फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   totke for marriage obstacle tips

चट मंगनी पट ब्याह करवाने वाले यह हैं सात उपाय

Mon, 23 Feb 2015 12:56 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
totke for marriage obstacle tips

शादी की शहनाईयां और गाजे का धुन इन दिनों हर युवा दिलों को गुदगुदा रहा है। कुंवारे लड़के लड़कियां इन धुनों को सुनकर अपनी शादी के सपने संजो रहे हैं।

विज्ञापन


अगर आपके भी अरमान जग उठे हैं और आप भी अपने जीवनसाथी को पाने की चाहत रखते हैं तो झट मंगनी पट शादी करवाने वाले सात उपायों को आजामाएं। यह उपाय ऐसे हैं जिनसे शादी में आने वाली विघ्न बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति को उनका जीवनसाथी मिल जाता है।
विज्ञापन


झट मंगनी और पट शादी करवाने वाले यह सात उपाय ऐसे हैं जिन्हें लड़का और लड़की दोनों ही आजमा सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका भी अपनी शादी में आ रही बाधा दूर करने के लिए इस उपाय को आजमा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने के दो पक्ष होते हैं कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। आपको करना यह है कि शुक्ल पक्ष जब आए तब पहले सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखें।

श्वेतार्क के वृक्ष की धूप, दीप से पूजा करें। इसके बाद इसके आठ पत्तों को तोड़कर सात पत्तों से थाली तैयार करें। आठवें पत्तल पर अपना नाम लिखकर भगवान शिव के सामने अर्पित कर दें।

इस दिन करें शिव की पूजा

totke for marriage obstacle tips

हर महीने के दो पक्ष होते हैं कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष। आपको करना यह है कि शुक्ल पक्ष जब आए तब पहले सोमवार को भगवान शिव का व्रत रखें।

श्वेतार्क के वृक्ष की धूप, दीप से पूजा करें। इसके बाद इसके आठ पत्तों को तोड़कर सात पत्तों से थाली तैयार करें। आठवें पत्तल पर अपना नाम लिखकर भगवान शिव के सामने अर्पित कर दें।

जब तक आपके विवाह की बात पक्की नहीं हो जाती है इस उपाय को करते रहें। कहते हैं इससे मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता और जल्दी विवाह के योग बनते हैं।

जब लड़की की शादी में आए बाधा

totke for marriage obstacle tips

अगर किसी लड़की की शादी की बात बनते-बनते रह जाती है तो बाधा दूर करने के लिए लड़की एक आसान सा उपाय कर सकती है।

जब लड़की के पिता, भाई या दूसरे रिश्तेदार शादी की बात करने जा रहे हों उस समय अपने बाल खुले रखें। लाल रंग के वस्त्र पहनकर अपने हाथों से उन लोगों को मिठाई खिलाएं जो विवाह की बात तय करने जा रहे हों।

इस बात का ध्यान रखें कि जब तक विवाह की बात करने गए लोग घर लौटकर नहीं आ जाएं अपने बालों को खुला ही रखें।

तब हनुमान जी बनाएंगे विवाह के योग

totke for marriage obstacle tips

ऐसा नहीं है कि लड़की की शादी में ही विघ्न बाधाएं आती हैं। कई बार लड़कों के विवाह में भी काफी आड़चनें आती हैं और काफी उम्र हो जाने पर भी विवाह की बात पक्की नहीं हो पाती है।

इस तरह की समस्या से निजात पाने के लिए लड़के हनुमान ही की शरण ले सकते हैं। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें और उनके माथे से थोड़ा सा सिंदूर ले जाकर भगवान राम और देवी सीता के चरणों में अर्पित करते हुए शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें।

21 मंगलवार तक इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली अड़चनें दूर होती हैं और जल्दी ही जीवनसाथी से मिलन होता है।

लड़का और लड़की दोनों कर सकते हैं यह उपाय आसान उपाय

totke for marriage obstacle tips
शास्त्रों में दान को बहुत ही महान बताया गया है। इससे न सिर्फ देवी-देवता प्रसन्न होते हैं बल्कि ग्रहों की भी शांति हो जाती है।


विवाह में बाधा दूर करने के लिए एक उपाय ऐसा है जिसे लड़का-लड़की दोनों कर सकते हैं। सोमवार के दिन एक किलो 200 ग्राम चने की दाल और सवा लीटर दूध किसी जरुरतमंद को दान करें।

यह उपाय तब तक करना चाहिए जब तक कि आपका विवाह तय नहीं हो जाता है।

शीघ्र और मनोवांछित वर पाने के लिए

totke for marriage obstacle tips
गुरुवार के दिन जब पुष्य नक्षत्र आता है तब उसे गुरुपुष्य योग कहते हैं। इसी प्रकार से रविवार के दिन पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र को रविपुष्य योग कहते हैं। यह बड़े ही शुभ योग माने गए हैं।


इन दोनों योगों के अलावा अक्षय तृतीया, श्रावण मास और नवरात्र में भी विवाह बाधा दूर करने के उपाय कर सकते हैं।

आपको करना यह है कि इन दिनों में 'ओम ह्रीं गौर्य नमः' मंत्र का ध्यान करके। हे गौरी शंकरार्घांगि यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरू कल्याणि कान्तकांन्तां सुदुर्लभम।। इस मंत्र का 51 हजार या सवा लाख जप करें। इससे विवाह के योग प्रबल होते हैं।

विवाह बाधा दूर करने के लिए सबसे आसान उपाय

totke for marriage obstacle tips

जिस कन्या के विवाह में बाधा आ रही हो वह एक आसान सा उपाय कर सकती हैं। किसी भी पूर्णिमा तिथि के दिन वट पक्ष की पूजा करें।

पूजा के बाद शीघ्र विवाह की कामना मन में लिए हुए 108 बार वृक्ष की परिक्रमा करें। वट वृक्ष का विवाह और वैवाहिक जीवन के सुख के मामले में बड़ा ही महत्व है।

देश के कई भागों में सुहागन स्त्रियां सुहाग की लंबी उम्र के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं।

मां दुर्गा के मंत्र से दूर करें विवाह बाधा

totke for marriage obstacle tips

लड़कों के विवाह में बाधा दूर करने के लिए एक बड़ा ही सिद्घ मंत्र दुर्गा सप्तशती में बताया गया है। 'पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम‍्। तारिणीं दुर्गसंसार सागरस्य कुलोद‍्भवाम‍्।।'

प्रतिदिन प्रातः काल स्नान करके मां दुर्गा की तस्वीर या मूर्ति की लाल फूल से पूजा करें। इसके बाद इस मंत्र का कम से कम 5 माला जप करें। इस उपाय से शीघ्र विवाह भी होता है और जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed