने के योग हैं।

वृश्चिक: उन्नति के लिए सक्रिय रहेंगे

weekly rashiphal 10 to 16 march

सप्ताह का प्रारंभ आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ करना पड़ सकता है। व्यावसायिक, व्यक्तिगत या व्यावहारिक किसी भी कार्य में आपको सावधान रहना पड़ेगा। अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें।

ऐसे समय में इष्टदेव का नाम स्मरण आपको राहत देगा। अचानक धन लाभ की संभावना है। आध्यात्मिक साधना के लिए अच्छा समय है। चिंतन, मनन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति के साथ मुश्किलों से दूर रह पाएंगे।

विशेषकर संतान आपकी चिंता में वृद्धि कर सकते हैं। कार्य स्थल पर उच्चाधिकारी निराश कर सकते हैं।

विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सप्ताह अंत में सरकार की ओर से लाभ मिलेगा एवं व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति के लिए आप सक्रिय रहेंगे।

धनु : विपरीत लिंगी की ओर आकर्षित होंगे

weekly rashiphal 10 to 16 march

इस सप्ताह के प्रारंभ में आप दाम्पत्यसुख प्राप्त कर पाएंगे। विपरीत लिंगी की ओर आकर्षित होंगे। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आप उन्नति की अपेक्षा रख सकते हैं।

खासकर साझेदारी के कामकाज में लाभ हो सकता है। बौद्धिक, तार्किक विचार-विमर्श और लेखन कार्य के लिए शुभ समय है। मनोरंजन, प्रवास, मित्र मिलन, लजीज भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगी का साथ आदि आपको आनंदित एवं रोमांचित करेगा।

आप समाज में प्रतिष्ठा और ख्याति प्राप्त कर पाएंगे। इस सप्ताह सूर्य राशि परिवर्तन करके सुख स्थान में मीन राशि में आएगा जबकि बुध तीसरे भाव में आएगा, जिसका असर आपको आने वाले सप्ताह के दौरान देखने को मिलेगा।

मकर: आय बढ़ाने पर विचार करेंगे

weekly rashiphal 10 to 16 march

मन में दुविधापूर्ण स्थिति की वजह से आप किसी बात पर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे। आप की चिंता बढ़ सकती है। आप सभी बातों में अधिक ही तर्क लगाएंगे जो आपके लिए बाधक हो सकता है।

थकान और सुस्ती का अनुभव हो सकता है। प्रतिस्पर्धी के साथ हो सके तो अधिक चर्चा ना करें। आय बढ़ाने के लिए आप गंभीर रूप से सोच सकते हैं। व्यापारी वर्ग नये संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

धीरे-धीरे आपका अच्छा समय शुरु हो सकता है। व्यापार में आप के आयोजन सफलतापूर्वक आगे बढ़ेंगे।

 

कुंभ: धन निवेश कर सकते हैं

weekly rashiphal 10 to 16 march

गणेशजी की दृष्टि से सप्ताह का प्रारंभ शुभ फलदायी होगा। शरीर और मन की स्वस्थता के साथ आप व्यवस्थित तौर पर अपने कार्य खत्म करेंगे। आप इस समय सरकारी निवेश योजनायों में धन निवेश कर सकते हैं।

संतान सुख आपको अच्छा मिलेगा। संतान इच्छुक जातकों को अच्छे समाचार मिलने की संभावना है। छात्र वर्ग के लिए समय अच्छा है। उच्च अभ्यास में आगे बढ़ेंगे। आप को मेहनत के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है।

सांख्यिकीय व्यवसाय से सम्बंधित जातकों का कार्यबोझ बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहकार प्राप्त होगा। दाम्पंत्यजीवन आनंददायी रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता प्राप्त होगी।

व्यापारी अपने व्यापार में वृद्धि कर पाएंगे। सामाजिक जीवन में यशकीर्ति मिलेगी। आपको खाने-पीने की आदत में सावधान रहना है।

मीन : विदेश जाने का योग हैं

weekly rashiphal 10 to 16 march

गणेशजी के अनुसार सप्ताह के प्रारंभ में आप चिंता से मुक्त होंगे। मन में आनंद और उत्साह का एहसास होगा। पारिवारिक एवं वित्तीय मामलों में आप अधिक ध्यान देंगे।

आप घर में सुख सुविधा बढ़ाने के लिए फर्निचर लाएंगे, इलेक्ट्रोनिक गेज़ेट्स खरीदेंगे, रंगरोगान करवाएंगे, वाहन खरीदी की भी संभावना है। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे।

पितृपक्ष की ओर से लाभ होगा, परंतु ज़मीन जायदाद सम्बंधित कामकाज में सावधान रहें। विदेश जाने का योग हैं।

शेअर बाज़ार, लॉटरी, सट्टे में परिसीमित जोखिम लेने के लिए लाभदायी समय है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहयोग प्राप्त होगा। सांख्यिकीय कार्यों से सम्बंधित जातकों को सावधान रहना जरुरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed