साप्ताहिक राशिफलः जानिए इस हफ्ते कौन सा दिन आपकी राशि के लिए शुभ है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सप्ताह मेष राशि में चन्द्रमा के आगमन के साथ आप में उज्ज्वल उर्जा का प्रवाह देखने को मिलेगा। आप आवेगशील एवं अतिसक्रिय व्यवहार का प्रदर्शन करेंगे। आप में इस समय धैर्य की कमी भी दिखाई देगी।
तीव्र प्रतिक्रिया एवं जल्दबाजी में निर्णय भी ले सकते है। बुध की प्रतिगामी चाल के चलते उत्पन्न हुए तनाव से आपको राहत आपको अपने ही एक दूसरे व्यक्तित्व से मिलेगा। आप के अन्दर जो एक चुलबुला व्यक्ति है वही आपके तनाव को कम करने में आपकी मदद करेगा।
अपनी उर्जा का सही उपयोग करे, किसी शारीरिक गतिविधि में खुद को लीन रखे। अपने किसी पसंदीदा खेल के समय निकाले। मंगलवार के दिन अपने महत्वपूर्ण कार्य करे, क्योंकि यह दिन आपके लिए शुभ है।
वृष राशि: आर्थिक सुरक्षा की जरूरत महसूस करेंगे
वृषभ में चन्द्रमा के आने से आप भावनात्मक और आर्थिक सुरक्षा की अतिरिक्त जरूरत महसूस करेंगे। अपनी भीतरी कलाओं को बाहर लाने का यह बहुत ही अच्छा अवसर होगा। इस सप्ताह आपकी सोच, आपकी विचारधारा में वास्तविकता दिखाई देगा और आप शांत भी रहेंगे।
इस दौरान आप अपने आस-पास खुशनुमा माहौल का अनुभव करेंगे। आप पहले से अधिक संयमशील और एकत्रित रहेंगे और यह समझ पाएँगे कि एक समय पर एक ही लक्ष्य पर ध्यान देने से भविष्य में लाभ होता है।
आपकी लापरवाही से आप मामूली स्वास्थ्य-सम्बन्धी समस्या का सामना करेंगे किन्तु यह सिर्फ कुछ समय के लिए ही होगा। सोमवार का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ होगा इसलिए इस दिन का उपयोग अपने महत्त्वपूर्ण कार्य करने में लगाए।
मिथुन राशि: लोकप्रियता और लाभ प्राप्त करेंगे
इस सप्ताह का सकारात्मक प्रभाव आपके व्यवहार पर रहेगा। समाज में आपके घुलने-मिलने की आदत से आप काफी लोकप्रियता और लाभ प्राप्त करेंगे। किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए भी सामने आएंगे।
आपकी तार्किक क्षमता जीवन के सभी क्षेत्रों में सकारात्मकता लाएगी। एक ओर जहां आपको कुछ भी चिंता करने की आवश्यकता महसूस नहीं होगी वहीं दूसरी ओर जल्द से जल्द परिणाम पाने की अपनी हड़बड़ाहट को काबू में लाना होगा और थोडा सचेत रहने की भी जरूरत होगी।
ज्योतिषियों की माने तो ऐसे में आप व्याकुल एवं आवेग में रहेंगे। इस सप्ताह किसी सफर में जाने के भी आसार बन रहे हैं इसलिए अपना सामान तैयार रखें। किसी भी नए और जरूरी काम को शुरू करने के लिए बुधवार का दिन ही चुने।
कर्क राशि: प्रेमभाव और सुरक्षा की जरुरत महसूस होगी
कर्क व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह अस्थिरता ले कर आएगा क्योंकि आप के बदलते मिजाज़ से आप किसी एक कार्य पर ध्यान नहीं दे पाएँगे। हालाँकि कर्क राशि के साथ यह व्यवहार काफी सामान्य है किन्तु इस सप्ताह कुछ अधिक संवेदनशीलता आपमें दिखाई देगी।
प्रेमभाव और सुरक्षा की जरुरत महसूस होगी। घर पर आप काफी सहज दिखाई देंगे और आप में से जो व्यक्ति यात्रा में जाने वाले हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी खुशगवार रहेगा।
हालांकि घर की याद अवश्य आएगी। कुल मिला कर यह सप्ताह आपके लिए आरामदायक ही रहेगा। असुरक्षितता की भावना भले ही आपके दिल और दिमाग में हावी होने की कोशिश ज़रूर करेगी किन्तु इस समय खुद को संतुलित रखे। आपके लिए बृहस्पतिवार शुभ दिन रहेगा। इस दिन महत्त्वपूर्ण कार्य लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि: जितनी खुशियाँ प्राप्त कर सकते है, करें
इस सप्ताह भी बृहस्पति ग्रह सिंह राशि में ही वास करेंगे। ऐसे में आप यह तो अपेक्षा रख सकते है कि आपकी उर्जा चरम सीमा पर रहेगी और आप सकारात्मकता और प्रसन्नता देखेंगे। किसी से अपने विचार, अपनी बातें व्यक्त करने की आपकी इच्छा आप सामाजिक गतिविधियों में लीन रह कर पूरी करेंगे।
साथ ही बुध की प्रतिगामी चाल का प्रभाव भी आपके जीवन पर रहेगा। उत्पादकता के लिहाज से इस सप्ताह भी ख़ास सुधार देखने को नहीं मिलेगा। आप फिलहाल अपने सामाजिक जीवन से जितनी खुशियाँ प्राप्त कर सकते है, करें।
इस समय व्यवसायिक जीवन में प्रगति का आस लगाना सही नहीं होगा। वर्तमान स्थिति में आपको सकारात्मक उर्जाओं का चयन कर नकारात्मकता को दूर भगाना है। आपके लिए इस सप्ताह रविवार का दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशि: सप्ताह बेहतर और आरामदायक रहेगा
आदर्शवादी कन्या राशि इस सप्ताह नयी योजनाएं, नए विचारों पर अधिक ध्यान दे सकते है। एक बेहतर कर्मचारी होने से आप हमेशा बेहतर सुझावों के साथ सामने आए है और इस सप्ताह भी आप व्यवसायिक स्तर पर प्रशंसा के हकदार होंगे।
काम को लेकर आपकी सोच, आपका रवैया आपकी छवि में और भी निखार लाता है। इस सप्ताह बुध की प्रतिगामी चाल के प्रभाव से आपको आपका धैर्य और शांत और स्थिर रहने की क्षमता ही सहायता करेगी।
यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही बेहतर और आरामदायक रहेगा। इस सप्ताह अपनी रुचियों के अन्वेषण में अधिक से अधिक समय बिताएं। आपके लिए इस सप्ताह बुधवार शुभ दिन रहेगा।
तुला राशि: कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा
इस सप्ताह संतुलित तुला राशि वालों को कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा और यह काम आप बड़ी से सहजता से कर लेंगे। हालाँकि आपकी व्यवसायिक और व्यक्तिगत ज़िन्दगी पर बुध की विपरीत चाल का असर ज़रूर पड़ेगा।
किन्तु तुला व्यक्ति हर स्थिति में अपनी कार्यकुशलता का बेहतर प्रदर्शन करते हैं। व्यवसायिक स्तर पर अपने काम को पूरा करने में अटकलें अवश्य आएंगी परन्तु धीर मन और संयमशीलता से तुला व्यक्ति इन परिस्थितियों को भी आसानी से पार कर जाएंगे। इस सप्ताह अपने महत्त्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करने के लिए शुक्रवार का दिन चुने, यह आपके लिए शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि: कार्यों में विलम्ब हो सकता है
यह सप्ताह आपके व्यक्तित्व में भी परिपक्वता और गंभीरता लाएगा। आप परिस्थितियों को भांपना जानते है और उसके अनुसार ही कोई कदम उठाते है। वृश्चिक में शनि की उपस्थिति आप में यह परिवर्तन लेकर आई है। इस सप्ताह आप कुछ कार्यों में विलम्ब भी हो सकता है किन्तु आपकी चतुराई आपको हर तनाव से दूर रखती है।
आप सचेत है और हर जटिल स्थिति का सामना करने के लिए एकदम तैयार है। आप बुध की प्रतिगामी चाल से होने वाले प्रभाव के चलते हर जटिल समस्या को यूं ही सुलझा सकेंगे।
एक सकारात्मक दृष्टिकोण आपके जीवन में भी सकारात्मकता लेकर आएगा और आपके चारों ओर एक शांत वर्तावरण का निर्माण करेगा। मंगलवार का दिन आपके लिए अति शुभ रहेगा।
धनु राशि: तनाव बना रह सकता है
खुद को एक से अधिक कार्य में उलझाये रखना एक अच्छा विचार रहेगा। इस सप्ताह कभी-कभार अपना आपा खो सकते हैं, किन्तु आपका बदलता मूड स्थिति को काबू में ले आएगा। आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते है किन्तु बुध की प्रतिगामी चाल के चलते इसमें विलंब हो सकता है।
जीवन के लगभग हर क्षेत्र में विलंब होने के कारण उत्पन्न हो रहे तनाव को कम करने के लिए शारीरिक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। अपने जरूरी काम को पूरा कर उनसे लाभ उठाने के लिए बृहस्पतिवार का दिन चुनें।
मकर राशि: बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं
मकर राशि में प्लूटो ग्रह के आगमन के कारण ही इस सप्ताह आप खुद को पहचान सकेंगे और आपके जीवन का सतहीपन भी समाप्त हो जाएगा। आप वास्तविकता की खोज में है और आपकी सहज ज्ञान क्षमता आपका सही मार्गदर्शन करेगी।
मकर राशि के व्यक्ति अपने कार्यों में आने वाले विलम्ब से अपनी बुद्धिमत्ता और सकारात्मकता से सामना करेंगे। इस सप्ताह आप ऐसा कुछ पा सकेंगे जिसे आप काफी लम्बे समय से पाना चाहते थे। आप इस सप्ताह आत्मिक संतुष्टि महसूस करेंगे। आपके लिए शनिवार का दिन शुभ रहेगा।
कुंभ राशि: बेहतरीन अवसर आएंगे
जैसे ही बुध अपनी उलटी चाल चलेगा अपने लक्ष्यों को ना पाने की भावना आप पर हावी होगी पर काम के प्रति आपकी ईमानदारी आपको संतुष्टि प्रदान करती है क्योंकि आप हमेशा अपना शत प्रतिशत देते है। इस पूरे सप्ताह आपको इसी विचारधारा को बरकरार रखना है और निरंतर प्रगति की राह पर चलना है।
इस सप्ताह आपको अपने किसी सहयोगी से बात करनी चाहिए या फिर पडोसी के घर जाकर मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध बनाने चाहिए। जीवन में केवल काम पर ध्यान देने के अलावा और भी क्षेत्र है जिनका अन्वेषण करने की आपको ज़रुरत है। ऐसा करने से बेहतर परिणाम आएँगे।
निकट भविष्य में आपके लिए कई बेहतरीन अवसर भी आएंगे। इसलिए चैन की सांस लीजिए और समय का आनंद ले। ज़रूरी काम रविवार के लिए ही छोड़े, लाभ होगा।
मीन राशि: चुनौतियों का सामना करेंगे
सप्ताह की शुरुआत उलटी चाल चल रहे बुध के प्रभावों से होगी। मीन राशि के व्यक्ति काम में देरी, हानि और ग़लतफ़हमियों के चलते काफी चुनौतियों का सामना करेंगे। हालाँकि अपनी इस सप्ताह के दौरान रचनात्मक मीन व्यक्ति कुछ-न-कुछ करके अपनी परेशानियों का हल निकाल ही लेंगे।
आपकी शक्ति, आपकी ताकत आपका सहज-ज्ञान होगा और इसलिए आपके मन में जो भी विचार आएँगे आपके लिए लाभकारी ही होंगे। इस सप्ताह जैसे ही मीन राशि में वरुण ग्रह प्रवेश करेगा, आप अपनी रुचियों में कुछ परिवर्तन देखेंगे।
आप बाहरी दुनिया से ज्यादा जुड़ पाएंगे। आप प्रेरणात्मक सोच के तो मालिक रहेंगे साथ ही आप के मन में आत्म-समर्पण के भाव भी उत्पन्न होंगे। नए लोगों से मिलना, उनसे अपने विचार बांटना आपके लिए इस सप्ताह अच्छा विकल्प है। बृहस्पतिवार को आप जो भी काम करो, लाभ होगा।