फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

साप्ताहिक राशिफलः 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक

Mon, 08 Dec 2014 08:24 AM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा सा अच्छा साबित हो सकता है। इस सप्ताह आप चल-अचल संपत्ति प्राप्त करेंगे, और इस सफलता से आनंद की प्राप्ति होगी। बहुत सी परेशानियों और शंकाओं के बावजूद आप मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस समय विवादित मामलों को सुलझाने में भी सफलता मिलेगी। इस समय आप मानसिक शांति, सुख समृद्धि एवं सामाजिक प्रतिष्ठा पाने का प्रयास करेंगे। गणेशजी की सलाह है कि स्थितियां भले ही आपके अनुकूल हों, लेकिन इस समय आपको आलसी व लापरवाह नहीं होना चाहिए अन्यथा आठवें स्थान में सूर्य और शनि के होने से आपको नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वृषः अपनों से मनमुटाव के हैं यो, पर ये कर के बच सकते हैं

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

इस सप्ताह के प्रारंभिक दौर में आपको थोड़ा सावधान रहना है, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव हो सकता है। छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में एकाग्रता का अभाव रहेगा। यदि संभव हो तो इस समय आप मां सरस्वती की पूजा करें।

इसके अलावा 9 तारीख के बाद ग्रहदशा में थोड़ा सुधार होने से आपको अच्छे वस्त्र, सुरुचिपूर्ण भोजन, प्रेमीजनों का साथ, अच्छी सेहत और आपके कार्य में भाई-बहनों का साथ और सहयोग मिलने की संभावना है। हालांकि, इस सप्ताह आपको अपने खान पान पर ध्यान रखने की विशेष जरूरत नहीं रहेगी, नहीं तो आपको छोटी मोटी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है।


मिथुनः इस सप्ताह हो जाएगा आपके सब्र का इम्तहान

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

इस सप्ताह में ज्योतिषीय दृष्टि से किसी भी तरह का परिवर्तन दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि, आपके व्यक्तित्व और आर्थिक परिस्थिति में चुनौतियां आएंगीं, लेकिन आप दृढ़ता से किसी भी परिस्थिति का सामना करेंगे। ऐसा करने में आपको मजा भी आएगा। आपको किए हुए कार्य का संतोष भी होगा।

इस सप्ताह आपके सब्र का इम्तिहान होगा, जिसमें आप कामयाब हो पाएंगे। इतना धीरज सामान्यतः आप में देखने को नहीं मिलता है जो इस समय देखने को मिल सकता है। इस समय में आपकी महत्वाकांक्षाओं में उल्लेखनीय वृद्घि होगी। इस समय संकल्पशक्ति अधिक बलवान होगी और इसका इस्तेमाल लक्ष्य प्राप्ति के लिए करें तो बेहतर है।


कर्कः सप्ताह के दो दिन बड़े शुभ हैं, उठाएं फायदा

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

8 और 9 तारीख को अगर छोड़ दिया जाए तो सप्ताह बहुत ही शुभ है। इस सप्ताह संपन्नता के बावजूद आपको किसी चीज की कमी महसूस होगी। इस सप्ताह आपके कुछ प्रयास असफल रह सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है।

चंद्र-गुरू की युति की वजह से आपको परिवारजनों तथा मित्रों की मदद मिलेगी। इसके साथ साथ आप उनके प्रति भावनाशील और सहयोगी भी रहेंगे। इस सप्ताह में आप फोन, ईमेल या सोशियल प्रवृत्ति द्वारा कार्य आगे बढ़ाएंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। गणेशजी को लगता है कि इस सप्ताह आप अपने स्वभाव के एक नए पहलु से परिचित होंगे।


सिंहः बड़ी पेशानी में डालने वाला है खर्च, क्या है उपाय

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

सप्ताह का प्रारंभ नौकरी और व्यवसाय करने वाले दोनों के लिए लाभदायी है। चारों ओर अच्छा माहौल होने के बावजूद आपका मन विचारों में खोया रहेगा। नये कार्य प्रारंभ करते वक्त सोच-समझकर आगे बढ़ें। गणेशजी आपको ज्यादा संवेदनशील बनने से बचने की सलाह देते हैं।

वयस्क जातकों को हाइकॉलेस्ट्रोल एवं उच्च रक्तचाप जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधान रहें। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते है। असंयमित व्यवहार न करें। स्त्रियों के मामले में सावधान रहें। इस समय आय से ज़्यादा खर्च बढ़ सकता है। व्यवहार में संयम और विवेक रखें।


कन्याः सातवें स्थान में केतु पारगमन, आ सकती है कोई बड़ी मुश्किल

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

इस समय हिस्सेदारी संबंधित कार्य अच्छा रहने की संभावना है, हालांकि सातवें स्थान में केतु पारगमन आपको मुश्किल में डाल सकता है। आपके व्यवहार में अभी थोड़ा लचीलापन आएगा। आपको खुद के लिए कुछ करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप अपने परिवार को बहुत अधिक महत्व देंगे एवं उनके लिए कुछ करना भी चाहेंगे।

नये कार्य और उससे संबंधित प्रगति पर आप अपना वर्चस्व जमाना शुरू करेंगे। आपको अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम के साथ आधुनिक तकनीक की जरूरत पड़ेगी लेकिन उसका भी अधिक उपयोग करने से बचें।विदेश जाने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को नये मौके प्राप्त होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है।


तुलाः इस बात को लेकर रखें खास खयाल

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

सप्ताह के प्रारंभ में आप खाने-पीने में सावधानी बरतें तथा किसी भी नए कार्य को शुरू न करें। ज्यादा कार्यबोझ के कारण आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। हो सके तो यात्रा न करें, क्योंकि प्रवास से आपको लाभ मिलने की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्य के लिए अच्छा समय है।

महिला वर्ग से आपको लाभ हो सकता है। गुप्त धन मिलने की संभावना है। पुरातत्व एवं इतिहास संबंधित कार्य से जुड़े जातकों को फायदा हो सकता है। सप्ताह मध्य के बाद नए कार्य शुरू करने के लिए आपको अच्छे मौके मिलेंगे।हालांकि, आप अपेक्षित फल प्राप्त नहीं कर पाएंगे। सप्ताह के अंतिम चरण में आपकी आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी।



वृश्चिकः इस सप्ताह गणेशजी दे रहे हैं आपको खास सुझाव

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

गणेशजी की कृपा से आपको दाम्पंत्यजीवन का सुख प्राप्त होगा। परिवार के साथ सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। छोटी दूरी की यात्रा करें। आप में साहसवृत्ति का प्रमाण अधिक रहेगा। आप मौज मस्ती एवं सुख सुविधा के साधनों की खरीददारी पर ध्यान देंगे। कला जगत से जुड़े जातकों के लिए प्रगतिमय समय कह सकते हैं।

सार्वजनिक जीवन में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। हर क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य एवं बाद के समय में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह है। कार्यबोझ के कारण आप में आलस्य एवं थकान रहेगी। सप्ताह अंत में आप अपने भीतर उत्साह महसूस करेंगे।


धनुः खुशियां लेकर आ रहा है ये सप्ताह

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। दाम्पंत्यजीवन का उत्तम सुख आप प्राप्त कर पाएंगे। विजातीय आकर्षण अधिक रहेगा। प्रियपात्र के समक्ष प्रेम का प्रस्ताव रखने के लिए योग्य समय है। मौज मस्ती और मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे।

मॉल, सिनेमा, नाटक या मनोरंजन पार्क में जाना चाहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सत्य, अहिंसा और लोक कल्याण की भावना में ओतप्रोत हो जाएंगे। इस समय में लोग आपके साथ जिस तरह का व्यवहार रखते हैं उसी प्रकार का व्यवहार आपको भी रखना है। सप्ताह का अंतिम चरण बुद्धि और विचारों के युद्ध का होगा। हालांकि, कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं भी हैं।


मकरः होने वाले हैं कई तरीके के फायदे

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

इस सप्ताह आपको संतान से सुख व खुशी की प्राप्ति होगी। संतान इच्छुक जातकों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। शेयर-सट्टे में योजनाबद्ध निवेश से लाभ होने की संभावना है। वसीयत के दस्तावेजों की कार्यवाही के लिए अच्छा समय है।

सप्ताह में आगे चलकर आप कार्य में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। थकान के कारण आपके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। गणेशजी आपको नियमित व्यायाम एवं ध्यान की सूचना देते हैं। कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश होंगे और उन्नति की संभावना भी बढ़ सकती है। सप्ताह के अंतिम चरण में विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित होंगे। साझेदारी में आपको अच्छा लाभ मिलेगा।


कुंभः ग्रहों की स्थिति ‌ठीक नहीं है, इसलिए इन कामों से बचें

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

इस सप्ताह में आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा यदि आपने ध्यानपूर्वक कार्य नहीं किया तो कार्य में गलती होने की संभावना है। आपको दृढ़ संकल्प के साथ वास्तविक, कठिन और अविरत कार्यों का प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस समय आप अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता देंगे, एवं ग्रहों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, जो आपको सफलता दिलाएगा।

सप्ताह के अंतिम चरण में आपके व्यक्तित्व को बल प्राप्त होगा, आपकी अच्छी छवि का निर्माण होगा जो आपको सफलता के सर्वोच्च शिखर पर लाएगी। इससे आप तनावमुक्त होंगे, आपकी चिंताएं दूर होंगी और ऊर्जा का आप में संचार होगा। हालांकि, अहं के प्रभाव से बचना होगा।


मीनः ये काम करें वरना ‌बिगड़ जाएगा बजट

Weekly rashifal: from 8 Dec to 14 Dec

यह सप्ताह मजेदार है लेकिन खर्च पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो बजट बिगड़ सकता है और यह परेशानी का विषय बन सकता है। वैसे देखा जाए तो अन्य ग्रहों का कोई बड़ा परिभ्रमण नहीं होगा। आपको अपने प्रयत्नों और विचारों पर अमल करना होगा।

आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जो आपके कठिन कार्य को सरल बना सकते हैं। हालांकि, अवसरों की पहचान करना एवं उनके साथ आगे बढ़ना आप पर निर्भर करेगा। पूरे उत्साह, जोश और ऊर्जा के साथ सामाजिक दायित्व या किए हुए वादे निभाने का समय है। आप बड़े लाभ की आशा कर रहे हैं लेकिन अगर लाभ प्राप्त न हो तो परेशान न हों।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed