{"_id":"e54f2454-738c-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"two-killed-in-stampede-at-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबादः स्टेशन पर रेलिंग टूटी, महाकुंभ में भगदड़,20 मरे","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
इलाहाबादः स्टेशन पर रेलिंग टूटी, महाकुंभ में भगदड़,20 मरे
इलाहाबाद/एजेंसी
Updated Sun, 10 Feb 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में रविवार को कुंभ मेले के दौरान अचानक भगदड़ मचने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर फुटओवर ब्रिज की रेलिंग टूटने से 18 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
स्टेशन पर यह हादसा भारी भीड़ होने की वजह से हुई। ये लोग मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के बाद लौट रहे थे। इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते रेलवे से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट अभय राज ने बताया कि मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सेक्टर-12 में हुए इस हादसे में कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। महाकुंभ का आज दूसरा शाही स्नान है। गंगा और यमुना के संगम में अब तक तीन करोड़ से अधिक श्रद्घालु स्नान कर चुके हैं।