फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   up govt seeks pm intervention against vip bathing in kumbh

बीएसएफ अफसर के कुंभ में पहुंचने पर आजम खफा

Sat, 16 Feb 2013 01:06 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 16 Feb 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
up govt seeks pm intervention against vip bathing in kumbh

इलाहाबाद के कुंभ मेले में वसंत पंचमी पर शाही स्नान के मौके पर बीएसएफ के उच्चाधिकारी के पहुंचने का मामला गंभीर हो गया है। प्रदेश सरकार ने इसे उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करार देते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। नगर विकास मंत्री आजम खां ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है और आगे से शाही स्नान या अन्य विशेष मौकों पर वीआईपी के आगमन पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि हाईकोर्ट का आदेश है कि शाही स्नान के दिन या विशेष मौकों पर कोई वीआईपी मेला क्षेत्र व स्नान स्थल पर नहीं जाएगा और न ही उनके वाहन जाएंगे। इसके बावजूद शुक्रवार को वसंत पंचमी शाही स्नान पर बीएसएफ के एक उच्च अधिकारी ने हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया। इससे प्रदेश सरकार को एक नई परेशानी का सामना करने को मजबूर किया गया।
विज्ञापन


आजम खां ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि यदि इतना बड़ा अधिकारी अपने रुतबे और पद का दुरुपयोग करेगा तो क्या स्थिति उत्पन्न होगी, इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है। मंत्री ने याद दिलाया कि रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना के बाद यह दूसरी घटना है जिसमें मेला प्रशासन व प्रदेश सरकार को अप्रिय हालात का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह तत्काल इस संबंध में संदेश देने का कष्ट करें कि मेला परिसर में वीआईपी, वीवीआईपी, नेतागण, पूंजीपति, कॉर्पोरेट जगत के लोग, अधिकारी व ब्यूरोक्रेट सभी हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करें। उन्होंने प्रधानमंत्री से कुंभ मेला परिसर व स्नान स्थलों पर प्रदेश सरकार को सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का आग्रह किया है।


उन्होंने कुंभ मेले में बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का हवाला देते हुए बताया है कि इसकी सुचारु व्यवस्था करना, स्नान कराना और हिफाजत के साथ उन्हें वापस लौटाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। विगत 10 फरवरी को इलाहाबाद स्टेशन पर हुई अप्रिय घटना ने प्रदेश सरकार की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया है। इसलिए यह बहुत ही ज़रूरी है कि कुम्भ के सिलसिले में उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed