फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   story of cobra love man

इन नाग नागिनों की आशिकी देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

Thu, 09 Apr 2015 03:07 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
story of cobra love man

इंसानों को इंसान से प्यार तो समझ में आता है। नागिन का नाग से और नाग का नागिन से प्यार भी पल्ले पड़ता है लेकिन जब एक नाग या नागिन का इश्क किसी इंसान से हो जाए तो बात होश उड़ाने वाली हो जाती है।

विज्ञापन


अचानक यह बात सुन लें तो आपको यकीन भी नहीं होगा लेकिन यह दुनिया आश्चर्य और रहस्य से भरपूर है जहां कुछ भी संभव हो सकता है।

प्राचीन कथा कहानियों में तो आपको ऐसे कई किस्से सुनने को मिल जाएंगे लेकिन हम जो आपको कहानी बताने जा रहे हैं वह कोई पुरानी कहानी नहीं है बल्कि एक हैरान करने वाली सच्चाई है।
विज्ञापन

नागिन का जहरीला इश्क

story of cobra love man

यह किस्सा है हिमाचल प्रदेश के ऊनांद गांव का यहां इंद्र सिंह नाम के एक व्यक्ति हैं। फौज की सेवा से रिटायर हो चुके इंद्र सिंह बताते हैं उन्हें अब तक 72 बार एक नागिन डस चुकी है। लेकिन कुदरत का करिश्मा कहिए या भाग्य का खेल वह हर बार मौत को मात देकर जिंदा बच जाते हैं।

इंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें सपने में पहले सांप दिखता था। बाद में सपने में एक सुंदर लड़की दिखने लगी। वह लड़की उन्हें डराया करती थी और कहती थी कि वह जहां भी जाएगा, वह उसे जरूर काटेगी। सपने के हफ्ते बाद ही एक नागिन ने इन्हें डंस लिया।

नागिन के काटने का सिलसिला 1991 में शुरू हुआ जो 2010 तक चला। इस दौरान किसी किसी साल में नागिन ने इन्हें करीब 3 से 4 बार डंसा। यह सिलसिला तब जाकर बंद हुआ जब इन्होंने अपने घर के पास अपनी कुल देवी नैना माता का मंदिर बनवाया।

यह नाग भी कम नहीं इश्क करता है युवती से

story of cobra love man

नागिन के डेंजरस इश्क की तरह एक और अनोखा मामला है एक नाग का। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में सविता नाम की एक युवती के पीछे पड़ा है एक काल नाग। सविता कहती हैं कि जब यह करीब 19 साल की थी तभी इसे एक काले नाग ने पहली बार डंसा था।


ललितपुर गांव के एक ओझा ने इसका उपचार किया था और यह जीवित बच गई। इसके बाद से नाग के काटने का सिलसिला शुरु हो गया है। साल में करीब तीन से चार बार इसे काला नाग काटता है। और हर बार ललितपुर का ओझा इसे जीवित बचा लेता है।

सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि सांप काटने से पहले सपने में आकर बता जाता है कि वह काटने आ रहा है। गांव वाले और सविता के पति का मानना है कि यह पूर्वजन्म का कोई मामला है। सविता मनुष्य बन गई और वह सांप मनुष्य योनि से सर्पयोनी में पहुंच गया है। लेकिन इन दोनों का कोई पुराना हिसाब अधूरा है।

विज्ञापन

यह नागिन तो बड़ी ही रोमांटिक है

story of cobra love man

नागिन की यह प्रेम कहानी मथुरा जिले के अगरयाला गांव की है। यहां हर साल नागपंचमी के दिन एक नागिन लक्ष्मण नाम के व्यक्ति से आकर लिपट जाती है। लगभग तीन दिनों तक लक्ष्मण के साथ रहने के बाद यह नागिन कहीं चली जाती है।

नागिन कहां से आती है, कहां चली जाती है और लक्ष्मण नाम के व्यक्ति से क्यों लिपट जाती है यह रहस्य बना हुआ है। लोग इसे पूर्वजन्म की प्रेम कहानी मानते हैं। यह प्रेम कहानी लगभग ग्यारह साल पहले नागपंचमी के दिन लोगों की नजरों में आयी।

लक्ष्मण के परिवार वालों का कहना है कि जब यह सात महीने का था तब नागिन आकर लक्ष्मण के सीने पर बैठ गयी लेकिन काटी नहीं। उस समय तक किसी को नागिन के प्रेम का अंदाजा नहीं था।

जब लक्ष्मण की शादी गंगा नाम की लड़की से हो गयी तब से नागिन ने लक्ष्मण को काटना शुरु कर दिया। लेकिन हर बार लक्ष्मण को बचा लिया जाता। परिवार वालों ने जब इस घटना को जानने के लिए ढाक बजवाया तो पता चला कि नागिन लक्ष्मण की पूर्वजन्म की पत्नी है, यह हमेशा लक्ष्मण के पास रहना चाहती है।

यह नाग तो पूर्वजन्म का प्रेमी निकला

story of cobra love man

यह मामला उत्तर पश्चिमी श्रीलंका का है। यहां 30 साल की एक महिला का नाग दीवाना है। शादी शुदा इस महीला के बच्चे भी हैं। लेकिन सांप को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वह तो अपने पूर्वजन्म की प्रेम कहानी को आज भी जीना चाहता है।

इसलिए सांप महिला को बिना कोई नुकसान पहुंचाए हर समय साथ-साथ रहता है। लेकिन इसे गुस्सा तब आता है जब महिला अपने कमरे में सोने जाती है।

इस समय यह सांप महिला के पति और बच्चों को भी उसके पास आने नहीं देता है। इस समस्या का हल यह निकाला गया है कि, शयन कक्ष में एक स्थान बना दिया गया है जहां यह सांप आराम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed