फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   totke for marriage

शादी में आ रही है बाधा तो आजमाइये इन पांच उपायों को

Wed, 04 Feb 2015 02:52 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
totke for marriage

इन दिनों ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति विवाह के लिए अनुकूल चल रही है इसलिए विवाह के इच्छुक लोग इन दिनों अपना जीवनसाथी चुनने में लगे हुए हैं और विवाह करके अपनी गृहस्थी बसा रहे हैं।

विज्ञापन


अगर आपके भी अरमान जग गए हैं और विवाह करने के इच्छुक हो रहे हैं लेकिन किसी न किसी कारण से विवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है तो इसका कारण आपके ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति हो सकती है।
विज्ञापन


अगर आप ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति को दूर करके अपने विवाह के लिए अनुकूल स्थिति बनाना चाहते हैं तो आपको इन आसान से उपायों को आजमा सकते हैं।

विवाह बाधा दूर करने के लिए यह हैं टोटके

totke for marriage

1. आप अपनी लंबाई के बराबर मौली लेकर सोमवार के दिन शिव पार्वती की प्रतिमा को एक साथ लपेटें। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती का दूध से अभिषेक करें। शिवरात्रि के दिन यह उपाय करें तो यह अधिक फायदेमंद रहेगा।

2. कुंवारी कन्याओं को शुक्रवार के दिन खीर और मिष्टान भोजन करवाएं और सुहागन स्त्रियों को सुहाग सामग्री बांटे। नियमपूर्वक 16 शुक्रवार ऐसा करने से विवाह बाधा दूर होती है, ऐसी मान्यता है।

3. गुरुवार के दिन केले की जड़ को पीले कपड़े में लपेट कर बाजू में बांध लें और भगवान विष्णु की नियमित पूजा करें। इससे विवाह बाधा के साथ ही साथ धन बाधा भी दूर होती है।

विवाह बाधा दूर करने के मंत्र और टोटके

totke for marriage

4. कन्या विवाह में आने वाली बाधा दूर करने के लिए एक टोटका यह आजमा सकती हैं कि, रात में तांबे के लोटे में जल भरकर सिराहने रखें।

सूर्योदय से पहले उठकर बिना कुछ बोले इस जल से सिर धोएं और बिना पीछे मुड़े वापस आकर अपने स्थान पर सो जाएं। नियमित ऐसा करने से विवाह के योग प्रबल होते हैं।

5. मंत्रों द्वारा भी कन्या विवाह बाधा दूर कर सकती है। मंत्र है 'ओम कात्यायनि महामाये। महायोगिन्यधीश्वरि।। नन्दगोपसुते देवी। पतिं मे कुरु ते नमः।। इस मंत्र से न केवल विवाह बाधा दूर होती है बल्कि इच्छित वर की भी प्राप्ति होती है।

पुरुष विवाह बाधा दूर करने के लिए यह मंत्र जपें ' पत्नी मनोरमा देहि मनोवृतानुसारिणिम् तारिणी दुर्ग संसार सागरस्य कुलोद्भवाम्||

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed