{"_id":"0df9eab4-809f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"the-devotees-aware-of-telemedicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं को किया टेलीमेडिसिन के बारे में जागरूक","category":{"title":"Astrology Archives","title_hn":"ज्योतिष आर्काइव","slug":"astrology-archives"}}
श्रद्धालुओं को किया टेलीमेडिसिन के बारे में जागरूक
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2013 11:02 AM IST
विज्ञापन
महाकुंभ में गंगा स्नान कर पुण्य कमाने पहुंचे श्रद्धालुओं को चिकित्सा की अत्याधुनिक प्रणालियों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (एसजीपीजीआई ) लखनऊ की ओर से अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को टेलीमेडिसिन के बारे में जानकारी दी जा रही है।
एसजीपीजीआई के टेलीमेडिसिन योजना के प्रबंधक रिपुदमन सिंह ने बताया कि टेलीमेडिसिन स्वास्थ्य देखभाल की अत्याधुनिक प्रणाली है जो सूचना संचार प्र्रौद्योगिकी पर आधारित है। प्रणाली के तहत वीडियो कांफ्रेसिंग तकनीक द्वारा रोगी एवं चिकित्सक दोनों एक दूसरे को देखने के साथ संवाद स्थापित कर सकते हैं।
योजना के तहत टेलीमेडिसिन बस का संचालन किया जा रहा है जिसका विकास स्कूल आफ टेलीमेडिसिन एंड बायोमेडिकल साइंस, एसजीपीजीआई, केएल गर्ग मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, कैंसर एड सोसाइटी द्वारा विकसित किया गया है। टेलीमेडिसिन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना भी है। मेला क्षेत्र मे चार सौ श्रद्धालुओं का इस तकनीक के जरिए इलाज भी किया जा चुका है।