फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   totke for money and happiness

आसान उपाय जिनसे सुख शांति और धन बढ़ता है घर में

Sat, 21 Jun 2014 11:51 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
totke for money and happiness

जीवन में कई बार उतार-चढाव और विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव के कारण परेशानी महसूस करता है। ऐसे समय में कुछ लोग वास्तुशास्त्री से मिलते हैं तो कुछ लोग ज्योतिषीयों से सलाह लेते हैं।

विज्ञापन


अगर आप भी इस तरह की परेशानी महसूस कर रहे हैं या कभी आपको इस तरह की कठिनाई महसूस होने लगे तो भटकने की बजाय कुछ आसान उपायों को आजमाकर देखें अपनी परेशानी में कमी महसूस करेंगे।

विज्ञापन

अमावस की रात करें यह काम

totke for money and happiness

किसी भी अमावस्या की रात को एक नारियल लें। वास्तु-देवता को स्मरण करते हुए उसके पांच छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें थोड़ा- थोड़ा शक्कर डाल दें। उसे खिड़की के कगार पर पूरी रात रख दें। बचे हुए नारियल की चटनी बनाकर घर वालों के साथ खा लें।

प्रातः उठकर उन पांचों टुकड़ों में चीटियों –वगैरह के खाने के बाद जो शेष बच जाए, उसे घर से दूर कहीं रख आएं। यह जब तक हो सके हर अमावस्या को करते रहे।

नहाने के बाद हर दिन करें यह काम

totke for money and happiness

एक अन्य आसान उपाय है जो आप बड़ी सरलता से कर सकते हैं, प्रतिदिन नहाकर एक चुटकी शक्कर पूर्व दिशा में फेंके। इससे सकारात्मक उर्जा उत्पन्न होगी। अच्छा प्रभाव प्राप्त होगा।


विज्ञापन

अदृश्य नजर दोष से बचाव के लिए

totke for money and happiness

ऐसा माना जाता है कि कुछ लोगों की नजरों से नकारा उर्जा का संचार होता है। ऐसे लोगों की दृष्टि अगर घर पर लग जाए तो घर में अदृश्य नजर दोष लग जाता है और परेशानियां आने लगती हैं।

इस समस्या से बचाव के लिए समय-समय पर घर में गो-मूत्र का छिड़काव करदें। इसके तीन चार घंटे के बाद पुनः सादा-जल से घर में पोछा लगाएं।

धन संपत्ति में वृद्घि के लिए करें यह छोटा सा काम

totke for money and happiness

आप मेहनत तो बहुत करते हैं और धन भी आता है। लेकिन बरकत नहीं होती। इस तरह की स्थिति में घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान के आगे हरे वाला पेठा लटका दें। महाराष्ट्र में यह उपाय खूब प्रचलित है।

माना जाता है कि बुरी नज़र होने पर पेठा धीरे-धीरे रंग बदलना शुरू कर देता है अथवा सड़ जाता है। इसे पानी में प्रवाहित कर आएं। अन्यथा वह पेठा हरे रंग का ही रहेगा एवं आमदनी में बरकत भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed