फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   weekly love astrology 27 to 2 november

साप्ताहिक राशिफलः 27 अक्तूबर से 2 नवंबर

Mon, 27 Oct 2014 03:09 PM IST
Updated Mon, 27 Oct 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
weekly love astrology 27 to 2 november

इस सप्ताह आपके घर मेहमान आ सकते हैं, एवं आपको उनके आगमन पर प्रसन्नता होगी। मानसिक शांति के लिए आप ध्यान योग का सहारा ले सकते हैं। संभव हो तो इस सप्ताह यात्रा करने से बचें।

विज्ञापन


29 तारीख से आपके रुके हुए सारे काम शुरू होने की संभावना भी है। 31 और 1 तारीख आपके लिए शुभ साबित हो सकती है, क्योंकि इस समय आपको पदोन्नति व वेतनवृद्धि मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


इस सप्ताह बच्चे आप से कुछ नई चीजों की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा आपको खान-पान में विशेष सावधानी रखनी होगी। व्यवसाय में आपकी उन्नति होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ : थकान और बेचैनी की संभावना है

weekly love astrology 27 to 2 november

सप्ताह के पहले दो दिन आप अच्छे संबंध बना सकेंगे। कम मेहनत में अच्छा परिणाम मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। दाम्पत्यजीवन में मधुरता बढ़ाने के लिए आप प्रयत्नशील होंगे।

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे और प्रेम की मीठी बातें करेंगे। तारीख 28, 29 और 30 के मध्याह्न तक सावधानीपूर्वक चलने की सलाह है।

जो जातक किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हो, उनको सावधानीपूर्वक आगे बढ़ना चाहिए। भौतिकरूप से थकान और बेचैनी की संभावना भी है।

ऑफिस या व्यवसाय में कार्यबोझ की वजह से आप थक जाएंगे। लेकिन, सप्ताह के अंतिम चरण में आप अच्छा महसूस करेंगे। इस समय यात्रा के योग हैं।

मिथुन : सेहत का ध्यान रखें

weekly love astrology 27 to 2 november

आपको हमेशा सर्वश्रेष्ठ मिलना ही चाहिए, ऐसी सोच रखकर आप लक्ष्य प्राप्ति के लिए विश्वासपूर्वक आगे बढ़ेंगे। गणेशजी को लग रहा है कि इस समय सुझाव और प्रेरणा कुछ काम नहीं आएगा।

आपको इस वक्त में सामान्य से कुछ अधिक पाने की इच्छा है, परंतु मिलने की संभावना बहुत कम है। इस समय आपको अपनी आत्मा की आवाज सुननी चाहिए।

आप असामान्य और अपरंपरागत व्यवहार करेंगे, और उस वजह से आपको लंबे समय के संबंधों में नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपको अपनी सेहत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

आपको सकारात्मक और नकारात्मक विचारधारा के बीच संतुलन बनाए रख कर आगे बढ़ना है, ऐसा गणेशजी कहना चाहते हैं।

कर्क : परिवार की तरफ आपका अधिक ध्यान रहेगा

weekly love astrology 27 to 2 november
गणेशजी के अनुसार इस सप्ताह आप परिवार की तरफ ध्यान देंगे। इस समय आप महसूस करेंगे कि आप में दूसरे लोगों से अधिक ऊर्जा है। इस समय आप खरीदारी पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे।

इस सप्ताह को एक तौर पर आपके लिए आकर्षक कला, कम्युनिकेशन और जनसंपर्क का सप्ताह कह सकते हैं। जो लोग मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल नहीं है।

अगर आप टीम वर्क में विश्वास करते हैं, तो आपको कार्यों में दूसरे लोगों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह अंत में आप सभी चुनौतियों का सामना करके अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेंगे, ऐसी संभावना है।

सिंह : प्रयास करने पर लाभ मिलेगा

weekly love astrology 27 to 2 november

इस सप्ताह आप अध्यात्म की तरफ अधिक झुकाव महसूस करेंगे। इसका मुख्य कारण आपके राशि स्वामी का मंद होना है। स्वाभाविक तौर पर आपमें धार्मिकता बढ़ेगी। पूजा पाठ, आध्यात्मिक कार्य, भजन भक्ति वगैरह में आपकी रुचि बढ़ेगी।

आप उस दिव्य अनुभूति की तलाश में होंगे जो आपको मानसिक शांति का एहसास करवाएगी। विवादित स्थिति से बचकर आप सौम्य और सीमित दायरे में रहकर काम करना पसंद करेंगे।

गणेशजी कहते हैं, 'आप महसूस करेंगे कि अब आपको दुनियादारी से दूर शांत जगह जाना चाहिए, क्योंकि आपने मेहनत कर एक अच्छा पैसा कमा लिया है।' आपका प्रयास आपके लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।

कन्या : लोग आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे

weekly love astrology 27 to 2 november
इस सप्ताह आप अपने साहस के साथ आगे बढ़ें। गणेशजी की सलाह है कि अंधेरे में तीर न मारें अन्यथा आप समय की बर्बादी कर बैठेंगे। आप में कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी।

गणेशजी आपको किसी भी प्रकार का काम करते हुए सावधान रहने की सलाह देते हैं। इस समय यात्रा करना उचित नहीं है; यदि आपका जाना अति जरूरी है तो आपको असुविधा के लिए तैयार रहना चाहिए।

ऐसे समय में सकारात्मक विचार निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम साधन साबित हो सकता है। इस समय कुछ लोग आपको गुमराह करने की भी योजना बना सकते हैं। सावधान रहें।

तुला : शुभ समाचार मिलने की संभावना है

weekly love astrology 27 to 2 november

इस सप्ताह आप नकारात्मक विचारों में उलझे रहेंगे। अनावश्यक खर्च के कारण बजट बिगड़ सकता है। खान-पान में अनियमितता से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। आपको अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह है। विद्यार्थियों के अभ्यास में रुकावट आ सकती है।

यदि संभव हो तो अभ्यास के टेबल पर स्फटिक का गोला या एज्युकेशन टावर रखें। कुछ जातक मानसिक उलझन के कारण फैसले नहीं ले पाएंगे। इस समय नये कामकाज का प्रारंभ न करें।

आपको अपने व्यवहार पर ध्यान रखना होगा। हालांकि, ग्रहदशा परिवर्तन के कारण आप अपनों के साथ पिकनिक का आयोजन कर सकते हैं। विदेश से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

वृश्चिक : उपहार मिल सकता है

weekly love astrology 27 to 2 november

गणेशजी के अनुसार सप्ताह का प्रारंभिक दौर आपके लिए शुभ रहेगा। तन और मन प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ खुशहाल समय व्यतीत होगा। मित्रों या रिश्तेदारों की ओर से आपको उपहार मिल सकता है। प्रियजन से मुलाकात सुखद रह सकती है।

मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहेंगे। लेकिन, आप मौज मस्ती एवं सुख सुविधा के पीछे फालतू का खर्च न करें। आप बोली के प्रभाव से अन्य व्यक्तियों को आकर्षित करेंगे। आप कम्युनिकेशन को प्रधानता देकर लोगों के सम्पर्क में रहेंगे।

जमीन, जायदाद, घर संबंधित कार्यों का हल निकल सकता है। कृषि संबंधित जातकों को धन लाभ की संभावना है। मित्रों एवं स्वजनों की ओर से भेंट सौगात मिलने से आनंद होगा।

धनु : इन कार्यों से जुड़े व्यक्तियों की प्रगति होगी

weekly love astrology 27 to 2 november

इस सप्ताह के प्रारंभ में आपको संत, महात्मा और आध्यात्मिक व्यक्तियों से मुलाकात करने की इच्छा होगी या धार्मिक प्रवास का मन होगा। आप अपनी आंतरिक इच्छाओं को अधिक जानने का प्रयास करेंगे।

घर में मेहमान आने की संभावना अधिक है। इस समय आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा एवं वाहन चलाते समय सवाधानी बरतनी होगी। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।

सरकारी कार्यों में आप एक कदम आगे बढ़ सकते हैं। मीडिया, ब्यूटी पार्लर या मनोरंजन, संगीत उपकरणों, ग्राफिक्स, संगीत से जुड़े व्यक्तियों की प्रगति हो सकती है। सप्ताह अंत में आप परिजनों को विविध सुविधाएं देने का प्रयत्न करेंगे।


मकर: अच्छे समाचार आ सकते हैं

weekly love astrology 27 to 2 november

सप्ताह के प्रारंभिक दो दिन आपके लिए शुभ हैं। इस सप्ताह आप व्यवसायिक प्रगति के साथ साथ परिवार व दोस्तों को भी पर्याप्त समय दे पाएंगे। घर में मांगलिक प्रसंग होने की संभावना है। विदेश से जुड़े कारोबारी जातकों के लिए अच्छे समाचार आ सकते हैं।

विवाह के लिए उत्सुक व्यक्तियों को योग्य जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। सप्ताह मध्य में आपको थोड़ा सा संभलकर चलना होगा। इस समय आपका किसी के साथ झगड़ा होने की संभावना है।

वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कानूनी या दस्तावेजी प्रक्रिया में आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। ऐसे में ईश्वर भक्ति आपको मानसिक शांति देगी।

कुंभ : सफलता प्राप्त कर पाएंगे

weekly love astrology 27 to 2 november

व्यावसायिक दृष्टि से इस सप्ताह का प्रारंभ काफी अच्छा रहने की संभावना है। हर कार्य में आप सिद्धि प्राप्त करेंगे एवं आपको सरकारी या अन्य प्रतिष्ठित संस्थान की तरफ से सम्मानित किया जा सकता है। उच्च अभ्यास, राजनीति, सत्तापूर्ण प्रतिष्ठा आदि के लिए अच्छा समय है।

सामाजिक जीवन में ख्याति प्राप्त होगी। गृहस्थ जीवन में अनुकूलता रहेगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप हर कार्य में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कामकाज के मामले में आप में जल्दबाजी अधिक देखने को मिलेगी।

विदेश से अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आयात-निर्यात के कामकाज में अनुकूलता रहेगी। घर में मांगलिक प्रसंग की संभावना है। अविवाहितों के लिए अच्छा समय गणेशा जी देख रहे हैं।

मीन : गृहस्थ जीवन का आनंद मिलेगा

weekly love astrology 27 to 2 november

सप्ताह के प्रारंभ में बेचैनी रहेगी। आप शरीर में सुस्ती और थकावट का अनुभव करेंगे। पेट संबंधित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। पिता एवं बुज़ुर्गों का मार्गदर्शन मिलने से आप राहत महसूस करेंगे।

प्रकाशन, अनुसंधान, उच्च शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़े जातक लाभ प्राप्त करेंगे। सरकार की ओर से लाभ, समाज में मान-सम्मान में वृद्धि और गृहस्थ जीवन में सुख शांति से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा।

नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। सांसारिक जीवन भी आनंदमय रहेगा। समाज में आप एक अलग स्थान प्राप्त करेंगे। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए आप उपस्थिति रहेंगे। घर में मांगलिक प्रसंग बनेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed