{"_id":"9f95888a-74dc-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"up-governor-met-stampede-victims-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ हादसाः राज्यपाल ने भगदड़ पीडितों को लगाया मरहम","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
कुंभ हादसाः राज्यपाल ने भगदड़ पीडितों को लगाया मरहम
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Feb 2013 11:52 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर कुंभ श्रृद्धालुओं की हुई भगदड़ पीडितों से आज मुलाकात कर यह माना कि चूक से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
जोशी ने कहा कि जहां करोड़ों लोग जुटते हैं वहां ऐसे हादसों की आशंका रहती है। कहीं न कहीं चूक हुई है। उसकी जांच कराई जाएगी और यह व्यवस्था की जाएगी कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जा रही है। इससे पहले वे सुबह करीब आठ बजे इलाहाबाद पहुंचकर सीधे स्वरूपरानी अस्पताल में घायलों से मिलने गए ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ में 36 लोगों की मौत हो गई थी और 39 श्रद्धालु घायल हो गए थे।