फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   ways for pilgrims entry in kumbh decided

मेले में कल्पवासियों के आने के रास्ते हुए तय

Thu, 24 Jan 2013 04:46 PM IST
महाकुंभ नगर/ब्यूरो
महाकुंभ नगर/ब्यूरो Updated Thu, 24 Jan 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
ways for pilgrims entry in kumbh decided
कुंभ मेले में कल्पवासियों की आमद शुरू हो गई है। गाड़ियों पर बिस्तर समेत माह भर के प्रवास की खातिर जरूरी सामान लेकर कल्पवासियों के मेले में प्रवेश से तमाम रास्तों पर जाम लग जाता है। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने कल्पवासियों के वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रवेश कराने के लिए यातायात योजना तैयार की है।
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक महाकुंभ कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से कल्पवासियों के लिए मेले में प्रवेश के मार्ग निर्धारित कर दिए गए हैं। इसके तहत, कानपुर और लखनऊ की तरफ से आने वाले कल्पवासियों के लिए पुरानी जीटी रोड दारागंज का मार्ग तय किया गया है। कल्पवासियों की गाड़ियां पुरानी जीटी रोड दारागंज पर बने पांटून पुल तथा मोरी पांटून पुल के जरिए झूंसी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। कल्पवासी जीटी एमजी मार्ग और जीटी जवाहर मार्ग से नहीं आएंगे।
विज्ञापन


वाराणसी की तरफ से आने वाले कल्पवासियों के वाहन झूंसी क्षेत्र में अंदावा मोड़ से पुरानी जीटी रोड पर मोड़कर मेले में जा सकेंगे। जौनपुर मार्ग की तरफ से आने वाले कल्पवासियों को झूंसी क्षेत्र में रहिमापुर मोड़ से पूरे सूरदास पार्किंग और पुरानी जीटी रोड से मेला क्षेत्र में भेजा जाएगा। मिर्जापुर की ओर आने वाले कल्पवासियों की गाड़ियां नैनी क्षेत्र के सड़वा मोड़ से डीपीएस के निकट से पांटून पुल नंबर 17 से झूंसी क्षेत्र में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरैल इलाके में ठहरने वाले कल्पवासी सेक्टर नंबर 17 और 14 में यमुना बैंक रोड से अपने शिविर में जा सकेंगे। इसी तरह, रीवा और बांदा की तरफ से आने वाले कल्पवासियों को रीवा रोड पर गुलाटी धर्मकांटा से मोड़कर पुराने यमुना पुल की तरफ भेजा जाएगा। वहां से यमुना बैंक रोड होते हुए पुल नंबर 17 के झूंसी क्षेत्र में जाएंगे। अरैल इलाके में ठहरने वाले कल्पवासी सेक्टर नंबर 13 और 14 में यमुना बैंक रोड से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed