इन 8 राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही खास और बेहतरीन रहेगा
यह सप्ताह आपके लिए अच्छी शुरुआत लेकर आएगा। सूर्य के वृषभ में आने से आपका आर्थिक जीवन आपके लिए बहुत ही ख़ास रहेगा। आप अपने खर्चों पर काबू करने के रास्ते निकाल ही लेंगे।
जो लोग अपने व्यवसाय में हैं, वे नए और अनोखे तरीकों से अपने लाभ को दुगुना करेंगे। आपमें कुछ अपने व्यवसाय का विस्तार करने के बारे में सोच सकते हैं। यह समय आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली है।
व्यावसायिक स्तर पर आप प्रशंसा के पात्र बने रहेंगे। यूँही कड़े परिश्रम के साथ काम करते रहे और अपने दायित्वों को पूरा करते रहें। किन्तु अपने दायित्वों को पूरा करने के फेर में अपनी सेहत को नज़रन्दाज़ ना करें। इस सप्ताह का आनंद लें और अपने स्वास्थय का ध्यान रखें।
वृष राशिः वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे
इस सप्ताह की शुरुआत से ही आपके जीवन में एक नया मोड़ आएगा। अभी तक आप केवल ऑफिस में अपने लक्ष्यों को और घरेलु स्तर पर अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने में व्यस्त थे, किन्तु सप्ताह के मध्य में आपके जीवन में कुछ उत्साह आएगा।
और आप अपने स्वभाव के विपरीत इस समय का आनंद लेंगे। ऑफिस में भी आप अपने काम से सबको प्रभावित करेंगे और वरिष्ठ अधिकारी आपकी प्रशंसा भी करेंगे।
किन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखे कि आपकी बढती प्रसिद्धि के कारण कुछ लोग आपसे इर्ष्या करेंगे। संभव है कि सप्ताहांत तक आप किसी विवाद का भी हिस्सा बने। धैर्य से काम लें और नकारात्मक उर्जाओं से स्वयं को बचाएं।
मिथुन राशिः आर्थिक मामलों में सप्ताह फायदेमंद
इस सप्ताह चन्द्रमा के विशेष प्रभाव से आपके आर्थिक जीवन पर खासा परिवर्तन आएगा और यह परिवर्तन आपके हित में होगा। हालाँकि रोमांटिक स्तर पर आपको अपने शब्दों के चयन को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
करियर की बात करे तो इस समय आपको सफलता की ओर बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। विशेषकर उनको जो रचनात्मक और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े है।
इस सप्ताह आप पूर्ण जोश में रहेंगे और आपकी यही खूबी आपको भीड़ में भी उभार कर सामने लाएगी। इस सप्ताह का भरपूर आनंद लें। परिजनों के साथ भी बेहतर समय व्यतीत करेंगे।
कर्क राशिः सौभाग्य के साथ समृद्धि लेकर आया है सप्ताह
आगामी सप्ताह आपके लिए सौभाग्य के साथ समृद्धि भी लेकर आएगा। आपके जीवन के हर स्तर पर खुशियाँ होगी। निजी जीवन खुशनुमा रहेगा और आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ उत्कर्ष समय बिताएँगे।
व्यावसायिक स्तर पर आप प्रगतिशील रहेंगे। आपके कठिन परिश्रम और धीरता का फल आपको मिलेगा जो आपके करियर को एक नयी दिशा देगा। संभावनाएँ है कि आपको वेतन-वृद्धि या पदोन्नति जैसी कोई सुखद खबर मिले। व्यापारियों द्वारा किये गए भूतपूर्व निवेशों से लाभ प्राप्ति होगी।
हालाँकि किसी नए व्यवसाय या योजना पर निवेश करना अभी उचित नहीं होगा। व्यावसाय के विस्तार के सम्बन्ध में यात्रा में जा सकते है। कुलमिलाकर यह सप्ताह आपके लिए कई अवसर लेकर आएगा जिनका लाभ उठाकर आप उन्नति की राह पर चलेंगे।
सिंह राशिः करियर के लिए बहुत ही उत्तम सप्ताह
यह सप्ताह आपके करियर के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। अपने कड़े परिश्रम के अलावा आपको अपनी कार्यकुशलता से भी लाभ उठाना सीखना होगा। इस सप्ताह आप पूरा ध्यान अपने व्यावसायिक जीवन की ओर रहेगा। कैसे आपको सफलता प्राप्त करनी है, यही बात आपके दिमाग में रहेगी।
और इसी कोशिश में आप अपना अधिकांश समय अपने ऑफिस में बिताना चाहेंगे। इसका सीधा प्रभाव आपके निजी जीवन में भी पड़ेगा। इस दौरान आप अपने परिजनों की ओर कम ध्यान देंगे किन्तु उनका सहयोग आपको निरंतर मिलता रहेगा।
जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में उनकी तलाश इस सप्ताह समाप्त होगी और उन्हें बेहतर रोजगार मिलेगा। जो व्यक्ति अपनी नौकरी बदलना चाहते है, वे इतनी जल्दी ना करें।
व्यवसायियों के लिए यह समय विस्तार के लिए उत्तम और लाभकारक है। निवेश करने से आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल आसार है।
कन्या राशिः भाग्य आपके साथ है
समय आपके लिए इस सप्ताह बलवान है और आप सकारात्मक उर्जाओं से घिरे रहेंगे। भाग्य आपके साथ है और आप भी उत्साहित और जोशपूर्ण रहेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप सुधार देखेंगे खासकर व्यावसायिक जीवन में।
आत्मविश्वास से परिपूर्ण आप इस सप्ताह अपनी क्षमता से हर काम को उत्तमता के साथ पूरा करेंगे। घर में एक मुशिकल परिस्थिति के काबू में कर पाने में सक्षम रहेंगे।
इस सप्ताह आप उन व्यक्तियों के बीच के मसले को सुलझाने में सफल रहेंगे जिनकी आपकी जीवन में ख़ास जगह है।
आर्थिक रूप से आप इस सप्ताह बहुत ही सशक्त स्थिति में है और अनेपक्षित साधनों से धन आने की आशा कर सकते है। यह धनलाभ पैतृक संपत्ति के रूप भी हो सकता है।
तुला राशिः बजट को संभाल कर चले
इस सप्ताह आप को अधिक सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि सितारे आपके हक में नहीं है। कार्यस्थल में निर्धारित किये लक्ष्य समय पर हासिल ना कर पाने से आप चिंतित रहेंगे और आप हड़बड़ी में हर काम करेंगे।
वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ आपके संबंधों में भी खटास आ सकती है। इस कारण आप भी असहज महसूस करेंगे। वहीँ दूसरी ओर घर में छोटे-मोटे मसलों से चिंतित होकर आप तनाव में आ सकते है और घर पर आपका सारा समय वातावरण को बेहतर बनाने की कोशिश में बीत जाएगा।
तनाव लेने से बचे, अन्यथा इसका गंभीर प्रभाव आपके स्वास्थय पर पड़ेगा। रक्तचाप के मरीजों का इसका विशेष ध्यान रखन चाहिए। इस सप्ताह अपने बजट को संभाल कर चले, संभव है कि आप इस दौरान अधिक खर्चें करें।
वृश्चिक राशिः धन-निवेश के लिए सप्ताह अनुकूल नहीं
यह सप्ताह आपके लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। वैचारिक मतभेदों के कारण घर में माहौल खराब हो सकता है। धैर्य से काम लें, और सब कुछ सामान्य होने के बाद ही कुछ कहें या टिपण्णी करें।
भले ही इन निजी मसलों में आप व्यस्त रहेंगे, स्वयं को प्रेरित करे और ऑफिस में अपने हर काम को निर्धारित समय से पहले ही पूरा कर ले। आपके काम ना कर पाने से बॉस आप पर भड़क सकते है।
हालाँकि अगर आप इस समय अपनी नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए सफलता के द्वार खोल सकता है। नवीन योजनाओं पर धन-निवेश करने के लिए यह समय लाभकारी नहीं है।
सही समय, सही अवसर की प्रतीक्षा करें। अपने व्यक्तित्व में सकारात्मकता लाए और अपनी राह में आने वाली हर मुश्किल करे दूर।
धनु राशिः चुनौतीपूर्ण रहेगा यह सप्ताह
यह सप्ताह जीवन के हर पहलु में आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। हर समय भाग्य पर निर्भर रहना आपके लिए उचित नहीं है। इस समय आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते है। व्यावसायिक स्तर पर भी अपने अधिकारियों की उम्मीदों पर खरे उतरने में आपको जद्दोजहद का सामना करना पड़ेगा।
इसके चलते आप में उर्जा की कमी भी दिखाई देगी। इस सप्ताह आप को अपनी क्षमता से परे प्रदर्शन करना होगा। इस सबके बावजूद आपको अपने साथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।
व्यापारियों के सामने भी इस समय चुनौतियों का पहाड़ खड़ा रहेगा। आर्थिक स्तर पर भी मंदी रहेगी जिसके चलते आपके बजट में गड़बड़ी आ सकती है।
आप में से जो व्यक्ति पेट संबंधी परेशानियों से गुज़र रहे है, वे इस सप्ताह सावधान रहें और समय पर अपना उपचार करवाए। बाहर का खाना इस दौरान ना ही खाए तो बेहतर होगा।
मकर राशिः इस हफ्ते काफी धन खर्च होने वाला है
इस सप्ताह आप एक सकारत्मक उर्जाओं से भरपूर समय व्यतीत करेंगे और व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्तर पर सुखद समाचार प्राप्त करेंगे। व्यावसायियों के लिए यह समय बहुत ही सुनहरा रहेगा।
अपनी कार्यक्षमता से वे हर चुनौती का डट कर सामना करेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। प्रशंसा और सफलता उनसे दूर नहीं रहेंगी। इस दौरान आप हर छोटी-बड़ी समस्याओं को चुटकी में ही समाधान निकाल लेंगे। और इसी कदर आप घरेलु मामलों को भी संभाल लेंगे।
बच्चों की तरफ से भी खुशखबरी मिलने के आसार है। विवाहित जोड़े इस समय एक-दूसरें के और भी करीब आएँगे और रोमांचक समय बिताएंगे।
आर्थिक रूप से आप इस सप्ताह अधिक खर्चा करेंगे। आपको एक सुनियोजित तरीके से अपनी अर्थव्यवस्था संभाले रखनी होगी।
कुंभ राशिः आर्थिक रूप से सप्ताह खुशी देगा
इस सप्ताह नयी योजनाओं, नए व्यवसाय के लिए भी अत्यंत शुभ है। जीवन के इस खूबसूरत मोड़ पर आप अपनी हर परेशानी को छूमंतर होते देखेंगे। अपने अच्छे निर्णयों से आपको स्वाभाविक रूप से लाभ होगा और आपके प्रयास भी सफल साबित होंगे।
रोमांटिक दृष्टिकोण से उन लोगों के जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा जो एक खूबसूरत रिश्ते में है। जिन्हें प्यार की तलाश है, उनके जीवन में उत्साह आने वाला है।
जो व्यक्ति साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं उनके इस सप्ताह अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा और व्यवसाय विस्तार की योजना बनाने के लिए भी अच्छा समय है।
आर्थिक रूप से भी यह सप्ताह आपकी ख़ुशी दुगुनी ही करेगा। नया घर या नया वाहन लेने के आसार बन रहे है। हालाँकि स्वास्थय के मामले में सावधान रहे तो बेहतर है।
मीन राशिः बेहतर नौकरी मिलेगी
आगामी सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा। आपके जीवन में ना कोई गंभीर परेशानी आएगी और ना ही आपको किसी भी बात को लेकर चिंतित होना होगा। विद्या के क्षेत्र से जुड़ें लोगों के लिए यह अत्यंत शुभ समय है।
रोजगार की तलाश समाप्त होगी और बेहतर नौकरी मिलेगी। कुछ व्यक्ति इस सप्ताह निवेश और बचत राशि में अधिक ध्यान देंगे और सफल भी होंगे। व्यावसायिक जीवन में आप धाराप्रवाह प्रदर्शन करेंगे और सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे।
आप अपने हर लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। स्वास्थय को लेकर हालाँकि एस्ट्रोयोगी ज्योतिषियों की सलाह रहेगी कि आप कोई भारी काम ना करे और सतर्क रहें।
सप्ताहांत में आप अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बेहतर समय बिता सकेंगे। यह सप्ताह ना सिर्फ आपके परिजन बल्कि आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाएगा।