तब आपके बॉस होंगे खुश मिलेगा प्रमोशन और धन लाभ
नौकरी करने वाला हर व्यक्ति चाहता है कि उसे जल्दी-जल्दी प्रमोशन और आर्थिक लाभ के मौके मिलते रहें। इसके लिए जरूरी है कि अधिकारियों के साथ बेहतर संबंध और तालमेल हो। इसके लिए कुछ आसान से उपाय हैं।
बॉस के बारे में यह बात जान लें
आपकी कुण्डली के दसवें भाव में मेष, सिंह, वृश्चिक, मकर या धनु राशि है तो आपके बॉस क्रोधी होंगे।
तुला, वृष या मिथुन राशि हो तो प्रशंसा सुनना उन्हें पसंद होगा।
कन्या, कुम्भ, मीन राशि हो तो बॉस गंभीर स्वभाव के होंगे।
दसवें भाव में कर्क होने पर आपके बॉस शांत और सरल स्वभाव के होंगे।
सुबह-सुबह करें यह काम
इसके लिए सबसे सरल उपाय है, नियमित सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और उगते सूर्य को जल दें।
इसके बाद सूर्य पुराण का पाठ करें। ऐसा करने से न केवल बॉस खुश होंगे बल्कि इससे आपका आत्मविश्वास और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
बॉस को खिलाएं चावल की बनी यह चीज
बॉस को खुश रखना है तो रविवार के दिन चावल और चीनी का प्रसाद बनाकर सूर्य
भगवन को अर्पित करें। इस प्रसाद को बॉस को खिलाने से बॉस का क्रोध
धीरे-धीरे आपके प्रति कम होता है।
अगर ऐसा करने में कठिनाई हो तो बॉस को खीर भी खिला
सकते हैं। खीर चन्द्रमा का पदार्थ जो शीतलता प्रदान करता है।
इस बात का भी ध्यान रखें
कुण्डली के दसवें घर में जो भी राशि हो उस राशि के स्वामी ग्रह का रत्न
धारण करने से दसम भाव मजबूत होता है। दसम भाव मजबूत होगा तो कार्य क्षेत्र
में उन्नति के अवसर मिलते रहेंगे।
अधिकारियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। दसम भाव अनुकूल होने पर पिता से भी मधुर संबंध बने रहते हैं।