फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly rashiphal 1 june to 7 june

जून महीने का पहला सप्ताह इन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा

Tue, 02 Jun 2015 10:04 AM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
weekly rashiphal 1 june to 7 june

सप्ताह आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली रहेगा। व्यवसायिक स्तर पर नवीन योजनाएँ आपके सामने आएंगी और आप इन अवसरों का बेहतर लाभ उठाएँगे। हालाँकि व्यक्तिगत स्तर पर आपको अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


गले व दांत का दर्द आपको चिंता में डाल सकता है। जहाँ तक प्रेम की बात है आपके जीवन में थोडा उतार-चढ़ाव आएगा। किन्तु आप साथी के साथ सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। आर्थिक स्तर पर आप बचत तो नहीं कर सकेंगे इसलिए धन निवेश करें।
विज्ञापन


इस पहलु से यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी व सुखमय रहेगा। सलाह है कि अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाये रखे।

वृष राशि: दिया गया धन वापस आएगा

weekly rashiphal 1 june to 7 june

जीवन के हर स्तर पर आपको प्रसन्नता दिखाई देगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपके लिए संतोषजनक समय है। इस सप्ताह व्यवसायिक तौर पर भी आपको किसी भी प्रकार की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

आप अपने प्रदर्शन से अपने सहयोगियों के साथ वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रभावित करेंगे। एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों के अनुसार प्रेम-प्रसंग संबंधों में भी आपको सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

नए सम्बन्ध बनेंगे या पूर्व साथी के मन में आपके प्रति पुनः प्रेम की लहर दौड़ पड़ेगी। सप्ताहांत तक आपको आर्थिक संतुष्टि भी मिलेगी और आप बचत भी कर सकेंगे। संभव है कि बीते दिनों में किसी को दिया हुआ धन वापस आएगा। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा।

मिथुन राशि: आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी

weekly rashiphal 1 june to 7 june

सप्ताह में आपके व्यक्तिगत और व्यावसायिक, दोनों ही स्तरों में नवीन संबंध बनेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में जहां आप अपनापन महसूस करेंगे वहीँ व्यावसायिक संबंध सदैव आपके सहयोग में रहेंगे।

इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा खास तौर पर अपने खानपान का। अन्यथा आपको पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एक अच्छे व्यवसायिक अवसर की संभावना है और आप अपने रोजगार में परिवर्तन करने का विचार कर सकते है।

रोमांटिक स्तर पर एकल युगलों के विवाह के योग बनते दिखाई दे रहे है। जो लोग विवाहित है उन्हें संतान के सुख की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में आपका प्रदर्शन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशिः लाभ प्राप्ति होगी

weekly rashiphal 1 june to 7 june

सप्ताह में आपका रुझान आध्यात्मिकता की ओर बढेगा। आप पूजा-अर्चन में लीन रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आपको राहत मिलेगी। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। कार्यस्थल में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले और आलस्य को दूर करे।

रोमांटिक स्तर पर साथी के साथ आपको अपने संबंध में स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता है। उनके साथ बातचीत करने से ही आप एक समाधान की ओर बढ़ सकते है। आर्थिक तौर पर आप में से जो व्यक्ति अपने व्यवसाय में है उन्हें लाभ प्राप्ति होगी।

किन्तु जो रोजगार में है उन्हें अपने सहयोगियों से थोडा सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशिः सुखद समाचार मिल सकता है

weekly rashiphal 1 june to 7 june

आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जीवन के किसी भी पहलु में आप अपनी सूझबूझ से अपने जीवन को बेहतर और सुखमय बनाएंगे। मानसिक तौर पर सुखी रहने से आपका स्वास्थय भी गजब का रहेगा।

व्यवसायिक तौर पर सुखद समाचार मिल सकता है। पदोन्नति के आसार बन रहे है। जिन व्यक्तियों का अपना व्यवसाय है उन्हें भी लाभ मिलेगा। हालाँकि रोमांटिक स्तर पर आपको मधुरता लाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।

साथी को सरप्राइज दे और उनके चेहरे पर मुस्कान देखे। आपके जीवन के आर्थिक पहलु में आपके लिए यहीं सलाह है कि आप किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन से बचें। किसी को धनराशि उधार में ना दे।

कन्या राशिः धीमी गति से धन की प्राप्ति होगी

weekly rashiphal 1 june to 7 june

साल के पहले सप्ताह में आपके मन में कई उम्दा और हितकारी विचार उत्पन्न होंगे किन्तु सपनों को साकार करने के लिए आपको परिश्रम करना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में नवीन योजनाएँ बनाए। यह मूलमंत्र याद रखे कर्म ही धर्म है।

स्वास्थ्य के मामले में आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आपके बेहतर स्वस्थ्य का प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर भी बढेगा और आप प्रसन्नचित रहेंगे। व्यवसायिक स्तर पर आप प्रशंसा के पात्र बने रहेंगे।

साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते है। आर्थिक रूप से आपको धन प्राप्ति तो होगी किन्तु धीमी गति से। इसलिए धैर्य बनाए रखें। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिए सुखमय रहेगा।

तुला राशिः आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

weekly rashiphal 1 june to 7 june
सप्ताह आपके लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आएगा। व्यक्तिगत स्तर पर जहां एक ओर आपको अपने मित्रों, परिजनों के साथ सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे वहीँ दूसरीं ओर व्यवसायिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा।


ऑफिस में आपको काम के नए अवसर प्राप्त होंगे जिनका लाभ आप उठा सकेंगे। आपको आपके परिश्रम का श्रेय भी मिलेगा। आपमें से कई व्यक्तियों के नौकरी परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं।

स्वास्थ्य को लेकर भी आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। रोमांटिक स्तर पर आपके संबंध मधुर रहेंगे। आपको बस अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा किन्तु उसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। धन प्राप्ति भी होगी किन्तु अपने समय से। कुलमिला कर यह सप्ताह आपके लिए संतोषजनक रहेगा।

वृश्चिक राशि: सप्ताह रोमांच से भरपूर रहेगा

weekly rashiphal 1 june to 7 june
यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय लेकर आएगा। आप स्वयं में नयी उर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे और अपने जीवन के निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर पाएँगे कि आप नए कार्यों से जुड़ेंगे।


आपका स्वास्थय भी पहले से बेहतर होगा और आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहेगा और अपने काम के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा। किन्तु जहाँ सफलता वहाँ विरोधी भी उत्पन्न होंगे।

आपके ही कुछ सहयोगी आपसे इर्ष्या भावना रख सकते हैं। प्रेम संबंध को लेकर आपके लिए यह सप्ताह रोमांच से भरपूर रहेगा। आपको साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और संबंधों में मिठास आएगी। आर्थिक निवेश करने के लिए वर्तमान समय आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु राशि: सप्ताह आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आया है

weekly rashiphal 1 june to 7 june

सप्ताह आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आया है। संभव है कि यह अच्छी खबर आपको विदेश में रह रहें सम्बन्धियों से प्राप्त हो। घर-परिवार में भी समृद्धि बनी रहेगी और सब एक-दूसरें से प्रेमपूर्वक व्यवहार करते नजर आएँगे।


हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आपमें से जो व्यक्ति पेट या लीवर के रोग से पीड़ित है उन्हें आवश्यक परहेज करना होगा। निजी स्तर पर योग का सहारा लेकर स्वयं को राहत दे सकते है किन्तु यदि चिकित्सक के पास जाना पड़े तो झिझक ना करें।

इस सप्ताह कार्यस्थल में आपको काम को अधिकारियों की नजर में लाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। पूरी ईमानदारी से काम करें, प्रोत्साहन अवश्य मिलेगा।

आपमें से जो व्यक्ति किसी खास संबंध में हैं, वे इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि अपने रिश्तों में गहराई लाने के लिए आपको अपने व्यवहार में थोडा परिवर्तन लाना होगा। साथी की बातों को समझें और अपने मन की बात भी बताएं।

मकर राशि: कार्यों में सफलता प्राप्त होगी

weekly rashiphal 1 june to 7 june

सप्ताह आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। जीवन के सभी पहलुओं में आपको अपने काम बनते दिखाई देंगे। कई कार्यों में आपको सफलता भी प्राप्त होगी। इससे यकीनन आपके जीवन में खुशियों का स्थान बना रहेगा।

आपका स्वास्थय बेहतर रहेगा और आप पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। बस आपको अपने खान-पान पर ध्यान देना होगा। अधिक मसालेदार खाने का सेवन ना करें। करियर को लेकर भी आप में से जो व्यक्ति नौकरीशुदा है वे प्रगतिशील रहेंगे।

जो व्यक्ति बेरोजगार है उन्हें रोजगार मिलने की सम्भावना बन पड़ रही है। व्यवसायियों के लिए भी यह सप्ताह लाभकारी है। इस सप्ताह आपको किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस समय आपके जीवन में रोमांस भी कूट-कूट कर भरा है।

कुंभ राशि: सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा

weekly rashiphal 1 june to 7 june

जीवन में आगे बढ़ने की चाह रखने वालों को इस सप्ताह पूरे जोश और लगन से, जी-तोड़ मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आप एकाग्रता से काम लेंगे तो आपको शिखर पर पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता।

स्वास्थय के स्तर पर भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। चोट लगने का खतरा है, इसलिए खासतौर पर सड़क पर चलते हुए सावधान रहें। इस दौरान लंबी यात्रा करने से बचे। करियर को लेकर को लेकर जो व्यक्ति दृण उन्हें आपके काम का लाभकारी परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरे परिश्रम से काम करना होगा।

याद रखे कि कार्यस्थल में ऐसे भी व्यक्ति है जो वहां आपकी छवि से घबराते हैं। उन्हें चुप करने का तरीका है – आपका उम्दा प्रदर्शन। रोमांटिक स्तर पर आपको चाहिए कि आप अपने साथी की भावनाओं को रत्ती भर भी ठेस न पहुंचाएं।

इसके लिए आपको उनकी कुछ खास जरूरतों को पूरा भी करना होगा। आर्थिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।

मीन राशिः आय के साथ खर्च भी बना रहेगा

weekly rashiphal 1 june to 7 june

यह सप्ताह आपके लिए एक परीक्षा के समान रहेगा। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। संभव है कि इस दौरान आपके कई भी शत्रु भी बने किन्तु आपको उन सभी का डटकर सामना करना होगा।

यह क्षमता आप में है, यह स्वयं आपको भी ज्ञात है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे, गले का ख्याल रखें। मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति अपने खान-पान एवं दिनचर्या में परिवर्तन लाएं। आपको अपनी स्वप्न-नगरी से बाहर निकल कर वास्तविकता को और भी समीप से जानना होगा।

इस सप्ताह आपके करियर में जितनी भी लक्ष्य आप निर्धारित करेंगे, उन्हें पाने में आप सफल भी होंगे। किन्तु परिश्रम करते रहें। आपके जीवन में रोमांच के लिए आपकी विवाह योग बनेंगे।

आर्थिक स्तर पर भी इस सप्ताह आप बचत नहीं कर सकेंगे। अपने मेहनत से जितना आप कमाएंगे, उतना ही खर्च भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed