{"_id":"6360f06c8c339db3725b27b6b97da071","slug":"traditional-totke-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक समस्या से हैं परेशान तो 21 दिनों तक करें यह काम","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
आर्थिक समस्या से हैं परेशान तो 21 दिनों तक करें यह काम
टीम डिजिटल
Updated Wed, 11 Dec 2013 12:49 PM IST
विज्ञापन
जीवन जीने के लिए अहम चीज है धन इसके अभाव में जीवन दुःख का पहाड़ लगने लगता है। अगर आप भी धन की परेशानी के कारण जीवन में दुःख और तकलीफ का सामना कर रहे हैं तो एक बार धन वृद्घि के प्राचीन टोटके को आजमाकर देखें।
विज्ञापन
शनि अमावस्या, शनि जयंती अथवा किसी शुभ मुहूर्त में शनिवार के दिन शुद्घ उड़द की दाल को पीसकर उसके दो बड़े बनाएं। शाम में ठीक सूर्यास्त के समय इन पर शुद्घ दही और सिंदूर लगाएं। ध्यान रखें, उड़द की दाल में कोई अन्य दाल न मिला हो।
विज्ञापन
बड़ों को ले जाकर किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख कर पीपल को प्रणाम करें। पीछे की ओर मुडकर देखे बिना वापस घर लौट आएं। ध्यान रखें रास्ते में कहीं रूके नहीं और न किसी से बात करें। इस काम को को नियमित 21 दिनों दुहराएं।
विज्ञापन