फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 1 september to 7 september

साप्ताहिक राशिफलः 1 सितंबर से 7 सितंबर तक का राशिफल

Mon, 01 Sep 2014 02:18 PM IST
Updated Mon, 01 Sep 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 1 september to 7 september

पिछले सप्ताह बुध ने कन्या राशि में प्रवेश किया है, जिससे बैंक, वित्त या सांख्यिकी से सम्बंधित जातकों को सावधान रहना जरूरी है। 31, 1, 2 इन तीनों तारीखों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक समस्या का उपाय करने से समय ख़राब हो सकता है, ऐसी संभावना गणेशजी प्रकट करते हैं।

विज्ञापन


आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे, वह कार्य अधूरा रहने से मन में अफसोस रहेगा। आपके सभी कार्य 4 तारीख के बाद से सही तरह से होंगे। आपकी रचनात्मकता और सृजनात्मकता को ऊंचाई मिलेगी। वैभव और विलास के लिए आप खर्च करने में पीछे नहीं हटेंगे, ऐसा गणेशजी को लगता है। लेखक धर्म की तरफ आकर्षित होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ : महत्वाकांक्षा बढ़ेगी

weekly rashiphal 1 september to 7 september

इस सप्ताह की शुरूआत में चंद्रमा का सकारात्मक प्रभाव कम रहेगा, इसलिए चंद्रमा की उपासना करना जरूरी है। वहीं, स्वगृही मंगल आने वाले माह में आपकी शक्ति, गति और महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि करेगा। आपके जन्म के चंद्रमा के सामने से स्वगृही मंगल गुजर रहा है, इस वजह से आप में क्रोध बढ़ सकता है।

ग्रहीय स्थिति के कारण आपको चोट लगने की संभावनाएं हैं। सकारात्मक पक्ष की बात करें तो आपकी संकल्प शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्घि होगी। लोगों को आकर्षित करने वाला चुंबकीय व्यक्तित्व, विशाल दृष्टिकोण और साहस पैदा हो सकता है। चंद्रमा के अनुरूप वस्त्र या चीजों का दान करें।

मिथुन : खर्च या निवेश करेंगे

weekly rashiphal 1 september to 7 september

इस सप्ताह अगर आपकी कुंडली बलवान है, तो आप बलवान ग्रहों का बहुत ही अच्छी तरह से लाभ उठा पाएंगे। सरकारी कामकाज संबंधी आर्थिक व्यवहार में आपको सफलता मिलेगी। संतान के लिए खर्च या निवेश करेंगे।

विचारों की विशालता और बोली में मधुरता से आप अन्य लोगों को प्रभावित कर अपने मनचाहे काम करवाने में सफल रहेंगे। लोगों के साथ संबंधों को ठीक तरह से बना पाएंगे।

कर्क : व्यस्त रह सकते हैं

weekly rashiphal 1 september to 7 september

इस सप्ताह की 31 तारीख को ग्रहों की स्थिति के कारण आपको यह नहीं पता चलेगा कि अभी किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करना चाहिए या आराम से। इसी बात को लेकर दिमाग के घोड़े दौड़ते रहेंगे। अन्य ग्रह स्थिति संकेत देती है कि इस समय आपको अपना अधिक ध्यान काम की तरफ देना होगा।

हालांकि, इसके कारण आप थोड़ा आलसपन महसूस करेंगे। घर एवं कार्यक्षेत्र के बीच आप नयी नयी गतिविधिओं में अपना ध्यान लगाएंगे और थोड़े व्यस्त भी रह सकते हैं। योग एवं साधना आपको उच्च स्तर पर ले जाएगी। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप प्राकृतिक माहौल का सहारा लेंगे।

सिंहः डर की स्थिति बनी रह सकती है

weekly rashiphal 1 september to 7 september

इस सप्ताह की ग्रहीय स्थितियां आपको लंबे समय तक लाभांवित करेंगी। इस सप्ताह आप एक अनुभवी कूटनीतिज्ञ साबित होंगे और फिर भी आपके व्यवहार में सौम्यता छलकेगी। आप अपने विचारों के अनुसार सामने वाले व्यक्ति के विचार को बदलने में सक्षम बनेंगे।

गणेशजी आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखने की सलाह देते हैं। मित्रों, परिजनों, प्रियजनों के साथ अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

इसके बावजूद भी आपके मन में कहीं गहराई में असंतोष और डर की स्थिति बनी रह सकती है। ऐसे समय में किसी प्रलोभन में पड़ने की जरूरत नहीं है एवं अपने कार्य में पूरी तरह डूब जाएं।

कन्या : तनाव लेने की जरूरत नहीं है

weekly rashiphal 1 september to 7 september

गणेशजी देख रहे हैं कि इस सप्ताह आप परिवार में सद्भाव एवं शांति बनाए रखने के लिए आप पुरजोर प्रयास करेंगे। यह कठिन परिश्रम का समय है, केवल पद और सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि उस हर चीज के लिए जिसको आप प्राप्त करना चाहते हैं।

गणेशजी कहते हैं कि आपको परिवार में उत्साहजनक माहौल पैदा करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। इस समय आपको ऐसे परिवर्तन करने से बचना चाहिए, जिनसे अस्थिरता का जन्म हो या आपको किसी अन्य पर निर्भर रहना पड़े। इस समय किसी भी प्रकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है, ऐसी सलाह गणेशजी देते हैं।

तुला : अच्छे समाचार मिल सकते हैं

weekly rashiphal 1 september to 7 september

गणेशजी के अनुसार सप्ताह के पहले दो दिनों को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिनों में आप कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए वस्त्रों एवं आभूषणों पर धन खर्च की संभावना है। परिजनों के किसी प्रकार की बहसबाजी न करें अन्यथा मतभेद होने की संभावना है।

इस समय महत्वपूर्ण निर्णय न लें। इस सप्ताह आप लोन लेने से बचें। विदेश से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आयात-निर्यात के कार्य में लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सप्ताह के अंतिम चरण में मंगल राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में स्वगृही होगा, जिसका प्रभाव आपको आगामी समय में दिखेगा।

वृश्चिकः खर्च के लिए तैयार रहना पड़ेगा

weekly rashiphal 1 september to 7 september

इस सप्ताह आपको अचानक आए खर्च के लिए तैयार रहना पड़ेगा। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। व्यवहार में उग्रता झगड़े की वजह बन सकती है। परिजनों एवं रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।

आपके कार्यों में विलंब होने से या आपकी योजना के अनुसार कार्य पूरा नहीं होने से व्यथित रहेंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति से आप मन को शांत रख पाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले एवं दस्तावेजी कार्यों में सावधानी बरतें।

आप में आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचय होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। इस समय कमाई के लिए अच्छे मौके मिलने की संभावना है। आप में साहसवृत्ति का स्तर बढ़ेगा।

धनु : आर्थिक मामले में अच्छा समय है

weekly rashiphal 1 september to 7 september

इस सप्ताह आपकी जन्मकुंडली भी बलवान होगी एवं आप बलवान ग्रहों का बेहतरीन तरीके से लाभ उठा पाएंगे। आप आने वाले सप्ताहों में सरकार के साथ वित्तीय व्यवहार में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आध्यात्मिक कार्यों में आप खर्च करेंगे।

जमीन, सपंत्ति सम्बंधित कार्यों में आपको सावधानी रखनी पड़ेगी। आपके साथ धोखा भी हो सकता है। निर्बल समय का विचार करें तो व्यय स्थान में मंगल है। संबंधों में आपको बहुत ही संभलकर रहना है।

कभी भी किसी के साथ वाद विवाद व मारपीट होने की संभावना रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके लिए अच्छा समय है। पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा। आर्थिक मामले में भी अच्छा समय है।

मकर : जल्दबाजी आपके लिए समस्या कारण बन सकती है

weekly rashiphal 1 september to 7 september

इस सप्ताह आपको मिश्रित परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपको बड़ा नुकसान तो नहीं होगा लेकिन अधिक लाभ की अपेक्षा भी न करें। व्यवसाय में कामकाज में विलंब से आपका मन व्याकुल हो सकता है। कार्य में जल्दबाजी आपके लिए समस्या कारण बन सकती है।

हो सके तो धैर्यपूर्वक काम करें। इस सप्ताह यात्रा करने से बचें। बुध राहु के साथ रहने से कम्युनिकेशन में भी आपको सावधानी बरतनी होगी।

आपके शब्दों का कोई गलत मलतब भी निकाल सकता है, इसलिए सोच समझकर बोलें। सप्ताह के दौरान घर में किसी मांगलिक प्रसंग होने की संभावना है। आयात-निर्यात के काम में सफलता एवं लाभ मिलेगा।

कुंभ : नए कार्य का आरंभ करेंगे

weekly rashiphal 1 september to 7 september

इस सप्ताह आकस्मिक लाभ होगा, अगर जन्म के ग्रह अच्छे होंगे। उद्यमी अपने व्यवसाय का विस्तार करने के बारे में सोचेंगे। वसूली या अन्य तरह से आपको वित्तीय लाभ होगा। आपका शारीरिक मानसिक सुख अच्छा रहेगा।

आप अपनी सफलता और सिद्धियों की वजह से मान-सम्मान के हकदार बनेंगे। नए कार्य का आरंभ करेंगे। विवाह के लिए उत्सुक जातकों को योग्य और पसंद का साथी मिलने की संभावना है।

वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। सप्ताह अंत में आप सब कुछ भाग्य पर छोड़ सकते हैं, इस तरह की बहुत अधिक संभावना है। दूसरे शब्दों में कहें तो आप मान लेंगे सब कुछ भाग्य पर निर्भर करता है।

मीन : मनमुटाव होने की संभावना है

weekly rashiphal 1 september to 7 september

इस सप्ताह गणेशजी तंदुरस्ती के मामले में खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं। बीमारी या दुर्घटना से पहुंची चोट के लिए खर्च हो सकता है। घरेलू मोर्चे पर थोड़ा सा संभलकर चलें क्योंकि परिवार के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।

अचानक धन लाभ होने से आपकी तकलीफें थोड़ी कम हो सकती हैं। चिंतनशक्ति आपको मन की शांति देगी। बौद्धिक या लेखन कार्य में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश से रिश्तेदारों की ख़बर आएगी।

नए कार्य की शुरूआत कर पाएंगे। लंबी दूरी का सफर या धार्मिक स्थल की सैर के योग हैं। व्यापार में आय बढ़ेगी और वसूली के पैसे प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed