फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

साप्ताहिक राशिफलः 8 सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक

Sat, 06 Sep 2014 12:57 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

आपका राशि स्वामी मंगल आपकी राशि से आठवें भाव में परिभ्रमण कर रहा है, जिसके कारण आप पर कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित कामकाज में प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। व्यवसाय के लिए किसी भी प्रकार का नया लोन एवं उधारी लेने से बचने की सलाह है।

विज्ञापन


10 और 11 तारीख को आप थोड़ा कष्ट अनुभव करेंगे एवं खास लोगों के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। हालांकि, धीरज और संयम रखने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
विज्ञापन


13 तारीख को आपके शुभत्व में वृद्घि हो सकती है। आप मानसिक मनोबल प्राप्त कर सकेंगे। आपके कार्य पूर्ण होंगे एवं उसके बाद अन्य शेष रहते कार्यों के लिए मार्ग खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ : समय व्यर्थ न जाने दें

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

इस सप्ताह ग्रहीय स्थितियों में अति महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हो रहे हैं। गणेशजी कहते हैं कि कठोर परिश्रम का कोई शॉर्टकट विकल्प नहीं है। इसलिए आप किसी भी परिस्थिति में शॉर्टकट का चुनाव करें।

संभावना है कि सप्ताह के अंतिम तीन दिनों में आपका समय बिगड़ सकता है क्योंकि आप समय का सदुपयोग नहीं कर पाएंगे।
आपके लिए यह समय नकारात्मक कह सकते हैं।

समय व्यर्थ न जाने दें, क्योंकि हाथ से निकला समय और मुंह से निकले हुए शब्द कभी वापस नहीं आते हैं। भविष्य में यदि आपको लाभ लेना है तो समय को पहचानना सीखें और सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

मिथुनः महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

सप्ताह के पहले दो दिन आपको थोड़ी सी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। अपना किया हुआ वादा निभाने के लिए आपको त्याग की भावना रखनी पड़ सकती है। इस समय आपको जो कुछ मिल जाए उसी में संतुष्ट रहना है।

हो सकता है कि इस समय आपका मन शंका-कुशंकाओं में उलझेगा, लेकिन अच्छी बात यह है के इससे बाहर आने के लिए जल्द ही मार्ग मिलेगा। अंत में आप फायदे में ही रहेंगे।

व्यवसाय के लिए सफर करना पड़ सकता है। बुजुर्ग या गुरू समान व्यक्ति की वजह या उनके विचारों की मदद से आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह के अंतिम दिनों में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे।

कर्क : अच्छा समय आने वाला है

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

ग्रहीय स्थितियां देखने के बाद गणेशजी कहते हैं कि यह आपके लिए कुछ खास साबित नहीं होने वाला है। इसलिए आपको सलाह है कि आप अपने हर कदम को बहुत सावधानीपूर्वक आगे बढ़ाएं और इससे राहत रहेगी। पारिवारिक समस्याएं मन को विचलित कर सकती हैं।

इसके कारण आप के मन में नकारात्मक भाव जन्म लेंगे। हालांकि, मंगल परिवर्तन आपको धीरे-धीरे अच्छे परिणाम दे सकता है। जमीन व मकान संबंधित रूके हुए कार्य के लिए अच्छा समय आने वाला है।

गणेशजी कहते हैं कि इस मामले में अपनी हैसियत में रहकर कार्य करें। आप सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। लेकिन छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचना होगा।

सिंह : ग्रहीय स्थितियां बहुत अच्छी हैं

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

गणेशजी चाहते हैं कि इस सप्ताह आप अन्य बातों को छोड़कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यह समय आपके लिए थोड़ा नकारात्मक होगा परंतु आप अपना मूल्यांकन करेंगे और परिस्थिति से बाहर निकलने का मार्ग खोजने का प्रयास करेंगे एवं निस्संदेह आप सफलता के हकदार हैं।

आप में पूरी योग्यता है लेकिन सही दिशा और सूचना के अभाव के कारण चूक हो रही है। आप बस अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करें, गणेशजी आपके साथ हैं। इस समय की ग्रहीय स्थितियां बहुत अच्छी हैं एवं उनका कितना लाभ मिलेगा, यह बात जातक की कुंडली के ग्रहों पर निर्भर करती है।

कन्याः विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आकर्षित होंगे

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

शेयर सट्टा लॉटरी या कॉमोडिटी के व्यवसाय से संबंधित जातकों के लिए अच्छा समय नहीं हैं। अचल संपत्ति संबंधित व्यवसाय करने वाले जातकों को कार्य में कोई खास अड़चन नहीं आएगी परंतु एकाध बड़े सौदे में आपका ध्यान चूक जाएगा तो आप व्यवसाय में पांच साल और पीछे चले जाएंगे।

छात्र वर्ग के लिए वर्तमान समय मुश्किल है, ऐसा गणेशजी का कहना है। संतान की ओर से किसी ना किसी प्रकार से चिंता रहेगी। विपरीत लिंगी जातकों के प्रति आकर्षित होंगे। अच्छे कपड़े, गहने पहनने या खरीददारी का मौका मिलेगा। नए लोगों के साथ पहचान बनेगी और यह संबंध आपको भविष्य में काम आएंगे।

तुला : धन वृद्धि की संभावना है

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

आपकी राशि से द्वितीय भाव में मंगल स्वगृही है, जिससे मंगल बलशाली होगा। आगामी समय में धन वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक सुख काफी मिलेगा। आपकी चतुराई में वृद्धि होगी। आपकी विश्लेषण शक्ति अच्छी रहने की संभावना गणेशजी देख रहें हैं।

इस समय आप वाणी व व्यवहार पर ध्यान दें। फिलहाल, आप संबंध में तनावपूर्ण स्थिति को रोकने के लिए मौन धारण करें और खुद की प्रगति के बारे में सोचते हुए मेहनत के साथ आगे बढें।

भूमि संबंधित समस्या सुलझने की संभावना है। इस सप्ताह की 10 और 11 तारीख को आप दस्तावेजी प्रक्रिया या कोर्ट-कचहरी के कार्यो में सावधान रहें।

वृश्चिक : विशेष लाभ का समय चल रहा है

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

वर्तमान समय में आपके लग्न स्थान में मंगल की उपस्थिति होने से उत्साह के साथ आवेश एवं गुस्से का स्तर अधिक रहेगा। गणेशजी का कहना है कि आप अपनी ऊर्जा का उपयोग किस तरह करेंगे, इस बात पर परिणाम आधारित रहेंगे।

नए कार्य की शुरूआत हो सकती है। जमीन, संपत्ति सम्बंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सरकारी कार्यों में आपको प्रगति मिलेगी। कॉस्मेटिक्स, ग्राफिक्स, संगीत मंडली, फोटोग्राफी, सिने उद्योग से संबंधित जातकों के लिए विशेष लाभ का दौर चल रहा है।

आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। सप्ताह अंत में संतान, विद्याभ्यास या स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं। छात्र वर्ग को इच्छित सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु : आपको बड़ों का साथ मिलेगा

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

सप्ताह की शुरूआत आपके लिए अच्छी रहेगी। आप नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। अचल संपत्ति संबंधित कार्यों में संभल कर चलने की सलाह है। कृषि क्षेत्र से संबंधित जातक आंख बंद कर किसी भी कार्य को हाथ में न लें, अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं।

आप इस समय कम्युनिकेशन को प्रमुखता देंगे। सप्ताह मध्य में पारिवारिक मामले में आपको विपरीत दिशा में चलने की तैयारी रखनी पड़ेगी। आपको बड़ों का साथ मिलेगा।

सप्ताह अंत में संतान की प्रगति से मन खुश होगा। संतान सुख के इच्छित दम्पतियों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे। गणेशजी देख रहे हैं कि  विद्याभ्यास के लिए समय अच्छा है।

मकर : आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

गत सप्ताह शुक्र राशि परिवर्तन करके आपके अष्टम भाव में आया है, जबकि मंगल लाभ स्थान में स्वगृही हुआ है। सप्ताह के प्रारंभ में आप काफी आनंद-प्रमोद में मग्न रहेंगे। कामकाज में इच्छित सफलता से आपका आत्मविश्वास और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

जमीन जायदाद, कैमिकल या लाल रंग की चीजों, यांत्रिकी, जमीन से उत्पन्न होने वाली या मिलने वाली चीजों से विशेष लाभ की संभावना है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह तथा बात पक्की होने के योग हैं।

आयात-निर्यात के कार्य में आपको अच्छा लाभ होगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए गणेशजी हरी झण्डी दिखा रहें हैं। परिवार सुख अच्छा मिलेगा।

कुंभः कार्य में सफलता प्राप्त होगी

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

इस सप्ताह कभी खुशी कभी गम का माहौल बना रहेगा। आपका व्यवहार बदलता रहेगा। आपको ऊर्जा प्रदान करेगा और आपको सफलता एवं वित्तीय लाभ भी दिलाएगा। आपके दिमाग में अनेक विचार आएंगे, जिनसे उलझन भी खड़ी हो सकती है।

आपकी छठी इन्द्री जागृत होगी और आने वाली घटनाओं का एहसास होगा। यह सब कुछ अपने आप हो रहा है, ऐसा लगेगा। नए प्रोजेक्ट शुरू कर सफलता के लिए अधिक मेहनत करेंगे।

सप्ताह के अंतिम समय में आपका साहसिक स्तर चरम पर रहेगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए उत्सुक होंगे। जन सम्पर्क, संचार, इन्टरप्रिटेशन, मीडिया वगैरह कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

मीन : किसी भी कार्य को हाथ में लेने से पहले सोचें

weekly rashiphal 1 september to 7 septemberd

इस सप्ताह के ग्रहों कि वजह से आपको अभी बहुत कुछ प्राप्त करना बाकी है, ऐसा एहसास होगा। दूसरी ओर हर कार्य आप अपनी इच्छा अनुसार पूर्ण करना चाहते हैं। सहनशीलता एवं धीरज से काम लेंगे तो आपत्ति नहीं होगी।

आपकी उपलब्धियों की वजह से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, यह देखना भी आपकी जिम्मेदारी होगी। गणेशजी का कहना है कि इस समय में किसी भी कार्य को हाथ में लेने से पहले सोचें।

संघर्ष और टकराव को टालना चाहिए, ऐसा गणेशजी का कहना है। आपके जीवनसाथी का सहयोग आपको नयी शक्ति और प्रेरणा प्रदान करेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका शरीर और मन स्वस्थ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed