साप्ताहिक राशिफलः 29 सितंबर से 5 अक्तूबर तक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह के प्रारंभ में आप 28, 29, 30 तारीख से दांपत्य-जीवन में सरलता और सौम्यता बनाए रखने का प्रयास करेंगे। हालांकि, अपने परिवार की हर मांग एवं जरूरत को पूरा नहीं कर पाएंगे।
इससे आपको दुःख हो सकता है। 1, 2, 3 और 4 तारीख आपके लिए लाभदायी है। मानसिक तौर पर आपको शांति का अनुभव होगा।
शुक्र और राहु का संयोग आपकी राशि से छठे स्थान में चल रहा है जो आपके सादगी, संयम और अनुशासन को भंग करवाएगा। इसलिए छात्रवर्ग को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, अन्यथा उनके नतीजे प्रभावित हो सकते हैं।
वृषभ: टाल दें जरूरी निर्णय, वर्ना होगी बड़ी हानि
इस सप्ताह आपके लिए ठीक-ठीक परिणाम आएंगे, ऐसा कह सकते हैं। इस सप्ताह के दौरान आपको वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है। इस समय बड़े और जरूरी निर्णय टाल दें।
इस सप्ताह के दौरान आपका मनोबल भी साथ नहीं देगा, ऐसा हो सकता है। तनाव- ऊर्जा- निराशा के बीच आपका मन अटक जाएगा। भावना और मन के बीच का टकराव और उसका असर आपको इस सप्ताह में देखने को मिलेगा।
आप अपने रोजमर्रा के कार्य करते रहेंगे, लेकिन स्फूर्ति का अभाव रहेगा। सप्ताह के अंतिम दो दिन अधिक अच्छे नहीं हैं। इस समय आपको आलस व सुस्ती घेर सकती है। यात्रा के कारण थकावट महसूस करेंगे।
मिथुन: बन रहे हैं अच्छे योग, हो सकते हैं कई फायदे
रविवार को आप संतान संबंधित कोई कार्य हाथ में लेंगे, ऐसी संभावना है। इस दिन छात्र जातक कुछ नयी तकनीक के बारे में ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। यह तकनीक विद्याभ्यास में आगे बढ़ने के किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकती है।
29 और 30 तारीख आपको ऊर्जा प्रदान करेगी। नसीब आपके साथ है, ऐसा आपको लगेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को आप पीछे छोड़ देंगे। व्यावहारिक कार्यों में आप आगे आकर काम करेंगे।
शत्रुओं पर आपको विजय प्राप्त होगी। रोजमर्रा की आय के लिए अच्छे स्रोत पैदा हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य से अंतिम भाग में पत्नी अथवा साझेदार के प्रति आपकी संवेदनशीलता बढ़ेगी। विचारों का लेन-देन होगा।
कर्क: आ रही हैं नई जिम्मेदारियां, रहें तैयार
इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन भागदौड़ में व्यतीत होंगे। अच्छी बात है कि आप अपने जीवन में लोगों को हृदय से मिलेंगे, और दिल लगा के ही सब काम करेंगे। तमाम कार्यों को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे।
आपकी संकल्प शक्ति बहुत ही तीव्र रहेगी। इस समय आपकी इच्छाएं और आकांक्षाएं सच्चाई धारण करेंगी। आप घर में नये इलेक्ट्रोनिक उपक्रम लेकर आएंगे। जीवन में कुछ नया हो रहा हो ऐसा लगेगा। नयी जिम्मेदारी आएगी, लेकिन लाभ और उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे।
मेहनत करने पर आपको सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। घर के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। भागीदारी संबंधित कार्यों में गति आएगी। अविवाहित जातकों को योग्य जीवनसाथी मिलने के उत्तम योग हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा।
सिंह: कल्पानाओं से नहीं चलेगा काम
इस सप्ताह आप सफलता की खोज में लगे रहेंगे। आप कल्पनाशील बन सकते हैं, परंतु गणेशजी आपको व्यवाहारिक बनने की सलाह देते हैं। हालांकि, इस समय आपको आराम करना बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।
आपको लगेगा कि अभी आपको जीवन में बहुत से ऐसे छोटे-मोटे कार्य करने बाकी हैं और सभी दिशाओं में आपको तेजी से आगे बढ़ना है। इस बीच आपको घर, परिवार, संतान, प्रियजनों, स्नेहीजनों का ध्यान भी रखना पड़ सकता है।
इस सप्ताह में आप अपने व्यक्तित्व को ही नहीं बल्कि आस-पास के माहौल से भी दोषमुक्त रहने का प्रयत्न करेंगे। यह चीज आप के निजी और व्यावसायिक जीवन, दोनों पर लागू पड़ती है।
कन्या: बच के रहें अपनो से हो सकता है मनमुटाव
इस समय आपका मन विचारशील रहेगा। इसी कारणवश आप किसी सही फैसले पर नहीं पहुंच पाएंगे। हो सके तो इस समय महत्वपूर्ण फैसला न लें। इस समय मनमुटाव होने की संभावना है, यदि आपने अपनी वाणी पर संयम ना रखा।
भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। भावनात्मक स्तर काफी ऊंचा रहेगा। निजी संबंधों के लिए समय अनुकूल है, हालांकि व्यावसायिक क्षेत्र में व्यवहारिकता अपनानी पड़ सकती है।
आप इच्छित परिणाम प्राप्त नहीं कर पाएंगे। प्रतियोगियों की चाल निष्फल होगी। व्यवसाय में आप ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। भाग्योदय की संभावना है, हालांकि फैसला लेते समय सावधान रहना जरूरी है। सप्ताह के मध्य के बाद आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना है।
तुला: ये किया तो पड़ जाएंगे मुश्किल में
सप्ताह के प्रारंभ में आपका बौद्घिक स्तर काफी अच्छा रहेगा। इस समय आप हर कार्य को पूरे उत्साह के साथ करेंगे, जिसके कारण आपको सफलता मिलेगी। आपकी कलात्मक एवं सृजनशक्ति भी निखरेगी।
शारीरिक और मानसिक तौर पर आप सम्पूर्णतः स्वस्थ रहेंगे। आप पारिवारिक बातों पर भी ध्यान दे पाएंगे। अचल संपत्ति या ज़मीन संबंधित समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता देंगे।
बुजुर्गों से आपको लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन, आपको अपने बोल चाल व्यवहार पर ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। किसी भी प्रकार की हठ आपको मुश्किल में डाल सकती है। कम दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। सप्ताह के अंतिम दिन आप ज्यादा भावुक होंगे।
वृश्चिक: अब खर्चों लगा लें लगाम, बदल रही है ग्रह-दशा
इस सप्ताह की शुरूआत आपके लिए आसान नहीं है। आपको व्यावहारिक तौर पर मुश्किलें आ सकती हैं। मंगल लग्न स्थान में होने से आप में ऊर्जा और उत्साह अधिक रहेगा।
यदि आपके कार्य में एकाध चूक रहेगी तो आपका गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी। ऐसी स्थिति में मौन व्रत सबसे उत्तम हथियार है। इस समय आपको आध्यात्मिक मामलों में ध्यान देना चाहिए।
इस समय कम्युनिकेशन गैप की संभावना है। आय से अधिक व्यय होगा। सप्ताह में आगे आपकी परिस्थिति में सुधार आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के नये स्रोत पर काम करेंगे। भूमि संबंधित व्यवसाय कर रहे जातकों को लाभ होने की संभावना है।
धनु: बन रहे हैं बिजनेस के योग, होंगे फायदे
सप्ताह का प्रारंभिक समय घर में किसी भी मांगलिक प्रसंग के आयोजन करने हेतु योग्य है। हालाँकि आपके कार्य थोड़े से विलंब के बाद शुरू होंगे, लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। कम्युनिकेशन की मदद से आप काम काज में विस्तार कर पाएंगे।
विदेश तथा आयात-निर्यात के कार्यों से जुड़े जातकों को विशेष लाभ होगा। आपको कार्य में संवेदनशील होने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा।
आपका गुस्सा सातवें आसमान पर रहेगा। ऐसे समय में मौन रहना ही आपके लिए सही रहेगा। सप्ताह के अंतिम दौर में आप में जन कल्याण की भावना उत्पन्न होगी, एवं आप आनंदित महसूस करेंगे।
मकर: खूबसूरत पत्नी मिलने की है संभावना
व्यापारी वर्ग को लाभ होने की संभावना है। यात्रा का योग है। यदि किसी वजह से आपके कार्य में विलंब होता है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है, आप बस निरंतर आगे बढें।
विदेश में रहते परिचित लोगों से बात करके आप आनंदित महसूस करेंगे। अविवाहित जातकों को जीवनसाथी मिलने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। ध्यान रहे - सप्ताह अंत में आप किसी बड़ी उलझन में फंस सकते हैं।
कुंभ: आपकी वही आदत बनाएगी विजयी
साहस, आत्मविश्वास और एक अलग तरह का करिश्मा आप में है जो आपकी हमेशा मदद करता है और आपको विजयी बनाता है। नये विचार और योजनाओं का संचार होगा।
इस सप्ताह गणेशजी यह भी देख रहे हैं कि हर बार की तरह आप इस बार भी चर्चा का केंद्र बनने की बजाय परदे के पीछे रहकर हर कार्य फटाफट खत्म करेंगे।
आपको गणेशजी का साथ हमेशा मिलता रहेगा और दूसरों का साथ तो ही मिलेगा। शरीर और मन की स्वस्थता बिगड़ सकती है। स्वजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। किसी का भला करने में खुद ही मुश्किल में पड़ जाएंगे, ऐसा हो सकता है।
मीन: न बदलें अपनी ये आदत
गणेशजी कहते हैं कि सप्ताह के प्रारंभ में आपको अपनी बोली और व्यवहार पर संयम रखना चाहिए। शत्रुओं से सावधान रहें एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय आपको परिवारिक सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो आपका साथ पसंद न करे। आप विरोधियों को भी प्रेम कर सकते हैं। आपको अपनी सूझबूझ और बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देना पड़ेगा।
अड़चन, निराशा और परेशानी आपको व्यवहारिक होने के लिए प्रेरित करेगी। आपके पास धीरज और व्यवहार की कुशलता है- सिर्फ उसे दिखने की जरूरत है। इस समय अध्यात्म से आपका लगाव आपको बहुत शक्ति प्रदान करेगा।