साप्ताहिक राशिफलः इस हफ्ते किन राशि वालों के भाग्य के सितारे चमकने वाले हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। हालाँकि आप आशावादी विचारधारा के धनि रहेंगे और अच्छे मूड में भी रहेंगे। आर्थिक स्तर पर कुछ रुकावटें पैदा सकती हैं, अतः सतर्क रहें।
व्यवसायियों को पैसा आने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। जो व्यक्ति रोजगार में हैं उनके वेतन वृद्धि की प्रक्रिया में थोड़ा और समय लग सकता है। कार्यस्थल में भी अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए आपको जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
भले ही आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट ना हो, आप स्वयं को प्रेरित करते रहें। सप्ताहांत तक आपके घरेलु जीवन में ही कुछ समस्याओं का आगमन हो सकता है। इस पूरे सप्ताह आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिस्थितियाँ कैसी भी हो, तनाव लेने से बचें।
वृष राशिः बजट बिगड़ सकता है
इस सप्ताह की शुरुआत में चंद व्यक्तिगत और व्यावसायिक समस्याएं आपकी चिंता का कारण बन सकती हैं। हालाँकि आप इन समस्याओं का हल निकालने का हरसंभव प्रयास करेंगे, लेकिन आपके व्यावसायिक जीवन में कुछ-ना-कुछ परेशानियां आपकी उन्नति की राह में रोड़े बन कर आएंगी।
आपके प्रयासों को सराहना नहीं मिलने से स्वाभाविक है कि आपका मूड खराब होगा किन्तु आप स्वयं को प्रेरित करते रहें। सप्ताहांत से पूर्व अपने सभी काम पूरे करें और सप्ताहांत में अपने परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम समय व्यतीत करें।
आर्थिक स्तर पर व्यर्थ खर्चों के होने से आपका बजट बिगड़ सकता है। इस समय जो भी खर्चें करें, सोच-समझ कर ही करें।
मिथुन राशिः वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे
आगामी सप्ताह के लिए आपके लिए यह एक सलाह है कि अपने परिवार से ऐसा कोई भी वादा ना करें जिसे पूरा करने में आपको परेशानी हो, या उस वादे को निभाना आपके लिए असंभव साबित हो।
ऐसे में ना आप केवल उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचाएँगे बल्कि आप स्वयं भी आहत होंगे। इसके अलावा घरेलु स्तर पर आपके लिए यह सप्ताह उम्दा रहेगा और आप परिवार के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।
इस सप्ताह आप सूझबूझ के साथ अर्थ-सम्बंधित निर्णय लेंगे और आपके बजट पर कोई भी कुप्रभाव नहीं पड़ेगा। व्यावसायिक स्तर पर भी आप धीर रहेंगे और अपने सभी कार्य बिना किसी परेशानी के पूरे कर सकेंगे।
आखिरकार आपकी मेहनत का फल आपको अवश्य प्राप्त होगा और वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। कार्य में इस सकारात्मक विकास के आप आशा कर सकते है कि आप वेतन वृद्धि की आशा कर सकते हैं।
कर्क राशिः व्यर्थ खर्चों से बचें
इस सप्ताह ग्रहों के चक्रव्यूह में फंस कर आप साधारण बातों पर भी आपा खो सकते है। घरेलु जीवन में उत्पन्न हो रही परेशानियों के चलते आप कार्यस्थल में अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यक्तिगत जीवन और व्यावसायिक जीवन की समस्याओं को एक-दूसरें से अलग रखें अन्यथा इसका प्रभाव आपकी व्यावसायिक छवि पर पड़ेगा और आपके पदोन्नति के आसार भी कम हो सकते हैं।
इस सप्ताह कार्यस्थल में आपके समक्ष कई चुनौतियां आ सकती हैं इसलिए सलाह यही है कि आप एकाग्रता से अपना काम करे।
घर में हो रहे उफान को सँभालने हेतु कुछ ख़ास कदम उठाएं और परिवार के साथ अपने मतभेद समाप्त करने का प्रयास करे। साथ ही आपके आर्थिक जीवन में भी ग्रहों को कुप्रभाव पड़ सकता है इसलिए व्यर्थ खर्चें ना करे।
सिंह राशिः धनहानि के आसार है
संभावना है कि इस दौरान आप नकारात्मक उर्जाओं से घिरे रहेंगे जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। स्थिति कैसी भी हो, अपने दृष्टिकोण में परिवर्तन लाएं।
विशेषकर इस सप्ताह आपको केवल सकारात्मक चीज़ों पर ध्यान देना होगा। ऐसे में आप ऑफिस में भी अपने काम पूरे कर सकेंगे।
नया व्यवसाय आरम्भ करने हेतु यह सप्ताह लाभकारी नहीं है, क्योंकि धनहानि के आसार है। आपके लिए उचित यही है कि व्यर्थ जोखिम लेने की बजाय आप सही समय की प्रतीक्षा करें।
कन्या राशिः आर्थिक मामलों में सप्ताह मिला जुला रहेगा
सप्ताह की शुरुआत आप नकारात्मक विचारधारा के साथ करेंगे। आपका मूड भी उखड़ा रहेगा जिसका प्रभाव काम पर भी पड़ेगा। कार्यस्थल में आपको जरुरत से अधिक काम सौंप दिया जाएगा।
यह आपका दायित्व होगा कि उन कार्यों को कैसे भी पूरा करे। यह आपके लिए अच्छा अवसर भी हो सकता है यदि आप सभी काम अच्छे से कर लें तो आप वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में चढ़ सकते है।
बस आपको आलोचनाओं का सामना करने की आदत डालनी होगी अन्यथा आपका वर्तमान स्वभाव आपके विकास में रुकावट ला सकता है।
व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह इतना लाभकारी नहीं होगा जितना उन्होंने अपेक्षा की होगी। धनलाभ कम होगा। निवेशों से भी लाभ नहीं मिलेगा। हालाँकि इससे आपके बैंक बैलेंस पर खास प्रभाव नही पड़ेगा और आप आर्थिक रूप से पहले की तरह संतुष्ट रहेंगे।
तुला राशिः धन लाभ के अच्छे योग हैं
इस सप्ताह गत सप्ताहों की तुलना में आपकी सारी परेशानियां छू-मंतर हो जाएंगी। आप में से जो व्यक्ति अपने व्यवसाय के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए यह एकदम उचित समय है।
इस शुभ काल में यह आपके लिए लाभकारी होगा। एक लुभावनी और लाभकारी डील मिलने के आसार भी प्रबल नज़र आ रहे है। व्यावसायिक स्तर पर आपके बेहतर प्रदर्शन के लिए सब आपकी प्रशंसा करेंगे।
इस सप्ताह आप ऑफिस में सहजता के साथ काम करेंगे क्योंकि आप पर किसी भी प्रकार की निर्धारित समय-सीमा का दबाव नहीं होगा और ना ही आपको अपना काम जल्दी करने के लिए कहा जाएगा। आर्थिक स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा होने वाला है। अनेपक्षित स्रोतों से धनलाभ होने के आसार है।
वृश्चिक राशिः बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे
इस सप्ताह व्यावसायिक स्तर पर आपको बेहतरीन ऑफर मिलेंगे। इससे आप उर्जावान महसूस करेंगे। हालाँकि इन अवसरों के चलते आप काम को लेकर अत्यंत व्यस्त रहेंगे किन्तु इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपने परिवार को समय ना दे।
यह समय आपके व्यावसायिक विकास के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको अपनी राह में आने वाली हर मुश्किल का सामना कर आगे बढ़ते रहना होगा।
व्यवसायियों के लिए भी यह समय बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान उनके द्वारा लिए गए निर्णय बेहतर होंगे और वे व्यावसायिक सफलता की ओर कदम बढाएँगे।
धनु राशिः सप्ताह लाभ लेकर आया है
व्यावसायिक स्तर पर इस सप्ताह अधिकांश समय विचलित नज़र आएँगे। इससे आपके काम की गुणवत्ता में कमी आ सकती है और आप अपना काम सही से नहीं कर पाएंगे।
खुद को प्रेरित करने के लिए और रास्ते ढूंढें और प्रगतिशील रहें। हालाँकि इस प्रक्रिया में समय लग सकता है किन्तु यह भी जायज़ है। आर्थिक स्तर पर स्थिरता रहेगी।
किसी को दिए गए उधार के वापस मिलने के आसार है। व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह लाभ लेकर आएगा, क्योंकि भूतपूर्व किए गए निवेश से लाभ होने के आसार प्रबल है।
मकर राशिः भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा
इस सप्ताह आप एक नयी शुरुआत करेंगे। गत सप्ताहों से हटकर आप एक नया रास्ता चुनेंगे। आपमें से अधिकांश व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित अनुभवों से भरपूर रहेगा।
इस सप्ताह की शुरुआत में भले ही आपको काम में कुछ अटकलें आ सकती हैं किन्तु आप उनका सामना कर आगे बढ़ेंगे। भाग्य आपके साथ है और इस सप्ताह व्यावसायिक स्तर पर कोई भी संभव लक्ष्य प्राप्त कर सकते है।
काम का तनाव भी कम रहेगा और इस दौरान स्थिति शांतपूर्ण रहेगी। ऐसे में आप परिवार के साथ अधिक से अधिक समय बिता सकेंगे।
सप्ताहांत में भी आपके आसपास सकारात्मक उर्जाओं का संचार होगा और इस दौरान किसी छोटी-से सफ़र में जा सकते है। इस समय आप भरपूर आनंद लेंगे।
कुंभ राशिः कई बेहतरीन अवसर आने वाले हैं
एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की माने तो इस सप्ताह आपके समक्ष कई बेहतरीन अवसर आने वाले हैं। ग्रहों की कृपा इस सप्ताह आप पर रहेगी जिसके चलते भाग्य आपका साथ देगा किन्तु आपकी राह में चंद मुश्किलें भी आएगी।
घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि ऐसे समय में आपका परिवार सदैव आपकी सहायता और सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारीयों की अपेक्षा के विपरीत अपने प्रदर्शन से आप थोड़े निराश होंगे किन्तु इस बात से व्यर्थ तनाव ना लें अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी सेहत पर पड़ेगा।
जो व्यक्ति की प्यार की तलाश में उन्हें अभी तलाश जारी रखनी होगी। जो पहले से एक सम्बन्ध में है, उनके साथी के साथ मतभेद हो सकते है। ऐसे में आप को धैर्यवान रहना होगा और परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहना होगा।
मीन राशिः आर्थिक मामले में सप्ताह बेहतर रहेगा
इस सप्ताह ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव से आप अपने करियर में लम्बी छलांग मारने में सक्षम होंगे। आपके व्यक्तिगत जीवन में भी आप विकासशील रहें।
आप सदैव यह जानते है कि आप एक रचनात्मक शैली के धनि है और आपकी कल्पनाशीलता भी गज़ब की है किन्तु कहीं ना कहीं आप अपनी इन क्षमताओं का लाभ नहीं उठा पा रहे है।
किन्तु इस सप्ताह आप अपने सुस्त व्यक्तित्व को पीछे छोड़, यह सोचें कि कैसे आप अपने हुनर से व्यावसायिक स्तर पर प्रगति कर सकते है।
अधिक कार्यभार के चलते संभव है कि आप तनाव से घिर जाएं किन्तु आप फिर भी अपना काम सरलता से पूरा कर ही लेंगे। यदि आपके अधिकारी आपकी प्रशंसा करते है तो आपका प्रयास सफल होगा।
आर्थिक रूप से भी यह सप्ताह पहले से बेहतर है क्योंकि आय की आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और खर्चें भी कम होंगे। किन्तु व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह कठिन होगा क्योंकि निवेश से लाभ मिलने में समय लग सकता है।