फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   totke for jobs and business

नौकरी या व्यवसाय में जाने से पहले करें यह काम, दिन बन जाएगा

Fri, 11 Jul 2014 04:08 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 04:08 PM IST
विज्ञापन
totke for jobs and business
आप नौकरी कर रहे हैं तो आपकी चाहत रहती है कि आपके अधिकारी आपके काम से खुश रहें। सहकर्मियों के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहे और कामयाबी के मौके मिलते रहें।
विज्ञापन


इसी तरह व्यवसाय करते हैं तो आपकी चाहत रहती है कि हर दिन लाभप्रद रहे। कारोबार में उन्नति और इजाफा हो। कुछ ऐसे उपाय हैं जो हर दिन नौकरी या व्यवसाय पर जाने से पहले करलें तो आपका दिन बन जाएगा।
विज्ञापन

पैसों को रखें छुपाकर

totke for jobs and business

नौकरी या व्यवसाय के लिए घर से निकलने से पहले 11 या 21 रूपये किसी गुप्त स्थान में छुपाकर रख दें। शाम में घर लौटकर इन रूपयों को निकालें और किसी जरूरतमंद के दान कर दें। ऐसे करने से लाभ और उन्नति का रास्ता साफ होता जाएगा।

शरीर पर जाएं इसे लगाकर

totke for jobs and business
पुराने जमाने में सुनार कारोबार में लाभ के लिए हर दिन सुबह घर से बाहर निकलने से पहले इत्र लगाकर जाते थे। यह व्यवसाय में लाभ के बहुत ही अच्छा टोटका माना जाता है।

अगर आप इत्र या डियो का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो अब से हर सुबह घर से निकलने से पहले डियो या इत्र लगाकर जाएं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भी इत्र का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

इस पेड़ की नियमित करें पूजा

totke for jobs and business

हर दिन सुबह स्नान करके पीपल के पेड़ की पूजा करें। अगर ऐसा संभव नहीं हो तब एक गमले में शमी का पौधा लगाकर रख लें। नियमित इसकी पूजा करके काम पर जाएंगे तो दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और घर में सुख-शांति का वास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed