फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   tantrik tantra mantra

तांत्रिकों की तरह यह चमत्कार आप भी कर सकते हैं

Tue, 18 Feb 2014 02:28 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश झा/अमर उजाला, दिल्ली। Updated Tue, 18 Feb 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
tantrik tantra mantra

आपने देखा होगा या नहीं यह हम नहीं जानते लेकिन सुना तो जरुर ही होगा कि तांत्रिक खोपड़ी पर पानी का छींटा मारते हैं और खोपड़ी से आग की लपटें निकलने लगती है।

विज्ञापन


तांत्रिकों के ऐसे ही जादू-टोने को देखकर लोग कई बार ठगे जाते हैं। असल में यह जादू नहीं और न तांत्रिकों की तंत्र मंत्र विद्या होती है। यह असल में शुद्ध रुप से विज्ञान का चमत्कार होता है।
विज्ञापन


आपने देखा होगा कि रास्ते पर सामान बेचने वाले अंग्रेजी के कुछ टूटे फूटे शब्दों का प्रयोग कर लोगों को अपना सामान बेचने की कोशिश करते हैं। ठीक उसी प्रकार यह तांत्रिक विज्ञान के कुछ नियमों को जानकर उनका गलत तरीके से फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिर विज्ञान का वह कौन सा तरीका है जिससे तांत्रिक यह चमत्कार दिखाते हैं। तो चलिए अब देखते हैं वह तरीका जिससे तांत्रिक कुछ बुदबुदाते हुए पानी के छींटे मारकर खोपड़ी में आग पैदा कर देता है।


स्प्रिट, फास्फोरेट और पोटास का घोल बनाकर खोपड़ी और दूसरी हड्डियों पर इसकी तीन चार परत चढा दी जाती है। इसके बाद जब भी जरुरत होती है तांत्रिक कुछ भी बुदबुदाते हुए पानी का छींटा मारते हैं।

असल में यह पानी नहीं सल्फयूरिक एसिड होता है जो खोपड़ी पर चढ़े स्प्रिट, फास्फोरेट और पोटास के परत का स्पर्श करते ही अंगारों को पैदा कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed